Quotes Great Men Hindi (महान व्यक्तियों की महत्वपूर्ण सूक्तियां)

Ad:

http://www.hindisarkariresult.com/quotes-great-men-hindi/
Quotes Great Men Hindi

Quotes Great Men Hindi / महान व्यक्तियों के महत्वपूर्ण सूक्तियां / Quotes by Great Men in Hindi / महापुरुषों के अनमोल विचार /  Hindi Quotes By Great People

1- बहुत लोगों से मित्रता मत करो  -पाइथागोरस
2- महान सौभाग्य के लिए पुरुषार्थ करो – यजुर्वेद
3- मौन बातचीत की एक महान कला है – हैजलिट
4- क्षमा हृदय का धर्म है  – अज्ञेय
5- खुशी ही स्वास्थ है   – हेली बर्टन
6- विद्या स्वयं की शक्ति हैं   – बेकन
7- बड़ों के प्रति नम्रता कर्तव्य है  – सर. टी .मूर
8- फल की अभिलाषा छोड़कर कर्म करने वाले मनुष्य मोक्ष पाता है  – गीता में भगवान श्रीकृष्ण 
9- पराजय वास्तव में मृत्यु है  – मुसोलिनी
10- शिक्षा राष्ट्र की सस्ती सुरक्षा है  – बर्क

Quotes Great Men Hindi

11- प्रकृति एक ग्रंथ है जिसका रचयिता ईश्वर है  – हार्वे
12-ईर्ष्या विवेक का नाश करती है  – विदुर
13- सुख का रहस्य त्याग में है  – एंड्रयू कारनेगी
14- तुम्हारे पूर्वज जिस सत्पथ पर चले हो उस पर चलो कभी पतन नहीं होगा – मनुस्मृति
15- मित्रघात पाप नहीं महापाप है  – सुदर्शन
16- अज्ञानता भय की जननी है  –  एच. होम
17- क्षमा परम तप है  – गौतम बुद्ध
18- तृष्णा के समान दूसरी कोई व्याधि नहीं है  – चाणक्य
19- जीवन का अंतिम सत्य मृत्यु है   –  श्रीमदभागवत गीता
20- मधुर वाणी क्रोध को भी भगा देती है – अज्ञात

21- सत्य ही सर्वोपरि नीति है  – महात्मा गांधी
22- विजय ईश्वर की मुस्कान है  – व्हिटटियर
23- सब की उन्नति में ही अपनी उन्नति समझनी चाहिए  – महर्षि दयानंद
24-जिह्वा के बिना भी अपराध बोलेगा  – शेक्सपियर
25-ब्रह्माज्ञानी को स्वर्ग तृण है, शूर को जीवन तृण है, जिसने इंद्रियों को वश में किया उसको स्त्री तृण-तुल्य जान पड़ती है, निस्पृह को जगत तृण है -चाणक्य
26- सबसे उत्तम तीर्थ अपना मन है जो विशेष रूप से शुद्ध किया हुआ हो -स्वामी शंकराचार्य
27- कर्म, ज्ञान और भक्ति का संगम ही जीवन का तीर्थ राज है -दीनानाथ दिनेश
28- तपस्या धर्म का पहला और आखिरी कदम है -महात्मा गांधी
29- अपनी पीड़ा सह लेना और दूसरे जीवों को पीड़ा न पहुंचाना, यही तपस्या का स्वरूप है -संत तिरुवल्लुवर
30- सत्याग्रह बल से नहीं ,हिंशा के त्याग से होता है -महात्मा गाँधी

Quotes Great Men Hindi

31- लोग चाहे मुट्ठी भर हों, लेकिन संकल्पवान हों, अपने लक्ष्य में दृढ आस्था हो, वे इतिहास को भी बदल सकते हैं -महात्मा गाँधी
32- हर आदमी कहता है की मैं अच्छा हूँ, लेकिन लोग क्या मानते हैं यह महत्वपूर्ण है – अज्ञात
33- खुशियों को दामन में भरने पर वह थोड़ी सी लगती हैं, लेकिन यदि उन्हें बांटा जाये तो वे और ज्यादा बड़ी नजर आती हैं -अज्ञात
34- उठो जागो और लक्ष्य तक मत रुको -स्वामी विवेकानंद
35- सत्य से बड़ा तो इश्वर भी नहीं – महात्मा गाँधी
36- दो की दोस्ती में एक का धर्य जरुरी है -अज्ञात
37- किसी को माफ़ करना कमजोरी नहीं वरन सामर्थ्यवान ही ऐसा कर सकता है -महात्मा गाँधी
38- मेहनत करने से दरिद्रता नहीं रहती, धर्म करने से पाप नहीं रहता, मौन रहने से कलह नहीं होता – चाणक्य
39- क्रोध ऐसी आँधी है जो विवेक को नष्ट कर देती है – अज्ञात
40- मुठ्ठी भर संकल्पवान लोग जिनकी अपने लक्ष्य में दृढ़ आस्था है, इतिहास की धारा को बदल सकते हैं – महात्मा गांधी

इसे भी पढ़ें: सफल बनने के अचूक सूत्र

41- हज़ार योद्धाओं पर विजय पाना आसान है, लेकिन जो अपने ऊपर विजय पाता है वही सच्चा विजयी है – गौतम बुद्ध
42- मन एक भीरु शत्रु है जो सदैव पीठ के पीछे से वार करता है – प्रेमचंद
43- अपने को संकट में डाल कर कार्य संपन्न करने वालों की विजय होती है, कायरों की नहीं – जवाहरलाल नेहरू
44- विश्वास वह पक्षी है जो प्रभात के पूर्व अंधकार में ही प्रकाश का अनुभव करता है और गाने लगता है – रवींद्रनाथ ठाकुर
45- ऐसे देश को छोड़ देना चाहिए जहाँ धन तो है लेकिन सम्मान नहीं -विनोबा
46- अछे सब्दों के प्रयोग से बुरे लोगों का भी दिल जीता जा सकता है – भगवान बुद्ध
47- मनुष्य का सबसे बड़ा यदि कोई शत्रु है तो वह है उसका अज्ञान – चाणक्य
48- इच्छाएं ही सब दुखों का मूल कारण है – भगवान बुद्ध
49- यदि मार्ग काँटों भरा हो, और आप नंगे पांव हो तो रास्ता बदल लेना चाहिए – चाणक्य
50- वाणी के बजाय कार्य से दिए गए उदहारण कहीं ज्यादा प्रभावी होते हैं. अज्ञात

इसे भी पढ़ें: अमीर कैसे बनें? अमीर बनने का रहस्य

51- मनुष्य का पतन कार्य की अधिकता से नहीं वरन कार्य की अनियमतता से होता है – अज्ञात
52- कायर आदमी अपनी मौत से पहले न जाने कितनी बार मरता है – अज्ञात
53- जो सभी का मित्र होता है वो किसी का मित्र नहीं होता – ओशो
54- क्रोध में मनुष्य अपने मन की बात कहने के बजाय दूसरों के ह्रदय को ज्यादा दुखाता है। -मुंशी प्रेमचंद
55- सारा हिन्दुस्तान गुलामी में घिरा हुआ नहीं है। जिन्होंने पश्चिमी शिक्षा पाई है और जो उसके पाश में फँस गए हैं, वे ही गुलामी में घिरे हुए हैं। -महात्मा गाँधी
56- मानव जीवन धूल की तरह होता है, हम इसे रो-धोकर इसे कीचड़ बना देते हैं। -बकुल वैद्य
57- सौंदर्य और विलास के आवरण में महत्त्वाकांक्षा उसी प्रकार पोषित होती है जैसे म्यान में तलवार। -रामकुमार वर्मा
58- जिस प्रकार बिना जल के धान नहीं उगता उसी प्रकार बिना विनय के प्राप्त की गई विद्या फलदायी नहीं होती। -भगवान महावीर
59- अकर्मण्यता के जीवन से यशस्वी जीवन और यशस्वी मृत्यु श्रेष्ठ होती है। -चंद्रशेखर वेंकट रमण
60- सत्य से कीर्ति प्राप्त की जाती है और सहयोग से मित्र बनाए जाते हैं। -कौटिल्य अर्थशास्त्र

Quotes Great Men Hindi

61- जिस प्रकार जल कमल के पत्ते पर नहीं ठहरता है, उसी प्रकार मुक्त आत्मा के कर्म उससे नहीं चिपकते हैं। -छांदोग्य उपनिषद
62- कामनाएँ समुद्र की भाँति अतृप्त हैं। पूर्ति का प्रयास करने पर उनका कोलाहल और बढ़ता है। -स्वामी विवेकानंद
63- जैसे सूर्य आकाश में छुप कर नहीं विचर सकता उसी प्रकार महापुरुष भी संसार में गुप्त नहीं रह सकते। -व्यास
64- पुरुषार्थ से दरिद्रता का नाश होता है, जप से पाप दूर होता है, मौन से कलह की उत्पत्ति नहीं होती और सजगता से भय नहीं होता। – चाणक्य
65- शासन के समर्थक को जनता पसंद नहीं करती और जनता के पक्षपाती को शासन। इन दोनो का प्रिय कार्यकर्ता दुर्लभ है। – पंचतंत्र
66- ख्याति नदी की भाँति अपने उद्गम स्थल पर क्षीण ही रहती है किंदु दूर जाकर विस्तृत हो जाती है। -भवभूति
67- कुमंत्रणा से राजा का, कुसंगति से साधु का, अत्यधिक दुलार से पुत्र का और अविद्या से ब्राह्मण का नाश होता है। – विदुर
68- सारा जगत स्वतंत्रता के लिए लालायित रहता है फिर भी प्रत्येक जीव अपने बंधनो को प्यार करता है। – श्री अरविंद
69- बुद्धि के सिवाय विचार प्रचार का कोई दूसरा शस्त्र नहीं है, क्योंकि ज्ञान ही अन्याय को मिटा सकता है। – शंकराचार्य
70- खुद के लिये जीनेवाले की ओर कोई ध्यान नहीं देता पर जब आप दूसरों के लिये जीना सीख लेते हैं तो वे आपके लिये जीते हैं। – श्री परमहंस योगानंद
71- बच्चों को पालना, उन्हें अच्छे व्यवहार की शिक्षा देना भी सेवाकार्य है, क्योंकि यह उनका जीवन सुखी बनाता है। -स्वामी राम सुखदास

Quotes Great Men Hindi

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.