Important Idioms in Hindi (हिंदी के महत्वपूर्ण मुहावरे)

Ad:

http://www.hindisarkariresult.com/important-idioms-hindi/
Important Idioms in Hindi

Important Idioms Hindi/ परीक्षा की दृष्टि से हिंदी के कुछ महत्वपूर्ण मुहावरें/Most asked important Idioms in Hindi

परीक्षा की दृष्टि से मुहावरों (Important Idioms Hindi) का बहुत महत्व है. मुहावरा लगभग हर परीक्षा में पूछे जाते हैं. कभी-कभी लोग मुहावरा और कहावत दोनों को एक ही समझ लेते हैं जबकि दोनों में अंतर होता है

मुहावरा और कहावत में अंतर 

यहाँ हम परीक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण मुहावरे उनके अर्थ और वाक्य प्रयोग के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं. 

  1. मुहावरा एक वाक्यांश होता है जबकि कहावत एक पूर्ण वाक्य होता है.
  2. मुहावरे का प्रयोग स्वतंत्र रूप से नहीं होता है जबकि कहावत का प्रयोग स्वतंत्र रूप से होता है.
  3. मुहावरा का सम्बन्ध फल से नही होता है जबकि कहावत का सम्बन्ध फल से होता है.
  4. मुहावरे का अर्थ स्वत: स्पष्ट नही होता, इसका एक विशिष्ट अर्थ निकाला जाता है जबकि कहावत का अर्थ स्वत: स्पष्ट हो जाता है.
  5. मुहावरा चमत्कार उत्पन्न कर, भाषा सौन्दर्य का मण्डन करता है जबकि कहावत कथन के खंडन मण्डन अथवा विरोध को रेखांकित करती है.
  6. मुहावरा किसी बात को कहने का तरीका है जबकि कहावत विचारों का निचोड़ अथवा अनुभव का मूल है.
  7. मुहावरा में काल, वचन, पुरुष के अनुरूप परिवर्तन हो सकता है जबकि कहावत के रूप में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं होता.
  8. मुहावरे के अंत में ज्यादातर “ना” आता है जैसे: अंकुश लगाना, अंग उभरना आदि जबकि कहावत में ऐसा कुछ नहीं होता. 

हिंदी के महत्वपूर्ण मुहावरे (Most important Idioms in Hindi)

1. अंक लगाना
अर्थ: आलिंगन करना
प्रयोग: हनुमान राम के अंक लगाते ही प्रेम में विह्वल हो गए

2. अंग उभरना
अर्थ: जवान होना
प्रयोग: 14-15 साल की उम्र तक आते-आते लड़के लड़कियों के अंग उभरने लगते हैं

3. अंग नही समाना
अर्थ: संभाल नहीं पाना
प्रयोग: संयमित ना रहने पर अंग नहीं समाते

4. अंग लगना
अर्थ: शरीर को लगना
प्रयोग: अगर प्रसन्न मन से कुछ भी खाओगे तो अंग लगेगा

5. अंग गिराना
अर्थ: उत्साह ना दिखाना
प्रयोग: इतना हट्टा-कट्टा हो के भी काम के नाम पर ये अंग गिराए रहता है

6. अंक लगाना
अर्थ: आलिंगन करना
प्रयोग: हनुमान राम के अंक लगाते ही प्रेम में विह्वल हो गए Important idioms hindi

7. अंगद का पैर होना
अर्थ: अत्यंत दृढ़ होना
प्रयोग: परीक्षार्थी अपनी मांगों को लेकर अंगद के पैर हो गए हैं

8. अंगार सिर पर धरना
अर्थ: अत्यंत दुःख सहना
प्रयोग: अनाथ बच्चे जीवन भर अंगार सिर पर रख के चलते हैं

9. अंगारे उगलना
अर्थ: क्रोध में कठोर वचन बोलना
प्रयोग: लक्ष्मण की व्यंगोक्ति सुनते ही परशुराम अंगारे उगलने लगे

10. अँगुली पर नचाना
अर्थ: वश में करना
प्रयोग: गोपियाँ मक्खन का लालच देकर कृष्ण को अँगुलियों पर नचाती थी

11. अंगूठा दिखाना
अर्थ: मौके पर धोखा देना, काम ना आना
प्रयोग: जिसके ऊपर मैं आँखे बंद कर के विश्वास करता था उसी ने बुरे वक़्त में मुझे अंगूठा दिखा दिया

12. अंगूठा चूमना
अर्थ: चापलूसी करना
प्रयोग: चमचे लोग नेताओं के अंगूठे चूमकर अपना काम करा लेते हैं

13. अंगूठी का नगीना
अर्थ: सुंदर और सजीला
प्रयोग: शुरुवात में हर पत्नी को पति अंगूठी का नगीना लगता है

14. अंगूर खट्टे होना
अर्थ: असफलता पर परदे डालना
प्रयोग: बार बार कोशिश करने पर भी जब उसे नौकरी ना मिली तो वो अपने व्यापार की शेखी बघारने लगा. इसे ही कहते हैं अंगूर खट्टे होना

15. अंगूठे पर मारना
अर्थ: किसी प्रकार की चिंता ना करना
प्रयोग: जिनकी कथनी और करनी में अंतर होता है उनको मैं अंगूठे पर मारता हूँ

16. अंतड़ियाँ गले पड़ना
अर्थ: गंभीर संकट में पड़ना
प्रयोग: दंगे की वजह से वहाँ के लोगों की अंतड़ियाँ गले में पड़ी हुई हैं

17. अँधेरे में रखना
अर्थ: भेद छुपाना
प्रयोग: कुछ नेता इतने शातिर होते हैं कि किसी ना किसी को हमेशा अँधेरे में रखते हैं

18. अक्ल का अंधा/ अक्ल का दुश्मन
अर्थ: महामूर्ख
प्रयोग: जिस तरह से राहुल गाँधी असफल होते जा रहे हैं लोग उनको अक्ल का अंधा कहने लगे हैं

19. अक्ल का पुतला
अर्थ: अत्यंत बुद्धिमान
प्रयोग: सारी समस्याओं को यूँ चुटकी में हल करके अमित ने साबित कर दिया कि वो अक्ल का पुतला है

20. अँधेरे घर का उजाला
अर्थ: एकमात्र पुत्र/ कुलदीपक
प्रयोग: उसे कुछ मत कहो बेचारा अँधेरे घर का उजाला है

21. अक्ल के पीछे लट्ठ लिए फिरना
अर्थ: मुर्खता करना
प्रयोग: अरविन्द केजरीवाल जरुरत से ज्यादा चालाकी दिखाकर हमेशा हर काम बिगाड़ देते हैं. इसे ही कहा गया है अक्ल के पीछे लट्ठ लिए फिरना

22. अक्ल पर पत्थर/परदा पढ़ना
अर्थ: बुद्धि भ्रष्ट होना
प्रयोग: वो कुलीन होकर भी उस साधारण सी लड़की के पीछे पागल है. जरुर उसकी अक्ल पर पत्थर पद गया है

23. अगर-मगर करना
अर्थ: टाल-मटोल करना
प्रयोग: उस बैंक का बाबू बहुत अगर-मगर करता है

24. अचार बनाना
अर्थ: बहुत मारना
प्रयोग: लड़कियों से छेड़खानी करने पर लोगों ने उस शोहदे को पकड़ कर उसका अचार बना दिया

25. अच्छे घर बयाना देना
अर्थ: अधिक बलवान से वैर मोल लेना
प्रयोग: बीजेपी से अलग होके शिवसेना ने अच्छे घर बयाना दे दिया है

26. अटकलें भिड़ाना
अर्थ: उपाय सोचना
प्रयोग: वह पढ़ाई से बचने के लिए हमेशा अटकलें भिड़ाता रहता है

27. अंटी मारना
अर्थ: चाल चलना
प्रयोग: लड़की ने फेसबुक पे दोस्ती करके लड़के की अंटी मार दी

28. अंडा फूट जाना
अर्थ: भेद खुल जाना
प्रयोग: अब नरेन्द्र मोदी का भी अंडा फूट चुका है

29. अंडे का शहजादा
अर्थ: अनुभवहीन
प्रयोग: राहुल गाँधी को अब तो थोड़ी समझदारी दिखानी ही चाहिए कब तक अंडे का शहजादा बोल के पीछा छुड़ा पाएंगे

30. अथ से इति तक
अर्थ: आदि से अंत तक
प्रयोग: कोई भी कार्य करते समय इतना ध्यान रहे कि उसे अथ से इति तक पहुँचाना है

31. अधजल गगरी छलकत जाए
अर्थ: ओछे व्यक्ति का इतराना
प्रयोग: उत्तरप्रदेश उपचुनाव में 2 सीट जीतकर सपा और बसपा के गठजोड़ का उतावलापन ऐसा ही है जैसे अधजल गगरी छलकत जाए

32. अधर में लटकना
अर्थ: दुविधा में पड़ा रह जाना
प्रयोग: नेताओं की मक्कारी के कारण कई भर्तियाँ अधर में लटकी पड़ी हैं

33. अंत पाना
अर्थ: भेद जानना
प्रयोग: चाणक्य का अंत पाना बहुत कठिन है

34. अंधे को दिया दिखाना
अर्थ: व्यर्थ में काम करना
प्रयोग: आजकल के लड़के-लड़कियों को नैतिकता का उपदेश देना अंधे को दिया दिखाने जैसा है

35. अंधे के हाथ बटेर
अर्थ: अयोग्य के हाथ अनायास ही अच्छी चीज लग जाना
प्रयोग: राहुल गाँधी का कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार होना अंधे के हाथ बटेर लगने का सबसे उत्कृष्ट उदाहरण है

36. अंधे की लकड़ी
अर्थ: एकमात्र सहारा
प्रयोग: कई बच्चे अपने वृद्ध माता-पिता के लिए अंधे की लकड़ी होते हैं

37. अंधेर खाता
अर्थ: प्रकृति और नियम के विरुद्ध कार्य करना
प्रयोग: अयोग्य लोग भी आजकल रिश्वत दे के अध्यापक बने जा रहे हैं. यह अंधेर खाता नही तो और क्या है

38. अंधों में काना राजा
अर्थ: अयोग्यों की भीड़ में कम योग्यता वाला भी सम्मान पाता है
प्रयोग: अभी राज्य स्तर पर अंधों में काना राजा बने फिर रहे हो.. राष्ट्रीय स्तर पे देखते हैं क्या हाल होता है तुम्हारा

39. अन्न जल उठना
अर्थ: किसी स्थान से सम्बन्ध टूटने का समय आना
प्रयोग: यहाँ का मेरा कार्य समाप्त हो गया है. किसी भी समय मेरा अन्न जल उठ सकता है

40. अन्न जल उठाना
अर्थ: अपने निर्दोष होने की परीक्षा देना
प्रयोग: उस प्रेमी युगल ने कहा कि हम पूरी तरह से निर्दोष हैं आप चाहे तो हम अन्न-जल उठा सकते हैं

41. अपना उल्लू सीधा करना
अर्थ: स्वार्थ सिद्ध करना
प्रयोग: आजकल सारे नेता अपना उल्लू सीधा करने में लगे हुए हैं

42. अपना सा मुह लेकर रह जाना
अर्थ: विफल मनोरथ रह जाना
प्रयोग: जब मैंने उसको चोरी करते हुए पकड़ा तो वो अपना सा मुँह लेकर रह गया

43. अपनी खिचड़ी अलग पकाना
अर्थ: सबसे अलग विचार रखना
प्रयोग: इनकी तो बात ही मत करो. ये तो अपनी खिचड़ी अलग ही पकाते हैं

44. अपनी खाल में मस्त रहना
अर्थ: अपनी स्थिति से संतुष्ट रहना
प्रयोग: वह दीन दुनिया से बेखबर रहकर अपनी ही खाल में मस्त रहता है

45. अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना
अर्थ: अपनी तारीफ़ खुद करना
प्रयोग: केजरीवाल जी अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनते रहते हैं

46. अमचूर हो जाना
अर्थ: सूखकर काँटा हो जाना, दुर्बल हो जाना
प्रयोग: परीक्षा के तनाव में प्रिया अमचूर हो गयी है

47. अल्लाह मियाँ की गाय होना
अर्थ: अत्यंत सज्जन और सच्चा होना
प्रयोग: कुछ लोग वाकई अल्लाह मियाँ की गाय होते हैं

48. आँख की किरकिरी होना
अर्थ: अप्रिय लगना
प्रयोग: भारत के क्रान्तिकारी अंग्रेजों की आँख की किरकिरी थे

49. आँख-भौं चढ़ाना
अर्थ: अत्यधिक क्रोध करना
प्रयोग: मास्टर जी छोटी छोटी बातों पर भी आँख-भौं चढ़ा लेते हैं

50. आँख उठाकर ना देखना
अर्थ: तिरस्कार करना
प्रयोग: प्रेमिका के धोखा देने के बाद फिर प्रेमी ने उसकी तरफ आँख उठाकर भी ना देखा

51. आँख रखना
अर्थ: निगरानी करना
प्रयोग: सीमा सुरक्षा बल हमेशा दुश्मनों पर आँख रखते हैं

52. आँख दिखाना
अर्थ: डाँटना, धमकी देना
प्रयोग: छोटे बच्चे को आँख दिखाना ही पर्याप्त है
गंगाजल मूवी में बच्चा यादव को आँख दिखाया जाना बिलकुल भी पसंद नहीं था और अक्सर बोलते रहते थे “आँख दिखाता है मादरजात” 😀

53. आँख मैली करना
अर्थ: नीयत खराब करना
प्रयोग: सन्यासी को बहुत सजग रहना चाहिए वरना आजकल के जमाने में आँखें मैली होते देर नही लगेगी

54. आँखें मिलाना
अर्थ: प्रेम करना
प्रयोग: जिन्दगी में सबकी आँखें किसी ना किसी से जरुर मिलती हैं

55. आँखें चुराना
अर्थ: छुप जाना
प्रयोग: जबसे उसने उधार लिया है तबसे आँखे चुराने लगा है

56. आँखें चार होना
अर्थ: एक-दुसरे को देखना
प्रयोग: पार्टी में उनसे आँखे क्या चार हुई मुझे तो प्यार हो गया. Important idioms hindi

57. आँखें तरसना
अर्थ: देखने का इच्छुक होना
प्रयोग: चौदह बरस को वनवास गए लक्ष्मण को देखने के लिए उर्मिला की आँखें तरस गयी थीं

58. आँखें नीची होना
अर्थ: लज्जित होना
प्रयोग: अरविन्द केजरीवाल की करतूतें देखकर उनके वोटरों की आँखें नीची हो जाती होंगी

59. आँखें बिछाना
अर्थ: हृदय से सम्मान करना
प्रयोग: इतना बड़ा अधिकारी बन जाने के बाद भी मेरा दोस्त मेरे लिए आँखें बिछा देता है

60. आँखें लाल पीली करना 
अर्थ: गुस्सा करना
प्रयोग: अभिभावकों को अपने बच्चे की छोटी छोटी गलतियों पर आँखें लाल पीली नहीं करनी चाहिए

61. आँखें पथरा जाना
अर्थ: आँखों का थक जाना
प्रयोग: लक्ष्मण के वियोग में उर्मिला की आँखें पथरा गयी थी

62. आँखें बदल जाना 
अर्थ: अपनापन ना रहना
प्रयोग: परिस्थितियां अनुकूल ना हों तो लोगों की आँखें बदल जाती है

63. आँखें सेंकना
अर्थ: किसी की सुन्दरता देख कर आँखों को तृप्त करना
प्रयोग: शाम के समय मनचले लड़के भीड़भाड़ वाली जगहों पर आँखें सेंकने निकलते हैं

64. आँखों पर चर्बी चढ़ना
अर्थ: अत्यधिक घमंड होना
प्रयोग: जब एक ओछा व्यक्ति अमीर बन जाता है तो उसकी आँखों पर चर्बी चढ़ जाती है

65. आँखों से गिरना
अर्थ: सम्मान खो देना
प्रयोग: आपकी एक गलती आपको लोगों की आँखों से गिरा सकती है

66. आँखों में सरसों फूलना
अर्थ: नशे में होना, विवेकहीन होना
प्रयोग: मदान्ध हो जाने पर व्यक्ति की आँखों में सरसों फूल आती है

67. आँखों में बसना
अर्थ: अत्यंत प्रिय होना
प्रयोग: जबसे उसकी सरकारी नौकरी लगी है वो अपने परिवार के आँखों का तारा बन गया है

68. आँखों में रात काटना
अर्थ: सारी रात जागते रहना
प्रयोग: नए नए प्रेम में आँखों में रात कट जाती है

69. आँखों में धूल झोंकना
अर्थ: धोखा देना
प्रयोग: उसके माता पिता उसपे इतना भरोसा करते हैं लेकिन वो उनकी आँखों में धूल झोंक रहा है

70. आँख का अंधा, गाँठ का पूरा
अर्थ: बेवकूफ किन्तु धनवान मनुष्य
प्रयोग: कुछ लोग आँख के अन्धें, गाँठ के पूरे होते हैं

71. आँखों का पानी ढलना/मरना/गिरना  
अर्थ: अत्यंत निर्लज्ज होना
प्रयोग: प्रिया अब किसी की नहीं सुनती.. उसकी आँखों का पानी ढल गया है

72. आँखों पर पर्दा पड़ना
अर्थ: जानकारी ना होना
प्रयोग: पुत्र मोह के आगे कुछ लोगों की आँखों पर पर्दा पड़ जाता है. वो कुछ नही जानना चाहते

73. आँखों के आगे अन्धेरा छा जाना
अर्थ: संसार सूना-सूना लगना/ बेहोश हो जाना
प्रयोग: जब कैकयी ने दशरथ से राम के लिए 14 वर्षों का वनवास माँगा तो उनकी आँखों के age अँधेरा छा गया

74. आँचल पसारना
अर्थ: दया की भीख मांगना
प्रयोग: उसकी बूढी माँ आँचल पसार कर विनती करती रही लेकिन उसने उसे घर से निकाल दिया

75. आ बनना
अर्थ: मुसीबत में पड़ना
प्रयोग: जब गरीब के सर पे आ बनी तो सबने उसका साथ छोड़ दिया

76. आकाश-कुसुम होना
अर्थ: पहुँच से बाहर होना
प्रयोग: गरीब के लिए कार आकाश-कुसुम ही है

77. आकाश का चाँद हाथ आना
अर्थ: दुर्लभ वास्तु प्राप्त हो जाना
प्रयोग: बहुत खुश हो लगता है आकाश का चाँद हाथ आ गया है

78. आकाश/आसमान से बातें करना
अर्थ: बहुत ऊँचा होना
प्रयोग: मुंबई की बहुमंजिली इमारतें आकाश/आसमान से बातें करती हैं

79. आग लगाकर पानी को दौड़ना
अर्थ: पहले झगड़ा करवाकर, फिर सुलह करवाना
प्रयोग: अमेरिका की नीति ही है आग लगाकर पानी को दौड़ना

80. आग में कूदना
अर्थ: संकट में पड़ना
प्रयोग: उनके व्यक्तिगत झगड़े के बीच में पड़ कर तुम क्यों आग में कूद रहे हो

81. आग लगने पर कुंआ खोदना
अर्थ: ऐन वक्त पर उपाय करना
प्रयोग: परीक्षा के एक दिन पहले जी जान लगाए हो इसे ही कहते हैं आग लगने पर कुंआ खोदना

82. आगा पीछा करना
अर्थ: हिचकिचाना, संकोच करना
प्रयोग: गरीबों की सहायता करने में आगा पीछा नहीं करना चाहिए

83. आटा दाल का भाव मालुम पड़ना
अर्थ: कष्टों का अनुभव होना
प्रयोग: अब जिम्मेदारियां तुम पर आ गयी हैं, अब आटा दाल का भाव मालुम पड़ जायेगा

84. आड़े हाथों लेना  
अर्थ: बुरा भला कहना
प्रयोग: पेट्रोल की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस में बीजेपी को आड़े हाथों लिया है

85. आधा तीतर आधा बटेर
अर्थ: सुचारू रूप में नहीं होना
प्रयोग: हर काम को मन लगाकर करना चाहिए. आधा तीतर आधा बटेर वाली स्थिति ठीक नहीं होती

86. आपे से बाहर होना
अर्थ: अत्यंत क्रुद्ध होना
प्रयोग: अपने बेटे का घटिया व्यवहार देखकर उसके पिताजी आपे से बाहर हो गए थे

87. आसन डोलना
अर्थ: विचलित होना
प्रयोग: खुबसूरत लड़कियों के आगे अच्छे अच्छों के आसन डोल जाते हैं

88. आसमान सिर पर उठाना
अर्थ: अत्यधिक जिद करना
प्रयोग: बच्चे खिलौनों को देखते ही आसमान सिर पर उठा लेते हैं

89. आसमान में उड़ना
अर्थ: काल्पनिक उड़ान भरना
प्रयोग: नए नए प्रेमी आसमान में उड़ते रहते हैं

90. आसमान पर चढ़ा देना
अर्थ: जरुरत से ज्यादा प्रशंसा करना
प्रयोग: उसने थोड़े अच्छे नम्बर क्या लाये, उसके पिताजी ने उसे आसमान पर चढ़ा दिया

91. आस्तीन का साँप होना
अर्थ: विश्वासघाती होना
प्रयोग: एक अच्छा मित्र कब आस्तीन का साँप बन जाए पता ही नहीं चलता

92. इधर-उधर की हाँकना
अर्थ: व्यर्थ की बातें करना
प्रयोग: लल्लूलाल इधर उधर की हांकने में माहिर है

93. इधर की उधर लगाना
अर्थ: चुगली करना
प्रयोग: कुछ औरतें इधर की उधर लगाती रहती हैं

94. इंद्र का अखाड़ा

अर्थ: विलास में निमग्न समाज

प्रयोग: देश के नेता सत्ता को इंद्र का अखाड़ा बनाये हुए हैं

95. इन्द्रायन का फल

अर्थ: देखने में अच्छा लेकिन गुणों में बुरा

प्रयोग: आजकल के अधिकतर शिक्षक इन्द्रायन के फल साबित हो रहे हैं

96. इलायची बाँटना

अर्थ: दावत देना

प्रयोग: दिलदार लोग अक्सर इलायची बांटते रहते हैं

97. इल्लत पालना  

अर्थ: मुसीबत मोल लेना

प्रयोग: उसने दूसरों के झगड़े में आकर फालतू की इल्लत पाल ली

98. ईद का चाँद होना

अर्थ: बहुत समय बाद दिखाई देना

प्रयोग: जबसे वो दिल्ली रहने लगा तबसे ईद का चाँद हो गया है

99. ईट से ईट बजाना

अर्थ: बर्बाद कर देना, नष्ट-भ्रष्ट कर देना

प्रयोग: मुझसे पंगा लोगे तो ईट से ईट बजा दूँगा Important idioms hindi

100. ईट तक बिकवा देना

अर्थ:सर्वस्व नष्ट कर देना

प्रयोग: मोहन ने श्याम की ईट तक बिकवा दी

101. ईमान बगल में दबाना

अर्थ: बेईमान हो जाना/बेईमानी करना

प्रयोग: आजकल तो दोस्तों ने भी ईमान बगल में दबा लिया है

102. ईमान बह जाना

अर्थ: धर्म भ्रष्ट हो जाना

प्रयोग: पैसा देख कर बहुतों का ईमान बह जाता है

103. ऊँगली पर नचाना

अर्थ: वश में रखना

प्रयोग: मेहरलाल की बहू उसको ऊँगली पर नचाती है

104. उगल देना

अर्थ: राज खोल देना/ भेद प्रगट कर देना

प्रयोग: पुलिस की लाठी पड़ते ही चोर ने सारी बातें उगल दी

105. उठ जाना

अर्थ: मृत्यु हो जाना

प्रयोग: गंभीर रूप से घायल होने के बाद वो इस संसार से उठ गयी

106. उठा न रखना

अर्थ: कोई कसर ना छोड़ना

प्रयोग: राहुल के माँ बाप ने उसे पालने में कोई उठा न रखा

107. उडती खबर

अर्थ: अफवाह

प्रयोग: उडती खबर पर भरोसा करने वाले धोखा ही खाते हैं

108. उड़ता तीर लेना

अर्थ: बिना-बात मुसीबत मोल लेना

प्रयोग: कुछ लोगों की आदत होती है कि वो उड़ता तीर लेते रहते हैं. Important idioms hindi

109. उड़न छू होना

अर्थ: फरार हो जाना

प्रयोग: पुलिस के पलक झपकते ही अपराधी उड़न छू हो गया

110. उतार-चढ़ाव देखना

अर्थ: अनुभव प्राप्त करना

प्रयोग: मेरे बाल सफ़ेद ऐसे नहीं हुए हैं. मैंने भी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं

111. उधार खाए बैठना

अर्थ: प्रतीक्षा में रहना

प्रयोग: सीमा पर प्रत्येक सैनिक आतंकवादियों बदला लेने के लिए उधार खाए बैठा है

112. उधेड़-बुन में पड़ना

अर्थ: सोच विचार में पड़ना

प्रयोग: बच्चो को चाहिए कि व्यर्थ की उधेड़-बुन में ना पड़ के परीक्षा की तैयारी करें

113. उन्नीस पड़ना/ उन्नीस होना

अर्थ: कुछ घटकर होना

प्रयोग: चाहे लाख दावा कर लो फ़ुटबाल में रोनाल्डो मेसी से उन्नीस ही पड़ेगा

114. उन्नीस बिस्वा

अर्थ: अधिकांशत:

प्रयोग: तुम अपनी सफलता के प्रति जो दावा कर रहे हो वो उन्नीस बिस्वा सही है

115. उन्नीस बीस होना

अर्थ: करीब-करीब एक सामान होना/ मामूली अंतर होना

प्रयोग: विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर में उन्नीस बीस का ही अंतर है

116. उल्टा तवा

अर्थ: अत्यधिक काला

प्रयोग: कलुवा अपने नाम के हिसाब से ही उल्टा तवा है

117. उलटी गंगा बहाना

अर्थ: उल्टा काम करना

प्रयोग: कुछ सरकारी कर्मचारी उलटी गंगा बहाने में ही विश्वास करते हैं

118. उलटी पट्टी पढ़ाना

अर्थ: बहकाना

प्रयोग: वह अपने भोले भापे पिता को उलटी पट्टी पढ़ाकर अपना काम निकालता रहता है

119. उलटी माला फेरना

अर्थ: अनिष्ट की कामना करना

प्रयोग: कुछ लोग अपने सगे-सम्बन्धियों की सफलता देखकर उनके नाम की उलटी माला फेरने लगते हैं

120. उलटे उस्तरे से मुड़ना

अर्थ: मुर्ख बना कर काम निकलवाना

प्रयोग: बनारस के अधिकतर पण्डे तीर्थयात्रियों को उलटे उस्तरे से मुड़ देते हैं

121. उलटे पाँव लौटना

अर्थ: शीघ्र लौटना/ निराश लौटना

प्रयोग: जब मंदोदरी रावण को समझाने गयी तो उसे उलटे पाँव लौटना पड़ा

122. उल्लू बोलना

अर्थ: उजाड़ हो जाना

प्रयोग: गुजरात में भूकंप आने के बाद भुज और कच्छ क्षेत्रों में उल्लू बोलने लगे थे

123. उल्लू सीधा करना

अर्थ: स्वार्थ सिद्ध करना/ काम निकलवाना

प्रयोग: हर ऑफिस में कुछ कर्मचारी ऐसे होते हैं जो बॉस से अपना उल्लू सीधा करते हैं

124. उल्लू फंसाना

अर्थ: मुर्ख बनाकर काम निकालना

प्रयोग: धूर्त उल्ले फंसाने में माहिर होते हैं

125. ऊँच-नीच

अर्थ: भला-बुरा

प्रयोग: कुछ भी काम करने से पहले ऊँच-नीच सोच लेना चाहिए

126. ऊँची दूकान, फीके पकवान

अर्थ: आडम्बर ही आडम्बर

प्रयोग: आज के समय में राजनेताओं के क्रिया-कलाप ऊँची दूकान, फीका पकवान ही सिद्ध हो रहे हैं

127. ऊँची-नीची सुनाना

अर्थ: भला बुरा कहना

प्रयोग: रमेश बिल्कुल निठ्ठला है और इसी वजह से उसकी माँ उसको ऊँचा-नीचा सुनाती रहती है

128. उर्वशी होना

अर्थ: अतिप्रिय होना

प्रयोग: रमेश की पत्नी रमा तो उसके लिए उर्वशी है

129. ऊँची साँस लेना

अर्थ: शोक में डूब जाना

प्रयोग: महात्मा गाँधी की मृत्यु का समाचार सुनकर सारा राष्ट्र ऊँची साँस लेने लगा था

130. ऊँची फेंकना

अर्थ: बहुत अधिक गप्प मारना

प्रयोग: जो निट्ठल्ले होते हैं वो खाली बैठकर ऊँची फेंकते रहते हैं

131. ऊँचे नीचे पैर पड़ना

अर्थ: गलत कार्य होना/ गलत रास्ते पर जाना

प्रयोग: माता पिता को अपने बच्चों पर हमेशा निगाह रखना चाहिये, कहीं ऐसा ना हो कि उनके ऊँचे नीचे पैर पड़ जाएँ

132. ऊंट का सुई की नोक से निकलना

अर्थ: पूरी तरह असम्भव होना

प्रयोग: संतोष जैसे जाहिल एयर कामचोर का पत्रकार बनना “ऊंट का सुई की नोंक से निकलने” के समान है

133. ऊंट के मुह में जीरा

अर्थ: अपर्याप्त वस्तु

प्रयोग: ये जो हाथी को तुम 2 केले तुम खिला रहे हो ये उसके “ऊंट के मुह में जीरा” के सामान है Important idioms hindi

134. ऊंट किस करवट बैठे

अर्थ: परिणाम का संदिग्ध होना

प्रयोग: भारत और चीन में द्वेष की आग भडक रही है, देखते हैं ऊंट किस करवट बैठता है

135. उधौ का लेना, ना माधौ का देना

अर्थ: किसी से किसी प्रकार का सम्बन्ध ना रखना

प्रयोग: जेल से छूटने के बाद वह बिलकुल बदल गया है. अब उसका सबसे “उधौ का लेना, ना माधौ का देना” की तरह व्यवहार करने लगा है

136. एक अनार सौ बीमार

अर्थ: आवश्यकता से अधिक मांग

प्रयोग: आजकल विद्यार्थियों कि संख्या इतनी बढ़ गयी है कि अच्छे कॉलेज में एडमिशन में  एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति हो गयी है

137. एक के तीन बनाना

अर्थ: अत्यधिक लाभ प्राप्त करना

प्रयोग: उस दुकानदार के यहाँ से सामन मत लेना वो एक के तीन बनाता है

138. एक आँख से देखना

अर्थ: समान भाव से देखना

प्रयोग: माता पिता अपने सभी बच्चों को एक आँख से देखते हैं

139. एक पंथ दो काज

अर्थ: एक कार्य के साथ दूसरा कार्य भी पूरा होना

प्रयोग: राम हरिद्वार जाकर अपने भाई से मिला ही साथ ही साथ गंगा स्नान भी कर आया. इस तरह से एक पंथ दो काज हो गए

140. एक प्राण दो शरीर

अर्थ: घनिष्ठ मित्र

प्रयोग: राम और श्याम एक प्राण दो शरीर हैं

141. एक खून

अर्थ: जातीय प्रभाव

प्रयोग: विपत्ति के स्थिति में सारे मुसलमान एक खून हो जाते हैं

142. एक-एक करके

अर्थ: फूट डालकर, बारी-बारी से

प्रयोग: अंग्रेजों ने एक-एक करके हिन्दू मुसलमानों को अलग कर दिया

143. एक-एक का दस-दस बनाना

अर्थ: झूठी बातें गढ़ना

उससे बच कर रहा करो वो एक-एक का दस-दस बनाती है

144. एक और एक ग्यारह

अर्थ: संगठन से शक्ति

प्रयोग: दुश्मनों से लड़ने के लिए हमें एक और एक ग्यारह होना पड़ेगा

145. एक-एक नस पहचानना

अर्थ: सब कुछ समझना

प्रयोग: मुझसे तुम कुछ नही छुपा सकते.. मैं तुम्हारी एक-एक नस पहचानता हूँ

146. एक घाट पानी पीना

अर्थ: एकता और सहनशीलता का होना

प्रयोग: रामराज्य में बकरी और बाघ एक घाट पर पानी पीते थे. Important idioms hindi

147. एक टांग पर खड़े रहना

अर्थ: सदा तैयार रहना

प्रयोग: राम अपने दोस्तों के लिए एक टांग पर खड़ा रहता है

148. एक से इक्कीस करना

अर्थ: बढ़ाना

प्रयोग: कुशल व्यापारी एक से इक्कीस करना बखूबी जानते हैं

149. एक दो तीन बोला

अर्थ: नीलामी बोलना

प्रयोग: घर की किश्त ना चुका पाने के कारण सरकार ने उसके घर का एक दो तीन बोल दिया

150. एक लकड़ी (लाठी) से सबको हाँकना

अर्थ: सभी के साथ समान व्यवहार करना

प्रयोग: घर के मुखिया से ये उम्मीद की जाती है कि वो एक ही लकड़ी से सबको हांके

151. एक थैली के चट्टे-बट्टे होना

अर्थ: सबका एक समान होना

प्रयोग: सारे राजनेता एक ही थैली के चट्टे बट्टे होते हैं

152. एड़ी चोटी का जोर लगाना

अर्थ: बहुत अधिक परिश्रम करना

प्रयोग: इस बार परीक्षा में मेरे बेटे ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है

153. एड़ी चोटी का पसीना एक करना

अर्थ: कठोर परिश्रम करना

प्रयोग: उच्च सरकारी नौकरी पाने के लिए एड़ी चोटी जा पसीना एक करना पड़ता है Important idioms hindi

154. एड़िया घिसना (रगड़ना)

अर्थ: सिफारिश के लिए चक्कर काटना

प्रयोग: पेंशन लगवाने के लिए उनको बहुत एडियाँ घिसनी पड़ी Important idioms hindi

155. एंचातानी करना

अर्थ: खींचातानी करना

स्वार्थी लोग एंचातानी करने में बिलकुल नहीं झिझकते

156. ऐंठ निकालना

अर्थ: घमंड चूर होना

घमंडी व्यक्तियों की ऐंठ निकलते देर नहीं लगती

157. ऐंठ कर चलना

अर्थ: गर्व से चलना

जबसे उसके पुत्र का IIT में सिलेक्शन हुआ है वो ऐंठ कर चलता है

158. ऐंठकर रह जाना

अर्थ: मन मसोसकर रह जाना

अपने सामने अपने मित्र के पीटे जाने पर वह ऐंठ कर रह गया

159. ऐतबार उठना

अर्थ: विश्वास हटना

एक बार धोखा खा जाने के बाद दुबारा उस आदमी पर से ऐतबार उठ जाता है

160. ऐब निकालना

अर्थ: दोष निकालना

रवीना हमेशा अपनी दोस्तों कि ऐब निकालती रहती है

161. ऐब को भी हुनर चाहिए

अर्थ: बुरे कार्य करने के लिए भी बुद्धि की जरुरत होती है

अगर कोई सच्चा व्यक्ति बुरा काम भी करना चाहे तो पकड़ा जायेगा क्योंकि ऐब को भी हुनर चाहिए

162. ऐरा गैरा नत्थू खैरा

अर्थ: सामान्य व्यक्ति

हम ऐसे भोले भी नहीं हैं कि हर ऐरा गैरा नत्थू खैरा हमें बेवकूफ बना दे

163. औघर की झोली

अर्थ: अनेक करामाती वस्तुओं का संग्रह

मेरे एक मित्र के पास औघर की झोली है. आखिर क्या नहीं है उसके पास Important idioms hindi

164. और का और हो जाना

अर्थ: बदल जाना

व्यक्ति सोचता कुछ और है और हो कुछ और जाता है

165. और घर देखना

अर्थ: दूसरे के यहाँ जाना

भिखारियों को हमेशा ही और घर देखने को बोलकर भगा दिया जाता है

166. कंचन बरसना

अर्थ: धन की अच्छी प्राप्ति होना

प्रयोग: जब दिन फिरते हैं तो घर में कंचन बरसने लगता है Important idioms hindi

167. कंगाली में आटा गीला

अर्थ: अभाव में भी अभाव

प्रयोग: बेचारे की नौकरी छूटी ही थी कि घर में चोरी भी हो गयी इसे ही कहते हैं कंगाली में आटा गीला होना

168. ककड़ी-खीरा समझना

अर्थ: तुच्छ या नगण्य समझना

प्रयोग: अपने दुश्मनों को कभी ककड़ी-खीरा नहीं समझना चाहिए

169. कच्चा चिट्ठा खोलना

अर्थ: सब भेद खोल देना

प्रयोग: जब घोटाले में हिस्सा नहीं मिला तो एक नेता ने दुसरे नेता के कच्चे चिट्ठे खोल दिए

170. कच्ची गोटी खेलना

अर्थ: असफल प्रयत्न करना

प्रयोग: शातिर व्यक्ति कभी कच्ची गोलियां नहीं खेलता

171. कट कर रह जाना

अर्थ: शर्मिन्दा होना

प्रयोग: जब वह मेरे मुँह से कटु सत्य सुनता है तो कट कर रह जाता है

172. कढ़ी का सा उबाल

अर्थ: मामूली जोश

प्रयोग: अब तो वह इतना निरुत्साहित हो गया है कि बड़ी से बड़ी सफलता मिलने पर भी उसमे कढ़ी सा ही उबाल आटा है

173. कतर ब्योंत करना

अर्थ: खर्च में कमी करना

प्रयोग: महंगाई के कारण घर के मुखिया को कतर ब्योंत करनी ही पड़ती है

174. कदम पर कदम रखना

अर्थ: पीछे पीछे चलना, अनुसरण करना

लोग सफल व्यक्तियों के कदम पर कदम रख के चलते हैं

175. कदम उखड़ना

अर्थ: भाग खड़े होना

प्रयोग: कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के सामने पाकिस्तानी सेना के कदम उखड़ गए

176. कदम चूमना

अर्थ: चापलूसी करना, विनय करना

प्रयोग: अक्सर छुटभैये नेता बड़े नेताओं के कदम चुमते रहते हैं

177. कंधा लगाना

अर्थ: मुसीबत को दूर करना

प्रयोग: विपत्ति के समय कंधा लगाने वाला ही सच्चा मित्र होता है

178. कंधे से कंधा छिलना

अर्थ: भारी भीड़ होना

प्रयोग: महात्मा गांधी के जुलूस में इतनी भीड़ आती थी कि लोगों के कंधे से कंधे छिल जाते थे

179. कंधे से कंधा मिलाना

अर्थ: पूर्ण रुप से सहयोग देना

प्रयोग: इंसान का कर्तव्य होता है कि वह कंधे से कंधा मिलाकर चलें और एक दूसरे का साथ दे

180. कन्नी काटना

अर्थ: कतरा कर निकल जाना

प्रयोग: काम निकल जाने के बाद लोग कन्नी काटने लगते हैं

181. कपोल कल्पित

अर्थ: मनगढ़ंत

प्रयोग: बच्चों को कपोलकल्पित कहानियां सुनने में बहुत आनंद आता है

182. कफन सिर पर बांधना

अर्थ: हर तरह की बाधा झेलने के लिए तैयार रहना

प्रयोग: आजादी के लिए क्रांतिकारी कफन सर पर बांधकर रखते थे

183. कभी दिन बड़े कभी रात बड़ी

अर्थ: सदा एक ही स्थिति नहीं रहती

प्रयोग: व्यापार में लाभ हानि लगा रहता है, कभी दिन बड़ा होता है कभी रात बड़ी होती है

184. कमर सीधी करना

अर्थ: थकान मिटाना

प्रयोग: दिन भर काम करते-करते थक गया हूं अब मुझे कमर सीधी करनी है. Important idioms hindi

185. कमर कसना

अर्थ: तत्पर रहना

प्रयोग: परीक्षा आने वाली है, कमर कस लो

186. कमर पर हाथ रखना

अर्थ: कमजोर होना

प्रयोग: तुम्हें किस बात की चिंता है जो कमर पर हाथ रखकर पड़े हो

187. करवटें बदलना

अर्थ: बेचैन होना

प्रयोग: परीक्षा से 1 दिन पहले मैं रात भर करवटें बदलता रहा

188. कल पड़ना

अर्थ: आराम मिलना

प्रयोग: दवा खा लो, थोड़ी देर में कल पड़ जाएगा

189. कलम तोड़ना

अर्थ: प्रभावपूर्ण लिखना

प्रयोग: कुछ लोग लिखने में कलम तोड़ देते हैं

190. कलई खुलना

अर्थ: वेद प्रकट होना

प्रयोग: चारा घोटाले में सीबीआई जांच के बाद, लालू यादव की कलई खुल गई

191. कली खिलना

अर्थ: खुश होना

प्रयोग: बच्चों की मुस्कुराहट देखकर मेरी कली खिल जाती है

192. कलेजा ठंडा होना

अर्थ: संतोष होना

प्रयोग: उड़ी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक करने से भारतीयों का कलेजा ठंडा हो गया

193. कलेजा खाना

अर्थ: अधिक तंग करना

प्रयोग: कुछ बच्चे अपने मां-बाप का कलेजा खाए रहते हैं

194. कलेजा धक से रह जाना

अर्थ: डर जाना

प्रयोग: रात के अंधेरे में रस्सी देखकर उसका कलेजा धक से रह गया

195. कलेजा मुंह को आना

अर्थ: दुख होना

प्रयोग: उसकी पीड़ा के बारे में सुनकर कलेजा मुंह को आने लगता है

196. कलेजा थामना

अर्थ: कठिनता से धैर्य धारण करना

प्रयोग: इकलौते बेटे की मृत्यु के बाद, जगजीत सिंह कलेजा थाम कर रह गए थे Important idioms hindi

197. कलेजा पानी होना

अर्थ: दया आ जाना

प्रयोग: उस गरीब भिखारी को देख कर मेरा कलेजा पानी हो गया

198. कलेजा दो टूक होना

अर्थ: बहुत दुख होना

प्रयोग: टीम में सिलेक्शन न होने पर उसका कलेजा दो टूक हो गया

199. कलेजे पर सांप लौटना

अर्थ: इर्ष्या से हृदय जलना

प्रयोग: एक पड़ोसी की तरक्की देखकर दूसरे पड़ोसी के कलेजे पर सांप लोटने लगता है

200. कलेजे पर पत्थर रखना

अर्थ: कठिनता से धैर्य धारण करना

प्रयोग: कलेजे पर पत्थर रखकर उसने अपने बेटे को सीमा पर लड़ने के लिए विदा किया

201. कसौटी पर कसना

अर्थ: अच्छी तरह जांच परख करना

प्रयोग: अपने विचारों को तर्क की कसौटी पर कस कर देखो

202. कहासुनी होना

अर्थ: झगड़ा होना

प्रयोग: दोस्तों में कहा सुनी होती रहती हैं

203. कांटा बोना

अर्थ: नुकसान पहुंचाना

प्रयोग: दुष्ट किस्म के व्यक्ति दूसरों के लिए कांटा बोते रहते हैं

 204. कांटे बिछाना

अर्थ: मुश्किल पैदा करना

प्रयोग: कभी-कभी ईश्वर भी लोगों के रास्ते में कांटे बिछा देता है

205. कांटो पर लोटना

अर्थ: बेचैन होना

प्रयोग: दुर्घटनाग्रस्त बेटा जब तक घर नहीं आया तब तक मां बाप कांटो पर लोटते रहे

206. कांटों में घसीटना

अर्थ: विपत्ति में डालना

प्रयोग: आपसी लड़ाई में उसने अपने मित्र को भी कांटो में घसीट लिया

207. कांटो पर पांव रखना

अर्थ: जानबूझकर मुसीबत मोल लेना

प्रयोग: इस पागल भैंस के सामने जाना, कांटो पर पांव रखने के समान है Important idioms hindi

208. कागज काले करना

अर्थ: व्यर्थ लिखना

प्रयोग: अगर तुम्हें उत्तर नहीं आता तो कागज काले करने का कोई फायदा नहीं है

209. कागजी घोड़े दौड़ाना

अर्थ: केवल लिखा-पढ़ी करते रहना, व्यापार में कुछ ना होना

प्रयोग: अगर तुम्हें सफल होना है तो मेहनत करो, केवल कागजी घोड़े दौड़ाना से कुछ नहीं होने वाला

210. काजल की कोठरी

अर्थ: कलंकित होने का स्थान

प्रयोग: आजकल मीडिया काजल की कोठरी हुआ पड़ा है

211. काटो तो खून नहीं

अर्थ: अत्यंत भयभीत होना

प्रयोग: बालिका ने हत्यारे को देखा तो ऐसे हो गई, जैसे उसे काटो तो खून नहीं

212. काठ का उल्लू

अर्थ: बहुत बड़ा मूर्ख, वज्र मूर्ख

प्रयोग: पप्पू को मत बुलाओ वो काठ का उल्लू है

213. काठ की हांडी

अर्थ: छलावा

प्रयोग: धूर्त लोगों से दोस्ती, काठ की हांडी जैसी होती है

214. काठ मार जाना

अर्थ: हतप्रभ रह जाना

प्रयोग: सुनामी से हुए नुकसान को देखकर लोगों को काठ मार गया

215. कान लगाना

अर्थ: ध्यान देना

प्रयोग: मैं तुम्हें गुप्त रहस्य बताने वाला हूं, कान लगाकर सुनो

216. कान पर जूं न रेंगना

अर्थ: बिल्कुल ध्यान ना देना

प्रयोग: मैंने उसे बहुत समझाया लेकिन उसके कान पर जूं तक नहीं रेंगी

217. कान गरम करना

अर्थ: दंड देना

प्रयोग: जरूरत से ज्यादा शरारती बच्चों के कान गर्म कर देना चाहिए

218. कान खाना

अर्थ: ज्यादा बात करके कष्ट पहुंचाना

प्रयोग: जो कुछ बोलना है अदालत में बोलना, मेरे कान मत खाओ

219. कान पकड़ना

अर्थ: गलती मान लेना

प्रयोग: अगर आपकी गलती हो तो कान पकड़ लेना चाहिए

220. कान पकड़कर

अर्थ: जबरदस्ती

प्रयोग: शरारती बच्चों को कान पकड़कर काम कराना पड़ता है

221. कान में डाल देना

अर्थ: कह देना

प्रयोग: यह बात उसके कान में डाल देना

222. कान भरना

अर्थ: चुगली करना

प्रयोग: अधिकतर पत्नियां अपने घर वालों के खिलाफ पति का कान भरती रहती हैं

223. कान कतरना

अर्थ: बहुत होशियार होना

प्रयोग: कुछ बच्चे इतने शातिर होते हैं कि अपने अध्यापक के भी कान कतरने लगते हैं

224. कान का कच्चा होना

अर्थ: हर एक बात मान लेना

प्रयोग: कुछ लोग कान के कच्चे होते हैं

225. कान काटना

अर्थ: पराजित करना, बढ़कर होना

प्रयोग: बीरबल इतना चतुर था कि अकबर के भी कान काट लेता था

226. कानी कौड़ी पास ना होना

अर्थ: एक भी पैसा पास ना होना

प्रयोग: कल तक जिसके पास एक कानी कौड़ी तक ना थी, वह आज अपने मेहनत के बल पर लखपति हो चुका है

227. कानों में तेल डालना

अर्थ: चुप्पी साध कर बैठे रहना

प्रयोग: आलसी लोग कानों में तेल डालकर बैठे रहते हैं

228. कानो कान खबर न होना

अर्थ: गुप्त रहना

प्रयोग: रामलाल की लड़की भाग गई और उसको कानो कान खबर न हुई

229. काफूर होना

अर्थ: गायब हो जाना

प्रयोग: डॉक्टर के आते ही मरीज का दर्द काफूर हो गया Important idioms hindi

230. काम तमाम करना

अर्थ: जान से मार डालना

प्रयोग: भारतीय सैनिकों ने आतंकवादियों को घेरकर उनका काम तमाम कर दिया

231. कायापलट होना

अर्थ: रंग रूप बदल जाना

प्रयोग: तुम शहर क्या चले गए, तुम्हारा तो कायापलट ही हो गया

232. काल के गाल में समाना

अर्थ: मर जाना

प्रयोग: केरल की बाढ़ में सैकड़ों लोग काल के गाल में समा गए

233. काला नाग

अर्थ: घातक व्यक्ति

प्रयोग: उस मक्कार का कभी भरोसा मत करना, वह काला नाग है

234. कालिया दमन

अर्थ: दुष्टों का संहार

प्रयोग: नक्सलियों को मार कर सैनिकों ने कालिया दमन को चरितार्थ कर दिया

235. किंकर्तव्यविमूढ़ होना

अर्थ: अनिश्चय की स्थिति

प्रयोग: परिवार में पत्नी और मां की तू तू मैं मैं में मैं तो किंकर्तव्यविमूढ़ हो गया हूं

236. किए कराए पर पानी फेरना

अर्थ: काम बिगाड़ देना

प्रयोग: परीक्षा के दिनों में उसने मटरगश्ती करके अपने साल भर की किए कराए पर पानी फेर दिया. Important idioms hindi

237. किराए का टट्टू होना

अर्थ: बेगारी, पैसे के लालच में साथ देना

प्रयोग: कुछ लोग किराए के टट्टू होते हैं

238. किस खेत की मूली

अर्थ: नगण्य

प्रयोग: मैंने तो बड़ो बड़ो की हवा निकाल दी है, तुम किस खेत की मूली हो

239. कुआं खोदना

अर्थ: हानि पहुंचाना

प्रयोग: जो दूसरों के लिए कुआं खोदता है, वह एक दिन उस कुएं में खुद गिर जाता है

240. कुआं देखते फिरना

अर्थ: मरने का प्रयास करना

प्रयोग: जीवन की कठिन घड़ी में भी सांस का साथ नहीं छोड़ना चाहिए. यूं ही कुआं देखते फिरते रहने से कुछ नहीं होने वाला

241. कूड़े पर गुलाब डालना

अर्थ: कृतघ्न के साथ नेकी का व्यवहार करना

प्रयोग: सरकार नक्सलियों को आत्मसमर्पण कराके कूड़े पर गुलाब डाल रही है

242. कृपाकोर

अर्थ: दया भाव

प्रयोग: कुछ अमीरों में भी कृपाकोर होता है

243. कोख को आंच

अर्थ: संतान का वियोग

प्रयोग: बेटे की असमय मृत्यु होने से उसकी मां की कोख को आंच आ गयी

244. कोख लजाना

अर्थ: कुकर्मों के कारण मां बाप का नाम खराब करना

प्रयोग: सनी लियोन के कुकर्मों के कारण उसकी मां की कोख लजा गई है

245. कोल्हू का बैल होना

अर्थ: काम में पूरी तरह जुट जाना

प्रयोग: रामलाल ने अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए खुद को कोल्हू का बैल बना लिया है

246. कौड़ी के मोल बिकना

अर्थ: व्यर्थ होकर रह जाना

प्रयोग: अभी भी वक्त है पढ़ाई कर लो, वरना एक दिन ऐसा आएगा जब कौड़ी के मोल बिकोगे

247. ख्याली पुलाव पकाना

अर्थ: मनमाने कल्पना करना

प्रयोग: निठल्ले लोग ख्याली पुलाव पकाते रहते हैं

248. खाक छानना

अर्थ: भटकते फिरना

प्रयोग: अपनी बेटी की तलाश में वो तीन दिन से खाक छानते फिर रहा है

249. खाकर डकार नहीं लेना

अर्थ: हजम कर जाना

प्रयोग: कुछ नेता करोड़ों रुपए खा कर भी डकार नहीं लेते हैं

250. खुले हाथ

अर्थ: उदारतापूर्वक

प्रयोग: सम्राट हर्षवर्धन धार्मिक कार्यों हेतु खुले हाथों से दान करते थे Important idioms hindi

251. खुशामदी टट्टू

अर्थ: मुंह पर तारीफ करने वाला

प्रयोग: अधिकतर नेता खुशामदी टट्टूओं से ही खुश रहते हैं

252. खूंटे के बल कूदना

अर्थ: कोई सहारा मिलने पर अकड़ना

प्रयोग: व्यक्ति को अपने ऊपर भरोसा करना चाहिए किसी खूंटे के बल नही कूदना चाहिए

253. खून पसीना एक करना

अर्थ: कड़ी मेहनत करना

प्रयोग: CA की परीक्षा में पास होने के लिए उसने खून पसीना एक कर दिया

254. खून सूख जाना

अर्थ: भयभीत हो जाना

प्रयोग: अचानक बाजार में बम विस्फोट की आवाज सुनकर उसका खून सूख गया

255. खून खौलना

अर्थ: अत्यधिक उत्तेजित होना

प्रयोग: आतंकवादियों के दुस्साहस को देख कर जवानों का खून खौल उठा

256. खेत रहना

अर्थ: युद्ध में मारा जाना

प्रयोग: जब युद्ध होता है तो हजारों जवान खेत रहते हैं

257. खेलना खाना

अर्थ: आनंद में जीवन बिताना

प्रयोग: अभी तुम्हारी उम्र ही क्या है, अभी तो खेलों खाओ Important idioms hindi

258. गंगा नहाना

अर्थ: कठिन कार्य पूरा करके छुट्टी पाना

प्रयोग: बेटी की शादी के बाद मैं गंगा नहा लूंगा

259. गज भर की छाती होना

अर्थ: अत्यधिक गर्व का अनुभव करना

प्रयोग: संतान की प्रगति देखकर हर पिता की छाती गज भर की हो जाती है

260. गड़े मुर्दे उखाड़ना

अर्थ: पुरानी बातों पर प्रकाश डालना

प्रयोग: जो बीत गई वो बात गई, अब गड़े मुर्दे उखाड़ने से क्या फायदा

261. गर्दन पर छुरी फेरना

अर्थ: नुकसान पहुंचाना

प्रयोग: कुछ नेता देश की गर्दन पर छुरी फेरते रहते हैं

262. गले का हार
अर्थ: अत्यंत प्रिय होना
प्रयोग: राम प्रकाश की बीवी उसके गले का है

263. गले मढना
अर्थ: इच्छा के विरुद्ध
प्रयोग: जब वो तुमको पसंद नहीं करती है तो क्यों अपने आप को उसके गले मढ़ते हो Important idioms hindi

264. गले पड़ा ढोल बजाना
अर्थ: सर पर पड़ी जिम्मेदारी को मजबूरी में पूरा करना
प्रयोग: ना चाहते हुए भी मुझे ये नौकरी करनी पड़ रही है. इसे ही कहते हैं गले पड़ा ढोल बजाना

265. गहरा हाथ मारना
अर्थ: बहुत कुछ अर्जित करना
प्रयोग: राम प्रसाद ने वसीयत के अनुसार अपने चाचा की संपत्ति पर गहरा हाथ मारा है

266. गाँठ काटना
अर्थ: ठग लेना
प्रयोग: नई दिल्ली स्टेशन पर चोर उचक्कों ने अमित की गाँठ काट ली

267. गाँठ का पूरा
अर्थ: बहुत अमीर होना
प्रयोग: सेठ गिरधारी लाल गांठ का पूरा आदमी है

268. गाँठ बांधना
अर्थ: अच्छी तरह से याद रखना
प्रयोग: मुसीबत में सब साथ छोड़ देते हैं इस बात को गाँठ बाँध लो

269. गागर में सागर भरना
अर्थ: थोड़े में बहुत कुछ कह देना
प्रयोग: कबीर दास ने अपने दोहों में गागर में सागर भर दिया है

270. गाढ़े का साथी
अर्थ: मुसीबत में सहायता कने वाला
प्रयोग: रूस भारत का गाढ़े का साथी है

271. गाल बजाना
अर्थ: बकवास करना
प्रयोग: कामचोर व्यक्ति केवल गाल बजाता है

272. गाल फुलाना
अर्थ: रूठ जाना
प्रयोग: अमित की पत्नी बात बात पर गाल फुला लेती है

273. गिन गिन कर दिन काटना
अर्थ: कष्टमय जीवन व्यतीत करना
प्रयोग: जेल में जाने के बाद लोग गिन गिन कर दिन काटते हैं. Important idioms hindi

274. गीदड़-भभकी
अर्थ: झूठ-मूठ का डराना
प्रयोग: मोदीजी विपक्ष की गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं

275. गुड़ देकर मारना
अर्थ: कपटपूर्ण स्नेह दिखाकर विश्वासघात करना
प्रयोग: आजकल के लोग गुड़ देकर मारने लगे हैं

276. गुड़ गोबर होना, गुड़ गोबर करना
अर्थ: काम बिगड़ जाना
प्रयोग: अपनी गलत नीतियों से उसने सब गुड़ गोबर कर दिया

277. गुल खिलाना
अर्थ: कुछ नया किन्तु निंदनीय कार्य करना
प्रयोग: प्रिय बहुत कामुक लड़की है वो अक्सर कोई न कोई नया गुल खिलाती रहती है

278. गूँगे का गुड़
अर्थ: अवर्णनीय सुख
प्रयोग: बिहारीलाल की कविताएँ गूँगे का गुड़ हैं, जो पढ़े वही जाने

279. गूलर का पेट फूलना
अर्थ: सामर्थ्य से अधिक बात करना
प्रयोग: तुम्हारे बस का वो काम नहीं है ज्यादा गूलर की तरह पेट का फुलाओ

280. गोटी बैठना
अर्थ: युक्ति का सफल हो जाना
प्रयोग: राजनीति में सफल होने के लिए गोटी बैठाना पड़ता है

281. घड़ियाँ गिनना
अर्थ: बहुत बेचैनी से इंतज़ार करना
प्रयोग: वो बुजुर्ग आदमी अपने बेटे के आने के लिए घड़ियाँ गिन रहा है

282. घड़ों पानी पड़ना
अर्थ: बहुत लज्जित होना
प्रयोग: एक लड़की के साथ आपतिजनक अवस्था में पकडे जाने पर मंत्री जी पर घड़ों पानी पड़ गया

283. घर काटने को दौड़ना
अर्थ: मन न लगना, सूनापन
प्रयोग: पति के वियोग में रमा को घर काटने को दौड़ता था

284. घर करना
अर्थ: पूरी तरह से रच बस जाना
प्रयोग: विराट कोहली ने अपने शानदार खेल से सबके दिलों में घर कर लिया है

285. घर का आदमी
अर्थ: घनिष्ठ, आत्मीय
प्रयोग: रामलाल है तो नौकर लेकिन ये घर का आदमी है

286. घाट घाट का पानी पीना
अर्थ: हर तरह का अनुभव प्राप्त करना
प्रयोग: इतनी से उम्र में मोहन घाट घाट का पानी पी चुका है

287. घास काटना
अर्थ: तुच्छ काम करना
प्रयोग: मन लगाकर पढाई ना करने वाले बच्चे आगे चलकर घास काटते हैं

288. घास छिलना
अर्थ: टाइम पास करना
प्रयोग: ये तुम्हारी पढाई का वक्त है यहाँ बैठकर घास मत छीलो

289. घी के दीये जलाना
अर्थ: अत्यंत प्रसन्न होना
प्रयोग: राम के वनवास के बाद अयोध्या आने पर वहां के लोगों ने घी के दीये जलाए थे

290. घी-खिचड़ी होना
अर्थ: पूरी तरह से घुल-मिल जाना
प्रयोग: अमित के घर आने के कुछ दिनों के बाद ही रमा घी-खिचड़ी हो गयी Important idioms hindi

291. घुटने टेक देना
अर्थ: हार मान लेना
प्रयोग: 1971 की लड़ाई में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के आगे घुटने टेक दिए

292. घोड़े बेचकर सोना
अर्थ: निश्चिन्त रहना
प्रयोग: परीक्षा खत्म होने के बाद तुम घोड़े बेच के सो सकते हो. Important idioms hindi

293. चन्द्रमा का कलंक
अर्थ: उत्तम वस्तु में भी दोष निकालना
प्रयोग: अब्दुल कलाम साहब के ऊपर कोई आरोप लगाना “चन्द्रमा के कलंक” जैसा ही है

294. चचा बनाकर छोड़ना
अर्थ: बुरी तरह से पिटाई करना
प्रयोग: वकीलों ने कन्हैया कुमार को चचा बनाकर छोड़ दिया

295. चिराग तले अँधेरा
अर्थ: निकट के दोष को ना देख पाना
प्रयोग: पुलिस चौकी के ऊपर ही चोरों का अड्डा था. इसे ही कहते हैं चिराग तले अँधेरा

296. चाँद खुजलाना
अर्थ: पिटने का जी करना
प्रयोग: तुम अपनी शरारतों से बाज नहीं आ रहे. लग रहा है, तुम्हारा चाँद खुजला रहा है

297. चांदी काटना
अर्थ: खूब पैसे कमाना, मजे करना
प्रयोग: व्यापार अगर चल जाए तो व्यापारी खूब चाँदी काटते हैं

298. चाँदी का जूता मारना
अर्थ: घूस देना
प्रयोग: सरकारी बाबुओं को चाँदी का जूता मारो तुम्हारा काम हो गया समझो

299. चिकना घड़ा होना
अर्थ: निर्लज्ज होना
प्रयोग: ज्यादातर नेता चिकने घड़े होते हैं, उन पर किसी भी बात का कोई प्रभाव नहीं पड़ता

300. चींटी के पर निकलना
अर्थ: हैसियत से बढ़कर बात करना, नष्ट होने के करीब होना
प्रयोग: चुनाव समीप आने पर छुटभैये नेताओं के भी चींटियों के पर निकल पड़ते हैं. Important idioms hindi

301. चुल्लू भर पानी में डूब मरना
अर्थ: शर्म के मारे मुँह ना दिखाना
प्रयोग: इतने बड़े घोटाले करने के बाद नेताओं को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए

302. चूना लगाना
अर्थ: नुकसान पहुँचाना
प्रयोग: ठगों में उस भोले ग्रामीण को २०००० रुपये का चुना लगा दिया

303. चूलें ढीली होना
अर्थ: बहुत अधिक मेहनत करने के कारण थक जाना
प्रयोग: दिनरात परीक्षा के तैयारी में लगे रहने के कारण उसकी चूलें ढीली हो गयी हैं

304. चूलें हिलाना
अर्थ: झकझोरना
प्रयोग: शहर में आतंकियों के घुसने की सुचना से प्रशासन की चूलें हिल गयीं

305. चोटी का पसीना एडी तक आना
अर्थ: कड़ी मेहनत करना
प्रयोग: सफलता प्राप्त करने के लिए चोटी का पसीना एडी तक लाना पड़ता है

306. छक्के छुड़ाना
अर्थ: पूरी तरह से परास्त कर देना
प्रयोग: कारगिल के युध्ह में भारतीय सेना ने पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ा दिए थे

307. छठी का दूध निकालना
अर्थ: कठिन काम लेना
प्रयोग: कुछ मालिक नौकरों के छठी का दूध निकाल लेते हैं Important idioms hindi

308. छठी का दूध याद आना
अर्थ: बहुत कष्ट होना
प्रयोग: बाइक से लेह लद्दाख़ जाते हुए मुझे छठी का दूध याद आ गया था

309. छप्पर फाड़ कर देना
अर्थ: बिना मेहनत के धन मिलना
प्रयोग: भगवान जब भी देता है छप्पर फाड़ के देता है

310. छाती पर बाल उग आना
अर्थ: उदार होना
प्रयोग: तुम्हारी बातों से तो ऐसा लग रहा है जैसे तुम्हारी छाती पर बाल उग आये हों’ Important idioms hindi

Ad: