Health benefits Custard Apple Hindi (शरीफा या सीताफल खाने के लाभ)

Ad:

http://www.hindisarkariresult.com/health-benefits-custard-apple-hindi/
Health benefits custard apple Hindi

Health benefits custard apple Hindi

शरीफा जिसको सीताफल (Custard Apple/ Sugar Apple) के नाम से भी जाना जाता है एक मीठा और स्वादिष्ट फल है। यह ठंडी प्रवृति का फल है जिसके अंदर बहुत सारे  गुण विद्यमान होते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, सीताफल या शरीफा शरीर को शीतलता पहुंचाता है। यह पित्त के दोष को दूर करने वाला, तृषाशामक, उलटी बंद करने वाला, पौष्टिक, तृप्तिकर्ता, कफ एवं वीर्यवर्धक, मांस एवं रक्तवर्धक, बलवर्धक, वात के दोष को दूर करने वाला, एवं हृदय के लिए बहुत ही लाभदायक फल है।

शरीफा का वानस्पतिक नाम अन्नोना स्क्वामोसा (Annona squamosa) है, जो एनोनेसीई (Annonaceae) परिवार से संबंधित प्रजाति है।

शरीफा या सीताफल उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में अधिक मात्रा में उगाया जाने वाला फल है। इसका गूदा सफेद, रसदार, सुगंधित, स्वादिष्ट और मीठा होता है। इसमें संतरे की तुलना में विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह एक शीत-असहिष्णु (सर्दी सहन न करने वाला पौधा) और अर्ध-सदाबहार झाड़ी है। शरीफे के पौधे की लम्बाई 8 मीटर (26 फीट) तक होती है। इस पर 2 से 3 साल के बाद फूल और फल आते हैं। इसके फल का वजन 100 से 230 ग्राम तक होता है। Health benefits custard apple Hindi

शरीफे का फल तोड़ने पर अलग अलग खंडों में विभाजित हो जाता है जिसमे 20 से 40 खंड होते हैं इनमे से प्रत्येक खंड में एक चमकदार भूरा, काला, बीज होता है।

सीताफल का इतिहास (History of Custard Apple in Hindi)

किवदंतियों के अनुसार लोग इस फल का संबंध भगवान श्रीराम और माता सीता से जोड़ते हैं। कहा जाता है कि सीता ने वनवास के दौरान जो फल भगवान श्रीराम को भेंट किया था, उसी का नाम सीताफल पड़ा।

इसे भी पढ़िए: जानिये, आम को फलों का राजा क्यों कहा जाता है?

सीताफल के औषधीय गुण (Medical Benefits of Custard Apple in Hindi)

सीताफल में बहुत सारे लाभदायक गुण होते हैं। अगर आप इस फल का रोजाना सेवन करते हैं तो आपको कई सारी बीमारियों से निजात मिल सकती है:

Health benefits custard apple Hindi

1) सीताफल का उपयोग गांठ के इलाज में बहुत ही लाभदायक है। पके हुए सीताफल का गूदा कूटकर उसकी पोटली बनाकर गाँठ पर बांधने से गाँठ फूट जाती है और रोगी निरोग हो जाता है।

2) सीताफल गंजापन दूर करने में भी लाभदायक है। सीताफल के बीज को दूध के साथ पीसकर लेप करने से सिर के उड़े हुए बाल शीघ्र उग आते हैं। सीताफल मस्तिष्क को ठंडक पहुंचाता है।

3) सीताफल के बीजों से जूं का उपचार भी किया जाता है। इनके बीजों का महीन चूर्ण बनाकर पानी के साथ पीसकर रात में सिर पर लगाने से और सवेरे धो लेने से जूं खत्म हो जाते हैं। ऐसा दो-तीन रात लगातार करना पड़ता है लेकिन सीताफल के बीजों का सर पर लेप लगाने में एक सावधानी बरतनी पड़ती है, क्योंकि इसका तेल विषैला होता है इसलिए आंखों से बचाकर इसे बालों में लगाना चाहिए।

4) सीताफल हृदय को मजबूती प्रदान करता है इसलिए जिनका हृदय कमजोर होता है, दिल ज्यादा धड़कता है, घबराहट होती है, उच्च रक्तचाप होता है, ऐसे रोगियों के लिए भी सीताफल का सेवन करना लाभदायक है।

5) सीताफल शरीर का तापमान कम करता है इसलिए ऐसे लोग जिनका शरीर जलता रहता है, हमेशा गर्म रहता है, उन्हें रोजाना सीताफल का सेवन करना चाहिए।

6) सीताफल का नियमित सेवन त्वचा को खूबसूरत बनाता है। दरअसल सीता फल में विटामिन ए और सी प्रचुर मात्रा में होता है जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। सीताफल एंटी एजिंग होता है और शरीर पर उम्र के बढ़ते हुए प्रभाव को भी कम करता है।

7) सीताफल पेट के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। सीताफल में घुलनशील रेशे होते हैं जो पाचन तंत्र के लिए बहुत ही लाभदायक है।

8) सीताफल आंखों और बालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। जिनके बाल रूखे होते हैं और आंखों में खुश्की होती है उनके लिए भी सीताफल का सेवन बहुत लाभदायक है।

9) कच्चे सीताफल का सेवन करने से डायरिया में भी बहुत लाभ मिलता है। इसके लिए कच्चे फल को काटकर सुखा दें और उसे रोगी को पीसकर खिलाना चाहिए। इससे डायरिया की समस्या का जड़ से इलाज हो जाता है।

10) सीताफल का सेवन वजन बढ़ाने में भी बहुत लाभदायक होता है। वह लोग जो बहुत सारे उपाय आजमाने के बाद भी अपना वजन नहीं बढ़ा पा रहे हैं, उन्हें सीताफल का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपका शरीर सुदृढ़ होता है।

11) सीताफल मानसिक परेशानियों से पीड़ित लोगों के लिए भी बहुत लाभदायक है। अगर आप मानसिक रुप से बहुत परेशान रहते हैं तो आपको सीताफल अपनी डाइट में रोजाना शामिल करना चाहिए, यह मस्तिष्क को शांत करता है। Health benefits custard apple Hindi

12) सीताफल शुगर के मरीजों के लिए रामबाण औषधि है। अगर आपको शुगर की समस्या है तो आपको सीताफल जरूर खाना चाहिए इसमें शुगर को सोखने जैसे गुण होते हैं, जिससे आपके शरीर का शुगर कंट्रोल में रहता है।

13) सीताफल शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसलिए अगर आपको एनीमिया की शिकायत है, तो इसे अपनी डाइट में शामिल करके आप अपने शरीर में हुई खून की कमी को दूर कर सकते हैं।

14) शरीफा यानी सीताफल आपकी शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को भी मजबूत करता है क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जिससे यह बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करता है।

15) शरीफा में सोडियम और पोटेशियम की संतुलित मात्रा होती है जो आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। इसलिए दिल के रोगियों और घबराहट के रोगियों के लिए यह रामबाण औषधि है।

16) सीताफल दांत और मसूड़ों के दर्द में भी काफी लाभदायक होता है।

17) नए अनुसंधान से पता चला है कि सीताफल की पत्तियों का काढ़ा गठिया में लाभदायक होता है। यह एसिड को नष्ट करके शरीर में जल संतुलन को को बनाए रखता है। इसके अलावा सीताफल में मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में होता है जो शरीर में तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट को संतुलित रखता है। यह गठिया के कारण सूजन की संभावना को भी कम करता है।

18) सीताफल ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसका नियमित सेवन करना चाहिए।

19) सीताफल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल वाला मरीजों को शरीफा का सेवन करना चाहिए। यह आपके कोलेस्ट्रॉल को 20% तक कम कर देता है। Health benefits custard apple Hindi

20) नए अनुसंधान से पता चला है ऐसे कि सीताफल में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो कैंसर को रोकने का काम करते हैं। इसमें एसिटोजिनिन और एल्कोनॉइड होते हैं जो ट्यूमर कोशिकाओं के विकास को रोकते हैं।

21) सीताफल का सेवन स्वस्थ गर्भावस्था को बढ़ावा देता है। इसमें फोलेट की उच्च मात्रा होती है जो गर्भावस्था में बच्चे के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करती है। गर्भावस्था के दौरान सीताफल का सेवन करने से गर्भस्राव की संभावना भी कम हो जाती है।

सीताफल के नुकसान (Drawback of Custard Apple in Hindi)

Health benefits custard apple Hindi

1) सीताफल के बीज विषाक्त होते हैं। इसलिए इनके बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

2) सीताफल का सेवन बहुत अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। इससे आपको अपच की शिकायत हो सकती है।

3) जिन लोगों को सीताफल से एलर्जी होती है, उन्हें इस फल का सेवन नहीं करना चाहिए।

Health benefits custard apple Hindi

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.