Computer Information Technology Hindi (कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी)

Ad:

hindisarkariresult.com/computer-information-technology-hindi/
Computer Information Technology Hindi

Computer Information Technology Hindi / कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी / Computer and Information Technology / कंप्यूटर / सूचना तकनीकी Computer / Information Technology से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी 

प्रश्न1- कंप्यूटर का क्या अर्थ हैं?
उत्तर- कंप्यूटर एक ऐसा यन्त्र (Device)हैं जो हमारे द्वारा दिए गए डाटा(Data)को ग्रहण कर उस पर हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार काम करता हैं और हमें इच्छित परिणाम प्रदान करता है।
प्रश्न2- प्रोग्राम किसे कहते हैं?
उत्तर- जिन निर्देशों के आधार पर कंप्यूटर काम करता है उन्हें हम प्रोग्राम (Program)कहते हैं।
प्रश्न3- शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर की क्या उपयोगिता है?
उत्तर- इंटरनेट के प्रयोग से छात्र किसी भी विषय विशेष पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न4-डाटा क्या है?
उत्तर- असिद्ध तथ्य ,अंक और सांख्यिकी का समूह,जिस पर प्रक्रिया करने से अर्थपूर्ण सूचना प्राप्त होती है,उसे डाटा कहते हैं
प्रश्न5- प्रक्रिया(Processing)क्या है?
उत्तर- डाटा जैसे- अक्षर, अंक सांख्यिकी या किसी चित्र को सुव्यवस्थित करना, उनकी गणना करना प्रक्रिया कहलाती है।

Computer Information Technology Hindi

प्रश्न6- बाइनरी डिजिट की सबसे छोटी इकाई कौन-सी है?
उत्तर- बिट कंप्यूटर की स्म्रति की सबसे छोटी इकाई है। यह स्म्रति में एक बाइनरी अंक 0अथवा 1 को संचित किया जाना प्रदर्शित करती है। यह बाइनरी डिजिट का छोटा रूप है।
प्रश्न7- बाइट इकाई क्या है?
उत्तर- बाइट कंप्यूटर की स्मृति की मानक इकाई है। कंप्यूटर की स्म्रति में की-बोर्ड से दबाया गया प्रत्येक अक्षर,अंक अथवा विशेष चिन्ह ASCII कोड में संचित होता है।प्रत्येक ASCIIकोड 8 बिट का होता है।
प्रश्न8- बाइट कितने बिट से मिलकर बनी होती है?
उत्तर- 1 बाइट 8 बिट से मिलकर बनती है।
प्रश्न9-कंप्यूटर सामान्यतः कैरेक्टर को किस कोड में संचित करता है?
उत्तर- कंप्यूटर सिस्टम सामान्यतः कैरेक्टर को संचित करने के लिए ASCII कोड का उपयोग करते हैं। प्रत्येक कैरेक्टर 8 बिट का उपयोग करके संचित होता है।
प्रश्न10- अनुप्रयोग के आधार पर कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर- अनुप्रयोग के आधार पर कंप्यूटर पांच प्रकार के होते है:
1. डिजिटल(Digital)
2. एनालॉग(Analog)
3. हाइब्रिड(Hybrid)
4. प्रकाशीय(Optical)
5. क्वांटम(Quantum)

प्रश्न11- डिजिटल कंप्यूटर क्या है?
उत्तर- डिजिट (Digit) का अर्थ होता है ‘अंक’ डिजिटल कंप्यूटर अंको की गणना करते हैं। ये कंप्यूटर डाटा और प्रोग्रामो को 0 तथा 1 में परिवर्तित कर उन्हें इलेक्ट्रानिक रूप में ले आते हैं।
प्रश्न12-डिजिटल कंप्यूटर सभी निर्देश और आंकड़ो को किस रूप में रखते हैं?
उत्तर- डिजिटल कंप्यूटर में सभी निर्देश तथा आंकड़े बाइनरी (Binary)डिजिट के रूप में सुरक्षित होते हैं।
प्रश्न13- एनालॉग कंप्यूटर क्या है?
उत्तर- एनालॉग कंप्यूटर में किसी भौतिक विधि या राशि को इलेक्ट्रानिक परिपथों की सहायता से विद्युत संकेतो में अनुरूपित किया जाता है। एनालॉग कंप्यूटर सूचनाओं को भौतिक रूप में स्वीकार करता है-
जैसे-
तापमान, दाब इत्यादि।
प्रश्न14 – एनालॉग कंप्यूटर में सूचनाएं किस रूप में मिलती हैं?
उत्तर- एनालॉग कंप्यूटर में लगातार संकेत (Signal)के रूप में सूचनाएं मिलती रहती हैं जिसे यह परिवर्तित करके आंकड़ो के रूप में प्रदर्शित करते हैं।
प्रश्न15- एनालॉग कंप्यूटर के उपकरण क्या है?
उत्तर- एनालॉग कंप्यूटर के उपकरण निम्न है-
1-स्पीडोमीटर
2-वोल्टमीटर
3-सनडायल
4-थर्मामीटर

प्रश्न16- हाइब्रिड कंप्यूटर क्या है?
उत्तर- हाइब्रिड कंप्यूटर एनालॉग कंप्यूटर डिजिटल कंप्यूटर के गुणों का सम्मिलित रूप है। इनका प्रयोग चिकित्सा क्षेत्र में मुख्य रूप से होता है।
जैसे-
ई.सी.जी.(E.C.G.)मशीन एक हाइब्रिड कंप्यूटर है।
प्रश्न17- क्वांटम कंप्यूटर क्या है?
उत्तर- क्वांटम कंप्यूटर (Quantum Mechanics) पर आधारित कंप्यूटर क्वांटम कंप्यूटर कहलाते है।क्वांटम व परंपरागत कम्प्यूटरों, दोनों में सूचनाओं को युग्मक अंकों (Binary Digits) या बिट्स (1……0……)के रूप में संग्रहीत, कूटबद्ध व उपयोग किया जाता हैं।
प्रश्न18- माइक्रो कंप्यूटर (Micro computer) क्या है?
उत्तर- माइक्रो कंप्यूटर आकार में छोटे होते हैं।इनका विकास 1970 के दशक में हुआ था।इन कम्प्यूटरों में माइक्रोप्रोसेसर का प्रयोग किया जाता था,इसलिए इन्हें माइक्रो कंप्यूटर कहते है।ये वजन में हल्के तथा सस्ते कंप्यूटर होते हैं।
प्रश्न19- माइक्रो कंप्यूटर्स का प्रयोग कहाँ किया जाता है?
उत्तर- माइक्रो कंप्यूटर्स का प्रयोग घरों एवं छोटे व्यवसायों में किया जाता है।इन कंप्यूटर्स को पी.सी.(Personal computer)भी कहां जाता है।
प्रश्न20- पी.सी. (PC) के कौन-कौन से भाग है?
उत्तर- पी.सी. (PC) कंप्यूटर्स के निम्न भाग है-
1-डेस्कटॉप कंप्यूटर (Desktop Computer)
2-लैपटॉप कंप्यूटर (Laptop Computer)
3-पामटॉप कंप्यूटर (Palmtop computer)
4-नोटबुक कंप्यूटर (Notebook computer)
5-टैबलेट कंप्यूटर (Tablet computer)

प्रश्न21- मिनी कंप्यूटर क्या है ।
उत्तर- मिनी कंप्यूटर आकार में बङे होते है।मिनी कंप्यूटर की वर्ड लेन्थ (WOrd Length) 32 बिट (Bit) या इससे अधिक होती है।
प्रश्न22- मिनी कंप्यूटर का प्रयोग कहां किया जाता है?
उत्तर- मिनी कंप्यूटर का प्रयोग पेरोल,एकाउंटिंग,वैज्ञानिक प्रयोगों आदि के लिए किया जाता है।
प्रश्न23- मेनफ्रेम कंप्यूटर क्या है?
उत्तर- मेनफ्रेम कंप्यूटर बड़ी कम्पनियों एवं आफिसों में सर्वर (Server) कंप्यूटर के लिए प्रयोग किये जाते हैं।इनकी कार्य क्षमता मिनी कंप्यूटर (Mini computer) से बहुत अधिक होती है।इस कंप्यूटर पर एक साथ कई प्रयोत्का (User) लॉग-इन (Login) कर सकते हैं। इनकी मेमोरी बहुत अधिक होती है।
प्रश्न24- PC का पूरा रूप क्या है?
उत्तर- PC का पूरा रूप (Personal Computer) है। सामान्यतः डेस्कटॉप कंप्यूटर को PC कहा जाता है।
प्रश्न25- PC का क्या अर्थ है?
उत्तर- पीसी (PC) का अर्थ है ‘पर्सनल कंप्यूटर’।
व्यक्तिगत संगणक या पर्सनल कंप्यूटर ऐसा कंप्यूटर तन्त्र है जो विशेष रूप से व्यक्तिगत या छोटे समूह द्वारा प्रयोग किए जाते हैं। Computer Information Technology Hindi

प्रश्न26- कौन-सा कंप्यूटर सबसे छोटा कंप्यूटर हैं?
उत्तर- वर्तमान में तेजी से प्रचलित हो रहे टैबलेट पीसी सबसे छोटा कंप्यूटर है।
प्रश्न27- सबसे तेज,सबसे बड़ा और सबसे महंगा कंप्यूटर कौन सा है?
उत्तर- सुपर कंप्यूटर सबसे तीव्र गति वाला और सबसे बड़ा कंप्यूटर होता है।विशिष्ट प्रयोजनों हेतु विशेषज्ञ संस्थाओ द्वारा तैयार किया जाता है।इसमें बहुत सारे माइक्रोप्रोसेसर लगे होते हैं।
प्रश्न28- ‘कंप्यूटर का जनक’किसे कहा जाता है?
उत्तर- चार्ल्स बैवेज को ‘कंप्यूटर का जनक’कहा जाता है।आधुनिक कंप्यूटर की खोज सर्वप्रथम वर्ष 1946 में हुई।
प्रश्न29- चार्ल्स बैवेज ने कौन-सी मशीन बनाई थी?
उत्तर- वर्ष 1822 में चार्ल्स बैवेज ने ‘डिफरेंस इंजन'(Difference Engine)का आविष्कार किया था तथा वर्ष 1837 में ‘वैश्लेषिक इंजन’ का आविष्कार किया।
प्रश्न30- वाणिज्यिक प्रयोग के लिए उपलब्ध कराया गया पहला कंप्यूटर कौन था?
उत्तर- यूनिवाक प्रथम (UNIVAC)जिसे यूनिवाक के साधारण नाम से जाना जाता है,यह विश्व का प्रथम कंप्यूटर है जिसका उत्पादन अमेरिका ने वाणिज्य प्रयोग के लिए किया गया था।

इसे भी पढ़ें: कंप्यूटर क्या है? कंप्यूटर का फुल फॉर्म और कंप्यूटर के विभिन्न प्रकार

प्रश्न31- BIT का पूरा रूप क्या है?
उत्तर- BIT कंप्यूटर एवं दूरसंचार में सूचना की बेसिक कैपेसिटी हेतु प्रयुक्त शब्दावली है जिसका पूर्ण रूप Binary Digit होता है इसका मान केवल 0या1 होता है।
प्रश्न32- कंप्यूटर पर जानकारी के रूप में स्टोर की जाती है।
उत्तर- कंप्यूटर पर कोई सूचना या जानकारी बाइनरी प्रणाली आधारित डिजिटल डाटा के रूप में स्टोर की जाती है।
प्रश्न33- इनपुट डिवाइस किसे कहते हैं?
उत्तर- कंप्यूटर में इनफॉर्मेशन इनपुट डिवाइस (कीबोर्ड,माउस)के माध्यम से डाली जाती है।इस डाली गई जानकारी (Information) को इनपुट डाटा कहा जाता है।
प्रश्न34- बाइनरी सिस्टम एक नम्बर सिस्टम है इसका आधार क्या है?
उत्तर- बाइनरी सिस्टम कंप्यूटर एवं दूरसंचार डाटा हेतु प्रयुक्त डिजिटल नम्बर प्रणाली है जिसका आधार 2 होता है।
प्रश्न35- कंप्यूटर संक्षेप KB का पूरा रूप सामान्यतः क्या होता है?
उत्तर- कंप्यूटर संक्षेप KB का पूरा रूप किलो बाइट (Kilo Byte) होता है।एक किलोबाइट में 1024 बाइट होती हैं। Computer Information Technology Hindi

प्रश्न36- कितने किलोबाइट से एक मेगाबाइट बनता है?
उत्तर- 1024 बाइट का 1 किलोबाइट एवं 1024 किलोबाइट का एक मेगाबाइट होता है।
प्रश्न37- एक किलोबाइट कितने बाइट के समान है?
उत्तर- 8 बिट्स एक बाइट के बराबर होता है तथा 1024 बाइट एक किलोबाइट के समान होता है।
8 bits = 1 byte
1024 bytes = 1 Kilobyte (kb)
1024kb = 1 Megabyte (mb)
1024mb = 1 Gigabyte (gb)
1024gb = 1 Terabyte
प्रश्न38- कंप्यूटर को मुख्यतः कितने भागों में बांटा जाता है?
उत्तर- कंप्यूटर सिस्टम (Computer System) में प्रमुख भाग होते है।
1-सेंट्रल प्रौसेसिंग यूनिट (CPU:Central Processing Unit)
2-मेमोरी यूनिट (Memory Unit)
3-इनपुट यूनिट (Input Unit)
4-आउटपुट यूनिट (Output Unit)
प्रश्न39- CPU का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- CPU का पूरा नाम सेंट्रल प्रौसेसिंग यूनिट (Central Processing Unit) है।
प्रश्न40- कंप्यूटर का दिमाग किसे कहते है?
उत्तर- CPU को कंप्यूटर का दिमाग (Brain) कहा जाता है।

प्रश्न41- CPU का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर- कन्ट्रोल यूनिट का मुख्य कार्य कंप्यूटर के हार्डवेयर (Hardware) की क्रियाओं को नियंत्रित और संचालित करना है।
प्रश्न42- ALU का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- ALU का पूरा नाम एरिथमेटिक लॉजिकल यूनिट (Arithmetic Logical Unit) है।
प्रश्न43- रैम (RAM) का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- रैम का पूरा नाम Random Access Memory है।
प्रश्न44- रोम (ROM) का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- रोम का पूरा नाम Read Only Memory है।
प्रश्न45- मुख्य सेकण्डरी मेमोरी कौन-कौन सी हैं?
उत्तर- प्रमुख सेकण्डरी मेमोरी निम्न हैं-
1-हार्ड डिस्क (Hard Disk)
2-फ्लॉपी डिस्क (Floppy Disk)
3-सीडी रोम (CD ROM)
4-डी वी डी (DVD)
5-पेन ड्राइव (Pen Drive)
6-ब्लू रे डिस्क (Blue Ray Disk)

प्रश्न46- सी.डी. (CD) का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- सी.डी.का पूरा नाम कॉम्पैक्ट डिस्क (Compact Disk) है।
प्रश्न47- डी.वी.डी. (DVD) का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- डी.वी.डी.का पूरा नाम (Digital Versatile Disk or Digital Video Disk ) है।
प्रश्न48- डी.वी.डी. (DVD) क्या है?
उत्तर- डी.वी.डी. एक ऑप्टिकल स्टोरेज डिवाइस है जो सी.डी.की तरह ही होती है।
प्रश्न49- पेन ड्राइव (Pen Drive) क्या है?
उत्तर- पेन ड्राइव वर्तमान डाटा संग्रहण युक्ति है।पेन ड्राइव को ‘यू.एस.बी.फ्लैश ड्राइव’ (USB Flash Drive) भी कहते है।
प्रश्न50- ऑनलाइन इनपुट युक्ति क्या है?
उत्तर- ऑनलाइन इनपुट वो युक्तियां है जिनसे हम कंप्यूटर प्रणाली में सीधे इनपुट प्रदान कर सकते है।
जैसे- माउस,की-बोर्ड,लाइट पेन,जॉयस्टिक इत्यादि।

प्रश्न51- ऑफलाइन इनपुट युक्ति क्या है?
उत्तर- ऑफलाइन इनपुट वो युक्तियां हैं जिनको कंप्यूटर प्रणाली में जोड़ने से पूर्व हम प्रविष्ट कराए जाने वाले आंकड़ो एवं निर्देशों को तैयार कर लेते हैं और फिर आवश्यकतानुसार उनसे डाटा को पढ़ने के लिए कंप्यूटर से जोड़ देते हैं।
प्रश्न52- की-बोर्ड क्या है?
उत्तर- की-बोर्ड एक टाइपराइटर के समान कुंजियों वाला उपकरण होता है। इसके माध्यम से टेक्स्ट (Text), संख्या (Number), चिह्न (Symbol) आदि को कंप्यूटर में इनपुट (Input) किया जाता है।
प्रश्न53- माउस क्या है?
उत्तर- माउस एक ऑनलाइन इनपुट युक्ति है जिसमें आमतौर पर तीन बटन होते हैं-लेफ्ट बटन,राइट बटन,और एक मिडिल व्हील ।
प्रश्न54- स्कैनर क्या है?
उत्तर- स्कैनर एक इनपुट डिवाइस है।इसके द्वारा किसी पृष्ट पर बनी आकृति या लिखित सूचना को कंप्यूटर में सीधे इनपुट किया जा सकता है।
प्रश्न55- जॉयस्टिक क्या है?
उत्तर- जॉयस्टिक का प्रयोग कंप्यूटर में गेम्स खेलने के लिए किया जाता है।जॉयस्टिक के माध्यम से स्क्रीन पर उपस्थित आकृति को आसानी से हिलाया-डुलाया जा सकता है। Computer Information Technology Hindi

प्रश्न56- लाइट पेन क्या है?
उत्तर- लाइट पेन भी एक प्वाइंटर डिवाइस है।इसका प्रयोग कंप्यूटर स्क्रीन पर आकृति व चित्र निर्माण के लिए होता है
प्रश्न57- बार कोड रीडर क्या है?
उत्तर- बार कोड रीडर का प्रयोग किसी उत्पाद (Product) के ऊपर छपे हुए बार कोड (Bar Code) को पढ़ने के लिए किया जाता है।इसमे बार कोड को पढ़ने के लिए लेजर बीम (Laser Beam) का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न58- मॉनीटर क्या है?
उत्तर- मॉनीटर को विजुअल डिस्प्ले यूनिट (Visual Display unit) भी कहते हैं। यह आउटपुट (Output) को अपनी स्क्रीन (Screen) पर साफ्ट कॉपी (Sofn Copy) के रूप में प्रदर्शित करता है
प्रश्न59- पिक्सल किसे कहते हैं?
उत्तर- मॉनीटर पर प्रदर्शित चित्र हजारो छोटे-छोटे रंगीन डॉट्स(Dots)से मिलकर बनते हैं,जिन्हें पिक्सल (Pixels) कहते हैं।
प्रश्न60- एल.सी.डी.(LCD)का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- एल.सी.डी.का पूरा नाम लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले (Liquid Crystal Display) है।

प्रश्न61- प्रिंटर क्या है?
उत्तर- प्रिंटर या मुद्रण यंत्रों से तात्पर्य एक ऐसी प्रणाली से होता है जिसमें कंप्यूटर द्वारा प्राप्त परिणामो को कागज पर छाप कर स्थायी रूप से उपयोगकर्ता को प्रस्तुत किया जाता है।
प्रश्न62- लेजर प्रिंटर क्या है?
उत्तर- लेजर प्रिंटर में माइक्रो इलेक्ट्रानिक्स,लेजर किरण तकनीक (Laser Beam Technology) तथा फोटो-कॉपी तकनीक का संयुक्त रूप से उपयोग किया जाता है।
प्रश्न63- प्लांटर क्या है?
उत्तर- प्लांटर वह आउटपुट उपकरण है जिसकी सहायता से कागज पर विभिन्य प्रकार के उच्चकोटि के ग्राफिक प्राप्त किए जा सकते हैं।
जैसे- चार्ट,ग्राफ,तालिका,सारणी,नक्शे,कंप्यूटर डिजाइन आदि।
प्रश्न64- कंप्यूटर के सन्दर्भ में आई सी (IC) क्या है?
उत्तर- इलेक्ट्रानिक्स या कंप्यूटर के सन्दर्भ में एकीकृत परिपथ या इंटीग्रेटेड सर्किट(IC)को निम्न नाम से जाना जाता है।
जैसे- माइक्रोचिप ,सिलिकॉन चिप, (या चिप) आदि।
प्रश्न65- माउस ऑपरेटिंग के लिए बेस्ट पॉजिशन क्या है?
उत्तर- कंप्यूटर के प्रचालन के दौरान माउस ऑपरेटिंग के लिए बेस्ट पॉजिशन माउस के टेल का यूजर की ओर होना है।

प्रश्न66- प्रमुख इनपुट डिवाइस कौन-सी होती हैं?
उत्तर- माउस,की बोर्ड और स्कैनर कंप्यूटर से जुड़ने वाली इनपुट डिवाइस हैं।
प्रश्न67- प्रमुख आउटपुट डिवाइस कौन-सी हैं?
उत्तर- मॉनीटर,प्रिंटर,प्लांट्टर इत्यादि प्रमुख आउटपुट डिवाइस हैं।
प्रश्न68- माउस के दो मानक बटनों के बीच स्थित व्हील का क्या प्रयोग होता है?
उत्तर- माउस के दो मानक बटनों के बीच स्थित व्हील ‘स्क्रॉल’ करने के लिए प्रयुक्त होता है।इसके द्वारा मैटर को ऊपर या नीचे शीघ्रता से पहुँचा जा सकता है।
प्रश्न69- माउस के बाए बटन को जल्दी-जल्दी दो बार दबाने और छोड़ने को क्या कहते हैं।
उत्तर- माउस के बाए बटन को जल्दी-जल्दी दो बार दबाने और छोड़ने को ‘डबल-क्लिकिंग’ कहते हैं।
प्रश्न70- कंप्यूटर के लिए ग्राफिकल इमेज और पिक्चर किसके द्वारा डाला जाता है?
उत्तर- स्कैनर के द्वारा कंप्यूटर के लिए ग्राफिकल इमेज और पिक्चर को स्कैन कर स्टोर किया जा सकता है।

प्रश्न71- आउटपुट क्या होता है?
उत्तर- कंप्यूटर प्रणाली में प्रयोक्ता द्वारा प्रौसेसर के माध्यम से प्राप्त किए जाने वाले तैयार डॉक्युमेंट ,ग्राफिक्स इत्यादि आउटपुट कहलाते हैं।
प्रश्न72- स्क्रीन को होल्ड करने वाला एक्विप्मेंट कौन-सा है?
उत्तर- कंप्यूटर प्रणाली में मॉनीटर पर स्क्रीन होता है जिस पर कंप्यूटर द्वारा संसाधित सूचना (डॉक्युमेंट,ग्राफिक्स,चित्र इत्यादि) को देखा जा सकता है और स्क्रीन पर देखकर ही विविध प्रकार्य माउस और की बोर्ड के माध्यम से सम्पन्न किए जा सकते हैं।
प्रश्न73- पिक्सल क्या है?
उत्तर- कंप्यूटर स्क्रीन पर पिक्चर एलीमेंट या डाट जो कि सबसे छोटी इकाई है,पिक्सल कहलाती है।
प्रश्न74- मॉनीटर के डिस्प्ले आकार को कैसे मापा जाता है?
उत्तर- मॉनीटर के डिस्प्ले आकार को डायगोनलि (विकर्ण के रूप में) द्वारा मापा जाता है।
प्रश्न75- प्रिंटर किस प्रकार का साधन है?
उत्तर- प्रिंटर एक आउटपुट साधन है।इसके द्वारा कंप्यूटर के किसी डॉक्युमेंट का पेपर पर प्रतिरूप प्राप्त किया जाता है। Computer Information Technology Hindi

प्रश्न76- OCR का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर- OCR का पूर्ण रूप है (Optical Character Recognition).
प्रश्न77- MICR में C का पूरा रूप बताइए-
उत्तर- MICR का पूर्ण रूप है- (Magnetic Ink Character Recognition)
यह एक कैरेक्टर रिकॉग्निशन तकनीक है जिसका प्रयोग बैंकों में चेक आदि की प्रौसेसिंग में किया जाता है।
प्रश्न78- बारकोड रीडर किस प्रकार की डिवाइस का उपकरण है?
उत्तर- बारकोड रीडर,जिसे प्राइस स्कैनर या Point-of-sale (POS) भी कहते हैं, एक हैंड हेल्ड (hand-held) या स्टेशनरी इनपुट डिवाइस है।
प्रश्न79- टचपैड किसको रिस्पोंड करता है?
उत्तर- टचपैड अंगुलियो के पोरों की गर्मी के एहसास को रिस्पोंड करता है। टचपैड में अंगुलियों से छूकर अपेक्षित डाटा तक पहुँचा जा सकता है।
प्रश्न80- किसी मानक फ्लॉपी डिस्क में कितना डाटा भरा जा सकता है?
उत्तर- किसी मानक फ्लॉपी डिस्क की डाटा संग्रहण 1.44 MB होती है।

प्रश्न81- कंप्यूटर का कौन -सा भाग इनफॉर्मेशन स्टोर करने में मदद करता है?
उत्तर- कंप्यूटर में इनफॉर्मेशन या डाटा डिस्क ड्राइव पर स्टोर किया जाता है।
प्रश्न82- CPU का निष्पादन प्रायः किसमें मापा जाता है?
उत्तर- CPU की कार्य निष्पादन क्षमता का मापन प्रायः MHz या GHz में किया जाता है।
प्रश्न83- कंप्यूटर के प्रौसेसर की गति को निम्नलिखित में से किसमें मापा जाता है।
उत्तर- कंप्यूटर के प्रौसेसर की गति को एम.आई.पी.एस.(MIPS) में मापा जाता है।
प्रश्न84- पहले से चल रहे कंप्यूटर को पुनः चालू करने को क्या कहते है।
उत्तर- पहले से चल रहे कंप्यूटर को पुनः चालू करने को रीस्टार्ट या वार्म बूटिंग अथवा साफ्ट बूटिंग कहते है।
प्रश्न85- PC पर किसी डॉक्युमेंट पर कार्य करते है तब डॉक्युमेंट अस्थायी रूप से कहां स्टोर किया जाता है?
उत्तर- पर्सनल कंप्यूटर (PC) पर जब किसी डॉक्युमेंट पर कार्य किया जाता है तब डॉक्युमेंट को अस्थायी रूप से RAM(Random Access Memory) में स्टोर किया जाता है।

प्रश्न86- री-यूज होने वाले ऑप्टिकल स्टोरेज का टिपिकली प्रथमाक्षर क्या होता है?
उत्तर- री-यूज होने वाले ऑप्टिकल स्टोरेज का टिपिकली प्रथमाक्षर RW होता है।
प्रश्न87- कंप्यूटर में बनी परमानेंट मेमोरी को क्या कहते है?
उत्तर- कंप्यूटर की परमानेंट या स्थायी मेमोरी ROM(Read Only Memory) होती है।
प्रश्न88- सेकंडरी स्टोरेज क्या है?
उत्तर- सेकंडरी स्टोरेज जिसे एक्सटर्नल मेमोरी या आक्जिलरी स्टोरेज भी कहते है,इसे सीधे एक्सेस नही किया जा सकता बल्कि यह कंप्यूटर के इनपुट /आउटपुट चैनल के माध्यम से एक्सेस की जाती है।
प्रश्न89- लॉजिक चिप का क्या कार्य है?
उत्तर- लॉजिक चिप एक प्रकार की माइक्रोचिप होती है जो कंप्यूटर प्रौसेसिंग हेतु प्रयुक्त होता है।
प्रश्न90- सी.डी-रोम डिक्स को पढ़ने में किसकी जरूरत होती है?
उत्तर- एक कॉम्पैक्ट डिस्क (CD) को पढ़ने के लिए उसकी पॉली कार्बोनेट पर्त पर 780mm तरंगदैर्ध्य की सेमी कंडक्टर लेजर किरणें डाली जाती हैं।

प्रश्न91- कंप्यूटरों के सन्दर्भ में कम्पैटिबिलिटी का क्या अर्थ है?
उत्तर- किसी कंप्यूटर के सन्दर्भ में किसी साफ्टवेयर की कम्पैटिबिलिटी का अर्थ है वह साफ्टवेयर उस कंप्यूटर पर चलने या संचालित होने में समर्थ है।
प्रश्न92- कंप्यूटर साधित अधिगम (CAL) क्या है?
उत्तर- सी.ए.एल.(CAL) में आमतौर पर शिक्षार्थी,अंतक(Terminal) के माध्यम से कंप्यूटर के साथ द्विपक्षीय अन्योन्य-क्रिया रत रहता है।
प्रश्न93- कंप्यूटर साधित अधिगम(CAL) की प्रमुख विधाएं क्या है?
उत्तर- ड्रिल और अभ्यास,अनुशिक्षण,संवाद/बातचीत,खेल,अनुरूपण,डाटा बेस,आख्यानात्मक/प्रस्तुतीमुलक कंप्यूटर साधित अधिगम की प्रमुख विधाएं हैं।
प्रश्न94- कंप्यूटर साधित अधिगम (CAL) के प्रमुख लाभ क्या है?
उत्तर- कंप्यूटर साधिक अधिगम (CAL) के प्रमुख लाभ कॉल अनुभवों का एक ऐसा बड़ा परास(Range) पेश करता है,जो अन्यथा विद्यार्थी को उपलब्ध नहीं होते हैं।यह बहु-माध्यमी (मल्टी मिडिया)के तौर पर काम करता है।
प्रश्न95- ग्रुपवेयर क्या है?
उत्तर- ग्रुपवेयर एक ऐसा कंप्यूटर साफ्टवेयर है जो लोगों को एक-दूसरे से दूर होते हुए भी एक-साथ सामूहिक रूप से कार्य करने का अवसर प्रदान करता है। Computer Information Technology Hindi

प्रश्न96- ‘C’ भाषा क्या है?
उत्तर- ‘C’ एक सामान्य उपयोग में आने वाली कंप्यूटर प्रौग्रामिंग भाषा है। इसे तीसरी पीढ़ी की भाषा भी कहते हैं।
प्रश्न97- असेंबली भाषा में किस प्रकार के कोड प्रयुक्त होते हैं?
उत्तर- असेंबली भाषा में स्मरक कोड (Mnemonics codes) प्रयुक्त होते हैं।
प्रश्न98- माइक्रोसाफ्ट ऑफिस क्या है?
उत्तर- माइक्रोसाफ्ट ऑफिस डेस्कटॉप एप्लिकेशंस,सर्वर्स और सर्विसेज का एक ऑफिस स्यूट है।
प्रश्न99- कंप्यूटिंग सिस्टम में किन भाषाओ का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- कंप्यूटिंग (Computing)सिस्टम में कई प्रकार की भाषाओ का प्रयोग होता है-
जैसे- मशीन लैंग्वेज,हाई-लेवल और लो-लेवल लैंग्वेज आदि।
प्रश्न100- एक्सेल क्या है?
उत्तर- एमएस एक्सेल एक इलेक्ट्रानिक स्प्रेडशीट प्रौग्राम है जिसका प्रयोग डाटा को स्टोर करने,ऑर्गेनाइज करने और व्यवस्थित करने में किया जाता है।

प्रश्न101- कंप्यूटर के सेंट्रल प्रौसेसिंग यूनिट का फंक्शन क्या है?
उत्तर- कंप्यूटर के CPU (Centarl Processing Unit) का प्रमुख कार्य कंप्यूटर में इनपुट कराए गए डाटा को प्रौसेस करना होता है।
प्रश्न102- विंडोज ME में,ME क्या तात्पर्य है?
उत्तर- विंडोज ME में,ME से तात्पर्य (Millennium Edition) से है।
प्रश्न103- किस प्रौग्रामिंग लैंग्वेग को ट्रांसलेटर की जरूरत नही होती है?
उत्तर- मशीन लैंग्वेज वह प्रौग्रामिंग लैंग्वेज है जिसे ट्रांसलेटर की आवश्यकता नही होती है।
प्रश्न104- कंप्यूटर नेटवर्क क्या है?
उत्तर- कंप्यूटर नेटवर्क आपस में जुड़े स्वतन्त्र कंप्यूटरों का समूह है जो एक दूसरे से संचार स्थापित करने तथा सूचनाओं,संसाधनों का साझा इस्तेमाल करने में सक्षम होते है।
प्रश्न105- वाई-फाई (Wi-Fi : Wireless Fidelity) क्या है?
उत्तर- वाई-फाई एक लोकल एरिया’बेतार प्रौद्योगिकी'(Wireless Technology) है।

प्रश्न106- मोडेम (Modem) क्या है?
उत्तर- मोडेम (Modulator Demodulator) का संक्षिप्त रूप है।मोडेम वह युक्ति है जो कंप्यूटर के डिजिटल संकेतों (Digital Signals) को एनालॉग संकेत में बदलकर संचार माध्यम पर भेजता है तथा आने वाले एनालॉग संकेतों को डिजिटल संकेत में बदलकर उसे कंप्यूटर के प्रयोग के योग्य बनाता है।
प्रश्न107- जब कई कंप्यूटरों को एक छोटे से क्षेत्र में बिना टेलीफोन के तारों के,परस्पर जोड़ दिया जाता है, तो उसे क्या कहते हैं?
उत्तर- Local Area Network (LAN) के माध्यम से कई कंप्यूटरों को एक छोटे से क्षेत्र में बिना तारों के जोड़ा जा सकता है।
प्रश्न108- ‘2G स्पेक्ट्रम ‘में अक्षर ‘G’ किस शब्द के लिए प्रयुक्त है?
उत्तर- 2G एक दूसरी पीढ़ी की बेतार टेलीफोन प्रौद्योगिकी है। G शब्द’जेनरेशन’ अर्थात पीढ़ी के लिए प्रयुक्त है।
प्रश्न109- कंप्यूटर का मस्तिष्क किसे कहते हैं?
उत्तर- केंद्रीय विश्लेषक इकाई (केन्द्रीय संसाधक ऐकक) या सेन्ट्रल प्रौसेसिंग यूनिट (CPU) को कंप्यूटर का मस्तिष्क कहा जाता है।
प्रश्न110- रोम (ROM) मेमोरी क्या है?
उत्तर- रोम (ROM) यानी रीड ओनली मेमोरी। जैसा की नाम से ही स्पष्ट है की इस मेमोरी में संग्रहित सूचना को केवल पढ़ा जा सकता है उसे परिवर्तित नही किया जा सकता। Computer Information Technology Hindi

प्रश्न111- हैकिंग से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- किसी अज्ञात/अपरिचित द्वारा नेटवर्क के माध्यम से किसी व्यक्ति के कंप्यूटर सिस्टम में प्रवेश कर उसकी सहमति के बिना गोपनीय डाटा और जानकारी के साथ हस्तक्षेप करना हैकिंग कहलाता है।
प्रश्न112- ‘विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस ‘कब मनाया जाता है?
उत्तर- विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस प्रति वर्ष 2 दिसम्बर को मनाया जाता है।
प्रश्न113- इंटरनेट क्या है?
उत्तर- इंटरनेट एक ऐसा विश्वव्यापी नेटवर्क (Network) है,जिसमें सूचनाओं का एक स्थान से दूसरे स्थान पर आदान-प्रदान बहुत सरलता से किया जा सकता है।
प्रश्न114- इंटरनेट का प्रयोग सर्वप्रथम कहा हुआ था?
उत्तर- इंटरनेट का आगमन अमेरिका में एक सैनिक प्रोजेक्ट के रूप में वर्ष 1967 में हुआ।
प्रश्न115- इंटरनेट से सम्बंधित FTP शब्द का पूरा मतलब क्या है?
उत्तर- FTP शब्द का पूर्ण रूप ‘फाइल ट्रांसफर प्रोटोकॉल (File Transfer Protocal) होता है।

प्रश्न116- www का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- www का पूरा नाम’विश्व व्यापी वेब’ World Wide Web है।
प्रश्न117- HTML का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- HTML का पूरा नाम Hyper Text Mark-up Language है।
प्रश्न118- HTTP का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- HTTP का पूरा नाम Hyper Text Transfer Protocol है।
प्रश्न119- www का अविष्कार किसने किया था?
उत्तर- www अनुप्रयोग का आविष्कार ब्रिटिश कंप्यूटर विज्ञानी टीम बर्नर्स-ली (Tim Berners Lee) ने किया था।
प्रश्न120- चैटिंग क्या होती है?
उत्तर- चैटिंग तुरन्त संचार (Communication) की सुविधा प्रदान करता है चैट (Chat) प्रोग्राम की सहायता से सन्देशों का आदान-प्रदान करते हैं।  Computer Information Technology Hindi

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.