Continent Mahadweep (विश्व के महाद्वीप)

Ad:

continent mahadweep
continent mahadweep

Continent Mahadweep / विश्व के महाद्वीप / Continents in Hindi

पृथ्वी पर भू-भाग की सबसे बड़ी इकाई को महाद्वीप कहते हैं. सम्पूर्ण पृथ्वी का स्थल क्षेत्र सात महाद्वीपों में विभक्त है-

एशिया महाद्वीप

एशिया शब्द की उत्पत्ति हिब्रू भाषा के आसु से हुई है, जिसका शाब्दिक अर्थ-‘उदित सूर्य’ है.

एशिया महाद्वीप के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें:

1. यह विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है. (सम्पूर्ण विश्व का 30% स्थल) इसका क्षेत्रफल 4,45,79,000 वर्ग किमी है.
2. उत्तर से दक्षिण तक इसकी लम्बाई 8 हजार 700 किमी है, तथा पूर्व से पश्चिम तक इसकी लम्बाई 9 हजार 709 किमी है.
3. यहाँ विश्व की लगभग 60% जनसंख्या निवास करती है, एशिया में विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर ‘माउन्ट एवरेस्ट’ है. इसकी ऊँचाई (8850मी) है.
इसे ‘सागरमाथा’ के नाम से भी जानते हैं.
4. विश्व का सर्वाधिक विस्तृत पठार तिब्बत का पठार है, जो मध्य एशिया में 2,00,000 वर्ग किमी क्षेत्र में विस्तृत है. एशिया में विश्व का सबसे ऊँचा पठार ‘पामीर’ है, जिसकी ऊँचाई 4,875मीटर है. इसी कारण पामीर को ‘विश्व की छत’ कहते हैं . Continent Mahadweep
5. एशिया में विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश चीन है | एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश चीन तथा सबसे छोटा देश मालदीव है.

6. एशिया में विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश सिंगापुर है.
7. एशिया में फिलीपीन्स द्वीप समूह के पास विश्व का सबसे गहरा सागरीय गर्त प्रशान्त महासागर में मेरियाना गर्त है,जो 11,033 मीटर गहरा है |
8. एशिया में स्थित विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल- झील है, तथा विश्व की सबसे बड़ी झील (आंतरिक सागर) कैस्पियन सागर है. जो 371800वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है.
9. एशिया महाद्वीप में विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र मावसिनराम मेघालय,जो भारत में है |इससे पहले सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र चेरापूँजी था |
10. विश्व का सर्वाधिक समाचारपत्र पढ़ने वाला देश हांगकांग है, तथा विश्व का सर्वाधिक डाकघर वाला देश भारत है,तथा एशिया की प्रमुख नदियाँ- आमूर,सीक्यांग और यांगटी-सी-क्यांग है जो प्रशांत महासागर में गिरती है

11. आर्कटिक महासागर में गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदियां लीना, ओबे और येनेसी हैं. इनका मुहाना शीत ऋतु में जम जाता है
12. भूमध्यसागरीय जलवायु के एशियाई देश साइप्रस, जॉर्डन, इजराइल, टर्की, लेबनान आदि है Continent Mahadweep
13. एशिया में सबसे ज्यादा जूट और गन्ना उत्पादन क्रमश: बांग्लादेश और भारत करते हैं
14. एशिया में सबसे ज्यादा जल विद्युत का विकास जापान में हुआ है
एशिया में सबसे घना बसा हुआ द्वीप जावा है
15. एशिया का सबसे बड़ा रेल मार्ग ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग यह लेनिनग्राद से ब्लडीबोस्तक तक जाता है इसकी कुल लंबाई 9438 किलोमीटर है

16. एशिया का सबसे बड़ा रबड़ उत्पादक और निर्यातक देश थाईलैंड मलेशिया और इंडोनेशिया है
17. एशिया में सबसे ज्यादा प्राकृतिक रबड़ उत्पादन करने वाला देश थाईलैंड है
18. एशिया में सबसे ज्यादा टिन उत्पादन करने वाला देश मलेशिया है
19. एशिया का सबसे गर्म नगर जैकोबाबाद पाकिस्तान में है
20. एशिया की स्वेज नहर, लाल सागर और भूमध्य सागर को जोड़ती है

21. एशिया में सबसे ज्यादा जलयान बनाने वाला देश जापान है
22. आर्कटिक और प्रशांत महासागर को जोड़ने वाला जलडमरूमध्य बेरिंग जलडमरूमध्य अलास्का और कमचटका प्रायद्वीप के बीच है
23. जापान का नागासाकी शहर क्यूशू द्वीप पर स्थित है Continent Mahadweep
24. बेरिंग जलसंधि अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के समानांतर स्थित है
25. विश्व में सिंचाई के लिए नहरों का सबसे बड़ा जाल पाकिस्तान में है
26. म्यामार अपनी सुंदर बौद्ध मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है

यूरोप महाद्वीप: यूरोप महाद्वीप के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें-

1. यूरोप महाद्वीप में कुल 46 देश है. काकेशस पर्वत श्रृंखला यूरोप महाद्वीप को एशिया से पृथक करता है
2. यूरोप महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर अन्य सभी महाद्वीपों से छोटा है
3. यूरोप महाद्वीप उत्तर में उत्तरी ध्रुव सागर दक्षिण में भूमध्य सागर और काला सागर तथा पश्चिम में अंध महासागर से घिरा है
4. यूरोप का सर्वोच्च शिखर एलबुर्ज 5642 मीटर ऊंचा है जो रूस में स्थित है
5. यूरोप महाद्वीप की सर्वाधिक महत्वपूर्ण नदी डेन्यूब नदी है जिसकी लंबाई 2842 किलोमीटर है यह ऑस्ट्रेलिया बुलगारिया चेकोस्लोवाकिया यूगोस्लाविया और रोमानिया से होकर बहती हुई यूक्रेन की सीमा के निकट काला सागर में गिरती है.

इसे भी पढ़ें: विश्व के प्रमुख महासागर और महासागरीय जीवन

6. डेन्यूब नदी के तट पर बुडापेस्ट बुखारेस्ट वियना और बेलग्रेड बंदरगाह स्थित है
7. यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा नगर लंदन है जो टेम्स नदी के तट पर बसा है
फ्रांस की राजधानी पेरिस है जो सीन नदी के तट पर बसी है. एक बहुत ही खूबसूरत नगर है इसे फैशन की नगरी भी कहा जाता है.
8. यूरोप की यूक्रेन गणराज्य विश्व का प्रमुख गेहूं उत्पादक केंद्र हैं इसे विश्व का अन्न भंडार या रोटी की डलिया भी कहा जाता है.
9. इटली विश्व का सबसे बड़ा अंगूर और जैतून उत्पादक देश है.
10. राइन नदी का जलमार्ग विश्व का सर्वाधिक व्यस्तअंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है.

11. यूरोप का सबसे महत्वपूर्ण रेल मार्ग ओरिएंट रेल मार्ग है जो फ्रांस के पेरिस से टर्की के कुस्तुनतुनिया नगर तक जाती है
12. क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सर्वाधिक बड़ा देश रूस यूरोप महाद्वीप में स्थित है. Continent Mahadweep
13. यूरोप के अधिकांश देश को तीन ओर से सागर द्वारा घिरा होने के कारण ‘प्रायद्वीपों का महाद्वीप’ कहा जाता है।
14. इटली को यूरोप का भारत कहा जाता है,क्योंकि यह भी भारत की तरह कृषि प्रधान देश है यहां हिमालय की तरह ‘आल्पस पर्वत’ है।
15. यूरोप में जल-विद्युत का सर्वाधिक विकास ‘इटली’ एवं ‘स्वीडेन’ में हुआ है।
यूरोप के फिनलैंड को ‘झीलों का देश’ कहते हैं।\

उत्तरी अमेरिका: उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें-

1. उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा बड़ा महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 2,42,55,000 वर्ग किलोमीटर है।
2. उत्तर अमेरिका, मध्य अमेरिका का कैरेबियन सागरीय क्षेत्र में कुल 29 देश हैं।
3. उत्तरी अमेरिका की खोज 1492 ई. में कोलंबस द्वारा की गई थी। अतः इसे नई दुनिया (New World)कहां जाता है।
4. उत्तरी अमेरिका का नाम ‘अमेरिगो वेस्पुस्सी’ नामक साहसी यात्री के नाम पर अमेरिका पड़ा। Continent Mahadweep
5. उत्तरी अमेरिका का उच्चतम पर्वत शिखर माउंट मैकिंले (6194 मीटर) अलास्का में है।

6. उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर न्यूफाउंडलैंड के दक्षिणी पश्चिमी तटीय भाग को “ग्रैण्ड बैंक” कहते हैं।यह मत्स्य-पालन का प्रमुख केंद्र है।
7. उत्तरी अमेरिका महादेश में रेड इंडियन और नीग्रो नामक प्रमुख जनजातियाँ निवास करती है।
8. संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का सर्वाधिक मक्का उत्पादन करने वाला देश है।
9. विश्व में सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादित करने वाला देश संयुक्त राज्य अमेरिका है।
10. उत्तरी अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल विश्व का सबसे बड़ा स्टेशन है।

11. उत्तरी अमेरिका में स्थित सुपीरियर झील विश्व की सबसे बड़ी ताजे जल की झील है।
12. उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर लेब्रोडोर ठंडी जलधारा एवं गल्फ स्ट्रीम गर्म जलधारा बहती है।
13. उत्तरी अमेरिका के दो अंतर पर्वतीय पठार कोलोरेडो पठार एवं मैक्सिको का पठार है। Continent Mahadweep
14. संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी भाग में नमकीन पानी का झील ग्रेट साल्ट लेक स्थित है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के यूटाह राज्य में स्थित है।
15. जनसंख्या की दृष्टि से उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा नगर मैक्सिको सिटी है।

दक्षिणी अमेरिका: दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें:

1. दक्षिणी अमेरिका का अधिकांश विस्तार दक्षिणी गोलार्द्ध में है। यह विश्व का चौथा बड़ा महाद्वीप है ।इसका क्षेत्रफल 1,77,98,500 वर्ग किलोमीटर है। इसमें 15 देश स्थित है।
2. भूमध्य रेखा पर स्थित दक्षिण अमेरिका के देश हैं। इक्वेडोर, कोलंबिया एवं ब्राजील।
3. दक्षिण अमेरिका में पेरू बोलिबिया सीमा पर विश्व की सबसे अधिक ऊंची नौकायन झील ‘टिटिकाका’ (3811 मीटर ऊंचाई) पर है।
4. दक्षिण अमेरिका में चिली-अर्जेण्टीना सीमा पर विश्व का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी ओजेस-डेल सलाडो (6868 मीटर ) एण्डीज पर्वत माला में स्थित है।
5. दक्षिण अमेरिका के ब्राजील में बहने वाली अमेजन नदी विश्व में अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से प्रथम नदी है और इस महादेश की सबसे लंबी नदी है।

6. दक्षिणी अमेरिका में गुयाना ,ब्राजील और पेटोगोनिया के पठार हैं।
7. दक्षिण अमेरिका के अर्जेंटीना में विश्व घास के मैदान को पंपास कहते हैं।
8. दक्षिणी अमेरिका में अर्जेंटीना सर्वाधिक सूरजमुखी के बीज उत्पादित करता है। विश्व में इसका दूसरा स्थान है। गेहूं की चन्द्राकर पेटी भी अर्जेंटीना में स्थित है। Continent Mahadweep
9. दक्षिणी अमेरिका के वनों में रबड़ ,सिनकोना, चंदन ,कार्नोबा आदि वस्तुएं प्राप्त होती है।
10. दक्षिणी अमेरिका में ब्राजील सर्वाधिक कोको उत्पादक देश है। विश्व में इसका दूसरा स्थान है।

11. दक्षिणी अमेरिका का ब्राजील विश्व में सर्वाधिक कॉफी उत्पादित करने वाला देश है।
12. दक्षिणी अमेरिका में ब्राज़ील सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादक देश है ।विश्व में इसका दूसरा स्थान है।
13. दक्षिण अमेरिका का सर्वाधिक मक्का उत्पादक देश ‘अर्जेंटीना’ है। तथा सर्वाधिक तेल उत्पादक देश ‘वेनेजुएला’ और ‘कोलंबिया’ तथा सर्वाधिक तांबा उत्पादक देश ‘चिली’ है।
14. दक्षिणी अमेरिका का सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला देश पेरू है।
15. दक्षिण अमेरिका का उष्ण मरुस्थल पेंटागोनिया है।

अफ्रीका: अफ्रीका महाद्वीप के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें:

1. एशिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप अफ्रीका है ,जो ‘जिब्राल्टर जलसंधि’ द्वारा यूरोप से पृथक होता है।
2. अफ्रीका में स्थित विश्व का सर्वाधिक गर्म स्थल ‘अल-अजीजीया’ (लीबिया) है। यहां अब तक का सर्वाधिक तापमान 136°F या 58℃,13 सितंबर, 1922 को रिकॉर्ड किया गया।
3. अफ्रीका महाद्वीप में विश्व की सबसे लंबी नील नदी बहती है।
4. अफ्रीका के कांगो नदी विषुवत रेखा को और लिंपोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती है।
5. अफ्रीका के उष्ण घास के मैदान ‘सवाना’ और शीतोष्ण घास के मैदान ‘वेल्ड’ कहलाते हैं। Continent Mahadweep

6. ‘केप काहिरा रेलमार्ग’ अफ्रीका का सबसे लंबा रेलमार्ग है ।जो दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के केपटाउन नगर से मिस्र के काहिरा नगर तक जाती है।
7. शुतुरमुर्ग नामक पक्षी अफ्रीका के कालाहारी मरुस्थल में मिलते हैं।
8. विश्व का सबसे बड़ा हीरे की खान अफ्रीका में किंबरले खान (दक्षिणी अफ्रीका )में है।
9. अफ्रीका में विश्व का सबसे विशाल मरुस्थल सहारा (84,00,000 वर्ग किलोमीटर) स्थित है।चाड झील इस मरुस्थल में स्थित प्रमुख झील है।
10. दक्षिणी अफ्रीका के जोहंसवर्ग को ‘स्वर्णनगर’ तथा किम्बरले को वह रोने को ‘हीरों का नगर’ कहा जाता है।

11. अफ्रीका की नील नदी का उद्गम स्थल ‘विक्टोरिया झील’ है। आस्वान बांध नील नदी पर बना है।
12. दक्षिणी अफ्रीका के 6 देशों – अंगोला,बोत्सवाना,मोजाम्बिक,तंजानिया,जाम्बिया औरजिम्बाब्वे को फ्रंटलाइन स्टेट्स(सीमावर्ती राज्य)कहा जाता है।
13. अफ्रीका में ‘सीसल’ नामक पौधे से जूट पैदा होता है।
14. ‘अंध महाद्वीप’ अफ्रीका को कहते हैं ।क्योंकि यह आर्थिक, सामाजिक, औद्योगिक ,सांस्कृतिक और शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है।
15. अफ्रीका ही एकमात्र ऐसा महाद्वीप है ।जिसमें से कर्क और मकर दोनों रेखा गुजरती है।
16. अफ्रीका महाद्वीप में नाइजर नदी को ‘पाम तेल’ की नदी कहा जाता है

आस्ट्रेलिया: अफ्रीका महाद्वीप के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें:

1. ‘ऐबेल तस्मान’ (1642 ई.) और ‘कप्तान कुक’ (1769 ई.) में ऑस्ट्रेलिया की खोज की थी।
2. इस महाद्वीप में 22 देश हैं ।ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को एबोर्जिन्स कहते हैं।
3. मैरिनो ऊन का प्रमुख उत्पादक देश ऑस्ट्रेलिया का विश्व प्रसिद्ध देश है। जो विश्व में सर्वाधिक ऊन निर्यातक देश भी है।
4. ऑस्ट्रेलिया की विश्वविख्यात सोने की खानें ‘कालगूर्लि’और’कुलगार्डी’ है।
5. ऑस्ट्रेलिया में भेड़ पालन केंद्रों पर काम करने वाले मजदूरों को ‘जेकारु’ के नाम से जाना जाता है।

6. ऑस्ट्रेलिया का सबसे लंबा रेलमार्ग ऑस्ट्रेलियाई ‘ट्रांस कांटिनेंटल रेलमार्ग’ है जो पर्थ से सिडनी के मध्य स्थित है।
7. ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र का मैदान कारपेन्ट्रिया का मैदान कहा जाता है।
8. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को द लैंड ऑफ़ गोल्डेन फ्लीस, लैंड ऑफ़ कंगारू एंड प्यासी भूमि का देश कहा जाता है। Continent Mahadweep
9. न्युसाउथवेल्स एवं विक्टोरिया ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेहूं उत्पादक प्रदेश हैं।
10. ऑस्ट्रेलिया का तीसरा स्थान विश्व में जस्ता अयस्क उत्पादित करने में है।

11. ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण पूर्व में स्थित न्यूजीलैंड को ‘दक्षिण का ब्रिटेन’ कहा जाता है।
12. ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख पर्वत श्रृंखला ग्रेट डिवाइडिंग रेंज है ।इस पर्वत श्रेणी और महाद्वीप का सर्वोच्च शिखर कोस्यूस्को (2,228 मीo ऊचां)है।
13. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का प्रमुख मरुस्थल है।गिब्सनऔर विक्टोरिया।

Ad:

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.