Aam Mango benefits Hindi (आम खाने के फायदे, औषधीय गुण)

Ad:

http://www.hindisarkariresult.com/aam-mango-benefits-hindi/
Aam mango benefits Hindi

Aam mango benefits Hindi/ आम को फलों का राजा क्यों कहते हैं?

आम एक प्रकार का स्वादिष्ट और रसीला फल है। इसे भारत में फलों का राजा कहा जाता है। आम भारत का राष्ट्रीय फल भी है। आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है।

आम से परिचय

आम को अंग्रेजी भाषा में ‘मैंगो’ (mango) कहा जाता है तथा आमों की प्रजाति को ‘मेंगीफेरा’ कहा जाता है। यह फल सबसे पहले केवल भारतीय उपमहाद्वीप में मिलता था, लेकिन अब धीरे धीरे अन्य देशों में भी आ गया है। आम का सर्वाधिक उत्पादक देश भारत है।

आम को और अन्य देशों में भी राष्ट्रीय फल माना गया है: जैसे पाकिस्तान और फिलीपींस देश में तथा बांग्लादेश में इसके पेड़ को राष्ट्रीय पेड़ कहा गया है। इस फल का द्विपदी नाम ‘भारतीय आम’ है। Aam mango benefits Hindi

आम का इतिहास (History of Mango in Hindi)

भारतीय उपमहाद्वीप में कई हजार साल पहले आम के बारे में लोगों को पता चल गया था और उसी समय से आम की खेती की जाने लगी थी। लगभग पाँचवीं शताब्दी पूर्व यह एशिया के दक्षिण पूर्व तक पहुँच गया तथा दसवीं शताब्दी तक पूर्वी अफ्रीका में भी इसकी खेती शुरू हो गयी थी। धीरे-धीरे यह अन्य जगहों पर भी प्रचलित हुई, और इसकी खेती फैलने लगी। Aam mango benefits Hindi

आम के अन्य नाम (Other Names of Mango)

इस फल को हिन्दी, मराठी, बंगाली, मैथिली आदि भाषाओं में “आम” कहा जाता है। संस्कृत भाषा में इसे आम्रः और मलयालम में इसका नाम मान्न है। सन् 1498 ई० में केरल में पुर्तगाली मसालों का व्यापार करते थे,और वहीं से आम और इसका नाम भी ले गए। वे लोग इसे मांगा नाम से पुकारते थे।अंग्रेजी भाषा में इस फल को ‘मैंगो’ के नाम से जानते है। अतः कहा जाता है कि मलयालम भाषा से इस ‘मैंगो’ शब्द की उत्पत्ति हुई।

आम को फलों का राजा क्यों कहा जाता है? (Why Mango is called the king of fruits?)

क्या आपने कभी सोचा है कि आम को फलों का राजा क्यों कहा जाता है? भारत में इतने सारे फल हैं जो बहुत लाभदायक है, बहुत स्वादिष्ट है, बहुत खूबसूरत हैं लेकिन क्या कारण है कि आम को ही फलों का राजा कहा जाता है?

दरअसल भारतीय आम अपने स्वाद के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। भारत में आम की मुख्य रूप से 12 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इसके अलावा भी कई सारी क्षेत्रीय प्रजातियाँ हैं। आम का इस्तेमाल केवल फल के तौर पर ही नहीं बल्कि चटनी, पना, Candy, अचार, खटाई ,अमावट, आम पापड़ और भी बहुत सी खाने पीने की चीजों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। Aam mango benefits Hindi

भारत में आम को फलों का राजा कहने के पीछे दो महत्वपूर्ण कारण है:- 

पहला ये कि आम पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में पैदा होता है और दूसरा, आम एक ऐसा फल है जो सर्व सुलभ है. गर्मियों के दिनों में जब इसकी पैदावार अच्छी होती है तो इसका रेट काफी गिर जाता है जिससे कि यह आम आदमी के बीच अपनी पहुंच बना लेता है। यही दो वजह है जिसके लिए आम को फलों का राजा कहा जाता है।

इसे भी पढ़िए: क्यों शरीफा या सीताफल को गुणों की खान माना जाता है

आम के औषधीय गुण (Medical Benefits of Mango in Hindi)

आम केवल स्वाद के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि इसमें बहुत सारे औषधीय गुण भी होते हैं:-

1) आम कैंसर से बचाता है: आम में बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाते हैं। इसमें क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागालिन और फिसेटिन जैसे कई तत्व होते हैं, जो कैंसर से बचाव करने में मददगार होते हैं।

2) आम आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है: आम में विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कि आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे आंखें चमकदार बनती हैं और उन की रोशनी बनी रहती है।

3) आम त्वचा में निखार लाता है : आम के गूदे का फेस पैक लगाने पर चेहरे पर निखार आता है और क्योंकि आम में विटामिन सी भी पाया जाता है इसलिए यह संक्रमण से भी बचाता है.

4) आम कोलेस्ट्रोल नियंत्रित रखता है: आम में विटामिन सी और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है जो बैड कोलेस्ट्रोल को संतुलित रखने में मदद करता है।

5) आम पाचन तंत्र सुधारता है: आम में कई ऐसे एंजाइम होते हैं जो प्रोटीन तोड़ने का काम करते हैं जिससे भोजन जल्दी पचता है। इसमें साइट्रिक एसिड, टारट्रिक एसिड भी पाया जाता है जो शरीर के भीतर क्षारीय तत्वों का संतुलित बनाए रखता है।

6) आम वजन संतुलित रखता है: अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आम खाइए। अगर वजन कम करना चाहते हैं तो आम की गुठली चूस चूस के खाइए। दरअसल आम में कार्बोहाइड्रेट खूब होता है, जो आपकी भूख को कम करता है।

7) आम पौरुष बढ़ाता है: आम को पौरुष (सेक्स पावर) बढ़ाने वाला फल कहा गया है। इसमें विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो सेक्स ताकत बढ़ाता है।

8) आम लू से बचाता है: कच्चे आम का पना पीने से गर्मी के दिनों में लू नहीं लगती और यह शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखता है।

9) आम रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

10) आम स्मरण शक्ति बढ़ाता है।

इस प्रकार हम देखते हैं कि आम बहुत ही लाभदायक फल है और भारत में इसे फलों का राजा कहा जाना पूरी तरह से उचित है। Aam mango benefits Hindi

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.