Hindi Parts of Speech (शब्द भेद या शब्दों के भेद)

Ad:

http://www.hindisarkariresult.com/hindi-parts-of-speech
Parts of speech in Hindi

Hindi Parts of Speech/ जिस तरह English में Parts of Speech होता है ठीक उसी को हिंदी में शब्द भेद या  शब्द के भेद कहते हैं. किसी भी वाक्य को लिखने व बोलने के लिए शब्दों के समूह का प्रयोग किया जाता है। वाक्य में प्रयोग के समय इन सभी शब्दों को कोई न कोई नाम जरूर दिया जाता है, जैसे – संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण आदि। शब्दों के सही प्रयोग को समझने के लिए ही इन्हें 8 वर्गों में बाँटा गया है जिन्हें “शब्द भेद” Parts of Speech कहते हैं।

शब्द भेद/ शब्दों के प्रकार (Parts of speech)

शब्द के दो रूप होते हैं

  1. विकारी शब्द
  2. अविकारी शब्द

विकारी शब्द: जिन शब्दों का लिंग, वचन, कारक आदि के कारण रूप परिवर्तन होता है, उन्हें विकारी शब्द कहते हैं

जैसे:

  • संज्ञा: लड़का, लड़की, लड़के, लड़कियां आदि
  • सर्वनाम: उसका, उसकी, उसके, उनकी, उनके आदि
  • विशेषण: अच्छा, अच्छी, अच्छे आदि
  • क्रिया: पढ़ता, पढ़ती, पढ़ते आदि

इस प्रकार यह स्पष्ट है कि विकारी शब्द संज्ञा सर्वनाम विशेषण तथा क्रिया है क्योंकि इनके रूप में परिवर्तन होता है. Hindi Parts of Speech

अविकारी शब्द: जिन शब्दों में  लिंग वचन तथा कारक के कारण कोई परिवर्तन नहीं होता है, उन्हें अविकारी शब्द कहते हैं

जैसे:

  • क्रिया-विशेषण
  • संबंधबोधक
  • समुच्चयबोधक
  • विस्मयादिबोधक

ठीक English की तरह हिंदी में भी 8 शब्द भेद या  शब्द के भेद या Parts of Speech होते हैं जो निम्नलिखित हैं:

1)   संज्ञा Sangya (Noun)

2)    सर्वनाम Sarvanam (Pronoun)

3)    विशेषण Vesheshan (Adjectives)

4)   क्रिया Kriya (Verb)

5)    क्रिया विशेषण Kriya Vesheshan (Adverb)

6)   संबंधबोधक Sambandhbodhak (Preposition)

7)   समुच्चयबोधक Sammuchyabodhak (Conjuction)

8)   विष्मयादिबोधक Vismayadibodhak (Interjection)

English के Parts of Speech यहाँ पढ़ें

1) संज्ञा Sangya (Noun)

किसी भी व्यक्ति, वस्तु अथवा स्थान आादि के नाम को संज्ञा कहते है। जैसे: कमल, रजिया, दिल्ली, मिट्टी, आदि

For Example:

  • कमल: (किसी खास लड़के का नाम।)
  • रजिया: (किसी खास लड़की का नाम।)
  • दिल्ली: (किसी खास महानगर का नाम।)
  • मिट्टी: (किसी खास वस्तु का नाम।)

संज्ञा के उदाहरण के कुछ वाक्यप्रयोग निम्नलिखित हैं:

जैसे:

  • कमल पढाई कर रहा है
  • रजिया खेल रही है 
  • दिल्ली एक सुन्दर महानगर है
  • मिट्टी में ही अनाज का उत्पादन होता है

2) सर्वनाम Sarvanam (Pronoun)

किसी भी वाक्य में संज्ञा के बदले प्रयोग किये जाने वाले शब्द को सर्वनाम कहते है। जैसे – वह, वो, हम, तुम, मै, तुम्हारा आदि।)

For Example:

  • वह –  He or She
  • वो – They
  • हम – We
  • तुम – You
  • मै – I
  • तुम्हारा – Your

सर्वनाम के उदाहरण के कुछ वाक्यप्रयोग निम्नलिखित हैं:

जैसे:

  • हमलोग आज घूमने जा रहे है।
  • मै बाजार जा रही हूं।
  • तुम क्या कर रहे हो?

Hindi Parts of Speech

3) विशेषण Vesheshan (Adjectives)

किसी भी संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द को विशेषण कहते हैं।

जैसे –

  • राम एक युवा लङका है।
  • राधा एक खूबसूरत लड़की है।

यहाँ पर ‘युवा’ राम की विशेषता बता रहा है और ‘खूबसूरत’ राधा की. अतः यहाँ युवा और खूबसूरत विशेषण हैं. इसी तरह अन्य विशेषण हैं: चतुर, काला, गोरा, लम्बा, पतला, मोटा, छोटा इत्यादि

विशेषण के उदाहरण के कुछ वाक्यप्रयोग निम्नलिखित हैं:

जैसे:

  • रोहन चतुर है
  • मोहन काला है
  • राजू गोरा है
  • अमित लम्बा है
  • अर्जुन पतला है
  • रावण मोटा है
  • नीरज छोटा है

4) क्रिया Kriya (Verb)

किसी वस्तु या चीज़ के विषय मे कहने के लिए जिस शब्द का प्रयोग होता है। उस शब्द को क्रिया कहते हैं।

For Example:

  • खाता है – Eating
  • जाता है – Going
  • सोता है – Sleeping
  • गाता है – Singing

नोट: ऊपर उदाहरण में दिए गये सभी क्रिया एकवचन पुल्लिंग में हैं. इनका एकवचन स्त्रीलिंग क्रमश: होगा: खाती है, जाती है, सोती है, गाती है, और बहुवचन दोनों लिंगों के लिए एकसमान होगा: खाते हैं, जाते हैं, सोते हैं,  गाते हैं

क्रिया के उदाहरण के कुछ वाक्यप्रयोग निम्नलिखित हैं:

जैसे:

  • सीता मिठाई खा रही है।
  • शान गाना गा रहा है।
  • सिम्पी नाच रही है।

5) क्रिया-विशेषण Kriya Vesheshan (Adverb)

Kriya Vesheshan (क्रिया-विशेषण) in Hindi

क्रिया का विश्लेषण करने वाले अथवा क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्द को क्रिया-विशेषण कहते है।

For Example:

  • धीरे-धीरे – Slowly
  • तेज़ – Fast

क्रिया के उदाहरण के कुछ वाक्यप्रयोग निम्नलिखित हैं:

जैसे:

  • राम धीरे-धीरे खाना खाता है.
  • खरगोश बहुत तेज दौड़ रहा है.

Hindi Parts of Speech

6) सम्बन्धबोधक या सम्बन्धसूचक Preposition (Sambandhbodhak)

सम्बन्धबोधक या सम्बन्धसूचक वो शब्द होते हैं जो किसी संज्ञा या सर्वनाम और वाक्य के दूसरे भाग के बीच के संबंध को दर्शाते हैं।

For Example:

  • अन्दर – Inside
  • बाहर – Outside
  • पास/ नजदीक-  Near

सम्बन्धबोधक या सम्बन्धसूचक के उदाहरण के कुछ वाक्यप्रयोग निम्नलिखित हैं:

जैसे:

राम घर के बाहर है। – Ram is outside the home.

रीता होटल के अंदर है। – Reeta is inside the hotel.

वह स्टेशन के पास है. – He is near the station.

7) समुच्चयबोधक या संयोजक Conjuction (Sammuchyabodhak)

समुच्चयबोधक या संयोजक वह शब्द है जो बीच में आकर दो शब्दों या वाक्यों को जोड़ता है. जैस – और / या / किन्तु / परन्तु / नहीं तो आदि।

For Example:

  • और – And
  • किंतु – But
  • क्योंकि – Because

समुच्चयबोधक या संयोजक के उदाहरण के कुछ वाक्यप्रयोग निम्नलिखित हैं:

जैसे:

  • राम और श्याम भाई है। Ram and Shyam both are brothers.
  • रोहन को पैसे मत देना क्योंकि वो उधार वापिस नही करता है। – Don’t give money to Rohan because he does not return the amount.

8) विस्मयादिबोधक Vismayadibodhak (Interjection)

विस्मयादिबोधक शब्दों का प्रयोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। जब अचानक हुई किसी घटना से मन की भावनाएं व्यक्त हों जैसे खुशी या दुख आदि तो वहाँ   विस्मयादिबोधक शब्द होते हैं. ऐसे शब्द के अन्त में एक्सक्लेमेशन मार्क (!) को लगाया जाता है।

For example:

  • अरे! – Oh!
  • काश! – I wish!
  • वाह! – Wow!

विस्मयादिबोधक के उदाहरण के कुछ वाक्यप्रयोग निम्नलिखित हैं:

जैसे:

  • अरे! ये तो बहुत सुदंर है। Oh! This is very beautiful.
  • वाह: कितना अच्छा मौसम है। Wow! How pleasant the weather is.

Hindi Parts of Speech

Ad:

10 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.