Seb Apple in Hindi: सेब जानकारी, खाने के फायदे और नुकसान)

Ad:

http://www.hindisarkariresult.com/seb-apple-in-hindi/
Seb Apple in Hindi

Seb Apple in Hindi / सेब खाने के आश्चर्यजनक फायदे और नुकसान

अंग्रेजी की एक बहुत प्रसिद्ध कहावत है “An apple a day, keeps the Doctor away”. इसका मतलब है “रोज एक सेब खाने से डॉक्टर को दूर रखा जा सकता है।“ इससे आप समझ गए होंगे कि सेब कितना गुणकारी फल है. सेब स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ कई प्रकार के पोषक तत्त्वों का ख़ज़ाना होता है। आयुर्वेद में सेब का इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है जो कई रोगों को ठीक करने औअर व्यक्ति को निरोग रखने की क्षमता रखता है।

सेब क्या है? (What is Apple in Hindi?)

सेब (Seb Apple in Hindi) गहरे सुर्ख लाल, हल्के लाल, हल्का पीलापन लिए हुए गुलाबी या हरे रंग का फल है, जो विटामिन और खनिज तत्वों से भरपूर होता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे ‘मेलस डोमेस्टिका’ (Melus domestica) कहते हैं। दुनिया में सेब की सैकड़ों प्रजातियाँ पायी जाती हैं जो अलग-अलग रंग और स्वाद लिए होती हैं. सेब का पेड़ लगभग 3 से 7 मीटर तक ऊंचा होता है। इसकी छाल भूरे रंग की होती है। इसके फूल गुलाबी सया सफेद या खूनी लाल रंग के रंग के होते हैं। इसके फल मांसल और लगभग गोलाकार होते हैं। कच्ची अवस्था में सेब हरे रंग का, तथा स्वाद में खट्टा होता है। पक जाने पर लाल रंग का और मीठा होता है। सेब के बीज छोटा तथा काले रंग का होता है।

अन्य भाषाओं में सेब के नाम (Name of Apple in Different Languages)

सेब का वानस्पतिक नाम Malus sylvestris (Linn.) Mill. (मैलस सिल्वेस्ट्रिस) Syn-Pyrus malus Linn. है। यह Rosaceae (रोजेसी) परिवार का सदस्य है। भारत और दुनिया की विभिन्न भाषाओं में सेब को निम्नलिखित नामों से जाना जाता है:

  • हिंदी में- सेब
  • संस्कृत में-  मुष्टिप्रमाण, महाबदर, सिञ्चितिकाफल
  • कन्नड़ में-  सेरवू–कीट्टालय (Servu-kittalay), सेबु (Sebu)
  • गुजराती में- सफरजंग (Sufferjang), सफरचंद (Safarchand), सफरजन (Safarjan)
  • बंगाली में- सेब (Seb)
  • पंजाबी में-  चो (Cho), चूई (Chui)
  • मराठी में-  सफरचंद (Safarchand)
  • अंग्रेजी में-  क्रैब एप्पल (Crab apple), वाईल्ड क्रैब (Wild crab)
  • अरबी में-  तूफाहा (Tuffah)
  • फारसी में-  सेब (Seb) सिब (Sib)

सेब के औषधीय गुण (Medicinal Values of Apple in Hindi)

सेब (Seb Apple in Hindi) में पोषक तत्त्वों की भरमार होती है, और यही वजह है कि ज्यादातर स्वास्थ्य विशेषज्ञ रोज एक सेब खाने की सलाह देते हैं। बहुत से लोग सेब का जूस पीना पसंद करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सेब त्वचा रोग, जलन, दिल का दौरा, बुखार, कब्ज की परेशानी आदि में बहुत लाभ पहुंचाता है। यह मानसिक विकार, एसिडिटी, बुखार, हाई ब्लड प्रेशर के साथ-साथ पेचिश में भी फायदेमंद होता है। सेब का सेवन कमजोरी, बदहज़मी, सांसों की बीमारी में भी लाभदायक होता है। सेब ल्यूकोरिया, दांतों की बीमारी, गठिया, पथरी, खून की कमी को दूर करता है। आइये सेब के औषधीय गुणों और स्वास्थ्य लाभ के बारे में विस्तार से देखते हैं:

दांत के रोग में सेब के फायदे (Apple Benefits to Treat Dental Disease in Hindi)

सेब (Seb Apple in Hindi) चबाकर खाने से लार अधिक बनती है, जो मुंह की साफ-सफाई करने के अलावा बैक्टीरिया को पनपने से भी रोकती है। इस प्रकार से सेब खाने से आपके दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं। सेब खाने से मुँह संबंधी बीमारियों को होने से कुछ हद तक रोका जा सकता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद है सेब (Benefits of Apple to Treat Eye Disease in Hindi)

सेब (Seb Apple in Hindi) में एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन-सी और विटामिन-बी आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके नियमित उपयोग से रात को कम दिखाई देने की परेशानी में लाभ होता है। यही नहीं,  सेब आंखों की अन्य परेशानियां, जैसे:  मोतियाबिंद, ग्लूकोमा आदि से भी बचाव करता है। सेब को पीसकर, पकाकर आँखों में बांधने से आँखों की बीमारियां दूर होती हैं।

सेब के सेवन से खांसी में लाभ (Apple Uses in Fighting with Cough in Hindi)

एक गिलास सेब का रस मिश्री मिलाकर सुबह के समय पीने से सूखी खांसी में लाभ होता है। इससे बेहोशी की समस्या में भी फायदा होता है। सूखी खांसी में भरपूर लाभ लेने के लिए रोजाना पके हुए मीठे सेब खाने चाहिए।

पाचनतंत्र की मजबूती के लिए सेब का सेवन फायदेमंद (Apple Benefits for Indigestion in Hindi)

सेब का सेवन (Seb Apple in Hindi) करने से पेट के रोग ठीक होते हैं। रात को सोते समय दो सेब खाएं। ऐसा कम से कम 7 दिन तक करें। इससे पेट के कीड़े मरकर मल के साथ बाहर आ जाते हैं। सेब खाने के बाद रातभर पानी नहीं पिएं। सुबह के समय खाली पेट छिलके सहित सेब खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है।

पेट के रोग में सेब के फायदे (Apple Benefits for Abdominal Disease in Hindi)

सेब में टार्टरिक एसिड होने के कारण यह बहुत जल्दी पच जाता है। यह अपने साथ अन्य आहार को भी पचा देता है। यही कारण है कि पेट के रोगों में यह बहुत लाभदायक होता है.

आंतों के रोगों में सेब के सेवन से लाभ (Apple Benefits for Intestinal Disease in Hindi)

सेब का पेड़

सेब के सेवन (Seb Apple in Hindi) से प्यास खत्म होती है तथा यह आंत को स्वस्थ बनाता है। सेब में आंवयुक्त पेचिश मिटाने का गुण होता है, इसलिए सेब को भूनकर खाने से आंतों के रोगों में बहुत लाभ होता है।

उल्टी बंद करने के लिए सेब के फायदे (Apple Benefits to Stop Vomiting in Hindi)

अगर बार-बार उल्टी होने से परेशानी है तो अधपके सेब का 5-15 मिली मात्रा में रस का सेवन करना चाहिए. इससे उल्टी बंद हो जाती है।

सेब के सेवन से खूनी पेचिश की रोकथाम (Apple Benefits to Stop Dysentery in Hindi)

पोस्त के दानों से बने काढ़ा में सेब का शर्बत मिलाकर पीने से खूनी पेचिश में लाभ होता है। सेब खाने के फायदे के फलस्वरूप पेट संबंधी समस्याओं में यह बहुत ही उपयोगी साबित होता है।

त्वचा रोग के इलाज की आयुर्वेदिक दवा है सेवन (Benefits of Apple for Skin Disease in Hindi)

सेब के पत्तों को पीसकर लेप करने से त्वचा के रोग ठीक होते हैं। सेब के वृक्ष की जड़ को पीसकर दाद-खाज-वाले स्थान पर लगाने पर भी इसमें लाभ होता है। सेब ना केवल त्वचा के रोगों को ठीक करता है, बल्कि त्वचा के लिए एक बेहतरीन फेस पैक के रूप में भी काम करता है।

फफोले होने पर सेब के फायदे (Apple Benefits for Skin Burning in Hindi)

कई बार खाना बनाते वक्त, गर्म पानी से या फिर बिजली के किसी उपकरण से जल जाने पर त्वचा पर फफोले हो जाते हैं, जो काफी तकलीफ देते हैं। ऐसे में सेब के पत्तों को पीसकर जले हुए स्थान पर लगाने से लाभ होता है।

रोगभ्रम से छुटकारा दिलाता है सेब (Importance of Apple in Hypochondria in Hindi)

रोगभ्रम उस स्थिति को कहते हैं जिसमें व्यक्ति को रोगग्रस्त होने का भ्रम हो जाता है। व्यक्ति शरीर के किसी अंग में रोग की कल्पना करने लगता है, या रोग की चिंता करने लगता है। रोगभ्रम को अंग्रेजी में हाइपोकॉन्ड्रियाएक्स (Hypochondriacs) कहते हैं।

इसे भी पढ़ें: संतरा खाने के आश्चर्यजनक फायदे और नुकसान

आयुर्वेद में इसे ‘पित्तोन्माद’ कहा जाता है। सेब के शर्बत में ब्राह्मी-चूर्ण मिलाकर पीने से रोगभ्रम की स्थिति में लाभ होता है।

याददाश्त बढ़ाने के लिए सेब का सेवन फायदेमंद (Apple Benefits to Increasing Memory Power in Hindi)

सेब का मुरब्बा खाने से दिमाग तथा हृदय मज़बूत होता है। सेब दिमागी कोशिकाओं को स्वस्थ बनाने का काम करता है। विद्यार्थियों के लिए सेब स्मरण शक्ति और दिमागी शक्ति बढ़ाने का अच्छा स्रोत है।

कैंसर से बचाव में लाभदायक (Benefits of Apple in Cancer in Hindi)

एक रिसर्च के अनुसार रोज सेब के सेवन से कैंसर के लक्षणों को दूर रखने में मदद मिलती है क्योंकि एक रिसर्च के अनुसार सेब में एंटी कैंसर का गुण पाया जाता है।

वजन घटाने में सेब का औषधीय गुण लाभदायक (Benefit of Apple for Weight Loss in Hindi)

सेब का सेवन (Seb Apple in Hindi) आपके वजन को कम करने में सहायता प्रदान कर सकता है क्योंकि एक रिसर्च के अनुसार सेब हाइपो कैलोरिक डाइट के रूप में जाना है जो वजन कम करने में बहुत लाभदायक है.

हृदय को स्वस्थ बनाता है सेब (Apple is Beneficial for Healthy Heart in Hindi)

एक रिसर्च के अनुसार सेब में कार्डिओ प्रोटेक्टिव गुण होने के कारण यह ह्रदय के सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

डायबिटीज (मधुमेह) को नियंत्रित करने के लिए सेब का सेवन लाभदायक (Apple Benefits to Controlling Diabetes in Hindi)

सेब का सेवन आपके मधुमेह के स्तर को को रक्त में अनियंत्रित नहीं होने देता है क्योंकि सेब का ग्लिसेमिक इंडेक्स कम होता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में सेब के फायदे (Benefit of Apple to Control Cholesterol in Hindi)

सेब का सेवन कोलेस्ट्रॉल को निंयत्रित करने में आपकी मदद कर सकता है इसमें फाइबर होने के कारण ये कोलेस्ट्रॉल को शरीर में जमने नहीं देता है।

सेब के सेवन से रोग प्रतिरक्षा शक्ति को मजबूती (Apple is Beneficial for Immunity System in Hindi)

एक रिसर्च के अनुसार सेब में विटामिन-सी होने के कारण यह इम्युनिटी पॉवर को मजबूत करने में लाभकारी होता है।

बिच्छू के डंक मारने पर सेब के फायदे (Apple is Beneficial for Scorpion Bite in Hindi)

बिच्छू के डंक मारने पर सेब का रस लाभदायक होता है। 100 मिली सेब के रस में 500 मिग्रा कर्पूर मिला लें। इसका सेवन कराने से बिच्छू का ज़हर उतर जाता है।

सेब कहाँ पाया या उगाया जाता है?(Where is Apple Found or Grown?)

सेब पर्वतीय क्षेत्रों में पैदा होने वाला फल है। यह उत्तरी-पश्चिमी हिमालय में लगभग 2,700 मीटर तक की ऊँचाई पर पैदा होता है। इसकी खेती मुख्यतः हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड और जम्मू-काश्मीर के कई क्षेत्रों में होती है। कश्मीर का सेब काफी प्रसिद्ध है। यह मुख्यतः मध्य एशिया का फल है, लेकिन बाद में यह यूरोप में भी उगाया जाने लगा। इसे एशिया और यूरोप से उत्तरी अमेरिका बेचा जाता है। इसका यूनान और यूरोप में धार्मिक महत्व भी है।

सेब खाने के लाभ (Seb khane ke fayde) (Benefits of Apple in Hindi)

सेब हर मौसम में बाजारों में मिलता है यह ना सिर्फ एक स्वादिष्ट फल है बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को पोषण प्रदान करते हैं. सेब में कई प्रकार के विटामिन और मिनरल भी पाए जाते हैं. इसके अलावा सेब खाने से अनेक प्रकार की बीमारियों के होने की संभावना कम हो जाती है. सेब खाने के निम्नलिखित लाभ होते हैं:

सेब एनिमिया दूर करता है

एनिमिया में व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है और शरीर में खून नहीं बन पाता है. सेब में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसलिए सेब का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी पूरी होती है और खून की मात्रा भी बढ़ती है.

‌‌‌चेहरे की खूबसूरती बढ़ाता है

सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा से जुड़ी परेशानियों को दूर करते हैं. यदि आपके फेस पर दाग धब्बे हैं, तो रोजाना एक सेब का सेवन करें जिससे त्वचा के दाग-धब्बे दूर होंगे और त्वचा में चमक आएगी.

हार्ट के रोगों को दूर करता है

सेब ह्रदय के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. सेब में नियासिन और फाइबर, पाए जाते हैं जिससे कोलेस्‍ट्रोल का लेवल कंट्रोल में रहता है. यह ब्लड में शुगर की मात्रा को भी कंट्रोल करता है.

इसे भी पढ़ें: अमरुद खाने के आश्चर्यजनक फायदे और नुकसान

सेब का सेवन करने से दिल का दौरा, स्‍ट्रोक,  हार्ट को खून पहुंचाने वाली धमनियों का सिकुड़ना, मांसपेशियों की एंठन जैसी कई घातक समस्याओं का खतरा कम हो जाता है.

‌‌‌वजन घटाने मे सहायक

वैज्ञानिकों के अनुसार बढ़ते वजन को रोकने के लिए 2 सेब रोजाना अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर को मजबूजी देते हैं जिससे हमारे शरीर को भूख का एहसास नहीं होता है और वजन तेजी से घटता है.

‌‌‌दिमाग को अच्छा बनाने में

सेब में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दिमाग में खून के प्रवाह को सही करते हैं. सेब के रोजाना सेवन से अल्जाइमर रोग होने का खतरा टल जाता है और याददाश्त भी अच्छी बनी रहती है. सेब खाने से दिमागी स्ट्रेस और दिमागी बीमारियां दूर होती हैं.

‌‌‌सेब लिवर को साफ करता है

सेब के अंदर कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो लिवर की गंदगी को साफ करते हैं. रोजाना सेब का सेवन करने से पाचन क्रिया सही रहती है. इसके अलावा पेट से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो जाती है.

खूबसूरती बढ़ाता है सेब

सेब का सेवन करने से आपके चेहरे पर होने वाले काले और सफेद धब्बे कम हो जाते हैं. जिससे आपके चेहरे पर ग्लो आता है. साथ ही इसका प्रतिदिन सेवन करने से आपके शरीर में मौजूद अनावश्यक चर्बी धीरे-धीरे कम हो जाती है, जिससे आप आकर्षक लगने लगते हैं.

सेब किडनी स्टोन की संभावना को कम करता है

सेब में मौजूद पोषक तत्व न केवल किडनी स्टोन को ठीक करते हैं बल्कि नए किडनी स्टोन बनने से रोकते हैं. एप्‍पल साइडर वेनिगर पीने से कुछ ही दिनों में गुर्दे की पथरी अपने आप पेशाब के द्वारा घुल कर निकल जाती है.

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है

सेब एंटी-बैक्टीरियल इम्यूनिटी को बढ़ाकर, निमोनिया जैसी बीमारी से बचाता है. सेब में कई प्रकार के विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूती देते हैं.

‌‌‌आंखों की रोशनी बढ़ाने मे मददगार

सेब के अंदर विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने मे मदद करता है. रोजाना सेब का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंखों को कई प्रकार के रोगों से बचाता है.

सेब खाने का सही समय

आमतौर पर सेब का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है लेकिन वही सेब अगर गलत समय पर खाया जाए तो इसके नुकसान भी हो सकते हैं इसलिए सेब खाते वक्त निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए.

  • सुबह के समय सेब खाना शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है.
  • सेब सुबह खाली पेट खाने से पाचन तंत्र ठीक रहता है.
  • सुबह खाली पेट सेब पर काला नमक लगाकर खाने से एसिडिटी की दिक्कत नहीं होती है.
  • सुबह खाली पेट सेब खाने से bowel movement  ठीक से होता है.

नोट: अपने इस लेख के माध्यम से हमने आपको सेब से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में बताया है लेकिन इसका किसी भी प्रकार से औषधीय रूप में सेवन करने से पहले आप अपने नजदीकी चिकित्सक से परामर्श अवश्य कर लें।

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.