Use of Must (Must का English Grammar में प्रयोग)

Ad:

http://www.hindisarkariresult.com/use-of-must/
Use of Must

Use of Must / Must का English Grammar में प्रयोग

पहचान : अवश्य , जरुर

Rule : Sub + must + V1+ Obj

Must का प्रयोग अंग्रेजी में सहायक क्रिया (Helping Verbs) या मॉडल्स के रूप में किया जाता है.
Must सहायक क्रिया का हिंदी में अर्थ सामान्यत: “चाहिए” के रूप में प्रयोग किया जाता है.
जब कोई कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण अथवा बेहद जरूरी हो तो यह दर्शाने के लिए Must का प्रयोग किया जाता है अर्थात यदि कोई काम अवश्य होना चाहिए ऐसा प्रतीत हो तो इस तरह के अर्थ के लिए Must का प्रयोग करते हैं.
अंग्रेजी में अनुवाद करते समय Must के साथ मुख्य क्रिया (Main Verb) का पहला रूप ही आता है.

Must का प्रयोग निम्नलिखित रूपों में किया जाता है. Must का प्रयोग ज्यादा संभावना (More Possibility) व्यक्त करने के लिए किया जाता है.

Use of Must

जैसे-

वह अवश्य स्कूल में होगा.
He must be in school.
जोर देने (Necessity) दर्शाने के लिए भी Must का प्रयोग किया जाता है.
जैसे- अगर आप बंगलुरु जैसे शहर में रहते हैं तो एक वाहन जरूरी है.
If you live in a city like Bengaluru, a vechile is a must.
उसे 7:00 बजे से पहले चले जाना चाहिए.
He must go before 7 O’clock.
निषेध (Negation or Prevention) व्यक्त करने के लिए भी Must का प्रयोग किया जाता है.
उसे खाना खाते समय बात नहीं करनी चाहिए.
She must not talk while eating.

Affirmative (साधारण वाक्य)

  • उसे यह काम अवश्य करना चाहिए |
  • He must do this work.
  • हमें उससे अवश्य मिलना चाहिए |
  • We must meet him.
  • लोगों को अपने देश से प्रेम अवश्य करना चाहिए |
  • The people must love their country.

Negative (नकारात्मक वाक्य)

  • तुम्हे घमंडी अवश्य नहीं होना चाहिए |
  • You must not be proud.
  • छात्र को यहाँ अवश्य नहीं आना चाहिए |
  • The student must not come here.
  • आपको उसे माफ़ अवश्य नहीं करना चाहिए |
  • You must not forgive him.

Interrogative (प्रश्नवाचक वाक्य)

  • क्या उसे अंग्रेजी अवश्य बोलनी चाहिए ?
  • Must he speak English?
  • क्या मुझे उसके बारे में अवश्य जानना चाहिए ?
  • Must I know about him?
  • क्या गरीबों को कड़ी मेहनत अवश्य करनी चाहिए ?
  • Must the poor work hard ?

Use of Must

इसे भी पढ़ें: Need to का English Grammar में प्रयोग

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.