Anar Pomegranate Hindi (अनार: जानकारी, खाने के फायदे और नुकसान)

Ad:

http://www.hindisarkariresult.com/anar-pomegranate-hindi/
Anar pomegranate Hindi

Anar Pomegranate Hindi / अनार खाने के आश्चर्यजनक फायदे और नुकसान/ Anar Pomegranate Benefits and Side effects in Hindi

अनार लाल रंग का एक फल होता है जिसका वानस्पतिक नाम- प्यूनिका ग्रेनेटम है। इसमें सैकड़ों की संख्या में छोटे-छोटे दाने होते हैं जो स्वाद में मीठे और स्वादिष्ट होते हैं। अनार अधिकतर गर्म प्रदेशों में पाया जाता है। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से एक बहुत ही महत्वपूर्ण फल है।

भारत में अनार के पेड़ अधिकतर महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, और गुजरात में पाए जाते हैं। Anar pomegranate Hindi

अनार का इतिहास (History of Pomegranate in Hindi)

इतिहासकार अनार को 300 साल पुराना फल मानते हैं। सबसे पहले रोमन वासियों ने अनार के बारे  में जाना, और रोमन वासियों ने ही इसे अधिक बीजों वाला सेब कहा।

अनेक भाषाओं में अनार को अनेक नामों से जाना जाता है जो निम्न प्रकार है: हिंदी में इसे अनार कहते हैं, संस्कृत में दाडिम, बांग्ला भाषा में बेदाना तथा तमिल भाषा में मादुलई  कहा जाता है। Anar pomegranate Hindi

औषधि के रूप में अनार Pomegranate as a Medicine

स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होने के कारण अनार एक बहुत ही प्रचलित और लोकप्रिय फल है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। इसके नियमित उपयोग से मनुष्य का शरीर स्वस्थ्य और मजबूत होता है। अनार से अनेक आयुर्वेदिक दवाइयां भी बनती हैं। लगभग 100 ग्राम अनार खाने से हमारे शरीर में  लगभग 65 किलो कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है। अनार के पत्तों आदि का प्रयोग दवाइयों के रूप में भी किया जाता है। Anar pomegranate Hindi

मानव शरीर पर अनार के प्रभाव (Pomegranate effect on Human body in Hindi)

मानव शरीर पर अनार के निम्नलिखित प्रभाव पाए जाते हैं:-

1) अनार उच्च रक्तचाप को घटाता है तथा रक्त संचार वाली सारी बीमारियों को दूर करता है।

2) यह सूजन और जलन में राहत पहुंचाता है। यह गठिया तथा जोड़ों के दर्द को दूर करता है तथा मानव शरीर के बुढ़ापे की गति को धीमी करता है। अतः यह मानव शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अत्यंत उपयोगी फल है।

3) शरीर को स्वस्थ रखने और अंगों को सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रतिदिन तीन से पांच अनार के फलों का सेवन करना चाहिए।

4) अनार के अंदर बहुमूल्य गुण पाए जाते हैं। जैसे:

  • एनर्जी 4%
  • एल्लेर्जिक एसिड 3%
  • कार्बोहाइड्रेट 14%
  • टोटल फैट 6%
  • डाइटरी फाइबर 11%
  • कैल्शियम 1%
  • प्रोटीन 3%
  • पोटेशियम 5%
  • फास्फोरस 5%
  • राइबोफ्लेविन 4%
  • थायमिन 5%
  • तथा आयरन की मात्रा 4% होती है।

अनार कैसे और क्यों खाएँ? (How and Why to eat Pomegranate in Hindi?)

1) अनार  को बीज सहित चबाकर खाना चाहिए क्योंकि यह आपके खून (रक्त) में वृद्धि करता है।

2) अनार मानव शरीर के पाचन तंत्र को सुधारता है तथा पेट, लीवर और हृदय की गतिविधियों को दुरुस्त रखने में सहायक है।

3) अनार के नियमित प्रयोग से भूख बढ़ती है और प्यास कम हो जाती है, अतः यह फल गर्मी के दिनों में ज्यादा फायदेमंद है।

इसे भी पढ़िए: जानिए आम को फलों का राजा क्यों कहा जाता है?

अनार खाने के फायदे (Health Benefits of Pomegranate in Hindi)

अनार एक बहुत ही सेहतमंद फल है। यह कई तरह की बीमारियों में लाभदायक होता है। बीमार और बुजुर्ग लोगों को इसका नियमित प्रयोग करना चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति भी इसका सेवन करके कई तरह की बीमारियों से बच सकता है। Anar pomegranate Hindi

हृदय रोग के लिए लाभप्रद (Pomegranate Benefits for Heart)

अनार मानव शरीर के हर रोगों के लिए लाभप्रद होता है लेकिन खास तौर पर हृदय रोग के लिए यह बहुत ही लाभकारी फल है। यह धमनियों को सुचारु रखने में सहायक है। यह रक्त प्रभाव को नियंत्रित करता है तथा खून के थक्के बनने नहीं देता। इसका सेवन हृदय रोग के लिए अत्यंत जरूरी है तथा यह शरीर के कॉलेस्ट्रोल को भी नियंत्रित करता है। जिससे हृदय रोग से पीड़ित व्यक्ति जल्द ही ठीक हो जाता है।

अनार त्वचा रोग में हितकारी (Pomegranate Benefits for Skin)

अनार त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। यह त्वचा को मुलायम बनाता है। इसका नियमित सेवन से चेहरे पर झुर्रियां नहीं आती। यह चेहरे पर होने वाले किसी प्रकार के दाग धब्बे को दूर कर देता है। अतः अनार का रस त्वचा के उत्तम स्वास्थ्य लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके नियमित उपयोग में लाने वाले लोगों के चेहरे पर विशेष चमक और तेज प्रतीत होता है।

बालों के लिए फायदेमंद (Pomegranate Benefits for Hairs)

अनार का रस बालों के लिए भी अत्यंत लाभप्रद होता है। अनार का जूस पीने से बाल मजबूत होते हैं एवं इनका झड़ना कम हो जाता है। यह बालों में नमी प्रदान करता है। यह बालों को लंबा और मजबूत बनाने में सहायक है। यह अविकसित बालों को विकास प्रदान करता है।

इसे भी पढ़िए: सीताफल या शरीफा खाने के आश्चर्यजनक फायदे

अनार से होने वाले हानि (Side effects of Pomegranate in Hindi)

यद्दपि अनार हर तरीके से एक लाभदायक फल है लेकिन कुछ विशेष स्थितियों में इसका उपयोग आपको नुकसान भी पहुँचा सकता है।

अनार के सेवन से होने वाले कुछ नुकसान निम्नलिखित हैं:-

1) जिन व्यक्तियों को किसी चीज का साइड इफ़ेक्ट होता है, यह उसे बढ़ा देता है।

2) अनार का रस खांसी इंफ्लुएंजा और कब्ज से पीड़ित व्यक्ति को नहीं देना चाहिए क्योंकि यह उनके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है।

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.