Angoor Grapes in Hindi (अंगूर: जानकारी, खाने के फायदे और नुकसान)

Ad:

http://www.hindisarkariresult.com/angoor-grapes-in-hindi/
Angoor Grapes in Hindi

Angoor Grapes in Hindi/अंगूर खाने के आश्चर्यजनक फायदे और नुकसान

अंगूर (Grapes) मानव स्वास्थ्य के लिए एक फायदेमंद फल माना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम ‘विटिस विनिफेरा’ है,इसमें पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी, विटामिन ई आदि पाए जाते हैं। अच्छी किस्म का पका हुआ अंगूर खाने में बहुत मीठा लगता है। हालांकि इसकी कुछ किस्में खट्टी-मीठी स्वाद की होती हैं। इसके फल आपस में परस्पर नजदीक होने के कारण इनकी आकृति गुच्छे जैसी होती है। इनके गुच्छे बड़े और छोटे हो सकते हैं। अंगूर को सेहत का खजाना माना जाता है अंगूर के फलों को खाने के लिए ना तो छिलका उतारने की जरूरत है और ना ही बीज अलग करने की, इस फल को आप सबूत खा सकते हैं।

अंगूर का सामान्य परिचय

अंगूर की बहुत सारी किस्में बाजारों में देखने को मिलती हैं जैसे कि काला, पीला, हरा, बैगनी, लाल, नारंगी तथा गहरे नीले रंग के अंगूर भी दिखाई देते हैं। लेकिन इन रंगों में काला व हरा अंगूर अधिकतर देखने को मिलता है। अंगूर से हमें सिरका, जैम, जूस, जेली, किसमिस तथा शराब आदि अनेक पदार्थ प्राप्त होते हैं जो हमारे दैनिक जीवन में हमेशा से ही उपयोग में लाए जाते हैं। Angoor Grapes in Hindi

अंगूर को कई नामों से जाना जाता है। हिंदी में इसे अंगूर कहते हैं। मलयालम में इसे मूंथिरी, कन्नड़ में द्रवशी, मराठी में द्रखा, तेलुगु में द्रखा पांडू, तमिल में द्रखा पजम, तथा गुजराती में ध्रक्ष कहा जाता है। अंगूर बहुत ही मीठा और लोकप्रिय फल है। इसमें विटामिन और खनिज के साथ पानी की मात्रा भी बहुत अधिक होती है जो हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायता प्रदान करता है। अंगूर में उपस्थिति ये पोषक तत्व हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं।

कहा जाता है कि अंगूर का फल मां के दूध के सामान पोषक है इसलिए बच्चों के लिए फलों में अंगूर को सर्वोत्तम माना जाता है। यह निर्बल-सबल तथा स्वस्थ-अस्वस्थ आदि सभी के लिए समान उपयोगी होता है। Angoor Grapes in Hindi

अंगूर का इतिहास

विद्वानों का कहना है कि अंगूर की खेती पहली बार मध्य पूर्व यूरोप में की गई थी। भारत में इसकी खेती लगभग 5000 से 8000 वर्ष पूर्व शुरू हुई थी। जब अंगूर की खेती होने लगी तो उससे अनेक लाभ प्राप्त हुए, इसे सुखाकर किसमिस तैयार किया गया तथा इसी के सहयोग से शराब भी तैयार किया जाने लगा। सिराज शहर ने सबसे पहली बार अंगूर से शराब बनाने का काम शुरू किया। इसी काम के कारण यह शहर काफी मशहूर हो गया। Angoor Grapes in Hindi

अंगूर के औषधीय और पौष्टिक गुण

अंगूर एक सौन्दर्यवर्धक एवं बलवर्द्धक फल है। कई बार ऐसा होता है कि बहुत सारे रोगों में जिसमें रोगी को कोई पदार्थ नहीं दिया जाता है। उसमें भी अंगूर फल दिया जा सकता है। इस तरह से देखा जाए तो अंगूर ना सिर्फ एक फल है बल्कि एक औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है।

अंगूर के प्रमुख औषधीय और पौष्टिक गुण निम्नलिखित हैं:

1. पका हुआ अंगूर तासीर में ठंडा, मीठा और दस्तावर होता है। यह स्पर को शुद्ध बनाता है तथा आँखों के लिए हितकर होता है।

2. अंगूर वीर्यवर्घक, रक्त साफ करने वाला, रक्त बढ़ाने वाला तथा तरावट देने वाला फल है।

3. अंगूर में जल, शर्करा, सोडियम, पोटेशियम, साइट्रिक एसिड, फलोराइड, पोटेशियम सल्फेट, मैगनेशियम और लौह तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।

4. अंगूर हृदय की दुर्बलता को दूर करने के लिए बहुत गुणकारी है। हृदय रोगी को नियमित अंगूर का सेवन करना चाहिए।

5. अंगूर के सेवन से फेफड़े में जमा कफ निकल जाता है, इससे खाँसी में भी आराम आता है। Angoor Grapes in Hindi

6. अंगूर जी मिचलाना, घबराहट, चक्कर आने वाली बीमारियों में भी लाभदायक है।

7. श्वास रोग व वायु रोगों में भी अंगूर का प्रयोग हितकर है।

8. अंगूर नकसीर एवं पेशाब में होने वाली रुकावट में भी लाभकारी है। अंगूर के शरबत को तो “अमृत तुल्य” माना जाता है।

9. शरीर के किसी भी भाग से रक्त स्राव होने पर रक्तस्राव से होने वाली क्षति को अंगूर के एक गिलास जूस में दो चम्मच शहद घोलकर पिलाने पर रक्त की कमी को पूरा किया जा सकता है।

10. अंगूर का गूदा ” ग्लूकोज व शर्करा युक्त ” होता है इसलिए यह तत्काल उर्जा प्रदान करता है।  अंगूर में विटामिन “ए” पर्याप्त मात्रा में होने से अंगूर का सेवन ” भूख ” बढाता है, पाचन शक्ति ठीक रखता है, आँखों, बालों एवं त्वचा को चमकदार बनाता है।Angoor Grapes in Hindi

11. हार्ट-अटैक से बचने के लिए बैंगनी (काले) अंगूर का रस “एसप्रिन” की गोली के समान कारगर सिद्ध होता है। “एसप्रिन” खून के थक्के नहीं बनने देती है। बैंगनी (काले) अंगूर के रस में ” फलोवोनाइडस ” नामक तत्व होता है और यह भी यही कार्य करता है।

इसे भी पढ़ें: नाशपाती खाने के ये फायदे जानकर हैरान रह जायेंगे आप

12. अंगूर में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम होता है। पोटैशियम की कमी से बाल बहुत टूटते हैं। दाँत हिलने लगते हैं, त्वचा ढीली व निस्तेज हो जाती है, जोडों में दर्द व जकड़न होने लगती है। इन सभी रोगों को अंगूर दूर रखता है।

13. अंगूर फोड़े-फुन्सियों एवं मुहासों को सुखाने में सहायता करता है।

14. अंगूर के रस के गरारे करने से मुँह के घावों एवं छालों में राहत मिलती है।

15. अंगूर का सेवन एनीमिया में बहुत लाभकारी होता है। कहा जाता है कि एनीमिया में अंगूर से बढ़कर कोई दवा नहीं है।

16. उल्टी आने व जी मिचलाने पर अंगूर पर थोड़ा नमक व काली मिर्च डालकर सेवन करने से तत्काल आराम मिलता है।

17. पेट की गर्मी शांत करने के लिए 20-25 अंगूर रात को पानी में भिगों दे तथा सुबह मसल कर निचोडें तथा इस रस में थोड़ी शक्कर मिलाकर पीना चाहिए।

18. गठिया रोग में अंगूर का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन बहुत लाभप्रद है क्योंकि यह शरीर में से उन तत्वों को बाहर निकालता है जिसके कारण गठिया होता है।

19. अंगूर के सेवन से हड्डियाँ मजबूत होती हैं।

20. अंगूर के पत्तों का रस पानी में उबालकर काले नमक मिलाकर पीने से गुर्दो के दर्द में भी बहुत लाभ होता है।

21. भोजन के आधे घंटे बाद अंगूर का रस पीने से खून बढ़ता है और कुछ ही दिनों में पेट फूलना, बदहजमी आदि बीमारियों से छुटकारा मिलता है। Angoor Grapes in Hindi

22. अंगूर के रस की दो-तीन बूंद नाक में डालने से नकसीर बंद हो जाती है।

अंगूर खाने के मुख्य फायदे

अंगूर खाने के अनेक फायदे हमें देखने को मिलते हैं क्योंकि अंगूर एक बलवर्धक फल है जितना पोषक तत्व मां के दूध से प्राप्त होता है उतना पोषक अंगूर देने में सक्षम होता है ‘पका हुआ’ अंगूर का तासीर ठंडा, मीठा और दस्तावर होता है यह स्पर को शुद्ध बनाता है तथा आंखों के लिए हितकारी होता है, अंगूर वीर्य वर्धक तथा रक्त को साफ करने में मदद करता है इसके अलावा अंगूर मानव के विभिन्न रोगों में भी काम करता है।

थकावट को दूर करने में

सुबह के समय अंगूर के रस का पान करने से हमारी शारीरिक उर्जा में वृद्धि होती है, क्योंकि इसमें विटामिन, मैग्नीशियम एवं फास्फोरस, लौह और तांबा जैसे पौष्टिक खनिज तत्व पाए जाते हैं जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली तथा ऊर्जा को मजबूती प्रदान करते हैं जिसके कारण हम अपने शरीर में थकावट को महसूस नहीं कर पाते, थकान होने पर सफेद रंग के अंगूर का सेवन अत्यंत जरूरी है जो ऊर्जा प्रदान करने में उत्तम फल माने जाते हैं। Angoor Grapes in Hindi

कैंसर के इलाज में

अंगूर में एंटी ऑक्सीडेंट एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कैंसर से बचाने का काम करते हैं कैंसर के खतरे को कम करने तथा कैंसर के विकास और कैंसर कोशिकाओं के प्रसार को रोकने का काम करता है।

ह्रदय रोग को कम करने में

अंगूर को नियमित रूप से उपयोग में लेने वाले को हृदय रोग का खतरा कम होता है। यह ब्लड के क्लॉट के खतरे को कम करता है, रक्त वाहिकाओं पहुंचने वाली क्षति से संरक्षण प्रदान करता है और स्वास्थ्य रक्तचाप बनाए रखने में सहायक होता है। अंगूर में पोटेशियम की मात्रा होने के कारण यह उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को शरीर से सोडियम के प्रभाव को कम करने में सहायक सिद्ध होता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में

अंगूर के नियमित सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है क्योंकि इसमें अनेक विटामिन और खनिज पाए जाते हैं, जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में सहायक होते हैं। प्रतिरक्षा प्रणाली का मजबूत होना हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक माना जाता है क्योंकि प्रतिरक्षा प्रणाली के मजबूत होने से ही हम रोगों से लड़ने में सक्षम हो पाते हैं। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए लाल अंगूर का सेवन सबसे उत्तम माना जाता है। अतः उचित मात्रा में लाल अंगूर का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए। Angoor Grapes in Hindi

हड्डियों को मजबूत करने में

हड्डियों को मजबूत करने में भी अंगूर का अपना योगदान होता है क्योंकि अंगूर में विभिन्न पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे हड्डियों को पोषित कर उन्हें मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने का काम करते हैं, अतः हड्डियों को मजबूत करने के लिए रोजाना 8 से 10 अंगूर का सेवन जरूरी माना जाता है।

त्वचा में लाभकारी

अंगूर के सेवन से त्वचा में अनेक प्रकार के लाभ देखने को मिलते हैं अंगूर का नियमित सेवन करने से आपको सनबर्न से छुटकारा मिलता है, त्वचा पर अनेक प्रकार के दाग धब्बे तथा विचित्र रंग को सामान्य बना देता है।

बालों के लिए उपयोगी

बालों को घना बनाने में भी अंगूर का सेवन किया जाता है, अंगूर के इस्तेमाल से बालों में चमक पैदा होती है तथा रूसी से छुटकारा मिलता है नाश्ते में अंगूर का सेवन करने से बालों को मजबूती मिलती है।

खून की कमी को दूर करने में

अंगूर का सेवन खून की कमी को दूर करने का एक सफल उदाहरण है, खून की कमी को दूर करने के लिए आपको एक गिलास अंगूर के जूस में दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है इसका नियमित सेवन खून की कमी को दूर करने के साथ-साथ हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है।

वजन बढ़ाने में लाभकारी

अगर आपको भूख नहीं लगती है तो रोज सुबह एक गिलास अंगूर के जूस का सेवन करें, ऐसा करने से आपकी कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी और भूख लगने लगेगी जिससे रोज की तुलना में आप अधिक भोजन ग्रहण करने लगेंगे, जिससे आपके वजन में वृद्धि होने लगेगा। Angoor Grapes in Hindi

अंगूर खाने के नुकसान

जैसा कि हम जानते हैं कि अंगूर हमारे लिए बहुत ही सेहतकारी होता है ठीक वैसे ही अधिक मात्रा में इसका सेवन हमारे लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है, अंगूर खाने के दुष्प्रभाव निम्न प्रकार से हो सकते हैं:

1. अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन करने से आपको आपको अपच भी हो सकता है तथा गैस की शिकायत भी हो सकती है जो कुछ कुछ मामलों में दस्त का कारण बन सकता है।

2. यदि आप शुगर के मरीज हैं तो अंगूर का सेवन कम करें क्योंकि अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपका शुगर बढ़ सकता है।

3. यदि आपका शरीर फ्रुक्टोज से संवेदनशील है तो अंगूर का अधिक सेवन करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है, तथा आपके लीवर और किडनी की कार्यशीलता को बाधित कर सकता है। Angoor Grapes in Hindi

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.