Falsa fruit in Hindi (फालसा: जानकारी, खाने के फायदे और नुकसान)

Ad:

http://www.hindisarkariresult.com/falsa-fruit-in-hindi/
Falsa fruit in Hindi

Falsa fruit in Hindi/ फालसा खाने के आश्चर्यजनक फायदे और नुकसान

फालसा एक फल का नाम है जो गर्मियों में हमें देखने को मिलता है। इसका वैज्ञानिक नाम Grewia asiatica है। यह अक्सर गर्मी के कारण हुए बीमारियों से लड़ने में सहायक होता है। फालसा में पाए जाने वाले अनेक गुणों के कारण इसे स्वास्थ्यवर्धक फल माना जाता है। यह एक झाड़ीनुमा पौधा है जो दक्षिण एशिया में भारत, पाकिस्तान से कंबोडिया तक के क्षेत्रों का मूल फल माना जाता है। इसका उत्पादन उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में अधिक मात्रा में होता है। फालसा तिलासिया परिवार का एक सदस्य है। तिलासिया परिवार में लगभग डेढ़ सौ प्रजातियां पाई जाती हैं जिसमें फालसा एकमात्र ऐसा फल है जिसे खाया जाता है और जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है। इसकी पत्तियां चौड़ी व गोलाकार होती है तथा फल गुच्छों की तरह होते हैं। फालसा के फूल सुनहरे रंग के होते हैं जो अत्यधिक मनमोहक होते हैं।

फालसे के फूल

फालसा का कच्चा फल हल्का हरा-पीले रंग का होता है तथा पक जाने पर इसका रंग काला तथा भूरा हो जाता है। स्वाद में यह फल ठंडा खट्टा- मीठा तथा बड़ा ही रसीला होता है। फालसा के फल बहुत ही नाजुक होते हैं। ये अक्सर मई-जून के महीने में पकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार फालसा गर्मी के मौसम में त्वचा को झुलसने से बचाता है और बुखार के उपचार में भी काम आता है। फालसे का शरबत हृदय के लिए अच्छा माना जाता है। यह मूत्र संबंधी विकारों तथा सूजन के उपचार में भी बड़ा कारगर होता है। यह फल मधुमेह में भी लाभदायक माना जाता है तथा रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करता है।Falsa fruit in Hindi

फालसे में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, विटामिन ए, विटामिन बी, तथा विटामिन सी भी मौजूद होते हैं। फालसा के साथ उसका बीज भी स्वास्थ्य हेतु हितकारी माना जाता है। फालसा का नियमित सेवन कमजोर पुरुष को बलवान बनाता है, तथा गर्मियों में धूप के कारण बुखार आने पर यह मददगार साबित होता है फालसा मानव शरीर के लिए एक प्राकृतिक कूलिंग एजेंट के रूप में कार्य करता है यही कारण है कि इसका सेवन गर्मियों में अधिक मात्रा में किया जाता है।

फालसा खाने के लाभ (Falsa khane ke fayde) (Benefits of Falsa in Hindi)

फालसा का सेवन हमारे स्वास्थ्य लिए बहुत ही लाभप्रद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम, कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस, तथा विटामिंस आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते है जो हमारे सेहत के लिए बहुत ही आवश्यक है। Falsa fruit in Hindi

फालसा निम्न रोगों में हमारे लिए बहुत ही उपयोगी माना जाता है:

कमजोरी को दूर करने में सहायक

फालसा हमारे सेहत के लिए बहुत ही जरूरी फल माना जाता है। अगर आपका शरीर दुबला व कमजोर है तो 2 ग्राम फालसा छाल चूर्ण में, 2 ग्राम मिश्री मिलाकर गाय के दूध के साथ सेवन करने से शरीर को शक्ति तथा बल प्राप्त होता है।

पेट दर्द में सहायक

असंतुलित भोजन से पेट में दर्द होना शुरू हो जाता है इस दर्द को दूर करने में फालसा फल बहुत ही उपयोगी सिद्ध हुआ है। पेट दर्द में 5 से 10 मिली लीटर फालसे का जूस बहुत ही लाभप्रद माना जाता है।

मूत्र संबंधी रोग में लाभकारी

असमय तथा असंतुलित भोजन ग्रहण करने से हमारे शरीर को विभिन्न रोगों से सामना करना पड़ता है। मूत्र संबंधी रोगों में भी बहुत सारी समस्याएं देखने को मिलती है जैसे, पेशाब करते वक्त जलन या दर्द होना आदि। इस तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए फालसा बहुत कारीगर साबित होता है। इसके लिए 5 ग्राम फालसा के जड़ को रात भर 50 मिलीलीटर पानी में भिगोकर रखें, तथा सुबह-शाम इसे मसलकर व छानकर पीने से मूत्र विकारों से राहत मिलती है। Falsa fruit in Hindi

रक्तप्रदर में लाभकारी

रक्तप्रदर स्त्रियों से सम्बंधित रोग है। इसका मतलब होता है पीरियड के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होना। यदि पीरियड के दौरान लंबे समय से ज्यादा मात्रा में रक्तस्राव हो रहा तो तो 1 ग्राम फालसा के जड़ की छाल को चावल के धोवन के साथ पीसकर पीने से काफी लाभ मिलता है।

बुखार में लाभदायक

फालसा के नियमित इस्तेमाल से बुखार को दूर किया जा सकता है। जैसा कि हम जानते हैं बदलते मौसम की वजह से लोगों को बुखार आनी शुरू हो जाती है ऐसे में फालसा की छाल का काढ़ा बनाकर 10 से 15 मिली मात्रा में लेने से बुखार में काफी राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: अंगूर खाने के आश्चर्यजनक फायदे

जोड़ों के दर्द तथा गठिया में लाभदायक  

शरीर तथा हड्डियों की कमजोरी की वजह से हमें जोड़ों का दर्द तथा गठिया जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसका दर्द बहुत ही असहनीय होता है। इस रोग में खून में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। फालसा का नियमित सेवन करने से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। Falsa fruit in Hindi

मांसपेशियों के लिए उपयोगी

फालसा में पोटैशियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है और यह दोनों पोषक तत्व मांसपेशियों के कार्यों को मजबूती प्रदान करते हैं तथा हड्डियों को मजबूत करने में बहुत ही सहायक होते हैं। यदि आप नियमित रूप से फालसा फल का सेवन करते हैं तो आपकी मांसपेशियां सुदृढ़ होगी।

डायबिटीज में लाभकारी

फालसा फल में हाईपोग्लाइमिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने वाले गुण होते हैं। इस पौधे के अर्क में फ्लैवोनॉइड्स और फेनोलिक एसिड पाए जाते हैं जिसके अंतर्गत कई बायोएक्टिव योगिक होते हैं, जो डायबिटीज में अत्यंत लाभकारी माने जाते हैं।

ऊर्जा की वृद्धि में सहायक

जैसा कि हम जानते हैं फालसा फल प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है और प्रोटीन द्वारा शरीर को ऊर्जा की प्राप्ति होती है। फालसा फल का निरंतर सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और शरीर में ऊर्जा की बढ़ोतरी के कारण शरीर बलवान होता है।

दस्त को दूर करने में लाभकारी

हमने ऊपर पहले ही बताया है कि फालसा फल का सेवन पेटदर्द के इलाज में भी सहायक होता है। इसके अलावा यह फल दस्त की रोकथाम में भी बहुत ही अच्छा साबित हुआ है। अगर आप दस्त से परेशान हैं तो दिन में दो-तीन बार फालसा फल का सेवन करें, ऐसा करने से दस्त की शिकायत दूर हो सकती है।Falsa fruit in Hindi

ह्रदय को स्वस्थ रखने में सहायक

फालसा फल का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में अत्यंत लाभकारी माना गया है। इसे उपयोग में लेने के लिए 50 मिलीलीटर फालसा के रस में एक चुटकी काली मिर्च और नमक को मिक्स करके इसका सेवन एक कप दिन में दो-तीन बार करने से लाभ मिलता है। अगर आप पहले से किसी दवा का सेवन आप कर रहे हैं तो फालसा का सेवन डॉक्टर की परामर्श के अनुसार करें।

घाव भरने में सहायक

जिस प्रकार फालसा फल हमारे लिए लाभकारी है उसी प्रकार उसके पत्ते भी हमारे त्वचा के लिए उपयोगी सिद्ध हुए हैं। फालसा फल के पत्तियों का उपयोग घाव को भरने में किया जाता है। इसका उपयोग करने के लिए पत्तियों को पीसकर घाव पर लगाएं तथा कुछ देर बाद उसे पानी से धो डालें, ऐसा करने से घाव जल्दी ठीक जाता है।Falsa fruit in Hindi

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.