Avocado in Hindi: (एवोकाडो जानकारी, खाने के फायदे और नुकसान)

Ad:

http://www.hindisarkariresult.com/avocado-in-hindi/
Avocado in Hindi

Avocado in Hindi / एवोकाडो खाने के आश्चर्यजनक फायदे और नुकसान

एवोकाडो एक बड़े आकार का बेरी की तरह दिखने वाला गूदेदार फल है, जिसके बीच एक बड़ा बीज मौजूद रहता है। इसके खास बड़े आकार के कारण ही इसे एलीगेटर पियर्स के नाम से भी जाना जाता है। यह मूलतः एक विदेशी फल है लेकिन अब इसका उत्पादन भारत में भी होने लगा है.

एवोकाडो (Avocado in Hindi) को वैज्ञानिक भाषा में पर्सिया अमरीकाना कहा जाता है। माना जाता है कि इस खास फल की उत्पत्ति लगभग सात हजार साल पहले दक्षिणी मैक्सिको और कोलंबिया में हुई थी। विश्व भर में एवोकाडो की कई किस्में प्रचलित हैं, जिनमें से हास एवोकाडो सबसे जयादा लोकप्रिय है। पोषक तत्वों के मामले में हास एवोकाडो सबसे खास है। इसलिए, इसकी खेती विश्व के कई देशों में की जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको एवोकाडो के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं.

एवोकाडो में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व (Avocado Nutritional Value in Hindi)

निम्नलिखित चार्ट में एवोकाडो (Avocado in Hindi) में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्वों के बारे में बताया गया है।

पोषक तत्व    मात्रा प्रति 100 ग्राम
पानी                   73.23 g
एनर्जी                  160 Kcal
प्रोटीन                 2 g
टोटल लिपिड (फैट)                     14.66 g
कार्बोहाइड्रेट                     8.53 g
फाइबर (टोटल डायट्री)                   6.7 g
शुगर                  0.66 g
कैल्शियम                     12 mg
आयरन                0.55 mg
मैग्नीशियम                    29 mg
फास्फोरस                      52 mg
पोटेशियम                     485 mg
सोडियम                7 mg
जिंक                  0.64 mg
कॉपर                  0.19 mg
सेलेनियम                     0.4 µg
विटामिन सी                   10 mg
थियामिन                      0.067 mg
राइबोफ्लेविन                   0.13 mg
नियासिन                      1.738 mg
विटामिन बी-6                  0.257 mg
फोलेट (डीएफई)                 81 µg
विटामिन ए (आरएई)                   7 µg
विटामिन ई                    2.07 mg
विटामिन के                    21 µg
फैटी एसिड (सैचुरेटेड)                   2.126 g
फैटी एसिड (मोनोअनसैचुरेटेड)                    9.799 g
फैटी एसिड (पॉलीअनसैचुरेटेड)                    1.816 g 

एवोकाडो खाने के लाभ ( Avocado khane ke fayde) (Benefits of Avocado in Hindi)

एवोकाडो एक बहुत ही लाभदायक फल है. इसको खाने के कई फायदे हैं। यही वजह है कि इसे एक सुपर फूड भी माना जाता है। आइये देखते हैं कि एवोकाडो खाने के क्या क्या लाभ हैं:

हृदय के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

एवोकाडो (Avocado in Hindi) का सेवन करने से हृदय स्वस्थ बना रहता है. हृदय रोग से संबंधित जोखिम से राहत पाने में एवोकाडो का सेवन काफी हद तक उपयोगी साबित हो सकता है। अनेक शोधों में यह बात पाई गयी है कि एवोकाडो में बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर को कम करने का गुण मौजूद होता है, जो हृदय स्वास्थ के लिए सहायक है। इसमें मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड के साथ ही फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन ई तथा विटामिन के भी मौजूद होता है जिससे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है.

पाचनतंत्र को सुधारता है एवोकाडो

एवोकाडो (Avocado in Hindi) में अन्य जरूरी पोषक तत्वों के साथ ही भरपूर मात्रा में फाइबर भी मौजूद होता है। फाइबर की मौजूदगी के कारण एवोकाडो पाचन प्रक्रिया को सुधरता है तथा आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने का काम करता है, जो पाचन में सहायक होते हैं।

वजन कम करने में मददगार

बढ़े हुए वजन को कम करने का प्रयास करने वाले लोगों के लिए भी एवोकाडो बहुत उपयोगी होता है। एवोकाडो में कम कैलोरी होती है, जिससे यह वजन को नियन्त्रित करने में सहायता करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत करने के साथ वसा के अवशोषण को कम करने का काम करते है। इसके अलावा, इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (MUFA) फैट को कम करने में मदद कर सकता है। इससे बढ़े हुए वजन को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाता है एवोकाडो

आंखों के लिए भी एवोकाडो के अनेक लाभ हैं। एवोकाडो ल्यूटिन और जेक्सैथिन जैसे कैरोटीनॉयड से समृद्ध होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने का काम करते हैं। इसके अलावा एवोकाडो विटामिन-ई से भी समृद्ध होता है, जो आंखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी तत्व है।

कैंसर के जोखिम को कम करता है

कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए भी एवोकाडो का सेवन किया जा सकता है। एक शोध के मुताबिक एवोकाडो में एवोकैटिन-बी नामक तत्व पाया जाता है। यह तत्व ल्यूकेमिया स्टेम कोशिकाओं से लड़ने का काम करता है, जो कैंसर का कारण बन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: स्ट्रॉबेरी खाने के आश्चर्यजनक फायदे और नुकसान

एक अन्य अध्ययन के अनुसार एवोकाडो (Avocado in Hindi) प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोक सकता है। इसके लिए इस फल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट और फाइटोकेमिकल्स सहायक हो सकते हैं। दूसरी ओर यह भी माना गया है कि एवोकाडो में मौजूद यह फाइटोकेमिकल्स अकेले ही कैंसर कोशिकाओं के पनपने के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकते हैं। एक अन्य अध्ययन के अनुसार इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स मुख्य रूप से खाने की नली और आंतों के कैंसर में प्रभावी परिणाम प्रदर्शित कर सकते हैं।

मुँह के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

एवोकाडो में पोटेशियम होता है जो दांतों की सड़न को रोकता है। इसके अलावा इसमें मौजूद मैग्नीशियम मसूड़े की सूजन और पेरिओडोंटाइटिस (मसूड़ों से जुड़ा संक्रमण) से होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है। एवोकाडो में कम कार्बोहाइड्रेट के साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड (लिनोलेनिक एसिड) भी मौजूद होता है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा होता है.

हड्डियों को बनाता है मजबूत

एवोकाडो का सेवन हड्डियों के लिए भी बहुत उपयोगी हैं। कच्चे एवोकाडो में बोरॉन नामक मिनरल पाया जाता है, जो कैल्शियम के अवशोषण (Absorption) को बढ़ाकर हड्डियों को लाभ पहुंचा सकता है। एवोकाडो में विटामिन-के भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें एंटी इंफ्लामेट्री गुण भी पाया जाता है जिसके कारण यह जोड़ो के दर्द और सूजन को भी कम करने में सहायक साबित हो सकता है।

लिवर के लिए अच्छा

कटा हुआ एवोकाडो

एवोकाडो (Avocado in Hindi) लिवर के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए काफी अच्छा होता है. एक शोध में यह माना गया है कि एवोकाडो नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्या के जोखिमों (जैसे: अधिक लिपिड, मुक्त कणों का प्रभाव, बढ़ा हुआ वजन और लिवर में सूजन) को दूर करने में सहायक हो सकता है। इन जोखिम कारकों को नियंत्रित कर यह फल फैटी लिवर की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

किडनी सुरक्षा के लिए उपयोगी

किडनी को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए भी एवोकाडो काफी उपयोगी है। एवोकाडो बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल के कारण मुक्त कणों का प्रभाव बढ़ता है, जो किडनी को क्षति पहुंचाने का काम कर सकता है। इस कारण यह कहा जा सकता है कि एवोकाडो फल का सेवन कर मुक्त कणों के कारण होने वाली लिवर की क्षति को रोकने में मदद मिल सकती है।

आर्थराइटिस में आराम पहुँचाता है

एनसीबीआई की एक शोध के अनुसार एवोकाडो और सोयाबीन ऑयल के मिश्रण का सेवन आर्थराइटिस की समस्या में होने वाली सूजन और दर्द को कम करने में सहायक हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार एवोकाडो के बीज में एंटीइंफ्लामेट्री (सूजन को कम करने वाला) गुण होता है। एवोकाडो के बीज का सेवन भी आर्थराइटिस के दर्द में राहत पहुंचाने का कम कर सकता है।

डायबिटीज के नियंत्रण में सहायक

मेक्सिको के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी द्वारा किए गए एक शोध में माना गया है कि एवोकाडो डायबिटीज टाइप-2 में फायदेमंद हो सकता है। शोध के अनुसार मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड युक्त होने के कारण यह लिपिड प्रोफाइल में सुधार कर बढ़े हुए ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।

कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करता है

एवोकाडो लिपिड प्रोफाइल में सुधार करता है, जिसमें बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करना भी शामिल है।

दिमागी विकास को बढाता है

एवोकाडो (Avocado in Hindi) फल का सेवन दिमागी विकास में लाभदायक साबित हो सकता है। दरअसल, एवोकाडो में ल्यूटिन नाम का एक खास तत्व पाया जाता है, जो बुद्धि के विकास में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि अन्य स्वास्थ्य लाभों के साथ ही एवोकाडो को दिमागी स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी माना जाता है।

झुर्रियों को दूर करता है

एवोकाडो में मौजूद एसेंशियल फैटी एसिड त्वचा पर बढ़ती उम्र के संकेतों को कम कर देता है। एवोकाडो तेल का सेवन त्वचा में कोलेजन (प्रोटीन का एक प्रकार) को बढ़ावा देता है। एवोकाडो का तेल झुर्रियों के उपचार के साथ-साथ घाव भरने के लिए भी लाभदायक साबित हो सकता है।

सोराइसिस में फायदेमंद

एवोकाडो तेल का उपयोग कर सोरायसिस का उपचार किया जा सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, एवोकाडो तेल युक्त विटामिन-बी12 क्रीम सोरायसिस के इलाज में प्रभावी भूमिका निभा सकती है।

बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

बालों के लिए भी एवोकाडो लाभदायक माना जाता है। एवोकाडो फल में विटामिन ए, बी, बी-1, बी-2, ई और सी के साथ कई अन्य जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इन सभी तत्वों की मौजूदगी के कारण यह बालों के विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकता है.

एवोकाडो का उपयोग (How to Use Avocado in Hindi?)

एवोकाडो एक खास फल है, जिसका सेवन कई तरह से किया जा सकता है। इसका सेवन स्मूदी, ब्रेड टोस्ट, सूप या फिर अन्य डिजर्ट में डालकर किया जा सकता है।

एवोकाडो का सेवन निम्नलिखित तरीकों से किया जा सकता है:

  • सुबह नाश्ते में ब्रेड ऑमलेट के साथ एवोकाडो मिलाकर खाएं।
  • फ्रूट सलाद में एवोकाडो जोड़ सकते हैं।
  • ग्रिल ब्रेड सैंडविच में एवोकाडो को डाल सकते हैं।
  • एवोकाडो (Avocado in Hindi) की फ्रेंच फ्राइज बनाकर भी खा सकते हैं।
  • सलाद या सैंडविच में अचार वाले एवोकाडो का उपयोग कर सकते हैं।
  • एवोकाडो आइसक्रीम भी बना सकते हैं।
  • नाश्ते के पैन केक में एवोकाडो मिलाकर भी खा सकते हैं।

एवोकाडो को लम्बे समय तक सुरक्षित कैसे रखें

एवोकाडो को सुरक्षित रखने के निम्नलिखित आसान तरीके हैं:

  • सामान्य रूप से फ्रिज में रख कर करीब हफ्ते भर के लिए इन्हें सुरक्षित किया जा सकता है।
  • एयर टाइट कंटेनर या बैग में इसकी प्यूरी लंबे समय के लिए सुरक्षित की जा सकती है।
  • इससे भी अधिक समय तक सुरक्षित रखने के लिए इसकी प्यूरी को एयर टाइट बैग में रखकर फ्रीजर में रख सकते हैं।
  • वहीं, सामान्य कमरे के तापमान पर एवोकाडो को सुरक्षित रखने के लिए एवोकाडो को बीच से काटकर नींबू के रस में भिगोकर रख सकते हैं।

एवोकाडो खाने के नुकसान (Avocado Khane ke Nuksan) (Side Effects of Avocado in Hindi)

वैसे तो एवोकाडो (Avocado in Hindi) एक बहुत ही गुणकारी फल है, जो कई तरह से फायदा पहुंचाता है, लेकिन कई बार अनुचित रूप से इसका सेवन करने से यह नुकसानदायक भी हो सकता है। एवोकाडो खाने के नुकसान निम्नलिखित हैं:

  • यह एक बहुत ही कम कैलोरी वाला फल है इसलिए यह वजन कम करने में सहायक होता है, लेकिन इसमें फैट की मात्रा भी अच्छी होती है इसलिए इसका अधिक सेवन वजन बढ़ाने का काम भी कर सकता है। मोटापे से ग्रसित लोगों को इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।
  • जिनकी त्वचा बहुत ही ज्यादा संवेदनशील होती है, उन्हें इस फल को खाने से एलर्जी की शिकायत हो सकती है।

नोट: अपने इस लेख के माध्यम से हमने आपको एवोकाडो से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में बताया है लेकिन इसका किसी भी प्रकार से औषधीय रूप में सेवन करने से पहले आप अपने नजदीकी चिकित्सक से परामर्श अवश्य कर लें।

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.