India Famous Rivers in Hindi (भारत की प्रमुख नदियाँ)

Ad:

https://www.hindisarkariresult.com/india-famous-rivers-in-hindi/
India Famous Rivers in Hindi

India Famous Rivers in Hindi / भारत की प्रमुख नदियाँ, उनके उद्गम स्थल एवं उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

भारत को नदियों का देश कहा जाता है. देश की आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में नदियों का प्राचीनकाल से ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सिन्धु तथा गंगा नदियों की घाटियों में ही विश्व की सर्वाधिक प्राचीन सभ्यताओं – सिन्धु घाटी तथा आर्य सभ्यता का आर्विभाव हुआ। आज भी देश की सर्वाधिक जनसंख्या एवं कृषि का संकेन्द्रण नदी घाटी क्षेत्रों में ही पाया जाता है। प्राचीन काल में व्यापारिक एवं यातायात की सुविधा के कारण देश के अधिकांश नगर नदियों के किनारे ही विकसित हुए थे तथा आज भी देश के लगभग सभी धार्मिक स्थल किसी न किसी नदी के किनारे स्थित हैं।

भारत की नदी प्रणालियाँ

नदियों के देश कहे जाने वाले भारत में मुख्यतः चार नदी प्रणालियाँ है. नदी प्रणाली का मतलब नदियों के अपवाह क्षेत्र से है। उत्तरी भारत में सिंधु नदी, मध्य भारत में गंगा नदी,  उत्तर-पूर्व भारत में ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली तथा प्रायद्वीपीय भारत में नर्मदा, कावेरी, महानदी आदि नदियाँ विस्तृत नदी प्रणाली का निर्माण करती हैं।

भारत की नदियाँ इस देश की प्राचीन सभ्यताओं का एक महत्वपूर्ण अंग है और हमारे देश के लगभग सभी धार्मिक स्थलो को जीवन देने वाली है. नदियों के देश कहे जाने वाले भारत में जहा आज भी नदियों की पूजा की जाती है, यहं हम आपको भारत की नदियों और उनके उदगम स्थल के बारे में कुछ रोचक तथ्य एवं जानकारी देने जा रहे हैं:

भारत की प्रमुख नदियाँ

गंगा नदी
उदगम स्रोत – गंगोत्री हिमनद
लंबाई – 2,525 कि.मी
मुहाना – सुंदरवन, बंगाल की खाड़ी
गंगा नदी भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण एवं पवित्र नदी है जिसे माँ तथा देवी के रूप मे भी पूजा जाता है, इस नदी के तट पर कई धार्मिक स्थल है जिनका भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्था की दृष्टि से अत्यन्त महत्त्वपूर्ण योगदान है!

यमुना नदी
उदगम स्रोत – यमुनोत्री
लंबाई – 1,376 कि.मी
मुहाना – त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद
यमुना नदी, गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है जो यमुनोत्री नामक जगह से निकलती है और इलाहाबाद में गंगा तथा सरस्वती नदी से मिल जाती है!

सरस्वती नदी
सरस्वती नदी एक प्राचीन एवं पौराणिक काल की नदी है जिसका विवरण वेदों में भी है, यह भारत की तीसरी पवित्र नदी है तथा प्रयाग में तीन नदियों का संगम है (यमुना नदी, गंगा नदी और सरस्वती नदी).

कावेरी नदी
उदगम स्रोत – तालाकावेरी
लंबाई – 760 कि.मी
मुहाना – कावेरी डेल्टा, बंगाल की खाड़ी
कावेरी नदी दक्षिण भारत में गोदावरी और कृष्णा के बाद तीसरी सबसे बड़ी नदी है, इस नदी के किनारे बसा तिरुचिरापल्ली शहर हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है।

India Famous Rivers in Hindi

कृष्णा नदी
उदगम स्रोत – महाबलेश्वर
लंबाई – 1290 कि.मी
मुहाना – बंगाल की खाड़ी
कृष्णा नदी महाबलेश्वर पर्वत से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है। इस नदी को हिंदुओं द्वारा पवित्र माना जाता है। और कहा जाता है की इस नदी मे स्नान करके लोगों के सभी पापों का अंत होता है.

गोदावरी नदी
उदगम स्रोत – त्रयंबकेश्वर
लंबाई – 1,465 कि.मी
मुहाना – बंगाल की खाड़ी
गोदावरी नदी जिसे दक्षिण गंगा भी कहा जाता है, महाराष्ट्र में नासिक जिले से निकलती है और आंध्र प्रदेश से बहते हुए बंगाल की खाड़ी मे जाकर मिलती है!

चम्बल नदी
उदगम स्रोत – जानापाव पर्वत
लंबाई – 966 कि.मी
मुहाना – यमुना
चंबल नदी महू से निकलती है और मध्य प्रदेश – राजस्थान के बीच सीमा बनती हुई उत्तर प्रदेश राज्य में यमुना नदी से मिल जाती है! इसकी मुख्य सहायक नदिया शिप्रा, सिंध, कलिसिन्ध, ओर कुननों नदी है।

झेलम नदी
झेलम नदी शेषनाग झील से निकलती है और यह कश्मीर घाटी की सुन्दरता में चार-चाँद लगा देती है!

नर्मदा नदी
उदगम स्रोत – अमरकंटक
लंबाई – 1,312 कि.मी
मुहाना – खम्भात की खाड़ी, अरब सागर
नर्मदा नदी एक पवित्र, दिव्य व रहस्यमयी नदी है जिसका स्रोत अमरकंटक में नर्मदा कुंड से हुआ है! नर्मदा नदी, गोदावरी नदी और कृष्णा नदी के बाद पूर्ण रूप से भारत देश के अंदर बहने वाली तीसरी सबसे लंबी नदी है।

बेतवा नदी
उदगम स्रोत – होशंगाबाद
लंबाई – 590 कि.मी
मुहाना – यमुना
बेतवा नदी मध्य-प्रदेश के होशंगाबाद के उत्तर में विंध्य पर्वत से निकलकर विदिशा, ओरछा आदि जिलों से बहती हुई यमुना नदी मे जा मिलती है!

ब्रह्मपुत्र नदी
उदगम स्रोत – तिब्बत, कैलाश पर्वत
लंबाई – 2900 कि.मी
मुहाना – बंगाल की खाड़ी
ब्रह्मपुत्र नदी भारत की एक मात्र नदी है जिसका नाम पुल्लिंग है – शाब्दिक अर्थ ब्रह्मा का पुत्र, ब्रह्मपुत्र नदी एक बहुत लम्बी नदी है जिसका उद्गम तिब्बत में कैलाश पर्वत के निकट है!

भागीरथी नदी
उदगम स्रोत – गंगोत्री हिमनद
लंबाई – 205 कि.मी
मुहाना – गंगा
भागीरथी नदी, देवप्रयाग में अलकनंदा नदी से मिलकर पवित्र गंगा नदी का निर्माण करती है. टिहरी बाँध भागीरथी नदी तथा दूसरी सहयोगी भीलांगना नदी के संगम पर बना है जो की विश्व का पाँचवा सबसे ऊँचा बाँध है!

अलकनंदा नदी
उदगम स्रोत – गंगोत्री हिमनद
लंबाई – 195 कि.मी
मुहाना – गंगा
अलकनंदा नदी, पवित्र गंगा के दो मुख्यधाराओं में से एक है और इसकी अधिक लंबाई और निर्वहन के कारण गंगा की स्रोत धारा माना जाता है!

महानदी नदी
उदगम स्रोत – धमतरी
लंबाई – 885 कि.मी
मुहाना – बंगाल की खाड़ी
महानदी का उद्गम रायपुर के समीप धमतरी जिले से हुआ है तथा यह छत्तीसगढ़ तथा उड़ीसा राज्यो से होकर विशाल रूप धारण कर बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है!

सोन नदी
उदगम स्रोत – अमरकंटक
लंबाई – 784 कि.मी
मुहाना – गंगा
सोन नदी अमरकंटक से निकलती है और यमुना नदी के बाद गंगा की दूसरी सबसे बड़ी सहायक नदी है जो पहाड़ियों से गुजरते हुए पटना के समीप जाकर गंगा नदी में मिल जाती है।

जुवारी नदी
उदगम स्रोत – पश्चिमी घाट
लंबाई – 92 कि.मी
मुहाना – अरब़ सागर
जुवारी नदी गोवा राज्य में बहने वाली सबसे लम्बी नदी है और गोआ राज्य मे ही मांडोवी नदी से मिलकर बन्दरगाह के लिए मुहाना बनाकर अरब सागर में मिलती है!

मांडोवी नदी
मांडोवी नदी, ज़ुआरी नदी के साथ गोवा की दो प्रमुख नदियों में से एक है जो भारत के राज्य कर्नाटक और गोवा से होकर बहती है! मांडोवी नदी और जुवारी नदी आपस में मिलकर एक मुहाना बनाती हैं जो की गोवा के कृषि क्षेत्र का प्रमुख कारक हैं!

काली नदी
काली नदी कर्नाटक राज्य के उत्तरा कन्नड़ मे रहने वेल लोगो की जीवन रेखा है, सदाशिवगढ़ किला तटीय राजमार्ग के पास काली नदी के समीप स्थित एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है!

सतलुज नदी
सतलुज नदी भी पंजाब में बहने वाली पाँचों नदियों में से एक है और इसकी लंबाई सबसे ज़्यादा है, इस नदी पर हिमाचल प्रदेश मे भाखड़ा नांगल बांध बनाया गया है!

सरयू नदी
सरयू नदी एक वैदिक कालीन नदी है जो हिमालय से निकलकर अयोध्या से होकर गंगा में मिल जाती है!

सिन्धु नदी
उदगम स्रोत – विदिशा
लंबाई – 470 कि.मी
मुहाना – यमुना
सिन्धु नदी, यमुना नदी की एक सहायक नदी है जो मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्यो से बहती हुई चंबल नदी के संगम के बाद यमुना नदी से मिलती है!

India Famous Rivers in Hindi

काली सिन्ध नदी
काली सिन्ध नदी मध्यप्रदेश के देवास से निकलती है और राजस्थान राज्य से प्रवाहित होते हुए यह चम्बल नदी की सहायक नदी बन जाती है!

शरावती नदी
शरावती नदी दक्षिण भारत की एक प्रमुख नदी हैं जो कर्नाटक राज्य के शिमोगा जिले से निकलती है और भारतभर में प्रसिद्ध जोग जल प्रपात बनती है!

चिनाब नदी
चिनाब नदी पंजाब क्षेत्र की 5 प्रमुख नदियों में से एक , यह नदी दो नदियों, चंद्र और भाग के संगम द्वारा बनती है जिसका महाभारत मे भी उल्लेख मिलता है!

शिप्रा नदी
उदगम स्रोत – धार
लंबाई – 196 कि.मी
मुहाना – चंबल नदी
क्षिप्रा नदी मध्य भारत मे बहाने वाली एक ऐतिहासिक नदी है, इस नदी के किनारे उज्जैन महाकाल ज्योतिर्लिंग है और चार स्थानो मे से एक कुम्भ का मेला इसी नदी के किनारे लगता है!

घाघरा नदी
घाघरा नदी नेपाल से होकर बहती हुई उत्तर प्रदेश एवं बिहार में प्रवाहित होती है तथा छपरा के बीच यह गंगा में मिल जाती है!

कोसी नदी
कोसी नदी बिहार मे बाढ से बहुत तबाही लाने वाली नदी है इसलिए इसे बिहार का अभिशाप भी कहा जाता , यह हिमालय की ऊँची पहाड़ियों से होते हुए गंगा में मिल जाती है।

इसे भी पढ़ें: भारत में सबसे बड़ा, सबसे लम्बा तथा सबसे ऊँचा

गंडक नदी
गंडक नदी नेपाल और बिहार में बहने वाली एक नदी का नाम है, यह हिमालय से निकलकर उत्तर प्रदेश तथा बिहार राज्यों के बीच सीमा निर्धारित करती हुई पटना के संमुख गंगा में पर मिल जाती है!

ताप्ती नदी
ताप्ती नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली नदी है यह लगभग 740 कि.मी लंबी है और खम्बात की खाड़ी में जाकर मिलती है! ताप्ती नदी का उद्गम स्थल मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से हुआ है और यह सूरत मे बन्दरगाह मुहाना बनाते हुए अरब सागर मे जा मिलती है!

तुंगभद्रा नदी
उदगम स्रोत – पश्चिमी घाट
लंबाई – 531 कि.मी
मुहाना – कृष्णा
तुंगभद्रा नदी कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में बहती है और कृष्णा नदी में मिल जाती है, इस नदी का जन्म पश्चिमी घाट के गंगामूला नामक स्थान से तुंगा एवं भद्रा नदियों के मिलन से हुआ है और विश्व विख्यात शहर हंपी तुंगभद्रा नदी के किनारे बसा हुआ है!

India Famous Rivers in Hindi

मानस नदी
मानस नदी दक्षिणी भूटान और भारत के बीच तलहटी मे बहती है, यह भूटान की सबसे बड़ी नदी प्रणाली है आसम राज्य के जोगिगोपा में शक्तिशाली ब्रह्मपुत्र नदी में शामिल हो जाती है!

पेरियार नदी
उदगम स्रोत – पश्चिमी घाट
लंबाई – 244 कि.मी
मुहाना – अरब़ सागर
पेरियार नदी केरल राज्य के पश्चिमी घाट से निकलकर पश्चिम में प्रवाहित होती और अरब़ सागर से मिलती है, यह भारतीय राज्य केरल में सबसे बड़ी निर्वहन क्षमता वाली सबसे लंबी नदी है!

तीस्ता नदी
उदगम स्रोत – लहमो झील
लंबाई – 310 कि.मी
मुहाना – ब्रह्मपुत्र
तीस्ता नदी सिक्किम और जलपाइगुड़ी विभाग की मुख्य नदी है, इस नदी को सिक्किम राज्य की जीवनरेखा भी कहा जाता है, जो आगे जा कर और ब्रह्मपुत्र नदी में मिल जाती!

हुगली नदी
हुगली नदी वास्तव मे गंगा नदी की ही एक शाखा है जो फराक्का बैराज से निकली है और पश्चिम बंगाल के माध्यम से दक्षिण की ओर बहती हुए अंत में बंगाल की खाड़ी मे जा मिलती है!

कोयना नदी
उदगम स्रोत – महाबळेश्वर
लंबाई – 130 कि.मी
मुहाना – कृष्णा
कोयना नदी पश्चिमी भारत की एक प्रमुख नदी है जो महाबालेश्वर से निकलती है और कृष्णा नदी की एक सहायक है जिसे महाराष्ट्र की लाइफ लाइन के रूप में जाना जाता है!

India Famous Rivers in Hindi

इसके अलावा अन्य प्रमुख नदियाँ हैं:

  • रामगंगा नदी
  • कोसी नदी
  • गगास नदी
  • विनोद नदी
  • गंडक नदी
  • घाघरा नदी
  • चेनाब नदी
  • ताप्ती नदी
  • पद्मा नदी
  • फल्गू नदी
  • बागमती नदी
  • महानंदा नदी
  • रावी नदी
  • व्यास नदी
  • सुवर्णरेखा नदी
  • हुगली नदी
  • गोमती नदी
  • माही नदी
नदी अपवाह क्षेत्र
1गंगा नदी 2525 किलोमीटर
2गोदावरी नदी 1465 किलोमीटर
3ब्रह्मपुत्र नदी 2900 किलोमीटर
4यमुना नदी 1376 किलोमीटर
5नर्मदा नदी 1312 किलोमीटर
6कावेरी नदी 765 किलोमीटर
7सिन्धु नदी 3180 किलोमीटर
8ताप्ती नदी 724 किलोमीटर
9कृष्णा नदी 1400 किलोमीटर
10महानंदी नदी 858 किलोमीटर
11बेतवा नदी 590 किलोमीटर
12सतलज नदी 1450 किलोमीटर
13चम्बल नदी 660 किलोमीटर
14चेनाब नदी 660 किलोमीटर
15रावी नदी 720 किलोमीटर
16कोसी नदी 729 किलोमीटर
17झेलम नदी 725 किलोमीटर
18ब्यास नदी 470 किलोमीटर
19घाघरा नदी 1080 किलोमीटर
20भागीरथी नदी 205 किलोमीटर
21गोमती नदी 900 किलोमीटर
22माही नदी 583 किलोमीटर
23तीस्ता नदी 309 किलोमीटर
24यारलुंग सान्ग्पो नदी 2840 किलोमीटर
25दामोदर नदी 592 किलोमीटर
26तुंगभद्रा नदी 531 किलोमीटर
27हुगली नदी 260 किलोमीटर
28भीमा नदी 861 किलोमीटर
29अलकनंदा नदी 190 किलोमीटर
30साबरमती नदी 371 किलोमीटर
31पद्मा नदी 120 किलोमीटर
32पन्ना नदी 597 किलोमीटर
33सुवर्णरेखा नदी 470 किलोमीटर
34रामगंगा नदी 596 किलोमीटर
35पेरियार नदी 244 किलोमीटर
36इन्द्रावती नदी 535 किलोमीटर
37मूसी नदी 240 किलोमीटर
38लूनी नदी 495 किलोमीटर
39वैगई नदी 258 किलोमीटर
40ब्राह्मणी नदी 799 किलोमीटर
41केन नदी 427 किलोमीटर
42बराक नदी 900 किलोमीटर
43कोयना नदी 130 किलोमीटर
44लोहित नदी 450 किलोमीटर
45तुंगा नदी 147 किलोमीटर
46बनास नदी 512 किलोमीटर
47घाटप्रभा नदी 283 किलोमीटर

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.