How to become successful hindi (सफल होने के सूत्र)

Ad:

http://www.hindisarkariresult.com/how-to-become-successfull-hindi/
How to become successful hindi

How to become successful hindi / सफल होने के सूत्र / जीवन में सफलता प्राप्त करने के विश्वसनीय सूत्र / How to become successful in Hindi

दोस्तों दुनिया मे ऐसा कौन इंसान होगा जो सफल नही होना चाहता? हम सब सफलता चाहते हैं। किसी को पढ़ाई में सफलता चाहिए, किसी को रिश्तों में सफलता चाहिए, किसी को नौकरी मे सफलता चाहिए, किसी को रोजगार में सफलता चाहिए इत्यादि।

अगर हम गिनने बैठें तो हजारों ऐसी वजहें होगीं जिनमें लोग सफल होना चाहते हैं।

सफलता एक ऐसा शब्द है जो शायद हमारे जीवन का पैमाना बन चुका है। हर व्यक्ति को सफलता चाहिए और लोग इसके लिए बहुत सी कुर्बानियाँ देने को भी तैयार रहते हैं। अगर वाकई में देखा जाए तो सफलता कुर्बानी माँगती है। बिना कुछ खोए सफल होना उतना ही मुश्किल है जितना बिना पानी के जीवित रहना ।

सफलता आपसे कुछ ना कुछ तो जरूर लेगी। कई बार आपने देखा होगा कि कुछ व्यक्ति बहुत कम मेहनत के ज्यादा सफल हो जाते हैं तो कई ऐसे भी हैं जो सफल होने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी सफल नही हो पाते।

आखिर इन सफल व्यक्तियों में क्या खास होता है? आज हर व्यक्ति इन सफलता के सूत्रों को जानना चाहता है, वो ये जानना चाहता है कि प्रकृति इतना भेदभाव कैसे कर सकती है। वो कुछ व्यक्तियों को अर्श पर पहुंचा देती है तो कुछ को क्यों फर्श पर पटक देती है? How to become successful hindi

आज हम इन्ही सफलता के सूत्रों पर चर्चा करेंगे और ये जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर ऐसा क्यों होता है।

सबसे पहले मैं आपको ये बता दूँ कि प्रकृति कभी भेदभाव नही करती। जो जिसका हक़दार होता है अंततः उसे वो मिलता ही है। तो अगर आप अपनी किसी असफलता के लिए प्रकृति को दोष दे रहे हैं तो ये बन्द कीजिये। आपके हाथ मे सिर्फ और सिर्फ मेहनत करना है तो उसे अच्छी तरह से करिये और देखिये कि कैसे सफलता झक्क मार के आपका अनुसरण करती है।

सफलता के अचूक मन्त्र (Certain trics to achieve Success)

1. अपने काम का सम्मान कीजिये (Respect your Job)

ये सबसे पहला और सबसे जरूरी सूत्र है। अगर आप किसी भी क्षेत्र में सफल होना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने काम को सम्मान देना सीखिए। बिना अपने काम का सम्मान किये आप कभी सफल नही हो सकते। आपके सामने ऐसे हजारों, लाखों उदाहरण होंगे जहाँ व्यक्ति ने अपने कार्यक्षेत्र में सफलता अर्जित की , सिर्फ और सिर्फ इसलिए कि वो अपने काम को सम्मान देना जानते थे। उनको जो भी काम दिया गया या उन्होंने जो भी काम चुना उसमें वो अपना 200 फीसदी दिए और आपके सामने सफल होने का उदाहरण पेश किए। आप किसी का भी उदाहरण ले सकते हैं शायद आपके ऑफिस के सामने का चाय और मैग्गी वाला हो जिसने बहुत छोटी सी दुकान से शुरुवात करके आज कई लोगों को रोजगार पर रखा है और हो सकता है आपसे ज़्यादा कमाई करता हो। या आपका कोई दोस्त जिसे सब लोग निठल्ला समझते थे क्योंकि उसे ग्रेजुएशन के बाद नौकरी नही मिली और उसने अपनी मेहनत से आज अच्छी सरकारी नौकरी पा ली हो। प्रेरणा हम किसी से भी ले सकते हैं और ये उदाहरण सिर्फ और सिर्फ आपको प्रेरित करने के लिए दिए गए हैं। ये जरूरी नही कि आप भी उस चायवाले कि तरह चाय की टपरी लगा लें या उस दोस्त की तरह सब कुछ छोड़ के सरकारी नौकरी की तैयारी में लग जाएं, मेरे कहने का मतलब सिर्फ ये है कि आप जो कुछ भी कर रहे हैं उसका सम्मान कीजिये , उसमें अपना 100 फीसदी दीजिये। इससे क्या होगा कि आप अपने काम मे खुश रह पाएंगे और खुश आदमी ही किसी काम को लंबे समय तक कर सकता है। आज और अभी से अपने काम को सम्मान देना सीखिये अंततः सफलता आपके पीछे आएगी। How to become successful hindi

2. मेहनत करने से ना घबराएं (Don’t be afraid to work hard) 

सफलता का दूसरा मन्त्र है मेहनत। आखिर मेहनत से क्या हासिल नही हो सकता ? जब आप किसी काम को करने में जी जान से जुट जाते हैं तो आप अपने आस पास एक ऐसा पॉजिटिव वातावरण तैयार कर रहे होते हैं जो सफलता को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसका प्रयोग आप अपने ऊपर कर के देखिये मान लीजिये कि आप एक विद्यार्थी हैं तो आपने खुद ये महसूस किया होगा कि जिस दिन आपने अच्छी पढ़ाई की होती है उस दिन आपको सुकून मिलता है। ऐसा लगता है जैसे आज का दिन सफल हो गया और उस दिन आप रोज की अपेक्षा ज्यादा खुशी महसूस करते हैं। और जैसा कि मैंने बताया कि ये खुशी बहुत महत्वपूर्ण है ये आपको और मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है और धीरे धीरे ये आपकी दिनचर्या में शामिल हो जाता है।

3. सफल लोगों की संगति कीजिये (Follow successful people)

एक कहावत है-

“संगत से गुण आवत हैं संगत से गुण जात”।

ये सौ फीसदी सही बात है। संगत का हमारे जीवन पर इतना गहरा प्रभाव पड़ता है जिसकी आप कल्पना भी नही कर सकते। मैं कई होनहार बच्चों को जो कि पढ़ने में बहुत अच्छे थे और उनके अंदर कुछ बड़ा करने की काबिलयत थी उनको बुरे बच्चों की संगत में पड़कर बर्बाद होते देखा है। मैंने कई ऐसे बच्चे भी देखे हैं जो शुरुवात में तो बहुत ही कमजोर थे लेकिन अच्छी संगत में पड़कर बहुत अच्छा कर रहे हैं। आपने खुद भी ये देखा होगा इसलिए ये बहुत जरूरी हो जाता है कि आप अच्छी संगत का चुनाव करें। अपने आसपास के सफल लोगों को देखें, उनकी दिनचर्या का अध्ययन करें उनसे ज्यादा से ज्यादा बातें करें और कुछ ही दिनों के बाद आप देखेंगे कि आपमें एक सुखद बदलाव आना शुरू हो गया है। अगर आप किसी कारणवश ये नही कर पा रहे हैं तो महान और सफल लोगों की जीवनी और आत्मकथाएं पढ़े इससे आपको उनके जैसा बनने की प्रेरणा मिलेगी और आप जीवन में अवश्य सफल होंगे। How to become successful hindi

4. किसी भी काम को कल पर ना टालें (Do not postpone any work for tomorrow)

काल करे सो आज कर, आज करे सो अब

पल में प्रलय आएगी, बहुरि करेगा कब?

कबीरदास जी का ये दोहा बहुत कुछ कहता है। हममे से बहुत से लोग ऐसे होंगे जो ये सोचते हैं कि यार कल से पक्का ये टाइम टेबल फॉलो करेंगे। कल से पक्का पढ़ाई शुरू करेंगे ।”कल से करेंगे” इस एक वाक्य ने बहुत लोगों का जीवन बर्बाद कर दिया । आपको जो कुछ भी करना है आज से और अभी से करना है। किसी भी काम को कल पर टालना एक बहुत ही घातक बीमारी है। इस बात को नोट कर लीजिए कि वो कल कभी नही आने वाला इसलिए आपको आज और अभी से अपने काम मे लगना होगा अगर आपको मनोवांछित सफलता प्राप्त करनी है तो। इसके अलावा और कोई चारा ही नही है। तो ये ज्यादा अच्छा होगा कि आप आज से ही खुशी खुशी अपने काम मे लग जाएं।

5. अपने पे भरोसा करें किसी दूसरे पर निर्भर ना रहें (Trust yourself don’t depend on others) 

आपने वो चिड़ियों और किसान की कहानी अवश्य सुनी होगी। अगर नही सुनी तो चलिए मैं आपको सुनाता हूँ-

एक बार एक किसान ने गेहूँ की फसल लगाई। फसल बहुत अच्छी हुई। उसी फसल में एक चिड़ियां का जोड़ा आकर रहने लगा । कुछ दिनों के बाद चिड़ियों ने अंडे दिए । फिर कुछ दिन बीते और अंडों से बच्चे बाहर आए। चूँकि बच्चे अभी बहुत छोटे थे इसलिए वो दिनभर वहीं पड़े रहते थे और चिड़ियों का जोड़ा दाना चुगने उड़ जाया करता था। एक दिन चिड़ियों के दाना चुगने जाने के बाद किसान अपने बेटे के साथ खेत मे आया। अब फसल पक रही थी तो किसान ने अपने बेटे से कहा बेटा फसल अब पक गयी है कल तुम आकर इसको काट लेना। इतना बोलकर वो किसान और उसका बेटा वहाँ से चले गए । इधर चिड़ियों के बच्चों ने डर कर रोना शुरू कर दिया कि अब उनका आशियाना उजड़ जाएगा। शाम को जब चिड़िया बच्चों के माता पिता आये तो उन्होंने उनसे बोला कि आज किसान आया था और उसने अपने बेटे को फसल काटने को बोला है अब हमें ये जगह छोड़ देनी चाहिए। चिड़ियों का पिता  बच्चों से बोला तुम लोग डरो मत ऐसा कुछ नही होगा। फिर दो दिन बाद किसान अपनी पत्नी के साथ खेत मे आया और बोला कि बेटे ने फसल नही काटी कल तुम आकर फसल काट लेना फसल पक गयी है और ये कहकर वो चला गया । फिर शाम को ये बात चिड़िया के बच्चों ने अपने माँ बाप को बताई और फिर उसके बाप का यही ज़बाब “तुम लोग डरो मत ऐसा कुछ नही होगा” और वो सब शांति से सो गए। दो एक दिन बाद फिर किसान खेत मे आया। इस बार वो अकेला आया था उसने फसल देखी और बोला “मैने बीवी और बेटे दोनो को बोला किसी ने फसल नही काटी, अब मैं पक्का कल आके फसल काट जाऊँगा” शाम को जब चिड़ियों का जोड़ा आया तो उनके बच्चों ने यही बात फिर बताई कि आज किसान अकेला आया था और बोल रहा था कि मैं कल खुद आकर फसल काट जाऊँगा। ये सुनते ही चिड़ियों का जोड़ा चिंतित हो उठा और पिता चिड़िया ने बोला अगर किसान ने ऐसा कहा है तो वो जरूर कल आके फसल काटेगा हमें आज ही किसी नए घर का इंतज़ाम करना होगा और ये कहकर चिड़ियों का जोड़ा अपने बच्चों के साथ उड़ गया। इस कहानी से हमें यही सीख मिलती है कि अपना काम जो खुद करता है किसी और पे निर्भर नही रहता वो जरूर सफल होता है।

इसे भी पढ़ें: हमारे जीवन का उद्देश्य क्या है? सफलता का असल मायने क्या हैं?

इसलिए अगर हमें सफल होना है तो किसी और पे निर्भरता छोड़नी होगी और अपना काम खुद ही करना होगा। How to become successful hindi

दोस्तों, एक बहुत ही प्रसिद्द किताब है (Success Mantra of Life) यानि “सफलता के 251 सूत्र”, इसमें सफलता के 251 सूत्र दिए गए हैं जो निम्नलिखित हैं. अगर आप इनमे से सभी नियम का पालन नहीं कर सकते तो कोई बात नहीं केवल कुछ को ही फॉलो करके देखिये, आपका जीवन पूरी तरह बदल जायेगा.

सफलता के 251 सूत्र निम्नलिखित हैं:

  1. विचारों को वश में करें
  2. आत्मविश्वासी बनें
  3. उत्साह का जादू
  4. आत्मविश्वास का महत्व
  5. हंसी : ईश्वर का वरदान
  6. कर्म की महत्ता
  7. निराशा से बचें
  8. खुद पर विश्वास करें
  9. आडंबर को त्याग दें
  10. आत्मसंयम से आदर पाएं
  11. शब्द शक्ति की पहचान
  12. महान संकल्प लें
  13. विरोधी परिस्थितियों से बचें
  14. मन की दरिद्रता दूर करें
  15. विचार स्थिर रखें
  16. बार-बार प्रयत्न करें
  17. उदासीनता को शत्रु समझें
  18. निराशा को परास्त करें
  19. विश्व मन पर विजय पाएं
  20. भावावेश उचित नहीं
  21. महान कार्य की महान उपलब्धि
  22. वातावरण से सामंजस्य बनाएं
  23. मानसिक शक्ति की प्रबलता
  24. अवसर को पकड़ें
  25. जैसा आत्मविश्वास वैसी सफलता
  26. बचत को बहुमूल्य समझो
  27. मन को स्थिर रखें
  28. कर्म शक्ति बढ़ाएं
  29. समय की कीमत समझें
  30. जैसी सोच वैसा फल
  31. गरीबी के हालात से बाहर आएं
  32. सफलता का दृढ़ निश्चय करें
  33. अपनी शक्तियां जगाएं
  34. इच्छापूर्ति में जुट जाएं
  35. विश्वास की दृढ़ता जगाएं
  36. आशापूर्ण जीवन जिएं
  37. सफलता के सच्चे साथी
  38. अच्छे विचार सुख की राह
  39. अच्छी आदतें: अच्छे मार्गदर्शक
  40. अंतरात्मा की आवाज सुनें
  41. जो विचारें, पूरा करें
  42. दिवास्वप्न समय का नाश
  43. कुविचार: निराशा के द्वार
  44. क्रोध से बड़ा शत्रु नहीं
  45. सद्व्यवहार : सफलता का मूलाधार
  46. जैसीआशावैसी सफलता
  47. उज्जवल पक्ष का महत्व
  48. सदा मुस्कराकर जिए
  49. अपने कार्यशक्ति प्रबल करें
  50. धैर्य : संपन्न्ता की कुंजी
  51. सही योजना धन योजना
  52. क्रोध त्यागें सफलता पाएं
  53. सबसे प्रेम करना सीखें
  54. घृणा त्यागें शुभ विचार पाएं
  55. सत्य व्यवहार जगाएं
  56. शुभ विचार अपनाएं
  57. धैर्य और हिम्मत का महत्व
  58. भाग्य निर्माता स्वयं बनें
  59. सब सुख पर मेरा अधिकार
  60. अच्छी सोच अच्छी सफलता How to become successful hindi
  61. जो सोचें, अमल करें
  62. सुखद योजनाएं बनाएं
  63. दृढ़ निश्चयी बनें
  64. दुविधा से बचें
  65. उठो,जागो और आगेबढ़ों
  66. मन का संशय बाहर करें
  67. उज्जवल पहलू देखें
  68. निराशावाद दुख का आधार
  69. आशामय विचार अपनाएं
  70. निश्चित उद्देश्य में लगें
  71. ऊंची महत्वाकांक्षा महत्वपूर्ण
  72. उत्तम गुणों का संचार करें
  73. दृढ़ता में अथाह शक्ति
  74. अटल निर्णय की शक्ति
  75. गौरवशाली कर्म करें
  76. दब्बूपन से उबरें
  77. खुश रहना सीखें
  78. आपका जन्म खुशियों के लिए
  79. निराशा नहीं आया बांटें
  80. शक्तियां केंद्रित करें
  81. असफलता की सोच से
  82. काम वही जो पसंद हो बचें
  83. अपनी दिव्य शक्ति को जानें
  84. अंतःकरण को पहचाने
  85. संदेह और संशय से बचें
  86. लक्ष्य में तत्काल जुटें
  87. गंभीर चिंतन का अभ्यास
  88. बचत : सुख का आधार
  89. प्रसन्नता एक बहुमूल्य गुण
  90. सहमति तथा स्वीकृति एक कला
  91. सर्वश्रेष्ठ को आदर्श बनाना
  92. आशाओं को निकट रखें
  93. अच्छे विचारों का स्वागत करें
  94. रचनात्मक कार्य का महत्व
  95. आलस्य बुरी बला
  96. परिश्रम के संगी बना लें
  97. चिंता चूक कराती है
  98. दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलें
  99. मधुर शब्द महत्वपूर्ण |
  100. मनोरंजन को समय दें
  101. ऊर्जावान : सुख का आधार
  102. उद्देश्य पर डटे रहें |
  103. जैसे विचार वैसे फल |
  104. उत्तम रुचियां, उत्तम की प्राप्ति
  105. निराशा को छूने न दें |
  106. नवीनता: सफलता की दस्तक
  107. झेंप और डर को छोड़े
  108. निर्धनता का कारण : निराशा |
  109. क्षमता-शक्ति का मूल्य जानें
  110. संकुचित भावनाएं त्याग दें
  111. शुद्ध विचार सफलता पास
  112. सफलता पर विचार केंद्रित
  113. आप क्या नहीं कर सकते
  114. हमारी श्रेष्ठ शक्ति, सर्वोत्तम कार्य
  115. उत्तरदायित्व का बोझ संभालें
  116. अंतःकरण की महान् शक्तियां
  117. स्वयं को वश में करें
  118. धैर्यवान, सफल, महान
  119. चिंता और भय प्रगति में बाधक
  120. अपनी भूलों पर दृष्टिपात करें
  121. कार्य का आनंद लें
  122. स्थिरता से कार्य निपटाएं
  123. हंसते-हंसते जीना सीखें
  124. अच्छी कल्पना का आनन्द
  125. निर्भया का आंचल थामें
  126. आत्म-शक्ति में वृद्धि करें
  127. मन को दुर्बल मत मानो
  128. वार्तालाप का आशातीत लाभ
  129. मित्रों का दायरा बढ़ाएं
  130. सद्गुणों का विकास करें
  131. असंभव कुछ भी नहीं
  132. लक्ष्य पर दृष्टि जमाएं
  133. महत्वाकांक्षा सफलता का द्वार
  134. सही समय को पहचाने
  135. इच्छाशक्ति प्रबल करें
  136. श्रेष्ठतर कार्यशक्ति का निर्माण
  137. दुर्बलता पर विजय पाएं
  138. जिम्मेदारी से मुंह न मोड़ें
  139. आत्मविश्वास: ईश्वर का उपहार
  140. अपनी धुन पर डटे रहें How to become successful hindi
  141. विश्वास जीवन का आधार
  142. विजेता ही सम्मान पाता है
  143. अपनी शक्ति को पहचाने
  144. बचत का उचित मार्ग
  145. मानसिक दरिद्रता से दूर रहें
  146. बुरी आदत बदल डालें
  147. ऋणग्रस्त सुखी नहीं
  148. निश्चित ध्येय बनाएं
  149. निर्णय पर अडिग रहें
  150. आशंका : सफलता का शत्रु
  151. सकारात्मक बनिए
  152. अच्छे विचार सफलता के रक्षक
  153. विजय ही जीवन है
  154. जैसे विचार वैसे व्यवहार
  155. खुद पर भरोसा रखें
  156. उत्साहपूर्ण निश्चय महत्वपूर्ण
  157. अपनी त्रुटियां खुद जाने
  158. मन से सदा अग्रणी रहें
  159. अपनी साख बना कर रखें
  160. विश्वास बड़ी शक्ति
  161. स्फूर्तिवान बने रहें
  162. हृदय को सेनापति माने
  163. तंगदिली से दूर रहें
  164. इच्छा को कार्यकुशल बनाएं
  165. बचत आवश्यक है
  166. व्यय और सत्य योग
  167. अपव्यय रोग है
  168. सर्वाधिक आनन्द के क्षण
  169. दिव्य शक्तियों को विकसित करें
  170. यौवन को उद्यमी बनाएं
  171. अपनी कार्यक्षमता पहचाने
  172. हतोत्साह अवगुण है
  173. प्रोत्साहन को महत्व दें
  174. योग्यता को विकसित करें
  175. स्वाभाविक विकास को पहचाने How to become successful hindi
  176. दृढ़ संकल्प का महत्व जानें
  177. सफलता को निश्चित माने
  178. असफलता को मत देखें
  179. कठिनाइयों के लिए तत्परता
  180. योग्यता का परिचय दें
  181. प्रयल को जारी रखें
  182. परिश्रम पूर्ण उत्पादन करें
  183. प्रयल के लिए दृढ़ निश्चयी बनें
  184. छोटी-छोटी बचत करें|
  185. पैसों को रुपयों में बदलें
  186. बुराई मत खोजिए
  187. मधुर बातें करें
  188. सत्य का साक्षात्कार करें
  189. योगात्मक चिंतन अपनाएं
  190. डरपोक स्वभाव का दमन करें
  191. प्रसन्नता भरा जीवन अपनाएं
  192. जो चाहें वही पाएं
  193. कर्म में उत्साहपूर्वक भाग लें
  194. नये कौशल के जादू जानें
  195. प्रसन्नता स्वाभाविक धर्म है
  196. प्रण को क्रियान्वित करें
  197. अनुकूल सफलता पर टिके रहें
  198. कार्यारम्भ का दृढ़ निश्चय
  199. आकांक्षाओं को वश में करें
  200. समृद्धि का स्वप्न संजोएं
  201. भाग्य के निर्माता स्वयं बनें
  202. स्वयं को सामर्थ्यवान बनाएं
  203. मानवीय गुणों को संगठित करें
  204. सौभाग्य की आशा करें
  205. एक बार में ही अच्छा सोचें
  206. कमजोरियों के द्वार बंद कर दें
  207. अपनी विचार शक्ति को पहचाने
  208. अवसर मिलने पर साहस का परिचय दें
  209. शांत प्रवृति का महत्व
  210. भूत को भूल भविष्य को पकड़ें
  211. हर मिनट का महत्व समझें
  212. खाली दिमाग शैतान का घर
  213. हंसते-हंसते विजय करें
  214. प्रत्येक क्षण का पूरा लाभ उठाएं
  215. भय, सबसे घटिया विचार
  216. विचारों का प्रभाव
  217. पराजय का द्वार बंद करें
  218. विश्वास में बड़ी शक्ति
  219. निर्धनता : एक रुग्ण विचार
  220. वर्तमान को सुखमय बनाएं
  221. आत्मबल का प्रभाव
  222. वर्तमान को नष्ट न करें
  223. वीर नर बनकर जियो
  224. चिंता छोड़ें और काम करें
  225. अधिक ज्ञान ग्रहण करें
  226. व्यावहारिकता अपनाएं
  227. अपने काम में लगे रहें
  228. उच्च ध्येय को पकड़ें
  229. आप परिस्थितियों के दास नहीं
  230. असंभव को संभव कर दें How to become successful hindi
  231. भाग्य को पलट दें
  232. अपनी सहायता आप करें
  233. मार्ग पर बढ़ते जाएं
  234. कार्य की आयु सीमा नहीं
  235. सुअवसर स्वयं उत्पन्न करें
  236. इच्छाओं को अनुकूल बनाए
  237. फुर्सत का कोई लक्षण नहीं
  238. स्वयं को बलशाली मानें
  239. ज्ञान जिज्ञासा बनें
  240. संकल्प करें, आगे बढ़ें
  241. आराम हराम है
  242. आलोचनाओं से न डरें
  243. आदर्शों पर डटे रहें
  244. छोटा कुछ भी नहीं
  245. प्रकृति में सब समान
  246. तुरंत निर्णय महत्वपूर्ण
  247. वीर बनो, कर्म करो
  248. साहस से सब संभव
  249. नवीन विचार अपनाएं
  250. असली रूप सामने रखो
  251. आगे बढ़ें, फल पाएं 

दोस्तों अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया है तो इसे शेयर कीजिये ताकि दूसरे लोग भी इसे पढ़ के इसका लाभ ले सकें। आप नीचे दिए बटन्स पर क्लिक करके अपने पसंदीदा सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

How to become successful hindi

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.