Madhya Pradesh State Symbols (मध्य प्रदेश के राज्य चिन्ह)

Ad:

https://www.hindisarkariresult.com/madhya-pradesh-state-symbols
Madhya Pradesh State Symbols

Madhya Pradesh State Symbols in Hindi (मध्यप्रदेश के प्रमुख राज्यचिन्ह)

मध्य प्रदेश का राज्य चिन्ह

मध्य प्रदेश के राज्य चिन्ह (Madhya Pradesh State Symbols) में सबसे बाहर चौबीस स्तूप अंकित हैं। इसके बाद एक वृत्त है, जो तरक्की और विकास की असीम संभावनाओं को प्रदर्शित करता है। इस वृत्त के भीतर मध्य प्रदेश शासन और सत्यमेव जयते उत्कीर्ण है साथ ही राज्य की प्रमुख फसलें गेंहूँ और धान की बालियां भी अंकित हैं। केंद्रीय वृत्त में अशोक स्तम्भ की सिंह आकृति और राज्य वृक्ष बरगद को भी दर्शाया गया है।

मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी: दूधराज या शाह बुलबुल (पैराडइज फ्लाईकेचर)

मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी दूधराज या शाह बुलबुल (पैराडइज फ्लाईकेचर) है इसे अन्य नाम टिटैनी, माहारैनी भी कहा जाता है| यह एक बहुत ही सुंदर पक्षी है जिसकी पहचान सफेद और काली कलंगी और लहराते सफेद पूछ से है| एक निश्चित आयु के होने पर यह अपने शरीर का रंग बदल लेता है|

मध्य प्रदेश का राजकीय पशु: बारहसिंघा (ब्रेडरी जाति)

मध्य प्रदेश का राजकीय पशु बारहसिंघा (ब्रेडरी जाति) है. इसे दलदल के मृग (Rucervus duvaucelii) के नाम से भी जाना जाता है. यह हिरण की एक प्रजाति है. यह एक दुर्लभ प्रजाति का जीव है जो यहाँ के  एकमात्र नेशनल पार्क कान्हा किसली में पाया जाता है|

मध्य प्रदेश का राजकीय पुष्प: लिली

मध्य प्रदेश का राजकीय पुष्प लिली या सफेद लिली, लिलीएसी फेमिली का एक मेंबर है,जो एक प्रकार की साखीय पौधे हैं जो आकृति और सुंदरता के कारण विश्व विख्यात है. जिसका तना काफी ऊंचा होता है|

मध्य प्रदेश का राजकीय वृक्ष: बरगद

मध्य प्रदेश का राजकीय वृक्ष बरगद है. यह मोरेसी कुल से सम्बंधित है जिसका वैज्ञानिक नाम ‘फ़ाइकस वेनगैलेंसिस’ है | जो हिन्दुओं का एक पवित्र, पूजनीय और औषधीय दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पेड़ है|

मध्य प्रदेश की राजकीय मछली: महाशीर

मध्य प्रदेश की राजकीय मछली महाशीर है. महाशीर मछली प्रदूषण रोकने और पानी को स्वच्छ रखने में मदद करती है. इसका वैज्ञानिक नाम टोर-टोर है। Madhya Pradesh State Symbols

मध्य प्रदेश का राजकीय खेल: मलखम्ब

मध्य प्रदेश का राजकीय खेल मलखम्ब है. मलखम्ब एक प्राचीन खेल विधा है जिसमें एक मैदान के बीचो-बीच खंबा गाड़कर प्रतियोगी को खंबे के सहारे करतब दिखाना पड़ता है। यह एक जिम्नास्टिक खेल है. इससे खिलाड़ी के पूरे शरीर का व्यायाम होता है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

मध्य प्रदेश का राज्य नाट्य: माच

मध्य प्रदेश का राज्य नाट्य माच है. इसकी प्रस्तुति एक ऊँचे और खुले मंच के रूप में की जाती है। ‘ढोलक’ तथा ‘सारंगी’ इसके महत्वपूर्ण वाद्य है। प्रदेश में इसका सर्वाधिक प्रचार क्षेत्र मालवा अंचल के अंतर्गत आता है।

मध्य प्रदेश का राज्य नृत्य: राई

मध्य प्रदेश का राज्य नृत्य राई है. यह बुंदेलखंड का मुख्य नृत्य है. मध्यप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों के जन्म, विवाह आदि शुभ अवसरों पर उचित कार्य की पूर्ति होने पर राई का आयोजन किया जाता है। इसमें एक नर्तकी होती है जिसे ‘बेड़नी’ कहाँ जाता है।

मध्य प्रदेश की राज्य फसल: सोयाबीन

मध्य प्रदेश की राज्य फसल सोयाबीन है.सोयाबीन प्रमुख तिलहनी फसल है। भारत के लगभग 80% सोयाबीन का उत्पादन अकेले इसी राज्य में होता है। सर्वाधिक बड़ा उत्पादक राज्य होने के कारण ही इसे ‘सोया स्टेट’ के नाम से भी जाना जाता है।

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.