Litchi in Hindi (लीची: जानकारी, खाने के फायदे और नुकसान)

Ad:

http://www.hindisarkariresult.com/litchi-in-hindi/
Litchi in Hindi

Litchi in Hindi/लीची खाने के आश्चर्यजनक फायदे और नुकसान

लीची (Litchi or lychee) एक उष्णकटिबंधीय फल है जो देखने में आकर्षक और खाने में स्वादिष्ट व मीठा लगता है। गर्मियों के चरम और मानसून के शुरुआती दिनों में बाजारों की रौनक बढ़ाने वाला यह फल है। लीची का वैज्ञानिक नाम (litchi chinensis) है। सोपबैरी लीची के परिवार का फल माना जाता है।

लीची की पैदाइश चीन की मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि लीची सर्वप्रथम दक्षिण चीन के प्रांतों में ही उगता था और वहीँ से यह अन्य देशों में भी फैला। आज लीची विश्व के कई देशों में उगाई जाती है जिनमे से मुख्य देश निम्नलिखित हैं:

भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, मेडागास्कर, दक्षिणी ताइवान, उत्तरी वियतनाम, फिलीपींस, थाईलैंड, इंडोनेशिया तथा दक्षिण अफ्रीका आदि।

लीची का सामान्य परिचय (Introduction of Litchi in Hindi)

लीची का पेड़ एक सदाबहार पेड़ के अंतर्गत आता है जो एक मध्यम ऊंचाई 15 से 20 मीटर तक का होता है। इसकी पत्तियां लगभग 15 से 25 सेंटीमीटर लंबी होती हैं। लीची का पेड़ देखने में बहुत ही मनमोहक होता है अधिकतर लोग इसे घर के सामने, घर की शोभा बढ़ाने के लिए लगाते हैं लीची का फूल छोटे हरित-श्वेत या पीत-श्वेत वर्ण के होते हैं जो कि लगभग 30 सेंटीमीटर लंबी पैनिकल पर लगते हैं। लीची का फल लगभग 3 सेंटीमीटर व्यास का होता है इसका छिलका गुलाबी लाल से मैरून तक दानेदार और उभारदार होता है। इसका छिलका सरलता से हट जाता है। छिलके को हटाने पर श्वेत दूधिया रंग वाला गूदा दिखाई देने लगता है जो स्वाद में बहुत मीठा होता है। लीची के फल में शर्करा और विटामिन सी की काफी मात्रा पाई जाती है जो हमारे लिए लाभप्रद होता है। इस फल के गूदे के अंदर गहरे भूरे या कत्थई रंग का चिकना बीज दिखाई देने लगता है। यह बीज लगभग 2 से 2।5 सेंटीमीटर व्यास का होता है, जो अखाद्य माना जाता है। यह फल अधिकतर मई-जून के महीनों में देखने को मिलता है। Litchi in Hindi

इसे भी पढ़ें: नाशपाती खाने के ये फायदे जानकर हैरान रह जायेंगे आप

लीची खाने के फायदे लाभ (Litchi khane ke fayde)
(Benefits of Litchi in Hindi)

1. लीची हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लीची में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है तथा ह्रदय की गति और खून की चाल को नियंत्रित करता है। जिससे हृदय संबंधी रोग व हार्ट अटैक की संभावना कम रहती है।

2. लीची में कॉपर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। कॉपर और आयरन मानव शरीर में लाल रक्त कणिकाओं के निर्माण में सहायक होते हैं।

3. लीची हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी फल है क्योंकि इसमें विटामिन, मिनरल्स, एंटी ऑक्सीडेंट और  डायटरी फाइबर आदि पाए जाते हैं। 100 ग्राम लीची में लगभग 66 कैलोरी ऊर्जा पाई जाती है। लीची में संतृप्त वसा तथा फैट बिल्कुल नहीं पाया जाता है। Litchi in Hindi

4. लीची में एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखने में मदद करते हैं। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि लीची खाने से बुढ़ापा देर से आता है।

5. लीची में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो प्रति 100 ग्राम लीची में 71.5 मिलीग्राम तक होती है अतः लीची के सेवन से हमारे शरीर में विटामिन सी के कमी की पूर्ति हो जाती है।

6. लीची खाने से रक्त संचार नियंत्रित रहता है तथा अर्थोरिटिस या गठिया में लाभ मिलता है।

7. लीची का सेवन दमा के मरीजों के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। बी-कांप्लेक्स और बीटा कैरोटीन से भरपूर लीची, फ्री रेडिकल्स से रक्षा करती है साथ ही यह लीची मेटाबॉलिज्म को भी नियंत्रित करती है।

8. लीची त्वचा संबंधी रोगों में भी बहुत लाभदायक होती है। लीची के अन्दर पाए जाने वाले तत्व सूरज की हानिकारक किरणों से भी हमारी त्वचा की रक्षा करते हैं।

9. जैसा कि हम जानते हैं लीची में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिसके कारन यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करता है। लीची में सीने और पेट की जलन को शांत करने का गुण पाया जाता है।

10. अधिक मात्रा में लीची का सेवन करने से आपके वजन में कमी होने लगती है। अधिकतर लोग अपने वजन को कम करने के लिए भी लीची का सेवन करते हैं।

11. लीची आपके दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ बनाए रखने का काम करती है क्योंकि इसमें विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है और विटामिन सी हमारे  लिए अत्यंत आवश्यक है।

12. उल्टी, दस्त, पेट की खराबी, पेट के अल्सर, आंतरिक सूजन जैसी समस्याओं में भी लीची कारगर मानी गयी है। ऐसी समस्या होने पर लीची का सेवन करने से आराम मिलता है। Litchi in Hindi

13. गले में खराश होने पर भी लीची का सेवन करना चाहिए। यदि गले में खराश हो तो एक या दो लीची अवश्य खाएं, ऐसा करने से आराम मिलेगा।

14. लीची में पानी की मात्रा पाई जाती है लीची का सेवन करने से प्यास कम लगती है लीची हमारे पेट को ठंडक प्रदान करती है।

15. हड्डियों को मजबूत करने में भी लीची लाभदायक होती है। क्योंकि लीची में कैल्शियम फास्फोरस और मैग्नीशियम पाए जाते हैं जो शरीर के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं और हड्डियों के लिए बहुत आवश्यक होते हैं।

16. लीची कैंसर में भी काफी लाभदायक होती है। कैंसर के मरीजों को लीची का सेवन करना चाहिए क्योंकि लीची में कैंसर कोशिकाओं से लड़ने के गुण होते हैं। रोजाना लीची का सेवन कैंसर के सेल्स को बढ़ने नहीं देते, जिससे कैंसर में काफी आराम मिलता है। Litchi in Hindi

लीची खाने के नुकसान (Litchi khane ke nuksan)
(Drawbacks of Litchi in Hindi)

यूँ तो लीची बहुत लाभदायक फल है लेकिन बहुत अधिक मात्रा में लीची का सेवन हमें निम्न रूप से हानि पहुँचा सकता है:

1. लीची में शर्करा काफी अधिक मात्रा में होती है इसलिए डायबिटीज के मरीजों को लीची का सेवन संभलकर तथा कम मात्रा में करना चाहिए।

2. लीची बहुत ही स्वादिष्ट और मीठा फल है। अधिक मात्रा में इसका सेवन एक स्वस्थ मनुष्य के भी शुगर को बढ़ा सकता है, अतः लीची का सेवन उचित मात्रा में करना चाहिए।

3. अधिक मात्रा में लीची को खाने से बुखार तथा गले में खराश की संभावना अधिक रहती है। नाक से खून आ सकता है तथा शरीर में हार्मोन्स की समस्या पैदा हो सकती है।

4. गर्भवती तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं को लीची का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।

5. बच्चों को अधिक मात्रा में लीची का सेवन नहीं करना चाहिए। अधिक मात्रा में लीची का सेवन करने से एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिन्ड्रोम (एईएम) या चमकी बुखार नामक बीमारी होने का खतरा रहता है इस रोग के होने से मृत्यु भी हो सकती है। बिहार में हर साल इसकी वजह से सैकड़ों बच्चों की जान चली जाती है। मुख्य रूप से यह बीमारी कच्ची या अधपकी लीची खाने से होती है। अतः लीची का सेवन उचित मात्रा में करना चाहिए। Litchi in Hindi

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.