28 दिसंबर का इतिहास 28 December History in Hindi

Ad:

http://www.hindisarkariresult.com/28-december-history/
28 december history in hindi

28 December History: भारतीय इतिहास में 28 दिसम्बर कुछ ख़ास महत्व रखता है. आज के ही दिन भारत के दो महान उद्योगपतियों (भारतीय उद्योगपति धीरूभाई अंबानी और रतन टाटा) का जन्म हुआ था जिन्होंने भारत को पूरे विश्व में एक नयी पहचान दिलवाई. चलिए सबसे पहले हम देखते हैं इतिहास के पन्नों में कि आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और जिसके अन्दर आगे का भविष्य बदलने की क्षमता है। आज हम देखेंगे उन महत्वपूर्ण घटनाओं को और उन महत्वपूर्ण लोगों का इतिहास भी जानेंगे जिन्होंने देश-दुनिया पर खूब असर डाला।

28 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं (Important events of 28 December)

  • 1612: गैलीलियो ने नेप्च्यून ग्रह को देखा और इसे स्थिर तारे की संज्ञा दी.
  • 1668: मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की मुग़ल शासक औरंगजेब द्वारा कैद करके यातना देने के कारण मौत हो गयी.
  • 1836: स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी.
  • 1885: भारतीय नेशनल कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई.
  • 1895: सिनेमा के इतिहास में पहली बार किसी कहानी को फ़िल्म का रूप दिया गया. यह फ़िल्म फ्रांस के अविष्कारक लूमीर बंधुओं ने बनाई जिन्हें फ़िल्म जगत का जनक कहा जाता है.
  • 1926: इंपिरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की.
  • 1928: कोलकाता में पहली बार बोलती फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई.
  • 1950: द पीक डिस्ट्रिक्ट ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना.
  • 1957: सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया.
  • 1966: चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया.
  • 1976: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया.
  • 1984: राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत मिली.
  • 2013: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से अपनी पहली सरकार बनायी.

28 December History: आइये अब देखते हैं किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 28 दिसंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ।

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए रतन टाटा के अनमोल विचार Quotes Inspirational जरुर पढ़े

28 दिसंबर को जन्म लेने वाले पुरुष/महिला (Person born on 28 December)

  • 1635: इंग्लैंड की राजकुमारी एलिजाबेथ का जन्म हुआ.
  • 1903: हंगरी के गणितज्ञ और वैज्ञानिक जॉन वान न्यूमैन का जन्म।
  • 1932: भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का जन्म।
  • 1937: प्रसिद्द भारतीय उद्योगपति रतन टाटा का जन्म।
  • 1952: भारतीय राजनेता अरुण जेटली का जन्म 1952 में हुआ।

कैसे एक छोटे से कमरे और 2 स्टाफ से शुरू करके धीरुभाई अम्बानी ने इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया

28 दिसंबर को मृत्यु को प्राप्त होने वाले पुरुष/महिला (Person died on 28 December)

  • 1859: ब्रिटिश इतिहासकार थामस बैबिन्गटन मैक्यावले का निधन हुआ.
  • 1974: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री हीरा लाल शास्त्री का निधन।
  • 1977: सुप्रसिद्ध हिंदी कवि सुमित्रानंदन पंत का निधन।

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.