Is tarah dhakkan lagaya, इस तरह ढक्कन लगाया रात ने, माखनलाल चतुर्वेदी (Makhanlal Chaturvedi) द्वारा लिखित कविता है.
इस तरह ढक्कन लगाया रात ने
इस तरफ़ या उस तरफ़ कोई न झाँके।
बुझ गया सूर्य
बुझ गया चाँद, तस्र् ओट लिये
गगन भागता है तारों की मोट लिये!
आगे-पीछे,ऊपर-नीचे
अग-जग में तुम हुए अकेले
छोड़ चली पहचान, पुष्पझर
रहे गंधवाही अलबेले।
ये प्रकाश के मरण-चिन्ह तारे
इनमें कितना यौवन है?
गिरि-कंदर पर, उजड़े घर पर
घूम रहे नि:शंक मगन हैं।
Is tarah dhakkan lagaya
घूम रही एकाकिनि वसुधा
जग पर एकाकी तम छाया
कलियाँ किन्तु निहाल हो उठीं
तू उनमें चुप-चुप भर आया
मुँह धो-धोकर दूब बुलाती
चरणों में छूना उकसाती
साँस मनोहर आती-जाती
मधु-संदेशे भर-भर लाती।
माखनलाल चतुर्वेदी की कुछ प्रतिनिधि कवितायेँ
| एक तुम हो | लड्डू ले लो | दीप से दीप जले |
| मैं अपने से डरती हूँ सखि | कैदी और कोकिला | कुंज कुटीरे यमुना तीरे |
| गिरि पर चढ़ते, धीरे-धीरे | सिपाही | वायु |
| वरदान या अभिशाप? | बलि-पन्थी से | जवानी |
| अमर राष्ट्र | उपालम्भ | मुझे रोने दो |
| तुम मिले | बदरिया थम-थमकर झर री ! | यौवन का पागलपन |
| झूला झूलै री | घर मेरा है? | तान की मरोर |
| पुष्प की अभिलाषा | तुम्हारा चित्र | दूबों के दरबार में |
| बसंत मनमाना | तुम मन्द चलो | जागना अपराध |
| यह किसका मन डोला | चलो छिया-छी हो अन्तर में | भाई, छेड़ो नही, मुझे |
| उस प्रभात, तू बात न माने | ऊषा के सँग, पहिन अरुणिमा | मधुर-मधुर कुछ गा दो मालिक |
| आज नयन के बँगले में | यह अमर निशानी किसकी है? | मचल मत, दूर-दूर, ओ मानी |
| अंजलि के फूल गिरे जाते हैं |
क्या
आकाश उतर आया है
| कैसी है पहिचान तुम्हारी |
| नयी-नयी कोपलें | ये प्रकाश ने फैलाये हैं | फुंकरण कर, रे समय के साँप |
| संध्या के बस दो बोल सुहाने लगते हैं | जाड़े की साँझ | समय के समर्थ अश्व |
| मधुर! बादल, और बादल, और बादल | जीवन, यह मौलिक महमानी | उठ महान |
| ये वृक्षों में उगे परिन्दे | बोल तो किसके लिए मैं | वेणु लो, गूँजे धरा |
| इस तरह ढक्कन लगाया रात ने | गाली में गरिमा घोल-घोल | प्यारे भारत देश |
| साँस के प्रश्नचिन्हों, लिखी स्वर-कथा |
किरनों
की शाला बन्द हो गई चुप-चुप
| गंगा की विदाई |
| वर्षा ने आज विदाई ली | ये अनाज की पूलें तेरे काँधें झूलें |
|
Leave a Reply