Goa Attraction Hindi (गोवा एक खूबसूरत पर्यटन स्थल)

Ad:

http://www.hindisarkariresult.com/goa-attraction-hindi/
Goa Attraction Hindi

Goa Attraction Hindi / गोवा एक खूबसूरत पर्यटन स्थल / Most Attractive Visiting Places in Goa in Hindi

गोवा या गोआ क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के अनुसार चौथा सबसे छोटा राज्य है। पूरी दुनिया में गोवा अपने सुन्दर समुद्र के किनारों और प्रसिद्ध स्थापत्य के लिये जाना जाता है। गोवा पहले पुर्तगाल का एक उपनिवेश था। पुर्तगालियों ने गोवा पर लगभग 450 सालों तक शासन किया और 19 दिसंबर 1961 में यह भारतीय प्रशासन को सौंपा गया।

गोवा राज्य की राजधानी पणजी है, जो सबसे बड़ा शहर वास्को डी गामा नाम से प्रसिद्ध है। Goa Attraction Hindi

गोवा का संक्षिप्त परिचय

गोवा की जनसंख्या – 14,58,545
घनत्व – 394 /किमी²
क्षेत्रफल – 3,702 किमी²
गोवा की राजभाषा कोंकणी है।

गोवा का इतिहास

गोवा के इस लंबे इतिहास की शुरुआत् तीसरी सदी ईसा पूर्व से शुरु होता है जब यहाँ मौर्य वंश के शासन की स्थापना हुई थी। वर्ष 1312 में गोवा पहली बार दिल्ली सल्तनत के अधीन हुआ, लेकिन उन्हें विजयनगर के शासक हरिहर प्रथम द्वार वहाँ से खदेड़ दिया गया। अगले सौ सालों तक विजयनगर के शासकों ने यहाँ शासन किया और 1469 में गुलबर्ग के बहामी सुल्तान द्वारा फिर से दिल्ली सल्तनत का हिस्सा बनाया गया। बहामी शासकों के पतन के बाद बीजापुर के आदिल शाह का यहाँ कब्जा हुआ जिसने गोअ-वेल्हा को अपनी दूसरी राजधानी बनाया।

इसके पश्चात सन् 1510 में, पुर्तगालियों ने एक स्थानीय सहयोगी, तिमैया की मदद से सत्तारूढ़ बीजापुर सुल्तान यूसुफ आदिल शाह को पराजित किया। उन्होंने वेल्हा गोवा में एक स्थायी राज्य की स्थापना की। यह गोवा में पुर्तगाली शासन का प्रारंभ था जो अगली साढ़े चार सदियों तक चला। और सन् 1843 में पुर्तगाली राजधानी को वेल्हा गोवा से पंजिम ले गए। मध्य 18 वीं शताब्दी तक, पुर्तगाली गोवा का वर्तमान राज्य सीमा के अधिकांश भाग तक विस्तार किया था। Goa Attraction Hindi

भारत ने 1947 में अंग्रेजों से स्वतंत्रता प्राप्त की, भारत ने अनुरोध किया कि भारतीय उपमहाद्वीप में पुर्तगाली प्रदेशों को भारत को सौंप दिया जाए किंतु पुर्तगाल ने अपने भारतीय परिक्षेत्रों की संप्रभुता पर बातचीत करना उचित नहीं समझा और 19 दिसंबर 1961 को, भारतीय सेना ने गोवा, दमन, दीव के भारतीय संघ में विलय के लिए ऑपरेशन विजय के साथ सैन्य संचालन किया और इसके परिणामस्वरूप गोवा, दमन और दीव भारत का एक केन्द्र प्रशासित क्षेत्र बना। 30 मई 1987 में केंद्र शासित प्रदेश को विभाजित किया गया था, और गोवा भारत का पच्चीसवां राज्य बनाया गया। जबकि दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश ही रहे।

गोवा के प्रमुख दर्शनीय स्थल

वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही प्रकृति गोवा को कुछ अदभुत दर्शनीय स्थल का स्वरूप प्रदान करती है। यह स्थान शांतिप्रिय पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों को बहुत लुभाता है। गोवा एक छोटा-सा राज्य है। यहां छोटे-बड़े लगभग 40 समुद्री तट है। इनमें से कुछ समुद्र तट अंर्तराष्ट्रीय स्तर के हैं। इसी कारण गोवा की विश्व पर्यटन मानचित्र के पटल पर अपनी एक अलग पहचान है। Goa Attraction Hindi

गोवा में पर्यटकों की भीड़ सबसे अधिक गर्मियों के महीनें में होती है। धीरे-धीरे यह भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि-भीड़ कम होने में भी ज्यादे समय लग जाते है।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर के जन्नत से कम नहीं है गुलमर्ग

गोवा के मनभावन बीच की लंबी कतार में पणजी से 16 किलोमीटर दूर कलंगुट बीच, उसके पास बागा बीच, पणजी बीच के निकट मीरामार बीच, जुआरी नदी के मुहाने पर दोनापाउला बीच स्थित है। वहीं इसकी दूसरी दिशा में कोलवा बीच ऐसे ही सागरतटों में से है जहां मानसून के वक्त पर्यटक जरूर आना चाहेंगे। क्योंकि यहाँ का दृश्य है ही देखने योग्य और इतना ही नहीं, अगर मौसम ठीक-ठाक रहा तो बागाटोर बीच, अंजुना बीच, सिंकेरियन बीच, पालोलेम बीच जैसे अन्य सुंदर सागर तट भी देखे जा सकते हैं। तथा गोवा के पवित्र मंदिर जिनसे श्री कामाक्षी, सप्तकेटेश्वर, श्री शांतादुर्ग, महालसा नारायणी, परनेम का भगवती मंदिर और महालक्ष्मी आदि अत्यधिक लोकप्रिय और दर्शनीय है।

गोवा में जिलों की संख्या

गोवा में दो जिले हैं:

1. उत्तर गोवा जिला

उत्तर गोवा जिला भारतीय राज्य गोवा के दो जिलों में से एक है। इस जिले का क्षेत्रफल 1736 किमी² है और यह उत्तर और पूर्व में क्रमश: महाराष्ट्र के जिलों सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर से, दक्षिण में दक्षिण गोवा जिला और पश्चिम में अरब सागर से घिरा है।

उत्तरी गोवा का इतिहास

उत्तर गोवा के अब ज्यादातर प्रदेश (परनेम, बिचोलिमऔर सतारी), कभी सावंतवाडी राजशाही के अधीन थे, जबकि पोंडा समय समय पर कभी सुण्दा राजशाही या मराठों या फिर सावंतवाडी राजशाही के अधिकार क्षेत्र में रहा। इसलिए इन क्षेत्रों को हिन्दुओं के लिए एक सुरक्षित क्षेत्र समझा जाता था जबकि क्षेत्र के अधिकतर हिंदु पुर्तगाली धर्माधिकरण के कारण निरंतर भय की स्थिति में रहते थे। 18वीं शताब्दियों में नई विजय के एक भाग के रूप में पुर्तगालियों ने इन प्रदेशों पर विजय प्राप्त कर इन्हें अपने साम्राज्य में मिला लिया और सन् 1961 ई० में इन क्षेत्रों पर भारतीय गणराज्य के कब्जे से पहले तक यह पुर्तगाली साम्राज्य के अधीन ही रहे। गोवा और दो अन्य पूर्व पुर्तगाली बहि:क्षेत्रों को मिलाकर गोवा केन्द्र शासित प्रदेश का गठन किया गया। सन् 1965 ई० में गोवा को एक जिले के रूप में पुनर्गठित किया गया। 30 मई 1987 ई०, को गोवा को राज्य का दर्जा प्राप्त हो गया (जबकि दमन और दीव एक केंद्र शासित प्रदेश ही बना रहा) और गोवा को दो जिलों उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा में पुनर्गठित किया गया। Goa Attraction Hindi

उत्तर गोवा में प्रयोग की जाने वाली भाषा

उत्तर गोवा के अधिकांश लोगों की मातृभाषा कोंकणी है, जबकि महाराष्ट्र और कर्नाटक से सटे इलाकों (तेलंगाना)में क्रमशः मराठी और कन्नड़ भाषा बोली जाती है। गोवा राज्य की अधिकांश शिक्षित जनता अंग्रेजी भाषा का प्रयोग और लगभग समस्त जनता हिन्दी भाषा का प्रयोग करते है। तथा कुछ लोग पुर्तगाली भाषा का प्रयोग करते है, लेकिन पुर्तगाली भाषा का प्रयोग करने वालो की संख्या निरंतर कम हो रही है।

2. दक्षिण गोवा जिला

दक्षिण गोवा जिले का क्षेत्रफल 1966 वर्ग किमी और  इसकी जनसंख्या (2001 की जनगणना के अनुसार) 586591 है। तथा इस जिले के उत्तर में उत्तर गोवा जिला, दक्षिण और पूर्व में कर्नाटक राज्य का उत्तर कन्नड़ जिला, और पश्चिम में अरब सागर स्थित है।

दक्षिणी गोवा का इतिहास

पुर्तगालियों ने सन् 1510 में गोवा में एक उपनिवेश स्थापित किया था और 17 वीं और 18 वीं शताब्दियों के दौरान उन्होने इसका विस्तार किया, और इसे इसकी वर्तमान सीमाओं तक पहुँचा दिया। 19 दिसम्बर 1961 में भारत ने गोवा को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया तथा गोवा और दो अन्य पूर्व पुर्तगाली अंत:क्षेत्रों को मिलाकर केन्द्र शासित प्रदेश गोवा का गठन किया। सन् 1965 में दमन और दीव तथा गोवा को एक जिला घोषित किया गया। 30 मई 1987 को गोवा को एक राज्य का दर्जा प्राप्त हो गया और इसका विभाजन दो जिलों उत्तर गोवा जिला और दक्षिण गोवा जिला में कर दिया गया, जबकि दमन और दीव को एक अलग केन्द्र शासित प्रदेश बना दिया गया। इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय ‘मडगांव’ है। जिला कोंकण प्रदेश का एक हिस्सा भी है। Goa Attraction Hindi

दक्षिण गोवा में प्रयोग की जाने वाली भाषा

दक्षिण गोवा के अधिकांश लोगों की मातृभाषा कोंकणी है, जबकि महाराष्ट्र और कर्नाटक से सटे इलाकों में क्रमश मराठी और कन्नड़ भाषा बोली जाती है। जबकि गोवा राज्य की अधिकांश शिक्षित जनता ‘अंग्रेजी’ भाषा और लगभग समस्त जनता ‘हिन्दी’ भाषा का प्रयोग करते है। कुछ लोग तो यहाँ पुर्तगाली भाषा का ज्ञान रखते है, लेकिन पुर्तगाली भाषा का प्रयोग करने वालो की संख्या निरंतर कम हो रही है। Goa Attraction Hindi

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.