Full form of AD: अन्नो डोमिनी (Anno Domini)

Ad:

http://www.hindisarkariresult.com/ad-full-form/
AD full form

AD full form, AD का फुल फॉर्म होता है Anno Domini जिसका मतलब होता है ईसा के जन्म के बाद। यह एक मध्यकालीन लैटिन शब्द है। इसका अर्थ है “हमारे प्रभु के वर्ष में”। इस शब्द का उपयोग ईसाइयों के ईश्वर ईसा मसीह के बाद के वर्ष का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जाता है। कभी-कभी AD को आफ्टर डेथ (After Death) के रूप में भी लिखा जाता है जो पूरी तरह से गलत है। वास्तव में, यह एक गलत धारणा है क्योंकि AD और BC दोनों का उपयोग व्यक्तिगत रूप से वर्षों की गणना के लिए किया जाता है, यहाँ BC का अर्थ ईसा से पहले है।

AD full form

दरअसल AD और BC दोनों का प्रयोग समयकाल बताने के लिए होता है। इन दोनों के प्रयोग में भी बहुत से लोग गलती कर बैठते हैं।

AD full form

AD और BC

AD का मतलब ईसा मसीह के जन्म के बाद की तारीख से है जबकि BC का मतलब ईसा मसीह के जन्म के पहले से है। AD का फुल फॉर्म Anno Domini होता है जबकि BC का फुल फॉर्म Before Christ होता है। जहाँ पर AD लिखा होता है उसका मतलब “ईसा के जन्म के वर्ष” से होता है। वर्तमान में सालों की गणना हम ईसा-मसीह के जन्म के बाद करते हैं। हमारे इतिहास को सालों के क्रम में ईसा के जन्म के बाद और ईसा मसीह के जन्म के पहले के समय में बांटा गया है।

ईसा मसीह के जन्म के पूर्व के काल या समय को ईसा पूर्व (BC) और ईसा मसीह के जन्म के बाद के समय के काल को ईस्वी के नाम से जाना जाता है।

ईसा पूर्व का समय (BC)

ईसाई धर्म के प्रवर्तक ईसा-मसीह के जन्म तिथि के पूर्व के पूरे समय को ईसा पूर्व या BC के रूप में जाना जाता है। ईसा पूर्व या BC को अंग्रेजी में Before Christ कहा जाता है।

ईस्वी या AD का समय-

ईसा मसीह के जन्म के बाद के इतिहासकाल का समय ईस्वी के रूप में जाना जाता है। AD शब्द को Anno Domini कहा जाता है। AD ईसा मसीह के जन्म के बाद के समय के कैलेंडर समय को दिखाता है।

ईसा मसीह का जन्म जिस वर्ष हुआ था उसे परंपरागत रूप से 1 AD और उससे 1 वर्ष पहले के समय को 1 BC के रूप में स्वीकार किया गया है।

BC और AD के अन्य नाम

कभी कभी इतिहासकारों के द्वारा समय को प्रदर्शित करते हुए AD को CE और BC को BCE का प्रयोग किया जाता है। CE का अर्थ जहां Common Era और वहीं BCE का अर्थ Before Common Era होता है।

ईसा पूर्व (BC) और ईस्वी (AD) के बीच का अंतर

  • AD का अर्थ ईसा मसीह के जन्म के बाद की तारीख से है और BC का अर्थ ईसा मसीह के जन्म के समय से पहले का है।
  • BC का फुल फॉर्म Before Christ और AD का अर्थ Anno Domini होता है।
  • BC को BCE (Before Common Era) और AD को CE (Common Era) के नाम से भी जाना जाता है।
  • BC को समय के रूप में लिखते समय BC को बाद में लिखते हैं जैसे- 304 BC में मौर्य वंश के महान सम्राट अशोक का जन्म हुआ था.
  • AD के समय को लिखते समय AD को पहले लिखते हैं या इसे लिखना भी जरुरी नहीं है, जैसे- AD 2014 या 2014 में मोदी जी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे।
  • ईसा पूर्व के काल का समय उल्टे क्रम में चलता है जबकि ईस्वी का समय सीधे क्रम में चलता है।
  • जैसे: 500 ईस्वी या 500 AD के बाद 501 ईस्वी या 501 AD आएगा जबकि ईसा पूर्व के समय में 500 BC के बाद 499 BC आएगा।

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.