ESA Full Form (European Space Agency)

Ad:

https://www.hindisarkariresult.com/esa-full-form/
ESA Full Form

ESA Full Form in Hindi, ESA: European Space Agency (यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी)

ESA का फुल फॉर्म “European Space Agency” है जिसका हिंदी अर्थ “यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी” या “यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण” है. ESA यानि यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी अंतरिक्ष के लिए यूरोप का प्रवेश द्वार है। इसका मिशन यूरोप की अंतरिक्ष क्षमता के विकास को आकार देना और यह सुनिश्चित करना है कि अंतरिक्ष में निवेश से यूरोप और दुनिया के नागरिकों को लाभ मिलता रहे।

ESA का इतिहास

ESA 22 सदस्य देशों वाला एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन (ESA Full Form) है जो यूरोप की अंतरिक्ष क्षमता के विकास को प्रदर्शित करता है। इस संगठन का मुख्य काम अपने सदस्यों के वित्तीय और बौद्धिक संसाधनों को समन्वित करना है। यह यूरोपीय देशों के बाहर भी अपने कार्यक्रम और गतिविधियों को संचालित करता है। ESA का मुख्यालय पेरिस में स्थित है।

ESA 22 सदस्य देशों का एक अंतर सरकारी संघठन है जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष अन्वेषण है। इसकी स्थापना 1975 में हुयी तथा पेरिस में इसका मुख्यालय स्थापित किया गया। वर्ष 2018 के अनुसार ESA के विश्वभर में सदस्यों की संख्या 2200 के लगभग है। वर्ष 2021 के अनुसार ESA का वार्षिक बजट €6.5 करोड़ पौंड है।

ESA यानि यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी किस देश में है?

यूरोप महाद्वीप के कुल 17 देश यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ESA के सदस्य राज्य हैं जो निम्नलिखित हैं:

  • ऑस्ट्रिया
  • बेल्जियम
  • डेनमार्क
  • फिनलैंड
  • फ्रांस
  • जर्मनी
  • ग्रीस
  • आयरलैंड
  • इटली
  • लक्जमबर्ग
  • नीदरलैंड
  • नॉर्वे
  • पुर्तगाल
  • स्पेन
  • स्वीडन
  • स्विट्जरलैंड
  • यूनाइटेड किंगडम

ESA यानि यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA Full Form) का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम में मानव अंतरिक्ष उड़ान (मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन कार्यक्रम में भागीदारी के माध्यम से) को शामिल करना है. इसके अतिरिक्त इसके मुख्य कामों में  अन्य ग्रहों और चंद्रमा के लिए मानव रहित अन्वेषण मिशनों का प्रक्षेपण और संचालन, पृथ्वी अवलोकन, विज्ञान और दूरसंचार, प्रक्षेपण वाहनों को डिजाइन करना, तथा एक प्रमुख स्पेसपोर्ट बनाए रखना है.

इसे भी पढ़ें: ISRO का फुल फॉर्म क्या है?

ESA यानि यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने फ्रेंच गुयाना के कौरौ में गुयाना स्पेस सेंटर के साथ भी काम करती है और मुख्य यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन 5 को इसने एरियनस्पेस के माध्यम से संचालित किया. इस प्रक्षेपण वाहन को लॉन्च करने और आगे विकसित करने की तकनीक ESA साझा करता है। ESA एजेंसी नासा के साथ भी ओरियन स्पेसक्राफ्ट सर्विस मॉड्यूल के निर्माण के लिए भी काम कर रही है जो स्पेस लॉन्च सिस्टम पर उड़ान भरेगा।

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.