STEM Full Form (Science, Technology, Engineering, and Mathematics)

Ad:

https://www.hindisarkariresult.com/stem-full-form/
STEM Full Form

STEM Full Form in Hindi, STEM: Science, Technology, Engineering, and Mathematics (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित)

STEM का फुल फॉर्म Science, Technology, Engineering, and Mathematics है. हिंदी में इसका अर्थ विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित” है.

STEM विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के अकादमिक विषयों का उल्लेख करने वाला एक संक्षिप्त नाम है। इसके अतर्गत विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित की सामग्री और कौशल को एकीकृत करना है। STEM एक पाठ्यक्रम है जिसे चार विशिस्ट विषयों में बांटा गया है विज्ञान, प्रोद्धोगिकी, इंजीनियरिंग, और गणित (Science, Technology, Engineering and Mathematics). इसके अंतर्गत इन चार चीजों को अलग अलग सिखाने के बजाए उन्हें वास्तविक दुनिया के आधार पर एक साथ सिखाया जाता है.

STEM Education क्या है?

अगर देखा जाये तो STEM एक तरह से शिक्षा की क्षेत्र में लाई गई एक एजुकेशन तकनीक है। जिसका पूरा नाम Science Technology Engineering mathematics है। जिसका मुख्य उदेश्य बच्चे को शिक्षा के शुरूआती समय से ही उसे तकनीकी क्षेत्र की शिक्षा देना है। STEM शिक्षा के लिए बहुत ही ज्यादा जरुरी है जो छात्रों को जिज्ञासु बनने में मदद करता है और वास्तविक दुनिया की समस्याओं का समाधान तलाशते हैं। STEM बच्चो के तकनीकी प्रोग्रामिंग, कोड और उसे समझने में मदद करता है। STEM शिक्षा के क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय हो रहा है।

क्यों जरुरी है STEM एजुकेशन?

STEM के तहत (STEM Full Form) काम के लिए ज्यादा उच्च शिक्षा की भी जरुरत नहीं है, सिर्फ ग्रेजुएशन लेवल की पढाई भी आपको अच्छी नौकरी और तनख्वाह दिला सकता है. एक सर्वे के अनुसार STEM एजुकेशन वालों को 26 परसेंट ज्यादा तनख्वाह मिलता है उनकी तुलना में जिन्होंने ने स्टेम एजुकेशन प्राप्त नहीं किया है.

STEM Education का महत्त्व

STEM विज्ञान और प्रोधोगिकी विकास को आगे बढाता है। एक सर्वे के अनुसार STEM में रोजगार प्रति वर्ष 17% की दर से बढ़ रही है जबकि अन्य क्षेत्र में मात्र 9.8% की दर से बढ़ रही है। STEM के लिए किसी प्रतिष्ठित संस्थान से इंजीनियरिंग या उच्च शिक्षा की डिग्री की जरुरत नही पड़ती है। STEM (Science Technology Engg. Mathematics) अमेरिकी अर्थवयवस्था की विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

STEM Education के फायदे (Benefits of Stem Education)

STEM Education के आ जाने से रोजगार के क्षेत्र को भी काफी बढ़ावा मिल रहा है। इसकी सहायता से कठिन काम प्रोग्रामिंग और रोबोटिक्स की सहायता से सरल हो गया है। STEM Education के महत्वपूर्ण फायदे निम्नलिखित हैं:

छात्रों को रुचिकर विषय से अवगत कराता है

STEM छात्रों की गतिविधियों और विभिन्न तत्वों को जोड़ती हैं, जिससे छात्रो को यह पता चलता है की जिसमें उन्हें रूचि है, उसी के अनुसार उसे प्रश्न पूछना चाहिए, उत्तर खोजना चाहिए और वे जो सीखते हैं। उसे लागू करना चाहिए। जैसे वे छात्र जो प्रोग्रामिंग में रूचि रखते है उन्हें प्रोग्रामिंग के बारे में हर एक छोटी से छोटी बातो का जानकारी प्राप्त हो सके।

सार्थक सहयोग प्रदान करता है

STEM education में सभी को टीम वर्क के बारे में सिखाया जाता है जिसमें छात्र अपने अपने समस्या पर एक दूसरे से बात करते हैं और इसके समाधान के तरीके खोजते हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से, छात्र अपने-अपने जिम्मेदारि का आभास करते है और टीम के साथ काम करना सीखते हैं।

समस्या-समाधान सिखाता है

STEM छात्रों को अन्य तरीकों से प्रश्न और उसके उत्तर खोजने का मौका देता हैं। क्योंकि इस प्रकार की गतिविधियों के दौरान आने वाली समस्याओं से वे मानसिक रूप से मजबूत बनते है। और भविष्य के लिए तैयार हो जाते है। जिससे उन्हें बाद में ऐसी समस्याओं के आने पर ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े।

लड़कियों को प्रोत्साहित करता है

STEM लड़कियों को Science Technology Engineering Mathematics इन सभी क्षेत्रों से परिचित कराने में मदद करते हैं। जिससे उन्हें रोजगार में मदद मिल सके ओर वे सभी परिस्थिति से वाकिफ हो सके। stem के कारन लड़कियो को आने वाले समय में और भी लाभ होने की संभावना है।

STEM और दिल्ली सरकार का शिक्षा प्रारूप

STEM यह एक प्रकार का पाठ्यक्रम (STEM Full Form) है जो दिल्ली सरकार लड़कियों के लिए शुरू करने जा रही है। अक्सर यह देखने में आता है कि साइंस साइड के लिए लड़कियों के मुकाबले लड़के ज्यादा इंट्रेस्ट दिखाते हैं। STEM का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लड़कियों की साइंस क्षेत्र की तरफ रुचि बढ़े।

इसे भी पढ़ें: IAEA का फुल फॉर्म क्या है?

दिल्ली के सरकारी स्कूलों की हायर सेकंडरी क्लासेस में 57 फीसदी छात्रायें हैं, जिसमें से सिर्फ 43 फीसदी ही साइंस क्षेत्र से जुड़ी हैं। यह सिचुएशन और स्टीरियोटाइप है कि लड़के साइंस लेंते हैं और लड़कियां ह्यूमैनिटीज जिसको तोड़ने के लिए इस पाठ्यक्रम को लाया गया है. इसके लिए दिल्ली सरकार ने एक मोबाइल एप लॉन्च किया है जिसका नाम है EY STEM Tribe. इस एप के माध्यम से लड़कियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वो साइंस स्किल्स को हासिल कर सकें। इससे न सिर्फ भारत में बल्कि उन्हें बाहर भी जॉब मिलने में मदद मिलेगी।

एक सर्वे के अनुसार भविष्य में STEM क्षेत्र में 8.65 मिलियन लोगो की जरुरत होगी. इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में काफी कमी है ऐसे लोगो का जिनके पास ये स्किल हो.

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.