Kiwi fruit in Hindi: कीवी फल की जानकारी, खाने के फायदे और नुकसान)

Ad:

http://hindisarkariresult.com/kiwi-fruit-in-hindi/
Kiwi fruit in Hindi

Kiwi fruit in Hindi / कीवी खाने के आश्चर्यजनक फायदे और नुकसान

कीवी मूलतः एक विदेश फल है जो हल्के भूरे रंग का रोयेंदार होता है। इसके अंदर कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसमे एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ई, केरोटिनोइड्स, प्रोटीन, फोलेट (फोलिक ऐसिड), पोटेशियम, लोहा और मिनरल्स प्रमुख हैं। मुख्य रूप से कीवी का उत्पादन न्यूजीलैंड, इटली, चिली, ग्रीस और फ्रांस में किया जाता है। यह फल खाने में मीठा रसीला और स्वादिष्ट होता है. कीवी फल की खेती विश्व में सबसे अधिक चीन में की जाती है। इसके अलावा भारत में कीवी की खेती उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, सिक्किम, केरल और कर्नाटक में की जाती है। यह फल बाजार में बहुत ही आसानी से मिल जाता है। दूसरे फलों के मुकाबले इसकी कीमत थोड़ी अधिक जरूर होती है लेकिन उतने ही इसके फायदे भी होते हैं।

कीवी फल कैसा होता है?

कीवी  (Kiwi fruit in Hindi) बाहर से दिखने में भूरा और अंदर से हल्का हरा होता है। कीवी फल का स्वाद मीठा और और हल्का खट्टा  भी होता है। इसके इसी स्वाद के चलते बहुत से व्यंजनों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। कीवी के अंदर छोटे छोटे बीज मौजूद होते हैं जिनको खाया जाता है

कीवी का पौधा (Kiwi Plant in Hindi)

कीवी का पेड़

कीवी के पौधे की ऊंचाई सामान्यत: 8 मीटर या उससे थोड़ी कम होती है। कीवी का हर पौधा लगभग 90-100 किलो तक फल देता है।

कीवी के औषधीय गुण (Medicinal Values of Kiwi fruit in Hindi)

कीवी (Kiwi fruit in Hindi) एक पौष्टिक फल है जिसे बीमारों और खून की कमी वाले मरीजों को खाने की सलाह दी जाती है. कीवी के मुख्य औषधीय गुण निम्नलिखित हैं:

जोड़ों के दर्द और अस्थि रोगों में लाभदायक

कीवी (Kiwi fruit in Hindi) के अंदर पोटेशियम होता है जो मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों के दर्द में आराम पहुंचाता है। 40-50 वर्ष की आयु में ज्यादातर पुरुष और महिलाएं हड्डी से संबंधित रोग जैसे- गठियाबाई (आर्थराइटिस), ओस्टियोपोरोसिस जैसे रोगों के शिकार हो जाते हैं। इन प्रकार के रोगों में कीवी खाने से आराम मिलता है।

पेट की बीमारियों में लाभदायक

कीवी खाने का सबसे बड़ा फायदा है कि यह हमारे पाचन तंत्र को ठीक रखता है। इसके अंदर फाइबर होता है जो भोजन पचाने में मदद करता है। यह पेट से संबंधित रोग जैसे कब्ज, दस्त, पेट दर्द, बवासीर में आराम पहुंचाता है। पेट की बीमारियों के लिए यह बहुत लाभदायक है। Irritable bowel syndrome मैं यह फल अवश्य खाना चाहिए।

डायबिटीज के लिए लाभदायक

डायबिटीज (मधुमेह) के रोगी कीवी फल को खा सकते हैं। इसे खाने से ग्लूकोज का स्तर नहीं पड़ता है और डायबिटीज की बीमारी में आराम मिलता है।

ह्रदय रोगों में लाभदायक

कीवी खाने से (Kiwi fruit in Hindi) हृदय रोगों से बचा जा सकता है। ह्रदय (दिल) की नसों में कोलेस्ट्रॉल जम जाता है जिसके कारण हार्ट अटैक आता है। कीवी खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इसके साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) को कम करने में मदद करता है। कीवी के अंदर मौजूद फाइबर और पोटेशियम दिल की बीमारी से दूर रखता है। इसे खाने से शरीर की चर्बी कम होती है।

गर्भावस्था के लिए फायदेमंद

गर्भवती महिलाओं को कीवी का सेवन करना चाहिए। इससे बच्चे के विकास में मदद मिलती है। कीवी के अंदर फोलिक ऐसिड, मिनरल्स, पोटेशियम, लोहा प्रोटीन जैसे तत्व होते हैं, इसलिए डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को कीवी खाने की सलाह देते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

कीवी (Kiwi fruit in Hindi) के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है। इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन बी पाए जाते हैं जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा यह शरीर की कमजोरी, थकान को दूर करता है। चुस्ती फुर्ती बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें: स्ट्रॉबेरी खाने के आश्चर्यजनक फायदे और नुकसान

पाश्चात्य देशों में ज्यादातर लोग सुबह नाश्ते में कीवी फल का सेवन करते हैं। एनीमिया रोग से ग्रस्त लोग भी कीवी का सेवन करते हैं।

अनिद्रा, स्लीप डिसऑर्डर रोगों में लाभदायक

कीवी फल (Kiwi fruit in Hindi) के अंदर सेरोटोनिन पाया जाता है जो अनिद्रा स्लीपिंग डिसऑर्डर जैसे रोगों में आराम पहुंचाता है। इसलिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि सोने से पहले 2 कीवी खाने चाहिए। इससे अच्छी नींद आती है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है

100 ग्राम कीवी के अंदर 312 मिलीग्राम पोटेशियम पाया जाता है जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

स्किन को चमकदार बनाता है

यदि आप भी खूबसूरत और जवान दिखना चाहते हैं तो आपको कीवी का सेवन करना चाहिए। इसके अंदर विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है। इसके साथ ही यह स्किन सेल को नष्ट होने से बचाता है जिससे शरीर की त्वचा चमकदार और जवान रहती है। ढलती उम्र के समय किवी खाने से व्यक्ति जवां और खूबसूरत दिखाई देता है।

सर्दी जुकाम में फायदेमंद

जिन लोगों को सर्दी जुखाम रहता है उन्हें डॉक्टर कीवी (Kiwi fruit in Hindi) खाने की सलाह देते हैं क्योंकि इसके अंदर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

कीवी खाने से आंखों की बीमारियों से बच सकते हैं। इसके अंदर विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो आंखों की बीमारियों से बचाता है। लंबे समय तक आंखें स्वस्थ रहती हैं। उम्र बढ़ने पर age-related macular degeneration (AMD) जैसे रोगों से भी बचाता है। 

डेंगू और चिकनगुनिया में फायदेमंद

डेंगू और चिकनगुनिया जैसे रोगों में खून में प्लेटलेट्स कम होने लगती हैं। ऐसे में कीवी फल खाने से प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ जाती है। इस रोग में डॉक्टर हर दिन दो कीवी फल खाने की सलाह देते हैं। डेंगू और चिकनगुनिया के लिए यह फल बहुत लाभदायक है।

सूजन कम करता है

कीवी फल खाने से शरीर के अंदर सूजन (inflammation) कम होती हैं। यह आर्थराइटिस और दूसरे अस्थि रोगों में फायदेमंद है। जोड़ों की सूजन में राहत देता है।  

अस्थमा रोग में फायदेमंद

जिन लोगों को अस्थमा रोग होता है उन्हें कीवी फल खाना चाहिए। इसके अंदर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह अस्थमा रोग में राहत देता है।

अल्सर में फायदेमंद

जिन लोगों को अल्सर की समस्या होती है उन्हें कीवी खाना चाहिए। इसके अंदर बहुत से पाचन एंजाइम उपस्थित होते हैं जो अल्सर की समस्या में आराम पहुंचाते हैं। दर्द को कम करते हैं।

मोटापा कम करने में फायदेमंद

जो लोग मोटापे का शिकार हो गए हैं और बढ़ते वजन से परेशान हैं उन्हें कीवी फल जरुर खाना चाहिए। इसके अंदर कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है। इसलिए इसका सेवन करने से आपकी भूख भी मिट जायेगी और वजन भी कम हो जाएगा। कीवी के अंदर मौजूद फाइबर वजन कम करने में मदद करता है। विटामिन C, विटामिन K, फाइबर के कारण वजन संतुलित रहता है। 

कीवी फल को कैसे खाना चाहिये (How to eat Kiwi fruit in hindi?)

  • कीवी (Kiwi fruit in Hindi) को स्ट्रॉबेरी, आम, अनानास, केला और दूसरे फलों के साथ छोटे टुकड़ों में काटकर फ्रूट चाट, कॉकटेल बनाकर खाया जा सकता है जो खाने में काफी स्वादिष्ट होता है।
  • कीवी को छोटे टुकड़ों में काटकर शहद मिलाकर भी खा सकते हैं।
  • सलाद के रूप में कीवी का सेवन कर सकते हैं।

कीवी खाने के लाभ (Kiwi khane ke fayde) (Benefits of Kiwi fruit in Hindi)

कीवी खाने के निम्नलिखित फायदे हैं:

आंखों के लिए कीवी फल के फायदे

आज तकनीक के युग में पूरे समय कंप्यूटर या मोबाइल में ही व्यस्त रहने के कारण आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है। इसके अलावा उम्र का असर भी आंखों की रोशनी पर पड़ता है । ऐसे में कीवी आपकी आँखों के लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है. दरअसल कीवी के अंदर ल्यूटिन और जियाजैंथिन जैसे फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी के लिए फ़ायदेमंद होते हैं। इस फल का सेवन बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पर असरदार रहता है।

इम्यूनिटी के लिए कीवी के लाभ

इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता। इम्यून सिस्टम मजबूत होने के कारण ना केवल आप बहुत सी बीमारियों से बचे रहते हैं। बल्कि अगर आपको कोई बीमारी अपनी गिरफ़्त में ले भी ले तो आप जल्दी ही अपनी इम्यूनिटी की वजह से ठीक हो जाते हैं। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप कीवी (Kiwi fruit in Hindi) का सेवन कर सकते हैं। हाल ही में हुई रिसर्च के मुताबिक कीवी के अंदर विटामिन सी, फाइबर, पॉलीफेनोल और कैरोनॉइड जैसे गुण पाए जाते हैं। यह गुण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं।

ब्लड प्रेशर संतुलित करती है कीवी

अगर आपको भी ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपके लिए कीवी बिल्कुल सही फल है। इसके अंदर बायोएक्टिव पदार्थ और एंडोथेलियल गुण होते हैं। यह दोनो ही रक्त संचार को संतुलित करने के लिए सहायक माने जाते हैं। हाल ही में एक शोध हुआ है जिसमें बहुत से पुरुष महिलाओं को लगातार 8 सप्ताह तक 3 कीवी रोजाना खिलाई गई। इसके बाद इनके ब्लड प्रेशर पहले के मुकाबले बेहतर पाया गया। ऐसे में आप भी इसका सेवन कर सकते हैं।

अच्छी नींद के लिए कीवी के फायदे

कहा जाता है कि जितना इंसान के लिए पानी जरूरी है उसी तरह नींद का आना भी बेहद जरूरी है। क्या आप जानते हैं कि अगर कोई व्यक्ति लगातार सात दिन तक ना सोए तो उसकी मृत्यु हो सकती है। वंही आज कल की जीवनशैली में तनाव और खराब खान पान की वजह से भी नींद आने में समस्या होती है। लेकिन नींद ना आने की समस्या को भी कीवी समाप्त करने की क्षमता रखती है। ऐसी कई रिसर्च हो चुकी हैं जिनमें बताया गया है कि सोने से एक घंटा पहले अगर कीवी का सेवन किया जाए तो अच्छी नींद आती है। दरअसल कीवी के अंदर सेरोटोनिन नाम का केमिकल होता है जो अच्छी नींद लाने का कार्य करता है। इसके अलावा कीवी में उच्च एंटीऑक्सीडेंट भी होता है जो एक्सीडेटिव क्षति को कम कर सकता है जिसकी वजह से भी नींद बेहतर होने लगती है।

गर्भावस्था में कीवी फल खाने के फायदे

महिलाओं के लिए गर्भावस्था का समय बहुत ही नाज़ुक होता है। इसमें जरा सी चूक ना केवल गर्भपात का कारण बन जाती है बल्कि शिशु के मस्तिष्क और विकास पर भी असर डालती है। ऐसे में इन दोनो ही समस्या को कम करने के लिए कीवी का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल कीवी (Kiwi fruit in Hindi) के अंदर विटामिन सी और फोलेट पाया जाता है, और फोलेट शिशु को मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारी के जोखिम को कम कर सकता है। इसके अलावा यह ख़ासियत गर्भपात भी नहीं होने देती। साथ ही कीवी में कई तरह की अन्य विटामिन्स ,आयरन भी होता है जो एनीमिया के रिस्क को कम कर सकता है। हालांकि गर्भावस्था में महिलाओं को किसी भी फल के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

अस्थमा में खाएं कीवी फल

अस्थमा जैसी बीमारी जब किसी व्यक्ति को घेर लेती है तो इसे ठीक करने के लिए व्यक्ति को जिंदगीभर दवाईयां खानी पड़ती है। वरना साधारण सी दिखने वाली यह बीमारी मौत तक का कारण बन जाती है। एक शोध के अनुसार कीवी के सेवन से अस्थमा में काफी फायदा होता है।

कैंसर से बचाता है कीवी

कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है जिसका इलाज भी केवल तभी संभव है जब इसका पता पहली या दूसरी स्टेज में चले। वंही डॉक्टरों का कहना है कि फलों के रोजाना सेवन से कैंसर जैसी समस्या से बचा जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर फलों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह गुण कैंसर के बैक्टीरिया को पैदा होने से रोकते हैं। इन फलों की सूची में कीवी का नाम भी शामिल है। इसके अलावा कीवी में विटामिन सी, पॉलीफेनोल्स और एंटीट्यूमर गुण भी होते हैं, जो कैंसर को शरीर में पैदा होने से रोकते हैं। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को कैंसर हो तो वह केवल डॉक्टर से ही उपचार के लिए संपर्क करें। कीवी कैंसर को पैदा होने से रोक सकता है लेकिन इसका इलाज नहीं कर सकता।

हृदय के लिए कीवी फल

कीवी फ्रूट (Kiwi fruit in Hindi) के फायदे हृ्दय को भी होते हैं। दरअसल कीवी फल के अंदर कार्डिओं प्रोटेक्टिव गुण होते हैं जिससे हृदय संबंधी रोगों से बचा जा सकता है। बीते कुछ समय पहले एन सीबीआई ने भी अपने लेख में कीवी को हृदय के लिए फ़ायदेमंद बताया था। इस शोध में कहा गया कि अगर रोजाना 28 दिन तक कीवी का सेवन किया जाए तो हृदय की बीमारियों से बचा जा सकता है। पर अगर आपको हृदय सें संबंधित कोई बीमारी है तो इसके उपचार के लिए आप डॉक्टर की सलाह पर ही कीवी का सेवन करें।

पाचन और कब्ज से बचने के लिए कीवी फ्रूट के लाभ

अच्छे पाचन के लिए और कब्ज से बचने के लिए कीवी खाने के अनेक फायदे हो सकते हैं। कुछ रिसर्च के अनुसार, कीवी के अंदर मौजूद लैक्सेटिव गुण पाचन और कब्ज की समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है। वंही दूसरी तरफ एक रिसर्च तो यह तक बताती है कि अगर कोई व्यक्ति इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम से पीड़ित हो तो उसे लगातार एक महीने तक कीवी का सेवन करा के इस समस्या को भी कम किया जा सकता है।

वजन संतुलित करने कीवी फल खाने के फायदे

आज के समय में खराब जीवनशैली और खराब खान पान की वजह से आपका वजन बढ़ सकता है. ऐसे में वजन को कम करने या नियंत्रित करने के लिए कीवी का सेवन किया जा सकता है। वजन कम करने के लिए आपको केवल इसे अपने स्नैक्स में शामिल करना होगा और इसके अंदर मौजूद कम कैलोरी आपका वजन कम करेगी और हाइ फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखेगा।

डायबिटीज़ के लिए कीवी फ्रूट के लाभ

कीवी एक ऐसा फल है जिसे ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फलों में गिना जाता है। यह फल रक्त में शुगर और इंसुलिन की मात्रा को संतुलित करता है। इसके अलावा  कीवी के अंदर  विटामिन सी भी पाई जाती है  , जो ब्लड ग्लूकोज को नियंत्रित करने का  काम करती है। कीवी के इन्ही गुणों के चलते कहा जा सकता है कीवी के लाभ डायबिटीज़ में भी हैं।

एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर है कीवी

कीवी फल उन चुनिंदा फलों में से है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण शामिल होते हैं। इसमे मौजूद विटामिन-सी और ई एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में कारगर माने जाते हैं। आज कल की जीवनशैली में तनाव लोगों को बहुत अधिक नुकसान पंहुचाता है, वही कीवी तनाव से होने वाले नुकसान से भी बचाने का काम करती है। इसके अलावा इसमे अन्य एंटीऑक्सडेंट गुण होते हैं जिनकी सूची हमने आपको ऊपर दी हुई है।

पिम्पल से बचने के लिए कीवी

पिंपल या कील मुंहासे की समस्या में भी कीवी बहुत फायदेमंद है। कीवी के अंदर मौजूद विटामिन सी में एक बहुत ही बेहतरीन एंटीइंफ्लेमेंटरी गुण पाया जाता है। इससे ना केवल कील मुंहासे कम होते हैं बल्कि यह शरीर पर पड़े दागों धब्बे भी कम कर देती है।

कीवी खाने के नुकसान (Kiwi khane ke Nuksan) (Side Effects of Kiwi fruit in Hindi)

  • आमतौर पर कीवी फल खाने के (Kiwi fruit in Hindi) बहुत से फायदे हैं परंतु कुछ लोग को इससे एलर्जी (Allergy) रहती है। उन लोगों को यह फल नहीं खाना चाहिए।
  • एलर्जी के कारण खुजली, सूजन, उल्टी, सांस लेने में परेशानी, सीना जकड़न, गले में खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • कीवी को अधिक मात्रा में खाने से एलर्जी हो सकती है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
  • कीवी के अंदर फाइबर अधिक मात्रा में होता है इसलिए अगर आप इसका सेवन अधिक करते हैं तो आपको दस्त की समस्या हो सकती है।
  • अधिक मात्रा में कीवी के सेवन से किडनी में पथरी की समस्या भी हो सकती है।

नोट: अपने इस लेख के माध्यम से हमने आपको कीवी से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में बताया है लेकिन इसका किसी भी प्रकार से औषधीय रूप में सेवन करने से पहले आप अपने नजदीकी चिकित्सक से परामर्श अवश्य कर लें।

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.