Puraskar aur Samman Hindi पुरस्कार और सम्मान (Awards and Honors)

Ad:

Puraskar aur Samman Hindi / भारत के प्रमुख पुरस्कार और सम्मान (Awards and Honors in Hindi)

प्रमुख राष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान (National Awards and Honors)

भारत रत्न Bharat Ratna Award in Hindi)

  • भारत रत्न की शुरुआत वर्ष 1954 में हुई थी
  • भारत रत्न देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार है
  • भारत रत्न साहित्य कला तथा विज्ञान अथवा बड़े पैमाने पर जन सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रदान किया जाता है
  • भारत रत्न पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा 26 जनवरी को प्रदान किया जाता है
  • भारत रत्न का मेडल पीपल के पत्ते की आकृति का होता है जिस पर सूर्य का चित्र अंकित होता है
  • भारत रत्न पुरस्कार वर्ष 1977 में जनता सरकार द्वारा बंद करा दिया गया था जिसे कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ष 1980 में पुन: प्रारंभ किया गया
  • भारत रत्न से मरणोपरांत सबसे पहले लाल बहादुर शास्त्री को सम्मानित किया गया था
  • भारत रत्न पुरस्कार को वरीयता सूची में स्थान प्रदान किया जाता है

पदम पुरस्कार (Padam Awards in Hindi)

पदम पुरस्कारों की श्रेणी भारत रत्न के बाद आती है. पदम पुरस्कार 3 तरह के होते हैं:

  • पदम विभूषण पुरस्कार (Padam Vibhushan Award in Hindi)
  • पदम भूषण पुरस्कार (Padam Bhushan Award in Hindi)
  • पदम श्री पुरस्कार (Padam Shri Award in Hindi)

पदम विभूषण पुरस्कार (Padam Vibhushan Award in Hindi)

  • पदम विभूषण भारत देश का दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार है.
  • पदम विभूषण सरकारी कर्मचारियों द्वारा दी गई सेवाओं समेत किसी भी क्षेत्र में विशेष एवं उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रदान किया जाता है.

पदम भूषण पुरस्कार (Padam Bhushan Award in Hindi)

  • पदम भूषण भारत देश का तीसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार है.
  • पदम भूषण पुरस्कार किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए प्रदान किया जाता है.

पदम श्री पुरस्कार (Padam Shri Award in Hindi)

  • पदम श्री भारत देश का चौथा सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार है.
  • पदम श्री पुरस्कार किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए प्रदान किया जाता है.

वीरता पुरस्कार (Bravery Awards in Hindi)

भारत सरकार द्वारा थल सेना वायु सेना तथा नौसेना के वीरता एवं साहसपूर्ण कार्यों के लिए सैनिकों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया जाता है. Puraskar aur Samman Hindi

परमवीर चक्र (Paramveer Chakra Award in Hindi)

  • परमवीर चक्र वीरता के लिए प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है.
  • परमवीर चक्र जल थल एवं वायु में दुश्मन के सामने बहादुरी के सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन या आत्म बलिदान के लिए प्रदान किया जाता है.
  • परमवीर चक्र का मेडल कांसे का बना होता है जिस पर एक ओर इंद्रवज्र अंकित होता है और दूसरी तरफ हिंदी और अंग्रेजी में परमवीर चक्र लिखा होता है.

महावीर चक्र (Mahaveer Chakra Award in Hindi)

  • महावीर चक्र भारत देश का दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है.
  • महावीर चक्र जल थल एवं वायु में दुश्मन के सामने बहादुरी के सर्वोत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया जाता है.
  • महावीर चक्र स्टैंडर्ड चांदी से बना होता है. इस पर एक ओर पांच कोण वाले सितारे के मध्य राष्ट्रीय चिन्ह अंकित होता है और दूसरी ओर कमल एवं हिंदी तथा अंग्रेजी में महावीर चक्र लिखा होता है. Puraskar Aur Samman Hindi

वीर चक्र (Veer Chakra Award in Hindi)

  • वीर चक्र तृतीय श्रेणी का वीरता पदक है.
  • वीर चक्र जल थल एवं वायु में दुश्मन के सामने साहस पराक्रम और आत्म बलिदान के लिए प्रदान किया जाता है.
  • वीर चक्र का मेडल स्टैंडर्ड चांदी से बना होता है जिसके एक तरफ पांच कोण वाला सितारा और अशोक चिन्ह तथा दूसरी ओर कमल अंकित होता है.

विशिष्ट सेवा पदक

विशिष्ट सेवा पदक सेना के कर्मचारियों को असाधारण और उच्च कोटि के विशिष्ट सेवा कार्य के लिए प्रदान किया जाता है. Puraskar aur Samman Hindi

अशोक चक्र (Ashok Chakra Award in Hindi)

अशोक चक्र जल थल एवं वायु में पराक्रम साहस अथवा आत्मबलिदान का अत्यंत ही सराहनीय कार्य दिखाने के लिए प्रदान किया जाता है.

जीवन रक्षक पदक

जीवन रक्षक पदक आग से, डूबने से या किसी भी तरह की विपदा से प्राण बचाने हेतु प्रदर्शित साहस एवं वीरता पूर्ण कार्य के लिए प्रदान किया जाता है.

Puraskar aur Samman Hindi

प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान (International Awards and Honors)

नोबेल पुरस्कार (Nobel Price/ Nobel Award in Hindi)

  • स्वीडन के महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल ने 1901 में नोबेल पुरस्कार की स्थापना की थी.
  • प्रारंभ में चिकित्सा विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, साहित्य एवं शांति के क्षेत्र में ही नोबेल पुरस्कार दिए जाते थे.
  • वर्ष 1969 में पहली बार अर्थशास्त्र के लिए भी नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया.
  • प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जाती है.
  • नोबेल पुरस्कारों का वितरण अलफ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को की जाती है.
  • नोबेल पुरस्कार विजेता को एक स्वर्ण पदक, डिप्लोमा, स्वीडिश नागरिकता में एक्सटेंशन और नगद राशि प्रदान की जाती है.
  • प्रत्येक नोबेल पुरस्कार में 1 वर्ष में अधिकतम 3 लोगों को पुरस्कृत किया जा सकता है.
  • नोबेल पुरस्कार अब तक केवल दो बार मृत व्यक्तियों को प्रदान किया गया है.

इसे भी पढ़ें: भारत के प्रमुख राष्ट्रिय राजमार्ग

  • एरि एक्सेल कार्लफल्डट (1931 में), डेग हैमरसोल्ड (1961 में)
  • वर्ष 1974 में यह नियम बना दिया गया कि मरणोपरांत किसी को भी नोबेल पुरस्कार प्रदान नहीं किया जाएगा.
  • रेड क्रॉस को तीन बार ( 1917, 1944 और 1963 में) नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया.
  • वर्ष 1915 में पहली बार पिता पुत्र सर विलियम हैनरी ब्रैग और उनके बेटे विलियम एल. ब्रैग को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया.
  • विलियम लॉरेंस ब्रैग ( 25 वर्ष पुरुष) और मलाला यूसुफजई ( 17 वर्ष महिला) सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले क्रमशः पुरुष एवं महिला हैं.
  • लियोनिड हरक्विज ( 90 वर्ष) सबसे अधिक उम्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति हैं.
  • द्वितीय विश्व युद्ध के समय 1940 से 1942 तक नोबेल पुरस्कार नहीं दिये गए थे.

दो बार नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति

प्राप्त करने वाले व्यक्तिनोबेल पुरस्कार का क्षेत्र
मैडम मेरी क्यूरी –1903 में भौतिक विज्ञान एवं 1911 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार
लीनस पॉलिंग –1954 में रसायन विज्ञान एवं 1962 में शांति का नोबेल पुरस्कार
जॉन बोर्डिंन –1956 एवं 1972 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार
फ्रेडरिक सेंगर –1958 एवं 1980 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारतीय/ भारतीय मूल के व्यक्ति

भारतीय/ भारतीय मूल के व्यक्तिनोबेल पुरस्कार प्राप्त करने का क्षेत्र
रविंद्र नाथ टैगोर-1913 में गीतांजलि काव्य संग्रह के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया.
सी.वी. रमन –1930 में रमन प्रभाव की खोज के लिए भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया.
हरगोविंद खुराना-1968 में कृत्रिम जीन के संश्लेषण हेतु चिकित्सा शास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया.
मदर टेरेसा-1979 में शांति का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया.
सुब्रमण्यम चंद्रशेखर-1983 में चंद्रशेखर सीमा की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया.
अमर्त्य सेन –1998 में कल्याणकारी अर्थशास्त्र के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया.
वी. एस. नायपॉल-2001 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया.
वेंकटरमन रामाकृष्ण –2009 में राइबोसोम की संरचना एवं कार्य प्रणाली की खोज के लिए संयुक्त रूप से रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार (अमेरिकी मूल के थॉमस ई. स्टेज तथा इजराइली मूल के एडा. ई. योनथ के साथ संयुक्त रूप से)
कैलाश सत्यार्थी –2014 में संयुक्त रूप से शांति का नोबेल पुरस्कार (पाकिस्तानी मूल की मलाला यूसफजई के साथ संयुक्त रूप से)

ऑस्कर पुरस्कार (Oscar Price/ Oscar Award in Hindi)

  • ऑस्कर पुरस्कार की शुरुआत 1929 में हुई थी.
  • ऑस्कर पुरस्कार संयुक्त रूप से अमेरिका की नेशनल एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एवं साइंसेस द्वारा प्रदान किए जाते हैं.
  • जॉर्ज बर्नार्ड शॉ एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें ऑस्कर पुरस्कार ( 1938 में) के साथ-साथ नोबेल पुरस्कार( 1925 में साहित्य का) प्राप्त हुआ है.
  • ऑस्कर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी में नामांकन पाने वाली पहली भारतीय फिल्म महबूब खान की मदर इंडिया (1958) है.
  • भानु अथैया ऑस्कर पुरस्कार ( गांधी फिल्म के लिए) पाने वाली पहली भारतीय महिला हैं.
  • अपनी उपलब्धियों के लिए 1992 में ऑस्कर का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड पाने वाले पहले भारतीय सत्यजीत रे थे.

पुलित्जर पुरस्कार (Pulitzer Prize in Hindi)

  • पुलित्जर पुरस्कार 1917 में प्रारंभ किया गया.
  • यह पुरस्कार अमेरिकी प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर के नाम पर पत्रकारिता के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया जाता है.
  • यह संयुक्त राज्य अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय द्वारा दिया जाता है.

ग्रैमी पुरस्कार (Grammy Award in Hindi)

  • ग्रैमी पुरस्कार प्रतिवर्ष नेशनल अकैडमी आफ रिकॉर्डिंग आर्ट्स एंड साइंसेज प्रदान किया जाता है.
  • यह पुरस्कार संगीत के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए 108 श्रेणी में दिए जाते हैं.
  • वर्ष 1976 में सितारवादक पंडित रविशंकर एवं वर्ष 1994 में विश्वमोहन भट्ट को ग्रैमी पुरस्कार प्राप्त हुआ था.

मान बुकर पुरस्कार (Man Booker Prize)

  • मान बुकर पुरस्कार 1969 में प्रारंभ किया गया था.
  • ब्रिटिश प्रकाशक संघ एवं बुकर कंपनी द्वारा संयुक्त रूप से यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है.
  • यह पुरस्कार राष्ट्रमंडल देशों के कथाकारों को ही किसी एक कथाकृति के लिए प्रदान किया जाता है.
  • मान बुकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2 वर्ष में एक बार अंग्रेजी भाषा में उत्कृष्ट कथा साहित्य के लिए विश्व भर के किसी साहित्यकार को दिया जाता है.

Puraskar aur Samman Hindi

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (Ramon Magsaysay Award in Hindi)

  • रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फिलीपींस सरकार द्वारा देश के तीसरे राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की स्मृति में 1958 से प्रदान किए जा रहे हैं.
  • रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की स्थापना अप्रैल 1957 में हुई थी.
  • रेमन मैग्सेसे पुरस्कार एशिया का सबसे सम्मानित एवं प्रतिष्ठित पुरस्कार है जिसे एशिया का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है.
  • रेमन मैग्सेसे पुरस्कार पांच क्षेत्रों शासकीय सेवा, समुदाय नेतृत्व, जनसेवा, पत्रकारिता साहित्य एवं रचनात्मक संचार कला एवं अंतरराष्ट्रीय समझ में दिए जाते हैं.
  • इस पुरस्कार के तहत विजेता को स्वर्ण पदक तथा $50000 प्रदान किए जाते हैं.

जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार (Jawaharlal Nehru Award)

  • जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार की शुरुआत 1965 में हुई थी.
  • इस पुरस्कार के तहत ₹2500000 और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है.
  • भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा इस पुरस्कार की घोषणा की जाती है.

अंतरराष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार (International Gandhi Peace Price)

  • भारत सरकार द्वारा वर्ष 1995 से विश्व शांति में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले व्यक्ति को यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है.
  • इस पुरस्कार के तहत ₹10000000 की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है.

कलिंग पुरस्कार (Kalinga Award)

  • कलिंग पुरस्कार की शुरुआत 1952 में हुई थी.
  • यूनेस्को द्वारा यह पुरस्कार विज्ञान को लोकप्रिय बनाने हेतु किए गए असाधारण प्रयास के लिए प्रदान किया जाता है.

Puraskar aur Samman Hindi

प्रमुख पुरस्कार: क्षेत्र एवं राशि

प्रमुख पुरस्कारक्षेत्र एवं राशि
भारत रत्न –कला साहित्य विज्ञान के क्षेत्र में सेवा तथा विशिष्ट जन सेवा के लिए.
ज्ञानपीठ पुरस्कार-साहित्य के क्षेत्र में ( 1100000 रुपए)
दादा साहब फाल्के पुरस्कार –फिल्म के क्षेत्र में ( स्वर्णकमल एवं ₹1000000)
सरस्वती सम्मान –साहित्य के क्षेत्र में ( ₹500000)
वाचस्पति पुरस्कार –संस्कृत साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ( ₹100000)
व्यास सम्मान-साहित्य के क्षेत्र में
शंकर पुरस्कार –भारतीय दर्शन , संस्कृति तथा कला के क्षेत्र में ( डेढ़ लख रुपये)
कबीर पुरस्कार –सामाजिक सद्भाव के लिए
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार –खेलों में सराहनीय प्रदर्शन के लिए ( 7.5 लाख रुपए)  
अर्जुन पुरस्कार –खेल के क्षेत्र में ( ₹500000)
ध्यानचंद पुरस्कार –खेलों में जीवन भर की उपलब्धियों के लिए ( ₹500000)
द्रोणाचार्य पुरस्कार –खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में (₹500000)
धनवंतरि पुरस्कार –चिकित्सा के क्षेत्र में
भटनागर पुरस्कार –विज्ञान के क्षेत्र में (₹200000 )
बोरलॉग पुरस्कार –कृषि के पैदावार में उल्लेखनीय योगदान के लिए
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार –सरकारी सेवा जन सेवा पत्रकारिता साहित्य संचार अंतरराष्ट्रीय समझ के क्षेत्र में ($50000)
नोबेल पुरस्कार –शांति साहित्य चिकित्सा भौतिकी रसायन एवं अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 8 मिलीयन स्वीडिश क्रोनर
ग्रैमी पुरस्कार –संगीत के क्षेत्र में
कलिंग पुरस्कार –विज्ञान के क्षेत्र में ( 2017 से $40000)
मान बुकर पुरस्कार –साहित्य के क्षेत्र में (50000 पाउंड)
पुलित्जर पुरस्कार –पत्रकारिता के क्षेत्र में ($10000)
ऑस्कर पुरस्कार –फिल्म के चित्र में

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.