Our Food Hindi (हमारा भोजन: स्वस्थ और संतुलित भोजन)

Ad:

http://www.hindisarkariresult.com/our-food-hindi/
Our Food Hindi

Our Food Hindi / हमारा भोजन / Our food in Hindi

भोजन क्या है? (What is food in Hindi?)

ऐसा कोइ भी पदार्थ जो शर्करा (कार्बोहाइड्रेट), वसा, जल तथा/अथवा प्रोटीन से बना हो तथा जिसे जीव जगत द्वारा ग्रहण किया जा सके, भोजन कहलाता है। जीव न केवल जीवित रहने के लिए बल्कि स्वस्थ और सक्रिय जीवन बिताने के लिए भोजन करते हैं। भोजन में अनेक पोषक तत्व होते हैं जो शरीर का विकास करते हैं, उसे स्वस्थ रखते हैं और शक्ति प्रदान करते हैं। भोजन एक ऊर्जा का त्वरित स्रोत है.

भोजन के विविध अवयव (Ingredients of Food)

भोजन में पाए जाने वाले आवश्यक और प्रमुख तत्व हैं – कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा और तेल, विटामिन और खनिज। एक आदर्श और संतुलित भोजन में सभी पोषक तत्व होने चाहिए अर्थात मांसपेशियों और उत्तकों को सबल बनाने के लिए प्रोटीन, ऊर्जा या शक्ति प्रदान करने के लिए कार्बोहाइड्रेट और वसा, मजबूत हडि्डयों और रक्त के विकास के लिए खनिज लवण और स्वस्थ जीवन एवं शारीरिक विकास के लिए विटामिन।

शरीर में विभिन्न पोषक तत्वों- कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन और खनिज की आवश्यकता मनुष्य की आयु, लिंग, शारीरिक श्रम और शरीर की दशा पर निर्भर करती है। शारीरिक श्रम करने वाले एक मजदूर को दफ्तर में काम करने वाले व्यक्ति की अपेक्षा शक्ति प्रदान करने वाले भोजन की कहीं अधिक आवश्यकता होती है। गर्भवती औरतों और स्तनपान करने वाले बच्चों की माताओं को शारीरिक परिवर्तनों के कारण अधिक प्रोटीन और खनिजों की आवश्यकता होती है। Our Food Hindi

इसके लिए यह आवश्यक हो जाता है कि हर व्यक्ति अपनी आयु, लिंग, काम की दशा आदि के अनुसार अपने भोजन में सभी आवश्यक पोषक तत्व शामिल करे। मनुष्य की इन आवश्यकताओं को पूरा करने वाले भोजन को संतुलित भोजन (बैलेंस्ड फुड) कहते हैं।

विशेषता के आधार पर भोजन का वर्गीकरण निम्नलिखित प्रकार से किया जा सकता है:

शक्तिदायक भोजन

कार्बोहाइड्रेट तथा वसा युक्त भोजन को शक्तिदायक भोजन कहते हैं। दालें, कन्दमूल, सूखे मेवे, चीनी, तेल और वसा इस वर्ग में आते हैं।

शरीर-निर्माण करने वाले भोजन

अधिक प्रोटीन वाला भोजन शरीर निर्माण करने वाला भोजन कहलाता है। भारतीय नस्ल की देशी गाय का दूध, घी, दालें, तिलहन, गरी और कम वसा वाले तिलहनों के उत्पाद इस वर्ग में आते हैं। Our Food Hindi

संरक्षण देने वाले भोजन

जिस भोजन में प्रोटीन, विटामिन और खनिज अधिक पाये जाते हैं उसे संरक्षण देने वाला भोजन कहते हैं। दूध और दूध के उत्पाद, अंडे, कलेजी, हरी पत्तेदार सब्जियाँ और फल इस वर्ग में आते हैं।

भारत में अधिकांश लोग अधिक अनाज खाते हैं और उनके भोजन में दूसरे शक्तिवर्द्धक तत्वों की कमी होती है। मोटे तौर पर भोजन में बदलाव लाकर उसमें सुधार किया जा सकता है, अर्थात जहां कहीं भोजन में अन्न की अधिकता हो, अन्न की मात्रा कम की जाए और उसके बजाए भोजन में शरीर की प्रोटीन, विटामिन और खनिजों की आवश्यकता पूरी करने वाले तत्व बढ़ाए जाएं। जहां कहीं इस प्रकार के खाद्य पदार्थ उपलब्ध हों उनसे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रयोग से, परिरक्षित भोजन की सहायता से, पौष्टिक आहार में सुधार लाया जा सकता है। भोजन तैयार करने की सुधरी विधियों का प्रयोग करके भोजन पकाने के दौरान पोषक तत्वों को होने वाली हानि को रोका जा सकता है। भोजन को अधिक उबालने या तलने से बहुत से पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसलिए इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि खाना सही तरीके से पकाया जाए।

उपर्युक्त खाद्य वर्ग की वस्तुओं को सूझबूझ के साथ मिलाकर संतुलित भोजन तैयार किया जा सकता है।

जैसा कि अब हम ये जान गए हैं कि भोजन वह पोषक पदार्थ है ,जो किसी जीव द्वारा वृद्धि कार्य, मरम्मत और जीवन क्रियाओं के संचालन हेतु ग्रहण किया जाता है।

भोजन के सात अवयव निम्नलिखित है:

1- कार्बोहाइड्रेट – Carbohydrates

कार्बोहाइड्रेट के मुख्य स्रोत गेहूं ,चावल ,मक्का, केला, फल, आलू ,आदि है। शर्करा अणुओं की संख्या आधार पर इन्हें मोनोसैेकेराइड ,डाईसैकेराइड तथा पॉलीसैकेराइड्स में बांटा गया है। Our Food Hindi

2 – वसा – Fats

वसा के मुख्य स्रोत घी, मक्खन ,मोम ,मूंगफली का तेल, तिल का तेल आदि है।
इन्हें तीन समूहों सरल वसाएं( संतृप्त, असंतृप्त) संयुक्त वसाएं तथा व्युत्प्नन वसाएं (स्टेरॉल,स्टेरॉयड्स)में बांटा गया है।

3 – प्रोटीन – Protein

प्रोटीन का मुख्य स्रोत दाले ,मछली ,अंडा, पत्तेदार सब्जियां ,दूध, फल ,सोयाबीन ,मटर, सेम आदि है। इसकी कमी से बच्चों में मैरेसमस एवं क्वैशीआर्कोर रोग उत्पन्न होता है।

4 – खनिज लवण – Minerals

खनिज लवण मुख्य रूप से पेय पदार्थों तथा भोजन के रूप में प्राप्त किए जाते हैं ।यह दूध, अंडा, मांस, फल, सब्जियां एवं नमक आदि में पाए जाते हैं ।कुछ प्रमुख खनिज लवण Fe, Ca,I, P, Na,K आदि है।

5 – विटामिन – Vitamins

यह शब्द कैसीमिर (Casimir funk) यह प्रतिपादित किया था।घुलनशीलता के आधार पर इन्हें निम्न प्रकार से बांटा गया है

(a)-वसा में घुलनशील विटामिन – Fat Soluble Vitamins 

विटामिन A, विटामिन D, विटामिन E, विटामिन K आदि है।

(b)- जल में घुलनशील – Water Soluble Vitamins 

विटामिन B,कॉम्पलेक्स (B1, B2, B5, B9, B9)तथा विटामिन C है।

इसे भी पढ़ें: विटामिन्स की कमी से होने वाले प्रमुख रोग

6 – जल – Water

इसके मुख्य स्रोत उपापचयी जल, तरल भोजन और पीने का जल है। यह पाचन, परिवहन एवं उत्सर्जन में सहायक है। Our Food Hindi

7 – मोटा अनाज – Millet

इसका मुख्य स्रोत सलाद, अनाजों की ब्राह्य परतें, सब्जियां दलिया आदि हैं। यह कब्ज को रोकने हेतु अधिक मात्रा में भोजन के साथ लिया जाता है। यह शरीर में जल को नियंत्रित कर के आहार नाल को साफ रखता है।

संतुलित आहार – Balanced Food

वह आहार जिसमें सभी पोषक तत्व उचित अनुपात में सम्मिलित होते हैं संतुलित आहार कहलाता है. संतुलित आहार प्रत्येक व्यक्ति की उम्र स्वास्थ्य और कार्य के अनुसार दिया जाता है।

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.