Lahsun Garlic in Hindi (लहसुन: जानकारी, खाने के फायदे और नुकसान)

Ad:

http://www.hindisarkariresult.com/lahsun-garlic-in-hindi
Lahsun Garlic in Hindi

Lahsun Garlic in Hindi / लहसुन खाने के आश्चर्यजनक फायदे और नुकसान

भारतीय परिवार में लहसुन के नाम से तो सभी परिचित होंगे क्योंकि सब्जी बनाते समय और दाल में तड़का देते वक्‍त हमेशा इसका प्रयोग होता है। लहसुन एक बहुत ही फायदेमंद सब्जी या मसाला है जो हृदय को मजबूत रखने के लिए डॉक्टरों के द्वारा सुझाई जाती है। इसके अलावा लहसुन में कई ऐसे औषधीय गुण भी पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। पुरुषों के लिए भुना हुआ लहसुन बेहद फायदेमंद होता है। इसे खाने से न सिर्फ सर्दी, खांसी और जुकाम से लड़ने में मदद मिलती है बल्‍कि मेल हार्मोन में भी इजाफा होता है।

पीढ़ियों से लहसुन (Lahsun Garlic in Hindi) एक गुणकारी मसाले के तौर पर जाना जाता है। इसे दवा और सुंदरता बढ़ाने के उपायों के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन की एक गांठ में कैल्शियम, फॉस्फोरस, लौह तत्व, विटामिन सी का बड़ा भंडार मिलता है। साथ ही, कुछ मात्रा में विटामिन बी कॉम्पलेक्स भी इससे मिलता है।  

पुराने समय में मिस्र के लोग सेहत को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए रोज लहसुन खाया करते थे। आज के शोधकर्ता भी इस बात से सहमत हैं कि लहसुन बड़े स्तर पर एक एंटीबायोटिक का काम करता है। यह बैक्टीरिया-रोधी, फफूंद-रोधी, परजीवी-रोधी व वायरस-रोधी है।

लहसुन क्या है? (What is Garlic in Hindi?)

लहसुन को एलियम (प्याज) वर्ग  का पौधा माना जाता है। इसे आप प्याज का करीबी रिश्तेदार भी कहा जा सकता है। लहसुन की हर गांठ में 10 से 20 कलियां होती हैं। लहसुन, भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में उगाया जाता है। लहसुन को तेज गंध और बेमिसाल टेस्ट की वजह से दुनिया भर में कुकिंग में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि प्राचीन इतिहास में लहसुन सिर्फ दवाइयां बनाने के काम में ही आता था।

लहसुन के इन्हीं गुणों के कारण दुनिया भर की कई सभ्यताओं में इसकी काफी मांग थी। मिस्र, बेबीलोन, ग्रीक, रोमन और चीन की सभ्यताओं ने लहसुन के फायदों पर ग्रंथ भी लिखे थे।

लहसुन खाने के लाभ (Lahsun khane ke fayde) (Benefits of Garlic in Hindi)

लहसुन (Lahsun Garlic in Hindi) हमारे शरीर को ऐसी क्षमता प्रदान करता है, जिससे हमारा शरीर कई बीमारियों से लड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता है। आइये देखते हैं कि लहसुन किस तरह से हमारे शरीर के लिए उपयोगी है:

लहसुन पौरुष शक्‍ति को बढ़ाता है

लहसुन में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने का गुण पाया जाता है। यह पुरुषों की सेक्स लाइफ में सुधार करता है और उनकी मर्दाना ताकत को भी बढ़ाता है। हाल ही में किए गए एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार भी यह दावा किया गया कि जो पुरुष लहसुन खाना पसंद करते हैं महिलाएं उनके प्रति ज्यादा आकर्षित होती हैं।

हृदय की मजबूती के लिए है कारगर

लहसुन (Lahsun Garlic in Hindi) में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह एसिड हमारे हृदय के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, जिससे हमारे हृदय को मजबूती मिलती है। लहसुन के सेवन से हृदय आघात जैसे कई खतरों का जोखिम भी कम हो जाता है।इसलिए लहसुन खाना आपके हृदय की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

सर्दी, खांसी और जुकाम को रोकने में भी मददगार

लहसुन खाने से आप सर्दी, खांसी और जुकाम से बचे रह सकते हैं। दरअसल लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर को फ्लू के कारण होने वाली इन बीमारियों से बचाए रखने में मदद करता है। इसके लिए आप लहसुन हो हल्का भून कर भी खा सकते हैं।

सुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदे

फिटनेस को लेकर हर कोई जागरूक रहता है। आप भी ऐसे लोगों में से एक हैं तो हर रोज सुबह खाली पेट एक या दो कच्चा लहसुन चबाएं और उसके बाद एक छोटा गिलास पानी पी लें। आपको कुछ दिन में फर्क साफ दिखने लगेगा। इससे आप दिन एक्टिव फील करेंगे और आपकी फिटनेस भी दिन ब दिन मजबूत होती जाएगी।

पाचन क्रिया को बढ़ाने के लिए है रामबाण औषधि

पाचन क्रिया को बढ़ाने के लिए लहसुन रामबाण औषधि की तरह कार्य करता है। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि लहसुन (Lahsun Garlic in Hindi) में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए लहसुन का सेवन करके आप अपनी पाचन शक्ति को मजबूत बना बना सकते हैं।

दिल और फेफड़ों के लिए बहुत लाभदायक

दिल संबंधी तंत्र के लिए लहसुन जादुई काम करता है। रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने में  यह खास प्रभावकारी है। लहसुन सीने की जकड़न में और सर्दी-जुकाम से राहत देने में असरदार रहता है। यह सीने की अन्य समस्याओं में भी राहत देता है।

कैंसर से बचाता है लहसुन

पशुओं पर किए गए कई प्रयोगों में यह बात सामने आई है कि लहसुन में ट्यूमर-रोधी गुण भी होते हैं। ब्रेस्ट कैंसर के संदर्भ में चूहों पर हुए प्रयोगों में पाया गया कि उन्हें ताजे लहसुन से अपने कैंसर से लड़ने में मदद मिली।  लहसुन का उपयोग नपुंसकता और यौन कमजोरी आदि के इलाज में भी किया जाता है। स्पेन और इटली में पारंपरिक रूप से लहसुन का बड़े स्तर पर आहार में प्रयोग होता रहा है। संभवत: इसी संदर्भ में यह इन देशों में लोकप्रिय हुआ।

खून पतला और साफ़ करता है लहसुन

रिसर्च के अनुसार, जब लहसुन को काटा, दबाया या चबाया जाता है तो उसमें मौजूद सल्फर प्रतिक्रिया करता है और यौगिक/कंपाउंड बनाता है। लहसुन से बनने वाले कंपाउंड में सबसे मशहूर एलिसिन (Allicin) को माना जाता है। हालांकि, एलिसिन अस्थिर कंपाउंड है जो सिर्फ ताजे कटे लहसुन में पाया जाता है। जो अन्य कंपाउंड लहसुन को हेल्थ के लिए फायदेमंद बनाते हैं उनमें डिलाइल डिसल्फाइड (Diallyl Disulfide) और एस-एलिल सिस्टीन (S-Allyl Cysteine) शामिल हैं। लहसुन के कंपाउंड हमारे शरीर में खाना पचाते वक्त घुल जाते हैं, वहीं से इसके लाभ हमारे पूरे शरीर में फैल जाते है। लहसुन में सल्फर काफी मात्रा में पाया जाता है। होम्योपैथी के साइंस के मुताबिक, सल्फर स्किन के रोगों और खून पतला रखने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर में फायदेमंद है लहसुन

दिल की बीमारियां जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों की जान लेती हैं। हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन, इन बीमारियों के होने की मुख्य वजहों में से एक हैं। मानवों पर किए गए अध्ययन में ये बात सामने आई है कि लहसुन के पोषक तत्व हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर घटाने में मदद करते हैं। लहसुन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए रामबाण औषधि की तरह काम करता है।

लहसुन कॉलेस्ट्रॉल घटाता है और हार्ट अटैक से बचाता है

लहसुन की गांठें

लहसुन (Lahsun Garlic in Hindi) खाने से आपके शरीर में कॉलेस्ट्रॉल लेवल घटता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा घट जाता है। इससे शरीर में कुल और एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल (LDL cholesterol) के स्तर में भी कमी आती है। हाई कॉलेस्ट्रॉल के मरीजों को लहसुन बहुत फायदा पहुंचाता है। रिसर्च में लहसुन के नियमित सेवन से एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल के लेवल में 10-15% की कमी देखी गई है। शरीर में आमतौर पर एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल को बुरे जबकि एचडीएल कॉलेस्ट्रॉल को अच्छे कॉलेस्ट्रॉल माना जाता है। रिसर्च में पाया गया कि लहसुन खाने से एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल में कमी आती है लेकिन इसका एचडीएल कॉलेस्ट्रॉल पर कोई सकारात्मक प्रभाव नहीं देखा गया है.

अल्जाइमर और डिमेंशिया से बचाता है लहसुन

अल्जाइमर (Alzheimer) और डिमेंशिया (Dementia) दिमाग से संबंधित बीमारियां हैं। लहसुन में ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो इन बीमारियों में फायदा पहुंचाते हैं। हमारे शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स हमें ऑक्सीडेटिव डैमेज पहुंचाते हैं जिसकी वजह से स्किन पर बढ़ती उम्र का प्रभाव दिखने लगता है।

इसे भी पढ़ें: प्याज खाने के आश्चर्यजनक फायदे और नुकसान

लहसुन (Lahsun Garlic in Hindi) में काफी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये एंटी ऑक्सीडेंट शरीर की रक्षा प्रणाली को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं। लहसुन के अधिक सेवन से मनुष्यों में एंटी ऑक्सीडेंट एंजाइम में बढ़ोत्तरी देखी गई है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर से होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करने में मदद मिलती है. लहसुन के सेवन से कॉलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर में एक साथ कमी आती है। इसके अलावा शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट की भी मात्रा में सुधार आता है। इन सभी के संयुक्त प्रभाव से दिमाग की बीमारियों जैसे अल्जाइमर और डिमेंशिया से बचने में मदद मिलती है.  

उम्र बढ़ाता है लहसुन

लहसुन में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जिससे कहा जाता है कि लहसुन आपको लंबा जीवन जीने में मदद करता है। इस बात का तथ्य ये है कि लहसुन संक्रामक बीमारियों में फायदा पहुंचाता है। इन बीमारियों और कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण भी हर साल हजारों लोगों की मौत होती है।

एथलीट के लिए वरदान है लहसुन

कई पुरानी सभ्यताओं में लहसुन को परफॉरमेंस बढ़ाने से जोड़कर देखा जाता था। रोमन सभ्यता में ग्लैडिएटर्स की थकान कम करने या फिर मजदूरों की काम करने की क्षमता को बढ़ाने के लिए उन्हें लहसुन खिलाया जाता था. खासतौर पर, प्राचीन यूनान में ओलंपिक में खेलने वाले एथलीट को लहसुन खिलाया जाता था।

भारी धातुओं को शरीर से निकालता है लहसुन

लहसुन (Lahsun Garlic in Hindi) के अधिक सेवन से, उसमें मौजूद गंधक/सल्फर हमारे अंगों को हैवी मैटल/भारी धातुओं के जहर से बचाने में मदद करता है। इस बारे में एक कार बैटरी प्लांट में चार हफ्ते तक स्टडी की गई थी। यहां पर काम करने वाले मजदूर दिन भर लेड के संपर्क में रहते थे। रिसर्च में पाया गया कि लहसुन के सेवन से उनके खून में लेड के स्तर में 19% की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे शरीर में सिरदर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ाने वाले लक्षणों में भी गिरावट दर्ज की गई है। ये भी पाया गया कि इन लक्षणों के उपचार के लिए अगर दिन में तीन बार लहसुन का सेवन किया जाए तो ये दवा डी-पेनिसिलामाइन (D-penicillamine) से भी बेहतर काम करती है।  

हड्डियों की सेहत सुधारता है लहसुन

लहसुन खाने से महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ती है जिससे हड्डियों की घिसावट में कमी आती है.

वहीं मीनोपॉज के बाद महिलाओं पर किए अध्ययन में पता चला कि लहसुन के सूखे पाउडर (2 ग्राम रोज) के रोज सेवन से उनमें एस्ट्रोजेन की कमी काफी हद तक दूर हो गई। इससे पता चलता है कि लहसुन महिलाओं और पुरुषों में हड्डियों की सेहत सुधारने में बेहद कारगर साबित हुआ है। लहसुन और प्याज को रोज अपने भोजन का हिस्सा बनाने से हमें ऑस्टियोआर्थराइटिस में भी फायदा पहुंचता है।

लहसुन की तीखी गंध से छुटकारा कैसे पायें?

लहसुन (Lahsun Garlic in Hindi) खाने के बाद मुंह से आने वाली उसकी तीखी गंध से छुटकारा पाना है, तो आमतौर पर कॉफी, शहद, दही, दूध या लौंग खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन कुछ का मानना है कि पार्सले खा सकते हैं, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला क्लोरोफिल लहसुन की गंध को कम करने में कारगर होता है। पेपरमिंट या चुइंगम भी आजमा सकते हैं। इलायची भी असरदार रहेगी।

बीते 5,000 सालों से लहसुन को बतौर एंटीसेप्टिक, वात-रोधी तत्व के तौर पर उपयोग किया जा रहा है। यहां तक कि बाल उगाने में भी इसे असरदार माना जाता है। तीखी गंध वाला लहसुन आथ्र्राइटिस, ड्रॉप्सी, इंफ्लुएंजा और टीबी से लेकर कई प्रकार की बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होता रहा है। कुछ लोग स्वस्थ रहने के लिए रोज लहसुन की एक कली खाने की सलाह देते हैं।

हां, जिन्हें लहसुन से एलर्जी है, उन्हें इससे दूर रहना चाहिए। वैसे सलाद में लहसुन डालने से उसका स्वाद बढ़ जाता है। और गार्लिक ब्रेड तो हम सबकी पसंद है ही। यह शाकाहारी और मांसाहारी, दोनों तरह की सब्जियों व सूप का स्वाद बढ़ा देता है।       

लहसुन का सेवन कैसे करें?

क्या लहसुन का तेल, उसके कैप्सूल, उसकी गोलियां आदि ताजा लहसुन की तुलना में बेहतर होती हैं? कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि ये भी असरदार होते हैं, जबकि कुछ का कहना है कि उनमें ‘एक्टिव गार्लिक कंपाउंड्स’की मात्रा बहुत कम या ना के बराबर ही रह जाती है। हालांकि हर हाल में ताजा लहसुन का इस्तेमाल करना अच्छा होता है, क्योंकि यह बैक्टीरिया को खत्म करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। माना जाता है कि कच्चा लहसुन रक्त की तरलता बनाए रखता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी ठीक रखता है। यह रक्तदाब कम करने में भी फायदा करता है। लहसुन दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

लहसुन खाने के नुकसान (Lahsun khane ke Nuksan) (Side Effects of Garlic in Hindi)

यूँ तो लहसुन खाने के बहुत सारे फायदे हैं लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं:

  • अधिक लहसुन खाने से आपके मुंह से बदबू आ सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी होती है।
  • अगर आपको खून से जुड़ी बीमारियां हैं या फिर आप खून को पतला करने की दवाएं ले रहे हों, तो लहसुन का सेवन बढ़ाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

नोट: अपने इस लेख के माध्यम से हमने आपको लहसुन से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में बताया है लेकिन इसका किसी भी प्रकार से औषधीय रूप में सेवन करने से पहले आप अपने नजदीकी चिकित्सक से परामर्श अवश्य कर लें।

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.