Geographical Nicknames in Hindi विश्व के प्रमुख स्थानों के भौगोलिक उपनाम

Ad:

https://www.hindisarkariresult.com/geographical-nicknames-in-hindi
Geographical Nicknames in Hindi

Geographical Nicknames in Hindi / विश्व के प्रमुख देश व शहरों के भौगोलिक उपनाम की सूची (Geographical Nicknames of Famous World Places in Hindi)

दोस्तों विश्व में जितने भी देश या प्रसिद्द स्थान हैं उनकी कुछ ना कुछ विशेषताएं होती हैं जिसकी वजह से वो इतने प्रसिद्द होते हैं. इन्ही विशेषताओं के कारण उनके कुछ उपनाम भी प्रचलित हो जाते हैं. कई बार यह देखा जाता है कि कुछ देशों या स्थानों की विशेष भौगोलिक स्थितिओं के कारण उनके कुछ विशेष भौगोलिक उपनाम दे दिए जाते हैं. इस आर्टिकल में हम विश्व के प्रमुख शहरों व राज्यों के भौगोलिक उपनामों के बारे में सामान्य जानकारी ददे रहे हैं. विश्व के ऐसे कई सारे देश हैं जिसको उनके मुख्य नाम के बजाय वहाँ के किसी प्रचलित जगह के नाम से भी जाना जाता है, यहाँ पर हम उन देशों की ही बात करने जा रहे हैं.

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में विश्व के प्रमुख शहरों व राज्यों के भौगोलिक उपनामों के आधार पर कुछ प्रश्न अवश्य पूछे जाते है, इसलिए यह जानना बेहद जरुरी हो जाता है. यह आपकी सभी प्रकार की परीक्षा की तैयारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आइये देखते हैं कि विश्व के कौन-से शहर को किस भौगोलिक उपनाम (Geographical Nicknames in Hindi) से जाना जाता है:

विश्व के प्रमुख देशों/स्थानों के भौगोलिक उपनामों की सूची (Geographical Nicknames of Famous World Places in Hindi)

भौगोलिक नामस्थान
पोप का शहर   रोम
रक्तवर्ण महिला रोम
प्राचीन विश्व की साम्रज्ञी रोम
ईटरनल सिटी (होली सिटी)      रोम
पश्चिम का बेबीलोन     रोम
एंटीलीज का मोतीक्यूबा
शुगर बाऊल ऑफ द वर्ल्डक्यूबा
गगनचुंबी इमारतों का नगर      न्यूयॉर्क
पर्ल ऑफ दी आरियंट   सिंगापुर
क्वेकट सिटी   फिलाडेल्फिया
हवा वाला शहर/गार्डन सिटी      शिकागो
चीन का शोक   ह्वांगहो नदी (पीली नदी)
निरंतर बहने वाले झरनों का शहर क्विटो (इक्वेडोर)
लैंड ऑफ द गोल्डेन फ्लीसऑस्ट्रेलिया
लैंड ऑफ मॉर्निंग काम  कोरिया
हर्मिट किंगडम  कोरिया
लैंड ऑफ कंगारूऑस्ट्रेलिया
लैंड ऑफ थाउजेंड लेक्स/झीलों का देश    फिनलैंड
लैंड ऑफ मिडनाइट सन नार्वे
भूमध्य सागर का द्वार  जिब्राल्टर
होली लैंड      जेरूसलम (इजराइल)
ग्रेनाइट सिटी   एवरडीन (स्कॉटलैंड)
एम्राल्ड द्वीप   आयरलैंड
नील नदी की देनमिस्र
क्वीन ऑफ एड्रियाटिक   वेनिस (इटली)
प्लेग्राउंड ऑफ यूरोपस्विट्जरलैंड
सूर्योदय का देश जापान
लौंड ऑफ थंडरबोल्ट    भूटान
सफेद हाथियों का देश   थाईलैंड
लैंड ऑफ दी थाउजैंड ऐलीफैंट्स   लाओस
लिली का देश  कनाडा
हैरिंग पोंड     एटलांटिक महासागर
संसार/दुनिया की छत    पामीर का पठार
वेनिस ऑफ दी वर्ल्ड    स्टॉकहोम (स्वीडन)
गोरों की क्रब   गिनी तट (द. अफ्रीका)
लैंड ऑफ केक्सस्कॉटलैंड
कॉकपिट ऑफ यूरोप    बेल्जियम
सिटी ऑफ गोल्डेन गेट  सेन फ्रांसिस्को (यूएसए)
स्वप्निल मीनारों वाला शहर     ऑक्सफोर्ड (इंग्लैंड)
दक्षिण का ब्रिटेनन्यूजीलैंड
अंध महाद्वीप  अफ्रीका
स्वर्णिम पैगोडा का देश  म्यांमार
संसार का निर्जनतम द्वीपत्रिस्तान डी कुन्हा
पूर्व का मैनचेस्टरओसाका (जापान)
फॉरबिडन सिटी ल्हासा (तिब्बत)
इंग्लैंड का बगीचाकेंट
आंसुओं का प्रवेश द्वार  बाब-अल-मंउब जलडमरूमध्य
मोतियों का द्वीपबहरीन
यूरोप के बारूद का पीपा बाल्कन
लैंड ऑफ सैटिंग सन    ब्रिटेन
श्वेत नहर     बेलग्रेड (यूगोस्लाविया)
स्मारकों की नगरीवियाना (ऑस्ट्रिया)
विश्व की जन्नत/फैशन  की नगरीपेरिस
एशिया का पेरिसथाईलैंड
आइलैंड ऑफ क्लोब्ज   जंजीवार (तंजानिया)
गार्डन प्रोविन्स ऑफ साउथ अफ्रीकानेटाल
पिलर्स ऑफ हरक्युलिस  स्ट्रेट्स ऑफ जिब्राल्टर
पवन चक्कियों की भूमि  नीदरलैंड
हिंद महासागर का मोती/पूर्व का मोती     श्रीलंका
यूरोप का हृदय  स्विट्ज़रलैण्ड
अट्टालिकाओं का शहर  न्यूयार्क
कन्गारुओ  का  देश    आस्ट्रेलिया
चीनी का कटोरा क्यूबा
निषिद्ध शहर  लहासा
पवित्र भूमि    येरुसलम
पिरामिड का देशमिश्र
पूरब का मोती  सिंगापुर
पैगोडा का देश  म्यांमार
प्रभात की शांति वाला देशकोरिया
बिजली की गडगडाहट का देश    भूटान
भूमध्य सागर की कुंजी  जिब्राल्टर
मध्यरात्रि का सूर्यनार्वे
लौंग का द्वीप  जंजीबार
यूरोप का स्वर्ग  स्विट्ज़रलैण्ड
यूरोप का अखाडाबेल्जियम
यूरोप का मरीज़ तुर्की
विचित्र महादेश  आस्ट्रेलिया
संसार का रोटी भंडार    उत्तरी अमेरिका का प्रेयरीज़  मैदान
सदाबहार शहर  क्वेटो
सफ़ेद हाथियों  का देश  थाईलैंड
सात पर्वतों का नगर    रोम
एम्पायर सिटी/साम्राज्य शहर     न्यूयार्क
सांपो का देश   ब्राज़ील
सूर्योदय का देश जापान
सोने और हीरों का देश  दक्षिण अफ्रीका
स्वर्णिम द्वार का शहर  सेन फ्रांसिस्को

Geographical Nicknames in Hindi

इसे भी पढ़ें: विश्व के प्रमुख देश, उनकी राजधानियां और उनकी मुद्राएँ

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.