Vakyansh Ek Shabd-15 / च से शुरू होने वाले वाक्यांश के लिए एक शब्द
वाक्यांश के लिए एक शब्द
अपनी बात को सही और संक्षिप्त रूप से रखना एक कला है. भाषा को सुंदर, आकर्षक और प्रभावशाली बनाने के लिए हर भाषा में कुछ ऐसे शब्द होते हैं जो किसी एक वाक्य के स्थान पर इस्तेमाल किये जा सकते हैं. ऐसा लेख को प्रभावशाली और संक्षिप्त बनाने के लिए किया जाता है. हिन्दी भाषा में भी कई शब्दों के स्थान पर एक शब्द बोल कर हम भाषा को प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाते हैं। अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग करके भाषा की सुदृढ़ता, और भावों की गम्भीरता रखते हुये एक चुस्त शैली में कोई लेख या पद लिख सकते हैं.
अतः जब अनेक शब्दों के स्थान पर केवल एक शब्द का प्रयोग किया जाए तो उसे वाक्यांश (Vakyansh) के लिए एक शब्द या अनेक शब्दों के लिए एक शब्द कहते हैं
उदाहरण 1: तुम उस औरत से क्या बात कर रहे थे जिसका पति मर चुका है?
वाक्यांश (Vakyansh) के लिए एक शब्द: तुम उस विधवा औरत से क्या बात कर रहे थे?
इस उदाहरण में ” जिसका पति मर चुका हो” इस वाक्यांश के लिए एक शब्द “विधवा” शब्द का प्रयोग किया गया है. आप देख सकते हैं कि इससे वाक्य ज्यादा सुन्दर और संक्षिप्त हो गया है.
उदाहरण 2: तुम उस पत्रिका को क्यों नहीं मंगाते जो महीने में एक बार आती है?
वाक्यांश (Vakyansh) के लिए एक शब्द: तुम उस मासिक पत्रिका को क्यों नहीं मंगाते?
इस उदाहरण में “जो महीने में एक बार आती है” इस वाक्यांश के लिए एक शब्द “मासिक” शब्द का प्रयोग किया गया है. Vakyansh Ek Shabd-15
च से शुरू होने वाले वाक्यांश (Vakyansh) के लिए एक शब्द
| वाक्यांश या शब्द-समूह | शब्द |
| जो चिरकाल तक बना रहे | चिरस्थायी |
| चेतन स्वरूप की माया | चिद्विलास |
| बरसात की चार महीने | चतुर्मास |
| चार वेदों को जानने वाला | चतुर्वेदी |
| जो चक्र धारण करता है | चक्रधर/चक्रधारी |
| जिसके चूड़ा पर पर चंद्र रहे | चंद्रचूड़ |
| जो चंद्र धारण करता हो | चंद्रधारी |
| जिसके शिखर (सिर) पर चंद्र हो | चंद्रशेखर |
| करने की इच्छा | चिकीर्षा |
| जिसकी चिकित्सा की जा सके | चिकित्स्य |
| चार राहों वाला | चौराहा |
| किसी को सावधान करने के लिए कही जाने वाली बात | चेतावनी |
| चौथे दिन आने वाला ज्वर | चौथिया |
| चारों ओर की सीमा | चौहद्दी |
| जिस पर चिन्ह लगाया गया हो | चिह्नित |
| जो चर्चा का विषय हो | चर्चित |
| किसी वस्तु का चौथा भाग | चतुर्थांश |
| जो अपने स्थान से डिग गया हो | च्युत |
| जिसका चिंतन किया जाना चाहिए | चिंतनीय |
| रोगियों की चिकित्सा करने का स्थान | चिकित्सालय |
| चूहे फँसाने का पिंजड़ा | चूहेदानी |
| करुण स्वर में चिल्लाना | चीत्कार |
| महीने के किसी पक्ष की चौथी तिथि | चतुर्थी |
| जिसकी चार भुजाएँ हैं | चतुर्भुज |
| जिसके हाथ में चक्र हो | चक्रपाणि |
| जिसके चार पैर हों | चतुष्पद |
| अधिक दिनों तक जीने वाला | चिरंजीवी |
Vakyansh Ek Shabd-15

नमस्ते,मै कृष्णा नाम तो सुना ही होगा