FAO Full Form (Food and Agriculture Organization)

Ad:

https://www.hindisarkariresult.com/fao-full-form/
FAO Full Form

FAO Full Form in Hindi, FAO: Food and Agriculture Organization (खाद्य और कृषि संगठन)

FAO का फुल फॉर्म है:Food and Agriculture Organization.” इसका हिंदी मतलब होता है:खाद्य और कृषि संगठन”

FAO यानि खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो भुखमरी को मिटाने और पोषण तथा खाद्य सुरक्षा में सुधार के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व करती है। इसका लैटिन आदर्श वाक्य, fiat panis (फिएट पैनिस) है जिसका अंग्रेजी अनुवाद ” let there be bread (लेट देयर बी ब्रेड) होता है। जिसका मतलब “सबके लिए रोटी हो” होता है.

यह (FAO Full Form) एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जो कृषि उत्पादन, वानिकी और कृषि विपणन संबंधी शोध विषय का अध्ययन करता है। यह संगठन खाद्य एवं कृषि संबंधी ज्ञान और जानकारियों के आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच भी प्रदान करता है। इसके साथ-साथ यह इन क्षेत्रों में विभिन्न देशों के अधिकारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी करता है। विकासशील देशों में कृषि के विकास में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। एफ़.ए.ओ विकासशील देशों को बदलती तकनीक जैसे कृषि, पर्यावरण, पोषक तत्व और खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी देता है। यह संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ की एक विशिष्ट संस्था है और उसी के अन्तर्गत्त कार्य करता है।

FAO का इतिहास

FAO की स्थापना 16 अक्टूबर, 1945 को क्यूबेक शहर, कनाडा में हुई थी। 1951 में इसका मुख्यालय वाशिंग्टन से रोम स्थानांतरित कर दिया गया। वर्तमान में 197 राष्ट्र इसके सदस्य हैं, जिसमें यूरोपियाई समुदाय एवं फैरो द्वीप समूह भी सम्मिलित हैं, जो कि इसके एसोसियेट सदस्य हैं। एफ.ए.ओ के प्रथम महानिदेशक ब्रिटेन के जॉन ओर थे। सदस्य देशों के सम्मलित प्रतिनिधियों द्वारा इस संगठन को शासित किया जाता है। इसकी बैठक द्विवार्षिक होती है, जिसमें पिछले दो वर्ष में किये गए कार्यो की समीक्षा और आगामी दो वर्षो के लिए बजट पारित किया जाता है।

FAO का वर्ष 2008-09 का बजट 92.98 करोड़ अमरीकी डालर था। इस (FAO Full Form) सम्मेलन में 49 लोगों का चयन भी किया जाता है जो अंतरिम शासित समिति के रूप में कार्य करती है। इस सम्मेलन में ही महानिदेशक (डायरेक्टर जनरल) का चुनाव भी होता है। FAO के सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है।

FAO के विभिन्न विभाग

वर्तमान में इस संगठन के आठ विभाग हैं, जो निम्नलिखित हैं:

  1. प्रशासन एवं वित्त
  2. आर्थिक और सामाजिक
  3. फिशरीज
  4. वानिकी
  5. सामान्य विषय और सूचना
  6. सतत विकास
  7. कृषि और उपभोक्ता सुरक्षा
  8. तकनीकी सहयोग

खाद्य और कृषि संगठन का उद्देश्य क्या है?

खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) (FAO Full Form) संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो भूख को हराने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व करती है। इस संगठन का मुख्य लक्ष्य सभी के लिए खाद्य सुरक्षा प्रोवाइड कराना है और यह सुनिश्चित करना है कि सक्रिय, स्वस्थ जीवन जीने के लिए लोगों को पर्याप्त उच्च गुणवत्ता वाला भोजन नियमित रूप से उपलब्ध हो.

FAO के अबतक के महानिदेशक

महानिदेशकदेशकार्यकाल
सर जॉन बॉयड ओरयू॰के॰अक्टूबर 1945 – अप्रैल 1948
नोरिस ई डॉडस.राज्य अमेरिका अप्रैल 1948 – दिसम्बर 1953
फिलिप वी कार्डनस.राज्य अमेरिकाजनवरी 1954 – अप्रैल 1956
सर हर्बर्ट ब्रॉडलेयूकेअप्रैल 1956 – नवंबर 1956 (कार्यकारी)
बिनय रंजन सेनभारतनवंबर 1956 – दिसम्बर 1967
ऐडेक हैन्ड्रिक बोएर्मानीदरलैंड्सजनवरी 1968 – दिसम्बर 1975
एदुआर्द सौमालेबनानजनवरी 1976 – दिसम्बर 1993
जैक्स डियोफ:सेनेगलजनवरी 1994 – दिसंबर 2011
जोस ग्राज़ियानो दा सिल्वा,ब्राज़ीलजनवरी 2012 – जुलाई 2019
चु डोंग्यूचीनअगस्त 2019 – वर्तमान

FAO के मुख्य कार्यालय

अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय

FAO संगठन का मुख्यालय रोम में स्थित है, जो इटाइलियन ईस्ट अफ़्रीका विभाग का पूर्व कार्यालय रहा है। इस इमारत एक सामने ही ऐक्ज़म ओबेलिस्क स्थित है। इसको इथियोपिया से 1937 में बेनिटो मसोलिनी ने छीन लिया था, फिर बाद में 18 अप्रैल 2005 को लौटाया गया।

FAO के क्षेत्रीय कार्यालय

FAO के क्षेत्रीय कार्यालय निम्नलिखित हैं:

  • अफ़्रीका अक्रा, घाना
  • दक्षिण अमरीका एवं कैरिबियन, सैन्टियागो, चिली
  • एशिया-प्रशांत, बैंगकॉक, थाईलैंड
  • नियर ईस्ट, काहिरा, मिस्र
  • यूरोप, बुडापेस्ट, हंगरी

इसे भी पढ़ें: AIIMS का फुल फॉर्म क्या है देश के सबसे प्रसिद्द AIIMS

FAO के उप क्षेत्रीय कार्यालय

FAO के उप क्षेत्रीय कार्यालय निम्नलिखित हैं:

  • दक्षिणी एवं पूर्वी अफ़्रीका, हरारे, ज़िम्बाब्वे
  • प्रशान्तीय द्वीप, एपिया, सामोआ
  • मध्य एवं पूर्वी यूरोप, बुडापेस्ट हंगरी
  • कैरीबियन, ब्रिजटाउन, बार्बाडोस
  • उत्तरी अफ़्रीका ट्यूनिस, ट्यूनीशिया
  • मध्य एशिया, अंकारा, तुर्की
  • पश्चिमी अफ़्रीका, अक्रा, घाना
  • पूर्वी अफ़्रीका, अदिस अबाबा, इथियोपिया
  • मध्य अफ़्रीका, लिब्रेविले, गओबोन
  • मध्य अमरीका, पनामा सिटी, पनामा

FAO के लायज़न कार्यालय

FAO के लायज़न कार्यालय निम्नलिखित हैं:

  • संयुक्त राष्ट्र से लायज़न कार्यालय जेनेवा
  • उत्तरी अमरीका से लायज़न कार्यालय वाशिंगटन डी.सी.
  • संयुक्त राष्ट्र से लायज़न कार्यालय न्यू यॉर्क
  • जापान से लायज़न कार्यालय योकोहामा
  • यूरोपीय संघ एवं बेल्जियम से लायज़न कार्यालय ब्रसल्स

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.