भारतीय भूगोल का सामान्य परिचय Indian Geography Introduction Hindi

Ad:

Indian Geography Introduction Hindi 

भारत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

1. भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सातवां तथा जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा देश है।

2. भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का 2.4% है, जबकि भारत में सम्पूर्ण विश्व की 17.5% जनसंख्या निवास कर रही है।

3. भारत एशिया महाद्वीप का एक देश है, जो एशिया के दक्षिणी भाग में हिन्द महासागर के शीर्ष पर तीन ओर से समुद्रों से घिरा हुआ है।
पूरा भारत उत्तरी गोलार्द्ध में पड़ता है ।

4. भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तक है तथा भारत का देशान्तर विस्तार 68°7′ पूर्वी देशान्तर से 97°25′ पूर्वी देशान्तर तक है।

5. भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर का है।

6. भारत के उत्तर में नेपाल, भूटान, व चीन, दक्षिण में श्रीलंका एवं हिन्द महासागर, पूरब में बांग्लादेश, म्यांमार एवं बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में पाकिस्तान एवं अरब सागर है।

स्थलीय सीमाओं पर स्थित भारतीय राज्य

देश सीमा पर स्थित भारतीय राज्य
पाकिस्तान गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर
अफगानिस्तान जम्मू-कश्मीर
चीन जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तरांचल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश
नेपाल उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरांचल
भूटान सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश
बांग्लादेश पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम
म्यांमार अरुणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम

भारतीय भूगोल के मुख्य बिंदु

7. कर्क रेखा भारत के बीचों-बीच से होकर गुजरती है तथा कर्क रेखा 8 भारतीय प्रदेशों से होकर गुजरती है।

8. भौगोलिक दृष्टिकोण से भारत को पाँच प्राकृतिक भागों में विभाजित कर सकते हैं:

  • उत्तर का पर्वतीय प्रदेश
  • उत्तर का विशाल मैदान
  • दक्षिण का प्रायद्वीपीय पठार
  • समुद्रतटीय मैदान
  • थार मरुस्थल

9. भारत का मानक समय इलाहाबाद से लिया गया है, जिसका देशान्तर 82°30’पूर्वी है। यह ग्रीनविच मध्य समय (GMT) से 5 घण्टे 30 मिनट आगे है।

10. भारत की लम्बाई उत्तर से दक्षिण तक 3214 किमी तथा पूर्व से पश्चिम तक 2933 किमी है।

11. भारत की समुद्री सीमा 7516 किमी लम्बी है, जबकि स्थलीय सीमा की लम्बाई 15,200 किमी है।

12. भारत का सुदुरस्थ दक्षिणी बिंदु इंदिरा प्वाइंट(अंडमान एवं निकोबार द्वीप)है।

13. भारत का सुदुरस्थ उत्तरी बिंदु इंदिरा कोल (जम्मू-कश्मीर)है।

14. भारत का सुदुरस्थ पश्चिमी बिंदु गौर मोता (गुजरात)है।

15. भारत का सुदुरस्थ पूर्वी बिंदु किबिथु (अरुणाचल प्रदेश) है।

16. रेडक्लिफ रेखा– भारत एवं पाकिस्तान के मध्य अंतरराष्ट्रीय सीमा का निर्धारण इसी रेखा द्वारा किया गया है।

17. डूरंड रेखा से वर्तमान पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के मध्य सीमा का निर्धारण होता है।

18. मैकमोहन रेखा से भारत एवं चीन के मध्य सीमा का निर्धारण होता है।

19. तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश के तट का नाम- कोरोमंडल है।

20. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का सर्वोच्च पर्वत शिखर ‘पल्याण शिखर'(सैडल- पीक) उत्तरी अंडमान में स्थित है।

21. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में द्वीपों की संख्या 222 है।

22. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है।

23. क्षेत्रफल की दृष्टि से गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है।

24. जनसंख्या की दृष्टि से उत्तरप्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है।

25. जनसंख्या की दृष्टि से सिक्किम भारत का सबसे छोटा राज्य है।

26. क्षेत्रफल की दृष्टि से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह सबसे बड़ा केंद्र-शासित प्रदेश है।

27. क्षेत्रफल की दृष्टि से लक्षद्वीप सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश है।

28. जनसंख्या की दृष्टि से दिल्ली सबसे बड़ा केंद्रशासित प्रदेश है।

29. जनसंख्या की दृष्टि से लक्षद्वीप सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश है।

30. भारत का सबसे बड़ा पठारी राज्य- मध्यप्रदेश है।

31. भारत का सबसे बड़ा मरुस्थलीय राज्य- राजस्थान है।

32. वन (जंगल) सबसे अधिक है- मध्य प्रदेश में।

33. भारत में द्वीपों की कुल संख्या 248 है : बंगाल की खाड़ी में 223 तथा अरब सागर में 25 द्वीप हैं।

34. भारत के सबसे दक्षिणी छोर का नाम- ‘इन्दिरा प्वाइंट’ है,यह बंगाल की खाड़ी में स्थित है।

35. भारत के पूर्वी घाट को कोरमण्डल तट के नाम से जाना जाता है तथा पश्चिमी घाट को मालाबार तट के नाम से जाना जाता है।

36. भारत में कुल नगरों की संख्या 3696 है।

37. भारत में सर्वाधिक नगरों वाला राज्य उत्तर प्रदेश है,जबकि मेघालय में सबसे कम नगर हैं।

38. भारत में सड़क मार्ग की कुल लम्बाई 18,43,420 किमी है।

39. भारत में राष्ट्रीय राजमार्गो की संख्या 250 से अधिक तथा उनकी अनुमानित लम्बाई 96260.72 किमी. है।

40. भारत में रेलमार्ग की कुल लम्बाई 62,367 किमी है।

41. भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 है, जो बनारस से कन्याकुमारी तक जाता है- लम्बाई-(2369 किमी)।

42. तिरुअनन्तपुरम एवं कोचीन (केरल) नगरों में मानसून की सर्वप्रथम वर्षा होती है।

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.