Amchur Powder in Hindi (अमचूर पाउडर: जानकारी, खाने के फायदे और नुकसान)

Ad:

http://www.hindisarkariresult.com/amchur-powder-in-hindi
Amchur Powder in Hindi

Amchur Powder in Hindi / अमचूर पाउडर खाने के आश्चर्यजनक फायदे और नुकसान

कच्चे आम को सुखा के जो पाउडर बनाया जाता है उसे अमचूर पाउडर कहा जाता है. इसे हम खटाई भी कहते हैं ये हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। ये हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। अमचूर पाउडर आंखों से लेकर दिल तक के लिए फायदेमंद है। अमचूर पाउडर दिल का दौरा पड़ने जैसी गंभीर समस्‍याओं की संभावना को भी कम कर सकती है।

अमचूर क्‍या है?  (What is Amchur in Hindi?)

घरेलू मसालों में अमचूर पाउडर का इस्तेमाल नियमित रूप से किया जाता है। यह आम का पाउडर होता है। इसे आम को सुखाने के बाद पीसकर तैयार किया जाता है। वैसे तो बाजार में आसानी से बना बनाया अमचूर मिल जाता है, लेकिन आप चाहें, तो घर में भी इसे तैयार कर सकते हैं। कच्चे आम के गूदे को सुखाने के बाद उसे पीसकर जो पाउडर तैयार होता है, वह अमचूर है। कई एशियाई व्यंजनों में इसका उपयोग खट्टापन लाने और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी फायदेमंद हो सकता है, जिसके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है। आइए देखते हैं अमचूर पाउडर में कौन कौन से औषधीय गुण पाए जाते हैं:

अमचूर पाउडर के औषधीय गुण (Medicinal Values of Amchur Powder in Hindi)

अमचूर पाउडर (Amchur Powder in Hindi) में निम्नलिखित औषधीय गुण पाए जाते हैं.

वजन कम करने में सहायक

अमचूर में विटामिन सी अधिक पाया जाता है, जो मोटापे को कम करने में मदद करता है। अमचूर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो वजन कम करने में महत्वपूर्ण है। 

कैंसर रोकने में सहायक

अमचूर आम से बनाया जाता है, आम में मैंगीफेरीन नामक तत्व पाया जाता है। मैंगीफेरीन नामक तत्व कैंसर के जोखिम को कम करने में कुछ हद तक मददगार साबित हो सकता है। ये बात कई रिसर्च में सामने आ चुकी है।

मधुमेह में सहायक

शुगर के मरीजों के लिए भी अमचूर बहुत ही फायदेमेंद होता है। आम में मैंगीफेरीन नामक जो तत्व पाया जाता है, वो संक्रमण, दिल की बीमारी और डायबिटीज की समस्या में भी बुहत फायदेमंद होता है।

डिटॉक्सीफीकेशन के लिए अमचूर का इस्तेमाल

अमचूर शरीर को हानिकारक विषाक्‍त पदार्थों से बचाने में मदद करता है। अमचूर पाउडर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन डी और विटामिन बी6 की अच्‍छी मात्रा होती है। इस कारण ही यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है। इस तरह से आप दस्‍त, पेचिश और मूत्र पथ के संक्रमण संबंधी समस्‍याओं के आयुर्वेदिक इलाज के लिए आमचूर का उपयोग कर सकते हैं।

मुहांसों को दूर करने के लिए अमचूर का इस्तेमाल

मुहांसों की समस्या में भी अमचूर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। मुहांसों का उपचार करने के लिए अमचूर पाउडर को टमाटर के रस के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगाने से लाभ मिलता है। इस पेस्ट को कुछ देर तक लगाने के बाद आप इसे हल्‍के हाथ से रगड़ते हुए धो लें। यह आपकी त्‍वचा में मौजूद बैक्‍टीरिया और मृत त्‍वचा कोशिकाओं को हटाने में प्रभावी होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

अमचूर पाउडर (Amchur Powder in Hindi) न केवल आपके वजन को कम करता है, बल्कि ये आपकी आंखों की रोशनी को भी तेज करता है। आम में बीटा-कैरोटीन नाम का तत्व पाया जाता है। ये एंटी ऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होता है। मोतियाबिंद के खतरे को ये कम करने में सहायक है।

पाचन शक्ति को बढ़ाता है

आम में मौजूद विटामिन सी खाना पचाने में भी कारगर साबित होता है। इसमें मौजूद फाइबर आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है।  

अमचूर में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व (Amchur Nutritional Value in Hindi)

जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि अमचूर कच्चे आम को सुखाकर बनाया जाता है। इसलिए, इसमें वही पोषक तत्व मौजूद हो सकते हैं, जो कि कच्चे आम में होते हैं। यहां हम आपको इसी आधार पर अमचूर के पौष्टिक तत्वों के बारे में बता रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अमचूर के लाभ दिला सकते हैं।

पोषक तत्वमात्रा प्रति 100 ग्राम
पानी   16.6 ग्राम
कैलोरी 319 kcal
प्रोटीन 2.45 ग्राम
फैट   1.18 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट     78.58
फाइबर 2.4 ग्राम
आयरन0.23 मिलीग्राम
मैग्नीशियम    20 मिलीग्राम
फास्फोरस      50 मिलीग्राम
पोटैशियम     279 मिलीग्राम
सोडियम162 मिलीग्राम
जिंक  0.3 मिलीग्राम
मैंगनीज10 मिलीग्राम
कॉपर  0.3 मिलीग्राम
सेलेनियम     2.1 माइक्रोग्राम
विटामिन-सी    42.3 मिलीग्राम
थियामिन      0.062 मिलीग्राम
राइबोफ्लेविन   0.085 मिलीग्राम
नियासिन      2 मिलीग्राम
विटामिन-बी 6      0.334 मिलीग्राम
फोलेट 68 माइक्रोग्राम
कोलीन 23.7 मिलीग्राम
विटामिन-ए    67 माइक्रोग्राम
बीटा-कैरोटिन   786 माइक्रोग्राम
विटामिन-ए IU    1343 IU
विटामिन-ई    4.02 माइक्रोग्राम
विटामिन-के    13.2 माइक्रोग्राम
फैटी एसिड टोटल सैचुरेटेड0.287 ग्राम
फैटी एसिड टोटल मोनोअनसैचुरेटेड0.439 ग्राम
फैटी एसिड टोटल पॉलीअनसैचुरेटेड0.222 ग्राम

अमचूर पाउडर खाने के लाभ (Amchur khane ke fayde) (Benefits of Amchur Powder in Hindi)

आम के फायदों की तरह ही अमचूर के भी फायदे देखे गए हैं। यह भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेख के इस भाग में हम शरीर के लिए अमचूर के फायदे बता रहे हैं। यहां इस बात का ध्यान रखें कि अमचूर लेख में शामिल किसी भी बीमारी का डॉक्टरी उपचार नहीं है। यह समस्या से बचाव या उसके लक्षण को कम करने में कुछ हद तक मददगार हो सकता है। गंभीर स्वास्थ्य स्थिति में डॉक्टरी इलाज अनिवार्य है।

वजन कम करने में फायदेमंद

अमचूर का उपयोग (Amchur Powder in Hindi) वजन घटाने में लाभदायक होता है। कारण यह है कि इसमें विटामिन-सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें फाइबर भी होता है। वहीं, इस संबंध में किए गए शोध में पाया गया है कि विटामिन-सी एक बेहतर एंटीऑक्सीडेंट है, जो वजन कम करने का काम कर सकता है। साथ ही एक अन्य शोध में यह माना गया है कि फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ वजन कम करने में सहायक माने जाते हैं इसलिए, यह कहा जा सकता है कि अमचूर पाउडर के फायदे वजन घटाने के प्रयास में एक लाभकारी विकल्प साबित हो सकता है। इसके अलावा, एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में यह जिक्र मिलता है कि सूखे आम का सप्लीमेंट बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मददगार हो सकता है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि वजन को नियंत्रित करने में अमचूर कुछ हद तक लाभकारी हो सकता है। हालांकि, सीधे तौर पर यह किस प्रकार फायदेमंद होगा, इसे लेकर अभी और शोध किए जाने की आवश्यकता है।

कैंसर की रोकथाम के लिए अमचूर के लाभ

एक शोध के अनुसार आम में मैंगीफेरीन (Mangiferin) नाम का एक तत्व पाया जाता है। खास यह है कि यह तत्व केवल आम के गूदे में ही नहीं, बल्कि उसके छिलके, पत्तियों और पेड़ की छाल में भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। वहीं, इसी शोध में जिक्र मिलता है कि मैंगीफेरीन नामक तत्व कैंसर के जोखिम को कम करने में कुछ हद तक मददगार हो सकता है इसलिए अमचूर का सेवन कैंसर से बचाव में लाभकारी हो सकता है। हालांकि, सीधे तौर पर यह कितना प्रभावकारी होगा, इस पर सटीक शोध की आवश्यकता है। वहीं, इस बात का भी ध्यान रखें कि अमचूर कैंसर का इलाज नहीं है। अगर कोई कैंसर से जूझ रहा है, तो इसका डॉक्टरी उपचार जरूरी है।

मधुमेह की समस्या में अमचूर के फायदे

अमचूर का इस्तेमाल डायबिटीज की समस्या से राहत पहुंचाने का भी काम कर सकता है। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि आम में मैंगीफेरीन नामक तत्व पाया जाता है, जो अमचूर में भी मौजूद हो सकता है। मैंगीफेरीन, कैंसर के साथ-साथ संक्रमण, हृदय संबंधी बीमारी और डायबिटीज की समस्या में भी लाभकारी माना जाता है। इसी वजह से यह कहा जा सकता है कि डायबिटीज से परेशान लोग अमचूर का इस्तेमाल एक विकल्प के तौर पर कर सकते हैं।

आंखों के लिए अमचूर पाउडर के फायदे

आंखों के लिए अमचूर फायदेमंद हो सकता है। आम में बीटा-कैरोटीन नामक तत्व पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से युक्त होता है। बीटा-कैरोटीन की मौजूदगी मोतियाबिंद के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकती है वहीं, अमचूर आम से बनाया जाता है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि बताए गए गुण अमचूर में भी हो सकते हैं, जिसका सेवन आंखों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। फिलहाल, इस विषय पर अभी और सटीक शोध की आवश्यकता है।

पाचन में सुधार करने के लिए अमचूर का उपयोग

खराब पाचन जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए भी अमचूर का उपयोग (Amchur Powder in Hindi) किया जा सकता है। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि अमचूर में फाइबर कि मात्रा पाई जाती है और फाइबर पाचन में सुधार करने के साथ-साथ कब्ज जैसी समस्याओं से निजात दिला सकता है हालांकि, यह सीधे तौर पर किस प्रकार पाचन के लिए लाभदायक हो सकता है, इस पर फिलहाल और शोध की आवश्यकता है।

हृदय के लिए अमचूर के फायदे

अमचूर का उपयोग हृदय को स्वस्थ रखने के लिए भी किया जा सकता है। चूहों पर किए गए एक शोध में पाया गया कि रक्त में लिपिड (फैट) बढ़ने के कारण गंभीर हृदय रोगों का जोखिम पैदा हो सकता है। रक्त में लिपिड बढ़ने की स्थिति को हाइपरलिपिडिमिया कहा जाता है और अमचूर के उपयोग से इसे कम किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: अनारदाना खाने के आश्चर्यजनक फायदे और नुकसान

शोध के अनुसार, अमचूर में एंटीहाइपरलिपेमिक (Antihyperlipidemic) गुण पाए जाते हैं, जो सीरम कोलेस्ट्रॉल, वीएलडीएल (very low-density lipoproteins) और ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides) को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए, कहा जा सकता है कि अमचूर का सेवन रक्त में लिपिड या कोलेस्ट्रोल बढ़ने के कारण होने वाले हृदय रोग का जोखिम कम कर सकता है।

एनीमिया दूर करने में अमचूर के लाभ

एनीमिया की समस्या यानी शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होना। इसके होने के पीछे आयरन की कमी हो सकती है। इस समस्या में अमचूर मददगार हो सकता है। वहीं, सूखे आम में, जिससे अमचूर बनाया जाता है, आयरन मौजूद होता है, जो शरीर में आयरन की मात्रा को बनाए रखने में मददगार होता है।

स्कर्वी के उपचार में अमचूर के फायदे

स्कर्वी विटामिन-सी की कमी से होने वाला एक रोग है। आमतौर पर इस बीमारी में मसूड़ों से खून आना, थकावट और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। वहीं, सूखे आम में (जिससे अमचूर बनाया जाता है) विटामिन-सी पाया जाता है, जिससे शरीर में विटामिन-सी की पूर्ति की जा सकती है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि अमचूर पाउडर के फायदे में स्कर्वी जैसी समस्या से छुटकारा पाना भी शामिल हो सकता है.

बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन में अमचूर के फायदे

आम में पाया जाने वाला तत्व मैंगीफेरीन कई औषधीय गुणों से युक्त होता है, जिसमें से एक यह भी है कि यह अपने एंटी-स्कैवेंजिंग गुण के कारण मानव शरीर को जहरीले प्रभाव से बचाने का काम करता है। यह शरीर से  डिटॉक्सिफिकेशन यानी अशुद्धियों को दूर करने में मदद कर सकता है।

एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अमचूर

एनसीबीआई के एक शोध से पता चलता है कि आम के विभिन्न भाग (गूदा, छाल व जड़ आदि) में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इससे अलावा, इसमें मौजूद खास तत्व मैंगीफेरीन भी एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि यह गुण अमचूर में भी मौजूद हो सकता है, जो शरीर की सूजन संबंधी समस्याओं में लाभकारी हो सकता है। फिलहाल, इस विषय पर अभी और शोध किए जाने की आवश्यकता है।

एंटी बैक्टीरियल होता है अमचूर

बैक्टीरियल संक्रमण से बचने में भी अमचूर का उपयोग किया जा सकता है। शोध में पाया गया कि अमचूर में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। ये गुण बैक्टीरियल संक्रमण के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकते हैं। 

अमचूर पाउडर बनाने की विधि

अमचूर पाउडर (Amchur Powder in Hindi) बनाने की विधि बहुत आसान है, निम्नलिखित तरीके से आप घर में ही आसानी से अमचूर पाउडर बना सकते हैं।

  • सबसे पहले 2 किलो कच्चे आम लें और उन्हें अच्छी तरह से धोकर छील लीजिए।
  • इसके बाद आमों से बीज निकालकर पतली-पतली फांक में उन्हें काट लें।
  • फिर कटे हुए आमों की फांकों को धूप में 2 से 3 दिन तक सुखाने के लिए रख दीजिए।
  • कीड़ों और बैक्टीरिया से बचाने के लिए उस पर हल्दी पाउडर छिड़क सकते हैं।
  • अच्छी तरह से सूख जाने के बाद आम की कलियों को इकट्ठा कर लें।
  • अब उन्हें एक ग्राइंडर में डालकर पाउडर बना लीजिए।
  • लीजिए आपका अमचूर पाउडर तैयार है।

अमचूर को लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखें?

अमचूर का सेवन लंबे समय तक करने के लिए जरूरी है कि इसे सही तरीके से स्टोर किया जाए। इसके लिए आप अमचूर पाउडर को किसी एयरटाइट जार या डिब्बे में रखना चाहिए जिससे उसमें हवा न लगे। साथ ही उस जार या डिब्बे को खुले स्थान, धूप और नमी से दूर रखना चाहिए। इससे आप आम के पाउडर का सेवन और इसका इस्तेमाल लंबे समय तक कर सकते हैं।

अमचूर पाउडर का उपयोग (How to Use Amchur (Mango Powder) in Hindi?)

अमचूर का उपयोग निम्नलिखित रूप में किया जा सकता है:

  • सलाद के साथ एक चुटकी अमचूर का उपयोग इसका स्वाद बढ़ा सकता है।
  • सब्जी में खटास लाने के लिए भी एक से दो चुटकी अमचूर का उपयोग कर सकते हैं।
  • दो से तीन चम्मच अमचूर की चटनी बनाकर आप इसे स्नैक्स के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सामान्य तौर पर दिनभर में करीब एक चम्मच यानी 10 ग्राम अमचूर का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, व्यक्ति के स्वास्थ्य के आधार पर इसकी सही मात्रा में बदलाव हो सकता है। इसलिए, सही मात्रा जानने के लिए डाइटीशियन से संपर्क जरूर करें।

अमचूर पाउडर खाने के नुकसान (Amchur khane ke Nuksan) (Side Effects of Amchur Powder in Hindi)

अमचूर (Amchur Powder in Hindi) के अनेक फायदों के साथ इसके कुछ नुकसान भी हैं। 

  • इसमें मौजूद विटामिन सी पेट संबंधी कई समस्याएं पैदा कर सकता है। इसके अधिक इस्तेमाल से आपको गैस, डायरिया जैसी समस्या हो सकती है। 
  • किडनी की समस्या से जूझ रहे लोगों को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 
  • दूध से पहले अमचूर खाने पर कई लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकती है। 
  • अमचूर की तासीर ठंडी होती है, इससे कइयों को सर्दी, जुकाम की समस्या हो सकती है। सब्जी, चटनी आदि में इसका अधिक इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है।  

नोट: अपने इस लेख के माध्यम से हमने आपको अमचूर पाउडर से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में बताया है। लेकिन इसका किसी भी प्रकार से औषधीय रूप में सेवन करने से पहले आप अपने नजदीकी चिकित्सक से परामर्श अवश्य कर लें।  

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.