WADA Full Form (World Anti-Doping Agency)

Ad:

https://www.hindisarkariresult.com/wada-full-form/
WADA Full Form

WADA Full Form in Hindi, WADA: World Anti-Doping Agency (विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी)

WADA का फुल फॉर्म है: World Anti-Doping Agency. इसका हिंदी मतलब होता है: विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी”

WADA यानि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी का मिशन डोपिंग मुक्त खेल के लिए एक सहयोगी विश्वव्यापी आंदोलन का नेतृत्व करना है। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की स्थापना 1999 में एक अंतरराष्ट्रीय स्वतंत्र एजेंसी के रूप में की गई थी. इसकी स्थापना खेल आंदोलन और दुनिया की सरकारों द्वारा समान रूप से किया गया और वित्तीय मदद भी प्रदान किया गया. WADA की प्रमुख गतिविधियों (WADA Full Form) में वैज्ञानिक अनुसंधान, शिक्षा, डोपिंग रोधी क्षमताओं का विकास और विश्व डोपिंग रोधी संहिता (कोड) की निगरानी शामिल है. यह सभी खेलों और सभी देशों में डोपिंग रोधी नीतियों में सामंजस्य स्थापित करता है।

WADA यानि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी का मुख्य काम क्या है?

WADA का मुख्य काम दुनिया भर में डोपिंग रोधी गतिविधियों की निगरानी करना है ताकि विश्व डोपिंग रोधी संहिता (कोड) के उचित कार्यान्वयन और अनुपालन को सुनिश्चित किया जा सके. इसके अतिरिक्त यह सुनिश्चित करता है कि अंतर्राष्ट्रीय खेल संघों (IFs) द्वारा सभी खेलों और सभी देशों में डोपिंग रोधी नियमों का सामंजस्य स्थापित किया जा सके।

WADA का विज़न

WADA का विज़न एक ऐसी दुनिया बनाना है जहां सभी एथलीट डोपिंग मुक्त खेल के माहौल में भाग ले सकें।

WADA का मुख्य लक्ष्य

WADA का मुख्य लक्ष्य डोपिंग मुक्त खेल के लिए एक सहयोगी विश्वव्यापी आंदोलन का नेतृत्व करना है जिससे सभी खिलाडियों को डोपिंग मुक्त खेल के लिए प्रेरित किया जा सके.

WADA के मूल मूल्य और सिद्धांत

WADA ने अपनी तरफ से कुछ मूल मूल्यों और सिद्धांतों की गाइडलाइन जारी की है जो निम्नलिखित हैं:

ईमानदारी

  • हम (WADA Full Form) डोपिंग रोधी के संबंध में सभी एथलीटों के अधिकारों की रक्षा करते हैं तथा  खेल में अखंडता की भावना की सिफारिश करते हैं.
  • हम उच्चतम नैतिक मानकों का पालन करते हैं तथा उन अनुचित प्रभावों या हितों के टकराव से बचते हैं जो हमारे स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्णय को कमजोर करते हैं।
  • हम ऐसी नीतियों, प्रक्रियाओं और प्रथाओं का विकास करते हैं जो न्याय, समानता और अखंडता को दर्शाती हैं।

इसे भी पढ़ें: ASEAN का फुल फॉर्म क्या है? इसमें शामिल देश कौन-कौन से हैं?

पारदर्शिता

  • हम निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ, संतुलित और पारदर्शी संगठन हैं।
  • हम डोपिंग से लड़ने के सामान्य तरीके खोजने के लिए प्रयुक्त उद्योगों और तरीकों का सहयोग करते हैं।
  • हम डोपिंग रोधी नीतियों और गतिविधियों से सबसे अधिक प्रभावित हितधारकों के रूप में एथलीटों की आवाज सुनते हैं।
  • हम यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी को प्रतिनिधित्व के समान अवसर मिले।
  • हम आत्म-चिंतनशील हैं और लोगों की प्रतिक्रियाओं का सम्मान करते हैं।
  • हम अपने सभी हितधारकों के भरोसे पर खरा उतारते हैं और उनका सम्मान करते हैं।

उत्कृष्टता

  • हम (WADA Full Form) अपने हितधारकों को डोपिंग रोधी कार्यक्रमों को लागू करने में सक्षम बनाने के लिए अनूठे और व्यावहारिक समाधान विकसित करते हैं।
  • हम अपनी सभी गतिविधियों के लिए सर्वोत्तम अभ्यास मानकों को लागू करते हैं और साझा करते हैं।
  • हम अपना काम करने के लिए सबसे कुशल तरीकों की तलाश करते हैं।

WADA (वाडा) और NADA (नाडा) में क्या अंतर है?

NADA का फुल फॉर्म है National Anti-Doping Agency. इसका हिंदी मतलब होता है: राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी. जहाँ WADA एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है वहीँ NADA एक राष्ट्रिय एजेंसी है जो भारत में सभी खेलों में डोपिंग की निगरानी और उसको नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार राष्ट्रीय संगठन है। नाडा विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार डोपिंग रोधी नियमों और नीतियों को भारत में अपनाने और लागू करने के लिए जिम्मेदार संगठन है.  

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.