हमारी सांस्कृतिक विरासत (Sanskritik Virasat)

Ad:

http://www.hindisarkariresult.com/sanskritik-virasat/
Sanskritik Virasat

Sanskritik virasat, Cultural heritage in Hindi

विरासत की संकल्पना

हमारी सांस्कृतिक विरासत या विरासत ऐसे तत्वों का द्योतक है जो भूतकाल से विरासत में प्राप्त हुए हैं. यह भूतकाल भूवैज्ञानिक काल या ऐतिहासिक काल भी हो सकता है.  

विरासत शब्द विभिन्न देशों एवं संस्कृतियों में प्रचलित कुछ अवबोध के साथ साथ कुछ धारणाओं एवं वास्तविकताओं को भी दर्शाता है.

विरासत शब्द के अनेक तात्पर्य है जिनमें निम्नलिखित मुख्य है-

प्राकृतिक विरासत: प्राकृतिक विरासत में वनस्पति एवं जंतु, भू-विज्ञान, भू- दृश्य, एवं स्थलाकृति तथा अन्य प्राकृतिक संसाधनों की विरासतें शामिल होती है.

संस्कृतिक विरासत: सांस्कृतिक विरासत में किसी समाज या समूह की भौतिक शिल्प तथ्यों एवं अमूर्त विशेषताएं अर्थात मानव निर्मित विरासतों को शामिल किया जाता है.

औद्योगिक विरासत: औद्योगिक विरासत में औद्योगिक सांस्कृतिक स्मारक शामिल होते हैं

आभासी विरासत: आभासी विरासत सांस्कृतिक विरासत के साथ किए जाने वाले कार्यों से संबंधित है

sanskritik virasat

सांस्कृतिक विरासत

  • यह किसी समूह या समाज का भौतिक शिल्प-तथ्य एवं अमूर्त गुण है जो पिछली पीढ़ी से हस्तगत हुआ है और वर्तमान में कायम है. इस विरासत को भावी पीढ़ियों के कल्याण हेतु सहेज कर रखा जाता है.
  • सांस्कृतिक विरासत में 2 तत्व शामिल होते हैं- (i). स्पृश्य संस्कृति (ii).अमूर्त संस्कृति
  • सांस्कृतिक विरासत अद्वितीय और गैर प्रतिस्थापनीय होती है. इसे सुरक्षित एवं संरक्षित रखने का उत्तरदायित्व
  • वर्तमान पीढ़ी पर है
  • छोटी वस्तुएं जैसे कलाकृतियां एवं सांस्कृतिक श्रेष्ठ कृतियों को म्यूजियम या कला दीर्घाओं में सुरक्षित रखा जाता है.
  • यूनेस्को ने अनेक देशों की विरासत को भविष्य हेतु सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक समर्थन दिया है.
  • विरासतों को संरक्षित रखने के लिए वर्ष 1972 में यूनेस्को के आम सम्मेलन में विश्व सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत के संरक्षण पर एक प्रस्ताव पारित किया गया था.
  • प्रस्ताव का उद्देश्य प्राकृतिक और सांस्कृतिक दोनों प्रकार की विरासत ओं को परिभाषित करना था.
  • भारत 1977 से इसका सक्रिय सदस्य रहा है तथा स्मारक और स्थलों पर अंतरराष्ट्रीय परिषद आई सी ओ एम ओ एस प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु अंतरराष्ट्रीय संघ आईयूसीएन तथा संरक्षण सांस्कृतिक संपदा की बहाली के अध्ययन हेतु अंतरराष्ट्रीय केंद्र आई सी सी आर ओ एम के साथ सहयोग करता रहा है.

sanskritik virasat

यूनेस्को द्वारा घोषित भारतीय विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल

यूनेस्को द्वारा घोषित भारतीय विश्व सांस्कृतिक विरासत (sanskritik virasat) स्थल निम्न है:

विरासत कहां स्थित है शामिल होने का वर्ष
अजंता की गुफाएं औरंगाबाद, महाराष्ट्र 1983
एलोरा की गुफाएं औरंगाबाद, महाराष्ट्र 1983
ताजमहल आगरा, उत्तर प्रदेश 1983
आगरा का किला आगरा, उत्तर प्रदेश 1983
कोणार्क का सूर्य मंदिर पुरी, उड़ीसा 1984
महाबलीपुरम का स्मारक समूह कांचीपुरम, तमिलनाडु 1984
गोवा के गिरजाघर एवं मठ पणजी, गोवा 1986
खजुराहो मंदिर छतरपुर, मध्य प्रदेश 1986
हंपी के स्मारक समूह बेलारी, कर्नाटक 1986
फतेहपुर सीकरी उत्तर प्रदेश 1986
चिरस्थाई चोलकालीन मंदिर, तंजौर का बृहदेश्वर मंदिर, गंगेकोंडचोलपुरम का बृहदेश्वर मंदिर, दारासुरम का ऐरावतेश्वर मंदिर तमिलनाडु 1987
पत्तडकल स्थित स्मारक समूह कर्नाटक 1987
एलिफेंटा की गुफाएं महाराष्ट्र 1987
सांची का बौद्ध स्तूप रायसेन मध्य प्रदेश 1989
हुमायूं का मकबरा दिल्ली 1993
कुतुबमीनार एवं इसके स्मारक दिल्ली 1993
दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे पश्चिम बंगाल 1999
नीलगिरि माउंटेन रेलवे तमिलनाडु 2005
कालका शिमला रेलवे हिमाचल प्रदेश 2008
महाबोधि मंदिर परिसर बोधगया बिहार 2002
भीमबेटका गुफा मध्यप्रदेश 2003
चंपानेर पावागढ़ पुरातात्विक उद्यान गुजरात 2004
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस/ विक्टोरिया टर्मिनस महाराष्ट्र 2004
लाल किला परिसर दिल्ली 2007
जंतर मंतर जयपुर राजस्थान 2010
राजस्थान की पहाड़ी किले (आमेर किला, चित्तौड़गढ़ किला, जैसलमेर किला, गागरोन किला, कुंभलगढ़ किला, रणथंभौर किला) राजस्थान   2013
रानी की बावड़ी पाटन गुजरात 2014
ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय उद्यान हिमाचल प्रदेश 2014
चंडीगढ़ कैपिटल कॉन्प्लेक्स चंडीगढ़ 2016
कंचनजंगा पार्क सिक्किम 2016
नालंदा विश्वविद्यालय का पुरातात्विक स्थल बिहार 2016
अहमदाबाद शहर गुजरात 2017

यूनेस्को की अमूर्त विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल भारतीय विरासते

विरासत शामिल होने का वर्ष
योग 2016
जदियाला गुरु ( पंजाब) के परंपरागत ब्रास एवं तांबे की वस्तुओं का निर्माण करने वाले ठठेरों का जातीय समूह 2014
मणिपुर संकीर्तन 2013
लद्दाख के बौद्ध मठों में बुद्ध के उपदेशों का गायन 2012
छऊ नृत्य 2010
कालबेलिया नृत्य राजस्थान 2010
मुदियेट्टू थिएटर केरल 2010
नवरोज पर्व पारसी 2009
गढ़वाल हिमालय का सम्मान थिएटर 2009
कुटियाट्टम संस्कृत थिएटर केरल 2008
राम लीला का परंपरागत मंचन 2008
वैदिक मंत्रोचार परंपरा 2008

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.