HSSC CET Result 2025 Out: जिन उम्मीदवार ने हरियाणा सीईटी ग्रुप सी परीक्षा में भाग लिया था, वे अब hssc.gov.in और cet2025groupc.hryssc.com से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा CET ग्रुप सी रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा CET ग्रुप C रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बहुत खबर है। परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in और cet2025groupc.hryssc.com पर उपलब्ध है। उम्मीदवार जिसने हरियाणा सीईटी ग्रुप सी परीक्षा दी थी, वे अब अपना एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी रिजल्ट और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस वर्ष HSSC CET ग्रुप C परीक्षा बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने दी थी, जिसके आधार पर आयोग ने मेरिट लिस्ट तैयार की है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोर कार्ड में उम्मीदवार के प्राप्तांक, मेरिट पोजीशन, क्वालिफाइंग स्टेटस और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी।
hssc.gov.in से कैसे डाउनलोड करें Haryana CET Group C Results 2025?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना HSSC CET रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं और देख सकते हैं कि वे हरियाणा ग्रुप C परीक्षा में क्वालिफाई हुए हैं या नहीं।
- सबसे पहले आप HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर Results सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर आपको नए पेज पर “Declaration of Result for the Post of Group C” लिंक चुनना होगा।
- अब आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- अपना CET रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरकर Submit करें।
- आपका HSSC CET रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और सेव कर लें।
HSSC CET रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड: रजिस्ट्रेशन नंबर या पासवर्ड भूल गए तो क्या करें?
आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अगर कोई कैंडिडेट अपना CET रजिस्ट्रेशन नंबर या पासवर्ड भूल जाता है, तो वह Forgot your Password/CET Reg. No.? click here पर क्लिक कर सकता है। अगर कैंडिडेट को अपना CET रजिस्ट्रेशन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर याद है, तो उसे अपना CET रजिस्ट्रेशन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। अगर मोबाइल नंबर पर OTP नहीं मिलता है, तो कैंडिडेट Resend बटन पर क्लिक कर सकते हैं या अपने रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर OTP पाने के लिए Click here to get OTP on email चुन सकते हैं। OTP मिलने के बाद, कैंडिडेट को अपना पासवर्ड सक्सेसफुली रीसेट करने के लिए OTP के साथ नया पासवर्ड डालना होगा और नया पासवर्ड कन्फर्म करना होगा। HSSC CET Result 2025 Out:
cet2025groupc.hryssc.com Result 2025: HSSC CET रिजल्ट 2025 स्कोर कार्ड लिंक
HSSC कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का रिजल्ट 2025 और स्कोर कार्ड लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in और cet2025groupc.hryssc.com पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना CET रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर सकते हैं। HSSC CET रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
यहां क्लिक करें:- HSSC CET Result 2025 Direct Link
HSSC CET 2025: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
जो उम्मीदवार HSSC CET ग्रुप C परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें अगले चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification) में शामिल होना होगा। कृपया वेरिफिकेशन के लिए सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
आवश्यक दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है:
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- एप्लीकेशन फॉर्म की कॉपी
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट

Leave a Reply